बिलासपुर में अनियंत्रित मिट्टी से भरा डंपर मकान में घुसा, सो रहा परिवार बाल-बाल बचा बिलासपुर में मिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने एक रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान की दीवार ढह गई और छत भरभराकर नीचे गिर गई।हादसे के वक्त घर में सो रहे परिवार के पांच सदस्य चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए।घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव बंगाली कालोनी मानपुर ओझा गांव की है।यह हादसा सोमवार की तड़के चार बजे हुआ। गांव निवासी रमेश सिंह अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ गहरी नींद में सो रहे थे। इसी बीच अचानक एक जोरदार धमाके और धूल के गुबार के साथ एक अनियंत्रित डंपर उनके घर के भीतर घुस आया। छत का हिस्सा गिरने से घर में रखा कीमती सामान और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े तथा घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जबकि सूचना मिलते ही रुद्र बिलास चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों ने क्रेन की मदद से डंपर को हटाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित परिजन इस हादसे से आक्रोशित हो उठे और प्रशासन से खनन माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। स्वजन ने बताया कि रात्रि में 12 बजे से लेकर सवेरे पांच बजे तक अनगिनत डंपर मानपुर ओझा मार्ग से निकलते हैं। यह डंपर मिटटी से लदे और ओवरलोड होते हैं तथा इनकी स्पीड भी बहुत अधिक होती है। ओवरलोड और स्पीड अधिक होने के कारण कभी-कभी अनियंत्रित होकर लोगों को हादसे का शिकार बनाते हैं। सोमवार की तड़के भी यही हुआ। ओवरलोड डंपर ने उनका पूरा मकान क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उनका आशियाना पूरी तरह रहने लायक भी नहीं बचा। फरार चालक और डंपर संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें हुए भारी आर्थिक नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए। स्थानीय निवासियों ने भी रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की बेतहाशा रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि डंपर तीरथ सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड वार्ड संख्या 3 दिनेशपुर उधमसिंहनगर के नाम पर दर्ज है। डंपर के सभी कागजात पूर्ण हैं तथा अभी चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुए तथा जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम अरुण कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर में अनियंत्रित मिट्टी से भरा डंपर मकान में घुसा, सो रहा परिवार बाल-बाल बचा बिलासपुर में मिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने एक रिहायशी मकान को अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान की दीवार ढह गई और छत भरभराकर नीचे गिर गई।हादसे के वक्त घर में सो रहे परिवार के पांच सदस्य चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए।घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव बंगाली कालोनी मानपुर ओझा गांव की है।यह हादसा सोमवार की तड़के चार बजे हुआ। गांव निवासी रमेश सिंह अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ गहरी नींद में सो रहे थे। इसी बीच अचानक एक जोरदार धमाके और धूल के गुबार के साथ एक अनियंत्रित डंपर उनके घर के भीतर घुस आया। छत का हिस्सा गिरने से घर में रखा कीमती सामान और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े तथा घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जबकि सूचना मिलते ही रुद्र बिलास चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों ने क्रेन की मदद से डंपर को हटाने की कार्रवाई शुरू की। साथ ही पुलिस ने डंपर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित परिजन इस हादसे से आक्रोशित हो उठे और प्रशासन से खनन माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। स्वजन ने बताया कि रात्रि में 12 बजे से लेकर सवेरे पांच बजे तक अनगिनत डंपर मानपुर ओझा मार्ग से निकलते हैं। यह डंपर मिटटी से लदे और ओवरलोड होते हैं तथा इनकी स्पीड भी बहुत अधिक होती है। ओवरलोड और स्पीड अधिक होने के कारण कभी-कभी अनियंत्रित होकर लोगों को हादसे का शिकार बनाते हैं। सोमवार की तड़के भी यही हुआ। ओवरलोड डंपर ने उनका पूरा मकान क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उनका आशियाना पूरी तरह रहने लायक भी नहीं बचा। फरार चालक और डंपर संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें हुए भारी आर्थिक नुकसान का उचित मुआवजा दिलाया जाए। स्थानीय निवासियों ने भी रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की बेतहाशा रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि डंपर तीरथ सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड वार्ड संख्या 3 दिनेशपुर उधमसिंहनगर के नाम पर दर्ज है। डंपर के सभी कागजात पूर्ण हैं तथा अभी चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर भी प्राप्त नहीं हुए तथा जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।एसडीएम अरुण कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- बिलासपुर में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बिलासपुर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा।ज्ञापन में किसानों को बिना शर्त यूरिया खाद,सब्सिडी, कर्जमाफी, मुफ्त बिजली और गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि सहित कई प्रमुख मांगें उठाई गई हैं। सोमवार की दोपहर संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्थानीय तहसील पहुंचे। इससे पहले उन्होंने पार्क में पंचायत की और ज्ञापन तैयार किया। इसके बाद तहसील के मुख्य भवन के सामने प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पदाधिकारियों से वार्ता कर ज्ञापन स्वीकार किया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों को यूरिया खाद की अत्यधिक आवश्यकता है, लेकिन इसकी उपलब्धता सीमित है। सरकार द्वारा यूरिया की सीमित मात्रा में आपूर्ति के आदेश से किसानों में रोष है। यूनियन की प्रमुख मांग है कि किसानों को बिना किसी शर्त के पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए।ज्ञापन में खाद, बीज, पेस्टीसाइड्स और कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत सब्सिडी देने की भी मांग की गई है।किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उनके सभी कर्जे एक बार में माफ करने की अपील की गई।अन्य मांगों में गरीबों और किसानों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने और नलकूप योजना को फिर से शुरू करने का उल्लेख है।जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि सभी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।यूनियन की आगामी महापंचायत में भी इन मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी।इस मौकें पर युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आसिम रजा, जिला महासचिव रईस अहमद, सतनाम सिंह, मुबारक हसन, करीमुद्दीन, दानिश अली, फैसल खां, मुराद खां, संतोष सिकदार, अहकाम मिर्जा, रेखा रानी, कालीदासी, कनिका रानी, शाने आलम, आरिफ खां, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह, रिजवान अली, इमरान रजा, सद्दीक अहमद आदि मौजूद रहे।2
- ब्रेकिंग-रामपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,चोरी माल बरामद1
- उत्तराखंड के किच्छा स्थित इंदिरा नगर के वार्ड 20 में पिछले 15 दिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को बीमारियों का डर सता रहा है। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की है।1
- मासूम की मौत पर मचा बवाल, शव निकलवाकर हुआ पोस्टमार्टम बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां एक महिला ने अपने ही पति पर मासूम बेटे की हत्या कर शव को दफनाने का गंभीर आरोप लगाया। आरोपों के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया… मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्चे के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या या डूबने से मौत की पुष्टि नहीं हुई। अब पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। सुनिए क्या बोले एसपी साउथ…1
- रामपुर जिले के सेंटाखेड़ा गांव में मुख्य सड़क की हालत बेहद जर्जर है। गड्ढों और कीचड़ के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वे प्रशासन से जल्द मरम्मत की गुहार लगा रहे हैं।1
- मुरादाबाद में हथियारबंद बदमाशों का आतंक! पीतल कारोबारी के घर 1 करोड़ की डकैती2
- Dilari/Moradabad :लुटेरों ने मचाया आतंक! हथियारबंद नकाबपोशों ने घर में घुसकर 1 करोड़ 20 लाख के नगदी-जेवरात लूटे* लुटेरों ने मचाया आतंक! हथियारबंद नकाबपोशों ने घर में घुसकर 1 करोड़ 20 लाख नगदी-जेवरात लूटे, पूरे परिवार को बनाया बंधक। मुरादाबाद नागफनी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तड़के हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया और करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की नगदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को डराकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कई टीमों का गठन किया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।1
- बिलासपुर से है दिली लगाव: संजय मिश्रा, नैनीताल से लौटते समय दिवंगत परिवार से मिले हास्य अभिनेता संजय मिश्रा बिलासपुर में बॉलीवुड हास्य अभिनेता संजय मिश्रा ने देश की अर्थव्यवस्था पर कहा कि 'हाय मंहगाई' यह कहावत हम बचपन से सुनते आ रहे हैं, इस पर मनोज कुमार ने गाना भी बनाया था यह चलता रहेगा। सोमवार को उत्तराखंड के नैनीताल के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बेटी पल मिश्रा के साथ लौट रहे अभिनेता नगर के मौहल्ला भट्टी टोला के सय्यदों वाले घेर स्थित अभिनेता सैयद आदिल मियां के आवास पर पहुंचें थें।उन्होंने कहा वे बिलासपुर आज से नही बल्कि उस ज़माने से यहां आ रहे हैं,जब डेवलपमेंट वाला बिलासपुर नहीं था। वर्तमान में तो, विकास कार्य बहुत हुए हैं, पक्की सड़कें पार्क और बेहतर सफाई व्यवस्था यह ग्रीन सिटी की तस्वीर बयां कर रही। उनका आदिल मियां के घर अक्सर आना जाना लगा रहता है,उनके परिवार से संबंध बहुत पुराने हैं, कुछ समय पहले ही उनकी वालिदा के हुए इंतेकाल से पहले भी वे आए थें और इंतेकाल के बाद में भी। उन्होंने कहा उनकी अप कमिंग फिल्म कर्त्तव्य है जिसमें वह सैफ अली खांन के साथ नज़र आएंगे यह फिल्म आगामी 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।इससे पूर्व वे बेटी के साथ कब्रिस्तान पहुंचें और अभिनेता के दिवंगत पिता और मां की कब्र पर फूल चढ़ाकर दुआ की।वही संजय मिश्रा से मिलने और सेल्फ़ी खिंचवाने वालों का तांता लगा रहा।इस मौकें पर राजेश मुन्ना,बाकर खां,आशू खां, मोहम्मद हनीफ वारसी, मुराद खां, इश्तियाक,प्रिंस, दिलबाग सिंह,मेराज खां,मारूफ आदि मौजूद रहे।1