logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद सीतापुर मेज़र ध्यान चंद स्टेडियम दिखा खेलों का दमखम मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेलों का दमखम: BSA डॉ. गोरखनाथ पटेल की मौजूदगी में कस्तूरबा विद्यालयों की बालिकाओं ने दिखाया हुनर सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में जनपद सीतापुर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, सीतापुर में भव्य रूप से किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, एथलेटिक्स, जूडो एवं कराटे जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने अनुशासन, ऊर्जा और खेल भावना के साथ भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष, सीतापुर एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, समस्त जिला समन्वयक (समग्र शिक्षा), जिला व्यायाम शिक्षक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का स्टाफ उपस्थित रहा। समापन अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विजेता बालिकाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान वितरित किया गया और इसी के साथ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता ने बालिकाओं के भीतर आत्मविश्वास, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना को नई दिशा दी।

2 hrs ago
user_Rashid Khan Chand  journalist
Rashid Khan Chand journalist
Electronic Store सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
0b707167-4b21-4f27-ba79-68ede1a6e5f1

जनपद सीतापुर मेज़र ध्यान चंद स्टेडियम दिखा खेलों का दमखम मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेलों का दमखम: BSA डॉ. गोरखनाथ पटेल की मौजूदगी में कस्तूरबा विद्यालयों की बालिकाओं ने दिखाया हुनर सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में जनपद सीतापुर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, सीतापुर

89665ec0-3b6b-43f2-b919-60e073d67e54

में भव्य रूप से किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो, एथलेटिक्स, जूडो एवं कराटे जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने अनुशासन, ऊर्जा और खेल भावना के साथ भाग लेकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर

ac49103c-05de-4e37-a83f-953472b14759

पालिका अध्यक्ष, सीतापुर एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी, समस्त जिला समन्वयक (समग्र शिक्षा), जिला व्यायाम शिक्षक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का स्टाफ उपस्थित रहा। समापन अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने

b08caa35-89af-4e9b-b649-7167b8a4b3fd

सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विजेता बालिकाओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान वितरित किया गया और इसी के साथ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता ने बालिकाओं के भीतर आत्मविश्वास, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना को नई दिशा दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद सीतापुर थाना बिसवां पुलिस ने लूट का किया खुलासा दो अभियुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ़्तार ने _राशिद खान चांद_ _ब्यूरो हेड, सीतापुर_ *थाना बिसवां पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण, 1500 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार* *सीतापुर*। लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान में थाना बिसवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिधौली रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने हुई 3500 रुपये की लूट की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में बिसवां पुलिस टीम ने खम्भापुरवा रोड थाना क्षेत्र बिसवां से दोनों अभियुक्तों को दबोचा। *गिरफ्तार अभियुक्तगण:* 1. नूर आलम पुत्र इकबाल अहमद, निवासी मोहल्ला पटेलनगर, कस्बा व थाना बिसवां, जनपद सीतापुर 2. पौरूष यादव पुत्र रामबिलास यादव, निवासी मोहल्ला झज्झर, कस्बा व थाना बिसवां, जनपद सीतापुर *बरामदगी:* 1. दो अलग-अलग पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 1500 रुपये नकद 2. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल हीरो HF DELUXE UP34BQ6389
    2
    जनपद सीतापुर थाना बिसवां पुलिस ने लूट का किया खुलासा दो अभियुक्त  मोटरसाइकिल सहित गिरफ़्तार ने
_राशिद खान चांद_  
_ब्यूरो हेड, सीतापुर_
*थाना बिसवां पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण, 1500 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
*सीतापुर*। लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान में थाना बिसवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिधौली रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने हुई 3500 रुपये की लूट की घटना का अनावरण करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बिसवां हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में बिसवां पुलिस टीम ने खम्भापुरवा रोड थाना क्षेत्र बिसवां से दोनों अभियुक्तों को दबोचा।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण:*  
1. नूर आलम पुत्र इकबाल अहमद, निवासी मोहल्ला पटेलनगर, कस्बा व थाना बिसवां, जनपद सीतापुर  
2. पौरूष यादव पुत्र रामबिलास यादव, निवासी मोहल्ला झज्झर, कस्बा व थाना बिसवां, जनपद सीतापुर 
*बरामदगी:*  
1. दो अलग-अलग पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 1500 रुपये नकद  
2. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल हीरो HF DELUXE UP34BQ6389
    user_Rashid Khan Chand  journalist
    Rashid Khan Chand journalist
    Electronic Store सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सीतापुर: हरगांव में अधजले शव की गुत्थी सुलझी, शराब चोरी के विवाद में हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार थाना हरगांव क्षेत्र के ग्राम नकपुरी में हाल ही में मिले एक अधजले शव के मामले का सीतापुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला समेत कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला क्या है? 23 जुलाई को थाना हरगांव अंतर्गत ग्राम नकपुरी में एक अज्ञात व्यक्ति का आधा जला हुआ शव बरामद हुआ था। पुलिस जांच में मृतक की पहचान रूपन (निवासी नकपुरी खास) के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर सीईओ सदर के नेतृत्व में हरगांव पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी।
    1
    सीतापुर: हरगांव में अधजले शव की गुत्थी सुलझी, शराब चोरी के विवाद में हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना हरगांव क्षेत्र के ग्राम नकपुरी में हाल ही में मिले एक अधजले शव के मामले का सीतापुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला समेत कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मामला क्या है?
23 जुलाई को थाना हरगांव अंतर्गत ग्राम नकपुरी में एक अज्ञात व्यक्ति का आधा जला हुआ शव बरामद हुआ था। पुलिस जांच में मृतक की पहचान रूपन (निवासी नकपुरी खास) के रूप में हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर सीईओ सदर के नेतृत्व में हरगांव पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी।
    user_Ram Krishna bajpai
    Ram Krishna bajpai
    पत्रकार Sitapur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • संसद के बाहर पप्पू यादव बने पुजारी राहुल गांधी ने दिया चंदा
    1
    संसद के बाहर पप्पू यादव बने पुजारी राहुल गांधी ने दिया चंदा
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बसंतापुर में 6.61 करोड़ की स्टड परियोजना 20 दिन में धसने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग रिपोर्टर जितिन प्रसाद *भदफर सीतापुर* लहरपुर तहसील क्षेत्र के बसंतापुर गांव में करोड़ों की लागत से बनाई गई स्टड निर्माण परियोजना सवालों के घेरे में ग्रामीणों का आरोप है कि 6.61 करोड़ की लागत से बनी परियोजना महज 20 दिनों में ही क्षतिग्रस्त होने लगी जियो ट्यूब धंसने का आरोप ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को स्टड नंबर 4 के पास लगाया गया जिओ ट्यूब नदी में धस गया इससे करीब 300 मीटर क्षेत्र प्रभावित होने की बात कही जा रही है जिससे आस पास के कई गांवों में बाढ़ और कटान का का खतरा मंडराने लगा उनका कहना है कि यदि नदी का जलस्तर बढ़ा तो बसंतापुर सहित आसपास के गांवों के कई गांवों पर संकट मंडरा सकता है
    1
    बसंतापुर में 6.61 करोड़ की स्टड परियोजना 20 दिन में धसने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग 
रिपोर्टर जितिन प्रसाद 
*भदफर सीतापुर*  लहरपुर तहसील क्षेत्र के बसंतापुर गांव में करोड़ों की लागत से बनाई गई स्टड निर्माण परियोजना सवालों के घेरे में ग्रामीणों का आरोप है कि 6.61 करोड़ की लागत से बनी परियोजना महज 20 दिनों में ही क्षतिग्रस्त होने लगी जियो ट्यूब धंसने का आरोप
ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को स्टड नंबर 4 के पास लगाया गया जिओ ट्यूब नदी में धस गया इससे करीब 300 मीटर क्षेत्र प्रभावित होने की बात कही जा रही है  जिससे आस पास के कई गांवों में बाढ़ और कटान का का खतरा मंडराने लगा उनका कहना है कि यदि नदी का जलस्तर बढ़ा तो बसंतापुर सहित आसपास के गांवों के कई गांवों पर संकट मंडरा सकता है
    user_Jitin Prasad Journalist
    Jitin Prasad Journalist
    Local News Reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बुजुर्ग ने गोली मारकर की आत्महत्या, गांव में पसरा सन्नाटा सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव में गुरुवार देर रात एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने देशी तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही संदना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान काकोरी निवासी जितेंद्र सिंह (75) पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने अपने घर के बरामदे में गले में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर संदना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने जानकारी दी कि मृतक जितेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
    2
    बुजुर्ग ने गोली मारकर की आत्महत्या, गांव में पसरा सन्नाटा 
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के काकोरी गांव में गुरुवार देर रात एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने देशी तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही संदना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान काकोरी निवासी जितेंद्र सिंह (75) पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने अपने घर के बरामदे में गले में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर संदना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने जानकारी दी कि मृतक जितेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे।
पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
    user_Mohammad Asim
    Mohammad Asim
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित गौरी स्वीट्स होटल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई, जिससे फर्नीचर, खाद्य सामग्री, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। होटल मालिक राम प्रसाद के अनुसार, लगभग 10 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित गौरी स्वीट्स होटल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई, जिससे फर्नीचर, खाद्य सामग्री, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। होटल मालिक राम प्रसाद के अनुसार, लगभग 10 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
    1
    सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित गौरी स्वीट्स होटल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई, जिससे फर्नीचर, खाद्य सामग्री, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। होटल मालिक राम प्रसाद के अनुसार, लगभग 10 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित गौरी स्वीट्स होटल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग तेजी से पूरे होटल में फैल गई, जिससे फर्नीचर, खाद्य सामग्री, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। होटल मालिक राम प्रसाद के अनुसार, लगभग 10 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.