भूपालसागर ग्राम पंचायत की आबादी भूमि पर बाहरी लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार, 30 मार्च को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। जाशमा रोड स्थित बाबुड़ी मंगरी क्षेत्र के मोहल्लेवासियों ने तहसीलदार अपूर्व गौतम को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि अतिक्रमी सरकारी भूमि की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। यह अतिक्रमण बाबुड़ी मंगरी स्थित रंगास्वामी बस्ती में किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार अपूर्व गौतम ने तुरंत विकास अधिकारी (BDO) को पत्र लिखकर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले राजसमंद जिले के जुणदा निवासी बागरी जाति के कुछ बाहरी लोग हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ये लोग आदतन अपराधी और नशेड़ी हैं, जिससे बस्ती में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई है।

- उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्पेशल यूनिट ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में कार्यरत भू-अभिलेख निरीक्षक (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) देवेन्द्र सिंह राणावत को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- छछछघडणतूचछछचछछू1
- नंदी के चरणों में झुकना आसान है, पर जीवों की सेवा करना ही असली भक्ति है। 💯 #Nandi #GauSeva #Matrikundiya #ReelsIndia #SevaHiDharma1
- Post by Kalu Kumawat (banakiya ghurd)1
- Post by सुनील कुमार खटीक1
- डूंगला- डूंगला कस्बे में महावीर जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ सामूहिक समारोह के रूप में सकल जैन समाज द्वारा मंगलवार को शोभा यात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मनाया गया। महावीर जन्म कल्याणक दिवस को लेकर सकल जैन समाज द्वारा प्रातः शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महावीर भवन से आरंभ होकर सदर बाजार होली चौक मुख्य बस स्टैंड के साथअन्य मार्गो से गुजरती हुआ पुनः महावीर भवन पहुचा। जहां धर्म सभा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में बीच रास्ते भर महिलाएं एक ही तरह की वेशभूषा में मंगल गीत गाती हुई जयकारो के साथ चल रही थी वही पुरुषों ने सफेद वस्त्र धारण करते हुए गले में ऊपरना पहने हुए जय घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। जैन संत गौतम मुनि , महासती शांता कुंवर द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जीवन को लेकर विभिन्न पहलू पर प्रकाश डालते हुए उनके सत्कर्म मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मंत्री दक कहां की महावीर जन्म कल्याण हमें यह अवसर देता है कि हम केवल उनके उपदेशों का स्मरण न करें बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले विश्व शांति का मार्ग किसी बाहरी शक्ति से नहीं बल्कि हमारे अपने विचारों और आचरण में छिपा है उनका अवलोकन कर मार्ग प्रशस्त करें। इसके साथ कई कार्यक्रम आयोजित हुए। अंत में प्रसादी का आयोजन हुआ। इस मौके पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ,जैन समाज कार्यकारिणी के मंत्री कनक मल दक, संरक्षक बाबूलाल दाणी, अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, चातुर्मास समिति मंत्री रमेश मेहता अध्यक्ष सुरेश कुमार पितलिया के साथ सैकड़ो की संख्या में समाज के महिला पुरुष बालक बालिकाएं युवक युवतियां उपस्थित थे।5
- उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र के आकोला सड़क मार्ग पर सोमवार को एक घटना ने क्षेत्र में सनसनी का माहौल कर दिया। जहां एक 19 वर्षीय युवती की कुएँ में गिरने से मौत की सूचना ने अफरातफरी मचा दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार कानोड़ में आकोला सड़क मार्ग के पास स्थित खेत पर कुएं में गिरने से वर्षा पुत्री लोकेश मंदावत जाति ब्राह्मण की मौत हो गई । बताया गया कि युवती घर से खेत पर अपनी दादी के साथ जा रही थी कि अचानक वह कुएँ में जा गिरी। घटना की सूचना पर लोग घटनास्थल पर पहुँचे। थानाधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला मंदबुद्धि युवती के कुए में गिरने का सामने आया है। घटना की वस्तुस्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा पुलिस जाँच में जुटी है।1