जगदीशपुर में संघ के शताब्दी वर्ष पर गूंजा हिंदू एकता का संदेश आरा/जगदीशपुर। नगर के साकेत कला कुंज (रामलीला मंच) पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में हिंदू समाज की एकता, संगठन और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र रक्षा यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें संत-महात्माओं एवं उपस्थित लोगों ने आहुति देकर राष्ट्र की समृद्धि और समाज की उन्नति की कामना की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज की एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। समाज में आपसी समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति और संगठन को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में महती मठिया के महंत रामजीवन दास जी महाराज, पूर्व चेयर मैन मुकेश कुमार गुड्डू, जिला कार्यवाह विजय केशरी, जिला शारीरिक प्रमुख अजित दुबे, प्रोफेसर महावीर प्रसाद सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। प्रोढ़ व्यावासायिक शाखा के मुख्य शिक्षक हरिओम कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य करते हैं। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र व फूल माला से सम्मानित करके एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता और राष्ट्रहित के लिए इस प्रकार के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे। उपस्थित लोगो में राजेन्द्र, आदित्य, नगर कार्यवाह अशोक चौरसिया, रविशंकर गुप्ता, स्वयंसेवक बलराम, हरिओम, टीपी सिंह, तरुण, गोपाल, टाइगर, जितेन्द्र जस्टीस व अन्य लोग शामिल रहे।

- आरा। भोजपुर जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की नोएडा कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब हाजीपुर बिहार की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वाहन जांच के क्रम में मद्यनिषेध इकाई पटना, बिहार के सहयोग से मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर नारायणपुर टोल प्लाज़ा के पास, थाना-जगदीशपुर,जिला-भोजपुर से एक 6 (छः) चक्का कंटेनर से भारी मात्रा अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। कंटेनर पर निबंधन संख्या AS01SC-4657 अंकित पाया गया, कंटेनर के चालक विपिन कुमार, पे०-वैधनाथ सिंह, सा०-बरौलीया, थाना-जयथा, जिला-एटा, राज्य-उत्तर प्रदेश के साथ एक और व्यक्ति ब्रजेश कुमार, पे०-राज कुमार, सा०-टिकरी कला, थाना-सिकंदराउ, जिला-हाथरस, राज्य-उत्तर प्रदेश गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है। उक्त वाहन से Mc’dowells No 1 Whisky 750 ml का 420 पीस, Mc’dowells Whisky 375 ml का 840 पीस, Mc’dowells Whisky 180 ml का 1680 पीस, Royal Stage Whisky 750 ml का 840 पीस, Royal Stage Whisky 375 ml का 1920 पीस एवं Royal Stage Whisky 180 ml का 3840 पीस जो कुल 9540 पीस में 2973.60 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 36 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को नोएडा से हाजीपुर (बिहार) ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे।2
- आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने संसद में रेलवे से संबंधित कई मांगों को रखा1
- *विपक्ष द्वारा संसद परिसर को पिकनिक स्पॉट बनाना लोकतंत्र के मंदिर का अपमान एवं लोकसभा अध्यक्ष के अधिकार का अवहेलना है -दुर्गा राज* *विपक्ष द्वारा गैस की कथित किल्लत का भ्रामक प्रचार करना अशोभनीय है- राजेश सिन्हा* *विपक्ष की गलत रवैया एवं एलपीजी गैस की कमी की भ्रामक प्रचार पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता* आराः 15/03/26 रविवार को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं जिला प्रभारी द्वारा आरा परिसदन सभागार मे प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि संसद भवन के मकर द्वार के बाहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के लगभग 20 सांसदों द्वारा चाय-बिस्कुट के साथ तथाकथित ‘चाय पार्टी’ आयोजित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। भाजपा इसकी घोर निंदा करती है।संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जिसकी गरिमा और मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है। किंतु इस घटना के माध्यम से संसद परिसर को एक प्रकार से ‘पार्लियामेंट पिकनिक स्पॉट’ बनाने का प्रयास किया गया। विशेष रूप से यह भी ध्यान देने योग्य है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मकर द्वार पर किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या गतिविधि पर स्पष्ट रोक के बावजूद विपक्षी सांसदों ने वहां बैठकर विरोध का नाटक किया, जो संसदीय नियमों और अध्यक्ष के निर्देशों की खुली अवहेलना है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, इस दौरान देश में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर भ्रामक प्रचार भी किया गया, जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के प्रत्येक नागरिक तक ऊर्जा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भोजपुर जिला मे भी जिलाधिकारी द्वारा गैस की कोई कमी नही होने की बात कही गई है।भाजपा का एक प्रतिनिधि जिलाधिकारी से मिलकर भंडारण की स्थिति मालूम करेगा। वही जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आवश्यक है कि जनता के बीच यह संदेश स्पष्ट रूप से पहुँचे कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देशहित और जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष इस प्रकार के राजनीतिक नाटकों के माध्यम से केवल भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। गैस की किल्लत की भ्रामक प्रचार कर विपक्ष देश को गुमराह करने का काम कर रहा है।देश की जनता उन्हे कभी माफ नही करेगी। प्रेस वार्ता कार्यक्रम मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीडी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,निशांत सिंह,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह,संतोष पांडेय,भुनेश्वर ठाकुर आदि थे।1
- बीजेपी आरएसएस कि पार्टी है और आरएसएस अग्रेज मैंडेड संगठन है rss के उतपति से ले कर आज तक यह गैरकानूनी रजिस्टर नही तिरंगा से नफ़रत आय ब्यय का बेउरा नही संबिधान का सम्मान नही ऐसे संगठन का पुत्र बीजेपी का बिचार धारा भारत वर्ष के हित का नही है यह देश मे नफ़रत घृणा फैला रहा है अपने मन मोताबिक पूरा सिस्टम क़ो नचा रहा जनहित समाप्त देश का रुपया लूट कर बिदेस भाग रहा है यही बीजेपी है अगर आप क़ो बीजेपी से लाभ हों रहा उसके लूट गैग मे आप शामिल है तो आप के लिए अच्छा जरूर होगा जय हिन्द जय संविधान9
- छपरा। जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में 11 मार्च को एक नाबालिग बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। दोपहर करीब 2:30 बजे बच्ची का शव गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। परिजनों ने गांव के ही पासवान जाति के पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, करणी सेना और सवर्ण एकता मंच के पदाधिकारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान डेरनी थाना की थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी से भी घटना को लेकर बातचीत की गई। पीड़िता के परिजनों ने प्रशासन पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है, जबकि थाना अध्यक्ष ने कहा कि परिवार को सुरक्षा के मद्देनज़र मीडिया से बात करने में सावधानी बरतने को कहा गया है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए।1
- "देश में एलपीजी का संकट है या नहीं यह केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन भारत की ज्ञान परंपरा को लेकर सही विमर्श देश में और दुनिया में होना चाहिए" बोले आरएसएस सह कार्यवाह अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक के बाद.....देखिए राजपथ न्यूज़ पर..1
- Post by एनामुल हक1
- Post by Jitendra Kumar1