पन्ना। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) की तस्करी करने वाले आरोपी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही आरोपी के कब्जे से 04 किलो 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा), एक रेनाल्ट ट्राइबर कार एवं अन्य सामग्री जप्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिमरिया पुलिस एवं अस्थायी पुलिस चौकी पुरैना द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 किलो 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा), एक रेनाल्ट ट्राइबर कार तथा अन्य सामग्री जप्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमरिया में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन, विक्रय एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। दिनांक 29 जुलाई 2026 को अस्थायी पुलिस चौकी पुरैना प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीलाल राजपूत को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक MP35ZF6435 से गैसाबाद की ओर से अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा) लेकर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा स्वतंत्र साक्षियों एवं पुलिस बल के साथ चौकी पुरैना के सामने वाहन चेकिंग की गई। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध रेनाल्ट ट्राइबर कार को रोककर चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अमित अवस्थी पिता स्व. रामलोचन अवस्थी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ककरहाई, थाना अमानगंज, जिला पन्ना बताया। नियमानुसार समस्त वैधानिक कार्यवाही एवं तलाशी लेने पर कार की डिक्की तथा मध्य सीट के नीचे रखे दो पैकेटों से कुल 04 किलो 166 ग्राम अवैध सूखा गाँजा बरामद हुआ। आरोपी से मादक पदार्थ रखने संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गाँजा दमोह रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदना स्वीकार किया। बरामद गाँजे को नियमानुसार तौल, परीक्षण एवं सीलबंद कर जप्त किया गया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त रेनाल्ट ट्राइबर कार, एक ओप्पो मोबाइल फोन, नगदी, पर्स तथा अन्य दस्तावेज भी विधिवत जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमरिया में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। आरोपी का नाम-पता अमित अवस्थी पिता स्व. रामलोचन अवस्थी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ककरहाई, थाना अमानगंज, जिला पन्ना (म.प्र.) जप्त सामग्री 04 किलो 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा), अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000 रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक MP35ZF6435, कीमत लगभग ₹5,00,000 ओप्पो मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹29,000 नगद ₹160, पर्स, एटीएम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरिया निरी0 माधवी अग्निहोत्री, स्थायी पुलिस चौकी पुरैना प्रभारी सउनि श्रीलाल राजपूत, प्रआर नीरज बागरी, प्रआर नवीन चौरसिया, आरक्षक रूपेश सहित थाना सिमरिया पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।
पन्ना। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) की तस्करी करने वाले आरोपी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही आरोपी के कब्जे से 04 किलो 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा), एक रेनाल्ट ट्राइबर कार एवं अन्य सामग्री जप्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिमरिया पुलिस एवं अस्थायी पुलिस चौकी पुरैना द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 किलो 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा), एक रेनाल्ट ट्राइबर कार तथा अन्य सामग्री जप्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमरिया में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन, विक्रय एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। दिनांक 29 जुलाई 2026 को अस्थायी पुलिस चौकी पुरैना प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीलाल राजपूत को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक MP35ZF6435 से गैसाबाद की ओर से अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा) लेकर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा स्वतंत्र साक्षियों एवं पुलिस बल के साथ चौकी पुरैना के सामने वाहन चेकिंग की गई। वाहन चेकिंग के
दौरान संदिग्ध रेनाल्ट ट्राइबर कार को रोककर चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अमित अवस्थी पिता स्व. रामलोचन अवस्थी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ककरहाई, थाना अमानगंज, जिला पन्ना बताया। नियमानुसार समस्त वैधानिक कार्यवाही एवं तलाशी लेने पर कार की डिक्की तथा मध्य सीट के नीचे रखे दो पैकेटों से कुल 04 किलो 166 ग्राम अवैध सूखा गाँजा बरामद हुआ। आरोपी से मादक पदार्थ रखने संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गाँजा दमोह रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदना स्वीकार किया। बरामद गाँजे को नियमानुसार तौल, परीक्षण एवं सीलबंद कर जप्त किया गया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त रेनाल्ट ट्राइबर कार, एक ओप्पो मोबाइल फोन, नगदी, पर्स तथा अन्य दस्तावेज भी विधिवत जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमरिया में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। आरोपी का नाम-पता अमित अवस्थी पिता स्व. रामलोचन अवस्थी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ककरहाई, थाना अमानगंज, जिला पन्ना (म.प्र.) जप्त सामग्री 04 किलो 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा), अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000 रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक MP35ZF6435, कीमत लगभग ₹5,00,000 ओप्पो मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹29,000 नगद ₹160, पर्स, एटीएम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरिया निरी0 माधवी अग्निहोत्री, स्थायी पुलिस चौकी पुरैना प्रभारी सउनि श्रीलाल राजपूत, प्रआर नीरज बागरी, प्रआर नवीन चौरसिया, आरक्षक रूपेश सहित थाना सिमरिया पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।
- क्षेत्र में बारिश न होने से किसान चिंतित फसल सूखने के बन रहे आसार इस समय क्षेत्र में बारिश न होने के कारण किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता होने लगी है क्योंकि सावन का महीना चालू हो गया है और बारिश प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष बहुत कम बारिश देखने को मिल रही है जहां आषाढ़ के मौसम में फासले एवं खेत बारिश होने से लबालब भरे रहते थे वहीं इस वर्ष सभी खेत खाली दिख रहे हैं किसानों के द्वारा अभी तक खरीफ की फसल में उरद तीली अरहर की कुछ फसल बोई गई थी और धान की फसल लगाई जानी है लेकिन वर्षा न होने पर किसान वर्षा का इंतजार कर रहा है जिससे आगामी फसलकी सही ढंग से खेती कर सके1
- कोलगवा कोतवाली क्या अपराधी को बचा रही है❗️ नीतू सिंह का कहना है उसके पति के साथ उसके जान को खतरा है उनके साथ कोई भी घटना होती है उसकी जबाब देही शिवशंकर पाण्डेय,संयोग जयसवाल राकेश मिश्रा सवर्ण सोनी जबाब देह होगा। सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के आफिस मै आकर अपनी आप बिती सुनाई ।जिसमे भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने आश्वासन दिया है आपके साथ किसी भी तरह से गलत नही होना दिया जायेगा। बिहार के होने के कारण पुलिस प्रशासन अपराध करने की छूट दे रखा है❗️1
- बांदा के पशु बाजार में बढ़ी रौनक | किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी खबर | Banda Breaking News | Bundelkhand Update उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पशु बाजार ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यहां किसान और पशुपालक खरीद-बिक्री के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ऐसे बाजार स्थानीय व्यापार और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- *मानवता की मिसाल: बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह ने 14वीं बार किया रक्तदान, सगे चाचा ने फेरा था मुंह* *मानवता की मिसाल: बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह ने 14वीं बार किया रक्तदान, सगे चाचा ने फेरा था मुंह* *अस्पताल में भर्ती 17 वर्षीय शिवराम को थी खून की सख्त जरूरतसामाजिक कार्यकर्ता की दरियादिली देख अब परिजन भी रक्तदान को हुए तैयार* पन्ना। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आज मानवता और इंसानियत की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। ग्राम कोहानी निवासी एक किशोर की जान बचाने के लिए बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह धंधेरे ने तत्काल पहुंचकर रक्तदान किया। उनकी इस प्रेरणादायी पहल के बाद मरीज के परिजनों को भी रक्तदान का महत्व समझ में आया।मिले समाचार के अनुसार, ग्राम कोहानी निवासी सियाराम लोधी के 17 वर्षीय पुत्र शिवराम लोधी को गंभीर हालत में बीते बुधवार (29 जुलाई) को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जब शिवराम की जांच की, तो उसके शरीर में खून की भारी कमी (अनीमिया) पाई गई। डॉक्टरों ने तत्काल खून की व्यवस्था करने को कहा। परेशान पिता ने जब अपने सगे भाइयों (मरीज के चाचाओं) से खून देने या जांच कराने की मिन्नत की, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। सगे रिश्तेदारों के इस व्यवहार से बेबस पिता बेहद परेशान हो गया। *बिना देर किए अस्पताल पहुंचे भरत सिंह* परेशान पिता ने अपनी इस मजबूरी की जानकारी ग्राम कोहानी के सामाजिक कार्यकर्ता और बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष भरत सिंह धंधेरे को दी। पीड़ित परिवार का दर्द सुनते ही भरत सिंह ने बिना एक पल गंवाए आज गुरुवार (30 जुलाई 2026) को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे। वहां उन्होंने स्वेच्छा से आगे बढ़कर मरीज शिवराम के लिए रक्तदान किया। बता दें कि भरत सिंह धंधेरे द्वारा मानव सेवा के लिए किया गया यह 14वां स्वैच्छिक रक्तदान था। *परिजनों को दी समझाइश, बदला फैसला* रक्तदान करने के साथ ही बीजेपी नेता भरत सिंह ने लोधी परिवार और वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह किसी का जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य है। सामाजिक कार्यकर्ता की इस नि:स्वार्थ सेवा और समझाइश का असर यह हुआ कि खून देने से पीछे हट रहे मरीज के एक चाचा का दिल पसीज गया और उन्होंने अब आगे आकर रक्तदान करने की लिखित स्वीकृति दे दी है। भरत सिंह धंधेरे के इस मानवीय कार्य की अस्पताल स्टाफ और स्थानीय नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। इस अवसर पर समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी, कमलेश लुनिया मौजूद रहे ।2
- *किसान महापंचायत और ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने केशरी अहिरवार का गुन्नौर में तूफानी जनसंपर्क, दर्जनों गांवों का किया दौरा*।। *किसान महापंचायत और ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने केशरी अहिरवार का गुन्नौर में तूफानी जनसंपर्क, दर्जनों गांवों का किया दौरा*।। गुन्नौर | आगामी विशाल ट्रैक्टर रैली और किसान महापंचायत को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए कांग्रेस नेता केशरी अहिरवार ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। किसानों के हक और अधिकार की इस लड़ाई को मजबूती देने के लिए उन्होंने नेताओं की पूरी टीम के साथ ग्रामीण अंचलों का धुआंधार दौरा किया और किसान भाइयों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का पुरजोर आह्वान किया। जनसंपर्क अभियान के तहत केशरी अहिरवार और कांग्रेस नेताओं के दल ने लखनपुर, बिलगाड़ी, मडिया, कुलुआ और बकतरी जैसे प्रमुख गांवों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष लोधी जी एवं वरिष्ठ नेता रबिंद मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चौपालों में उमड़ा जनसैलाब, मिला किसानों का अभूतपूर्व समर्थन गांव-गांव भ्रमण के दौरान आयोजित चौपालों में किसानों और ग्रामीणों का भारी उत्साह देखने को मिला। केशरी अहिरवार का बड़ा हमला: केशरी अहिरवार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान इस देश की आत्मा है, लेकिन आज उसे अपने ही हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। यह ट्रैक्टर रैली सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक बुलंद हुंकार होगी। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह: उन्होंने कहा कि अन्नदाता के सम्मान और उनकी वाजिब मांगों की लड़ाई में युवा कांग्रेस पूरी मुस्तैदी से किसानों के साथ खड़ी है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष लोधी: उन्होंने कहा कि लखनपुर से लेकर बकतरी तक हर गांव का किसान इस रैली को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध हो चुका है। नेता रबिंद मिश्रा: उन्होंने ग्रामीणों में जोश भरते हुए कहा कि गुन्नौर का किसान अब खामोश बैठने वाला नहीं है, रैली में उमड़ने वाली भीड़ इतिहास रचेगी। 'हर घर से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान'— केशरी अहिरवार की अपील जनसंपर्क के दौरान केशरी अहिरवार ने लखनपुर, बिलगाड़ी, मडिया, कुलुआ और बकतरी के किसानों से अपील की कि वे अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत स्थल पर पहुंचे।2
- *पन्ना के पवई में जमीन विवाद बना खूनी, कलयुगी बेटे ने मां की हत्या की, 24 घंटे में गिरफ्तारी!*1