logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंगावली न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाये गये सभी विवाद अशोकनगर। आज दिनाक 12.09.2026 को न्यायालय परिसर मुगावली में मुंगावली में राष्ट्रीय लोग अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के प्रारंभ में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित मीडिया व उपस्थित पक्षकारगण को संबोधित करते हुए व्यक्त किया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आज अधिक से अधिक लबित राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरणों, विद्युत प्रकरणों, प्री-लिटिगेशन व चेक बाउंस आदि प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया जायेगा, जिसमें समस्त उपस्थित अभिभाषकगण व पक्षकारों की सहभागिता भी अपेक्षित है। लोक अदालत दाम्पत्य संबंधों में सुधार लाने का एक स्वर्णिम अवसर है, जिसके माध्यम से यदि दामपत्य जीवन के बिगड़े हुए संबंधों को आपसी सहमति से निपटा सकें, तो इस परिस्थिति न तो किसी एक पक्ष की जीत होगी एवं न ही किसी एक पक्ष की हार होगी एवं न्यायालय में लंबित प्रकरण के निराकरण से समय व धन की भी बचत होती है एवं वहीं उक्त समय व धन को भावी पीढ़ी के बच्चों की शिक्षा में खर्च किया जाये, तो न केवल एक परिवार, एक गांव, एक शहर, बल्कि देखा जाये तो देश, प्रदेश की उन्नति का द्वार खुलता है, जो संपूर्ण मानव जाति की उन्नति का आधार भी बनता है। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई द्वारा व्यक्त किया गया कि लोक अदालत राजीनामा करने का एक अच्छा माध्यम है, जिसमें राजीनामा करने के कई फायदे हैं। लोक अदालत में लोगों को सुलभ व त्वरित लाभ प्राप्त होता है एवं कोई शुल्क भी नहीं लगता है। लोक अदालत के फैसले पर कोई पुनर्विचार भी नहीं होता है। न्यायालय मुंगावली में 03 खण्डपीठ के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया गया। जिला न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया की खंडपीठ में कुल- 32 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं विद्युत अधिनियम प्रकारणो में राजीनाम हुआ। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय, के न्यायालय में कुल- 35 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई , के न्यायालय में कुल-19 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार मुंगावली न्यायालय में लंबित कुल 86 राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिनमें संपूर्ण प्रकरणों में कुल 8454110 रुपए की राशि की गई। लोक अदालत में सुलह कराने में श्री रितेश मोदी, श्री रघुवीर सिंह यादव, श्री शानमिया, श्री राजेश सुमन, श्री अभय सराफ, श्री अनिल कुलैया, श्री राधामोहन तिवारी, श्री हरिओम त्रिवेदी, श्री डी के श्रीवास्तव, श्री अमर सिंह नरवरिया व अन्य अभिभाषकगण द्वारा विशेष सहयोग किया। न्यायालय मुगावली में कार्यरत कर्मचारीगण श्री इसरार अली, श्री अरुण कुमार भट्ट , श्री राजेश मिश्रा, श्रीमती हिमांशी जैन, श्री अनिल मौर्य, श्री सोहेल खान, प्रदीप यादव व अन्य कर्मचारीगण द्वारा भी राजीनामा हेतु सराहनीय प्रयास किया गया।

20 hrs ago
user_ADJ,Alim Dyer Journalist
ADJ,Alim Dyer Journalist
Reporter Mungaoli•
20 hrs ago

मुंगावली न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाये गये सभी विवाद अशोकनगर। आज दिनाक 12.09.2026 को न्यायालय परिसर मुगावली में मुंगावली में राष्ट्रीय लोग अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के प्रारंभ में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित मीडिया व उपस्थित पक्षकारगण को संबोधित करते हुए व्यक्त किया गया कि लोक अदालत के माध्यम से आज अधिक से अधिक लबित राजीनामा योग्य आपराधिक एवं सिविल प्रकरणों, विद्युत प्रकरणों, प्री-लिटिगेशन व चेक बाउंस आदि प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया जायेगा, जिसमें समस्त उपस्थित अभिभाषकगण व पक्षकारों की सहभागिता भी अपेक्षित है। लोक अदालत दाम्पत्य संबंधों में सुधार लाने का एक स्वर्णिम अवसर है, जिसके माध्यम से यदि दामपत्य जीवन के बिगड़े हुए संबंधों को आपसी सहमति से निपटा सकें, तो इस परिस्थिति न तो किसी एक पक्ष की जीत होगी एवं न ही किसी एक पक्ष की हार होगी एवं न्यायालय में लंबित प्रकरण के निराकरण से समय व धन की भी बचत होती है एवं वहीं उक्त समय व धन को भावी पीढ़ी के बच्चों की शिक्षा में खर्च किया जाये, तो न केवल एक परिवार, एक गांव, एक शहर, बल्कि देखा जाये तो देश, प्रदेश की उन्नति का द्वार खुलता है, जो संपूर्ण मानव जाति की उन्नति का आधार भी बनता है। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई द्वारा व्यक्त किया गया कि लोक अदालत राजीनामा करने का एक अच्छा माध्यम है, जिसमें राजीनामा करने के कई फायदे हैं। लोक अदालत में लोगों को सुलभ व त्वरित लाभ प्राप्त होता है एवं कोई शुल्क भी नहीं लगता है। लोक अदालत के फैसले पर कोई पुनर्विचार भी नहीं होता है। न्यायालय मुंगावली में 03 खण्डपीठ के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का प्रयास किया गया। जिला न्यायाधीश श्री अजय नील करोठिया की खंडपीठ में कुल- 32 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं विद्युत अधिनियम प्रकारणो में राजीनाम हुआ। न्यायाधीश श्रीमती पारुल चौकसे राय, के न्यायालय में कुल- 35 प्रकरणों का निराकरण हुआ एवं न्यायाधीश सुश्री दिव्यांशी मंडराई , के न्यायालय में कुल-19 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस प्रकार मुंगावली न्यायालय में लंबित कुल 86 राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिनमें संपूर्ण प्रकरणों में कुल 8454110 रुपए की राशि की गई। लोक अदालत में सुलह कराने में श्री रितेश मोदी, श्री रघुवीर सिंह यादव, श्री शानमिया, श्री राजेश सुमन, श्री अभय सराफ, श्री अनिल कुलैया, श्री राधामोहन तिवारी, श्री हरिओम त्रिवेदी, श्री डी के श्रीवास्तव, श्री अमर सिंह नरवरिया व अन्य अभिभाषकगण द्वारा विशेष सहयोग किया। न्यायालय मुगावली में कार्यरत कर्मचारीगण श्री इसरार अली, श्री अरुण कुमार भट्ट , श्री राजेश मिश्रा, श्रीमती हिमांशी जैन, श्री अनिल मौर्य, श्री सोहेल खान, प्रदीप यादव व अन्य कर्मचारीगण द्वारा भी राजीनामा हेतु सराहनीय प्रयास किया गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *प्रेस नोट* *दिनांक 12 सितंबर 2026* *जिला विदिशा* *पुलिस कंट्रोल रूम में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित* *महिला पुलिसकर्मियों की समस्याएं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशीलता से सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश* विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं को सुनना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। प्राप्त समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया। *महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं कार्यस्थल संबंधी मुद्दों पर चर्चा:* सम्मेलन में विशेष रूप से ग्रामीण थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली समस्याओं, महिला अपराधों में मेडिकल परीक्षण से संबंधित कठिनाइयों तथा थाना स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के लिए आवास, पेयजल एवं टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। *थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश:* पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश दिए। इन कक्षों में पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए झूले, पेंटिंग, खिलौने एवं बच्चों के अनुकूल अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों के लिए थाना परिसर का वातावरण सहज एवं अनुकूल बनाया जा सके। *महिला हेल्पडेस्क एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर:* सम्मेलन में थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क की सुविधा एवं प्रभावी संचालन की समीक्षा की गई। साथ ही सीसीटीएनएस ऑपरेटर की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नारी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, डीएसपी सुश्री मासूम पटले, थाना प्रभारी ग्यारसपुर, महिला थाना प्रभारी, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी सहित विभिन्न थानों की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।
    1
    *प्रेस नोट*
*दिनांक 12 सितंबर 2026*
*जिला विदिशा*

*पुलिस कंट्रोल रूम में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित*

*महिला पुलिसकर्मियों की समस्याएं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशीलता से सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश*

विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं को सुनना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। प्राप्त समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।

*महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं कार्यस्थल संबंधी मुद्दों पर चर्चा:*
सम्मेलन में विशेष रूप से ग्रामीण थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली समस्याओं, महिला अपराधों में मेडिकल परीक्षण से संबंधित कठिनाइयों तथा थाना स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के लिए आवास, पेयजल एवं टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

*थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश:*
पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश दिए। इन कक्षों में पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए झूले, पेंटिंग, खिलौने एवं बच्चों के अनुकूल अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों के लिए थाना परिसर का वातावरण सहज एवं अनुकूल बनाया जा सके।

*महिला हेल्पडेस्क एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर:*
सम्मेलन में थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क की सुविधा एवं प्रभावी संचालन की समीक्षा की गई। साथ ही सीसीटीएनएस ऑपरेटर की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

नारी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, डीएसपी सुश्री मासूम पटले, थाना प्रभारी ग्यारसपुर, महिला थाना प्रभारी, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी सहित विभिन्न थानों की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आरोन / UGC के कथित काले कानून के खिलाफ आगामी दिनों में ज्ञापन सौंपने की तैयारी को लेकर शुक्रवार शाम को स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित कीगई *UGC के खिलाफ ज्ञापन की तैयारी को लेकर बैठक* *लोकेशन आरोन* *रिपोर्ट - रोहित सक्सेना आरोन / UGC के कथित काले कानून के खिलाफ आगामी दिनों में ज्ञापन सौंपने की तैयारी को लेकर शुक्रवार शाम को स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्ण समाज के पदाधिकारी एवं समाज के सभी लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान UGC के खिलाफ आवेदन एवं ज्ञापन देने को लेकर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने प्रस्तावित कानून के संबंध में अपनी चिंताओं पर विचार-विमर्श किया तथा आगे की रणनीति बनाने पर जोर दिया। बैठक में उपस्थित समाजजनों ने एकजुट होकर अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें रखने की तैयारी की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक चर्चा की। स्वर्ण समाज की इस बैठक में समाज की एकता और संगठनात्मक भागीदारी पर भी जोर दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य UGC के खिलाफ आवेदन एवं ज्ञापन सौंपने की तैयारी करना रहा।
    1
    आरोन / UGC के कथित काले कानून के खिलाफ आगामी दिनों में ज्ञापन सौंपने की तैयारी को लेकर शुक्रवार शाम को स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित कीगई 
*UGC के खिलाफ ज्ञापन की तैयारी को लेकर बैठक*
*लोकेशन आरोन*
*रिपोर्ट - रोहित सक्सेना 
आरोन / UGC के कथित काले कानून के खिलाफ आगामी दिनों में ज्ञापन सौंपने की तैयारी को लेकर शुक्रवार शाम को स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला में स्वर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्ण समाज के पदाधिकारी एवं समाज के सभी लोग मौजूद रहे।
बैठक के दौरान UGC के खिलाफ आवेदन एवं ज्ञापन देने को लेकर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने प्रस्तावित कानून के संबंध में अपनी चिंताओं पर विचार-विमर्श किया तथा आगे की रणनीति बनाने पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने एकजुट होकर अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें रखने की तैयारी की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक चर्चा की।
स्वर्ण समाज की इस बैठक में समाज की एकता और संगठनात्मक भागीदारी पर भी जोर दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य UGC के खिलाफ आवेदन एवं ज्ञापन सौंपने की तैयारी करना रहा।
    user_Rohit saxena
    Rohit saxena
    Media Consultant आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस की खटकिया चौराहा पर सख्त वाहन चेकिंग: 07 वाहनों के काटे चालान, 2100 रुपये का समन शुल्क वसूला पुलिस की खटकिया चौराहा पर सख्त वाहन चेकिंग: 07 वाहनों के काटे चालान, 2100 रुपये का समन शुल्क वसूला
    1
    पुलिस की खटकिया चौराहा  पर सख्त वाहन चेकिंग: 07 वाहनों के काटे चालान, 2100 रुपये का समन शुल्क वसूला


पुलिस की खटकिया चौराहा  पर सख्त वाहन चेकिंग: 07 वाहनों के काटे चालान, 2100 रुपये का समन शुल्क वसूला
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    Media company आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ललितपुर के सुकवा-ढुकवा बांध क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नहर में एक मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ नहर में लगी रेलिंग के बीच फंस गया था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने मगरमच्छ का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मगरमच्छ के नहर क्षेत्र में मिलने की पुष्टि हो गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों से अपील की जा रही है कि नहर के आसपास जाने से बचें और विशेष सावधानी बरतें। ललितपुर के सुकवा-ढुकवा बांध क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां नहर क्षेत्र में मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को नहर में घूमते हुए देखा गया, जिसका किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मगरमच्छ दिखाई देने की पुष्टि भी हो गई है। घटना के बाद नहर क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों से अपील है कि नहर और पानी के आसपास जाने से बचें और सावधानी बरतें।
    1
    ललितपुर के सुकवा-ढुकवा बांध क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नहर में एक मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ नहर में लगी रेलिंग के बीच फंस गया था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने मगरमच्छ का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मगरमच्छ के नहर क्षेत्र में मिलने की पुष्टि हो गई है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों से अपील की जा रही है कि नहर के आसपास जाने से बचें और विशेष सावधानी बरतें।
ललितपुर के सुकवा-ढुकवा बांध क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां नहर क्षेत्र में मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को नहर में घूमते हुए देखा गया, जिसका किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मगरमच्छ दिखाई देने की पुष्टि भी हो गई है। घटना के बाद नहर क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों से अपील है कि नहर और पानी के आसपास जाने से बचें और सावधानी बरतें।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मड़ावरा कल से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव। मड़ावरा कल से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव। ललितपुर के मड़ावरा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्बे और ग्रामीण इलाकों में 14 सितंबर से दस दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू होगा। सार्वजनिक जगहों और चौराहों पर पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर पंडालों में विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। सुबह-शाम धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मूर्तिकार विनय राणा ने बताया कि प्रतिमाएं बनाने में करीब 45 दिन लगे हैं। ज्यादातर प्रतिमाएं तैयार हो चुकी हैं, कुछ में रंग भरना बाकी है। उनकी बनाई प्रतिमाएं मड़ावरा कस्बे के साथ सौरई, रनगांव, साडूमल और आसपास के गांवों में स्थापित होंगी।मड़ावरा कस्बे में शालाजी मंदिर प्रांगण और डाक बंगला के पास सुंदर झांकियां और पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश प्रतिमा स्थापित होने के बाद पंडालों में सुबह-शाम पूजा, हवन और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उम्मीद है कि पूरे महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर रोली, अक्षत, कलावा, कपूर, धूप-बत्ती, नारियल, सुपारी, फूल-माला और पूजा की थालियां सजी हैं। मिठाई दुकानदार मोदक और लड्डू बनाने में लगे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह दिख रहा है।
    2
    मड़ावरा कल से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव।
मड़ावरा कल से गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे: 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश महोत्सव।
ललितपुर के मड़ावरा क्षेत्र में गणेश चतुर्थी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कस्बे और ग्रामीण इलाकों में 14 सितंबर से दस दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू होगा। सार्वजनिक जगहों और चौराहों पर पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश चतुर्थी पर पंडालों में विधि-विधान से गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। सुबह-शाम धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मूर्तिकार विनय राणा ने बताया कि प्रतिमाएं बनाने में करीब 45 दिन लगे हैं। ज्यादातर प्रतिमाएं तैयार हो चुकी हैं, कुछ में रंग भरना बाकी है। उनकी बनाई प्रतिमाएं मड़ावरा कस्बे के साथ सौरई, रनगांव, साडूमल और आसपास के गांवों में स्थापित होंगी।मड़ावरा कस्बे में शालाजी मंदिर प्रांगण और डाक बंगला के पास सुंदर झांकियां और पंडाल सजाए जा रहे हैं। गणेश प्रतिमा स्थापित होने के बाद पंडालों में सुबह-शाम पूजा, हवन और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उम्मीद है कि पूरे महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर रोली, अक्षत, कलावा, कपूर, धूप-बत्ती, नारियल, सुपारी, फूल-माला और पूजा की थालियां सजी हैं। मिठाई दुकानदार मोदक और लड्डू बनाने में लगे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गणेश महोत्सव को लेकर उत्साह दिख रहा है।
    user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • झांसी पुलिस को बडी सफलता, करोड़ों का गांजा पकडा, उडीसा से हो रही थी सप्लाई, 2 गिरफ्तार...। झाँसी। झांसी पुलिस को बडी सफलता, करोड़ों का गांजा पकडा, उडीसा से हो रही थी सप्लाई, 2 गिरफ्तार। पकड़ा गया गांजा ट्रैक से उड़ीसा से झाँसी के रास्ते ग्वालियर ले जाया जा रहा था
    2
    झांसी पुलिस को बडी सफलता, करोड़ों का गांजा पकडा, उडीसा से हो रही थी सप्लाई, 2 गिरफ्तार...।
झाँसी। झांसी पुलिस को बडी सफलता, करोड़ों का गांजा पकडा, उडीसा से हो रही थी सप्लाई, 2 गिरफ्तार।
पकड़ा गया गांजा ट्रैक से उड़ीसा से झाँसी के रास्ते ग्वालियर ले जाया जा रहा था
    user_रिजवान खान "भारत" (सनी)
    रिजवान खान "भारत" (सनी)
    Pharmacist मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा मंडल ने निकाली समरसता संकल्प कलश यात्रा लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-भारतीय जनता पार्टी मंडल बीना द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रताप वार्ड से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई इंदिरा गांधी वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई यह यात्रा समाज को जोड़ने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। भाजपा हमेशा संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर समरस समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से हम उनके संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। नगर पालिका संत रविदास मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए हर संभव सहयोग करेगी। इस दौरान भाजपा मंडल के जिला मंत्री आसमा जैन, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्य, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह सबसे प्रमुख रूप सेअहिरवार समाज अध्यक्ष सुखलाल बाबू, नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया चेतराम अहिरवार, विजय हुरकट, जितेन्द्र बोहरे, भारती राय, रमेश जड़िया, विमल अहिरवार, हरिओम चौबे,गौरी राय, पवन गुलाटी जी, श्री संजीव बौद्ध जी, श्री संतोष कुशवाह, नवीन साहू, आलेख राय, नंदकिशोर चौधरी राकेश सेन कमलेश अहिरवार राजमाधव राय ,नरेंद्र अहिरवार शशि कुशवाह अंतरा कुशवाह प्रियंका राय, कल्पना चौरसिया एवं कृष्णा कुशवाह जी सहितजनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मातृशक्ति, नगर एवं शहरी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
    4
    संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा मंडल ने निकाली समरसता संकल्प कलश यात्रा
लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :-भारतीय जनता पार्टी मंडल बीना द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रताप वार्ड से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई इंदिरा गांधी वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर पहुंची। जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली गई यह यात्रा समाज को जोड़ने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। भाजपा हमेशा संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर समरस समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। 
नगर पालिका अध्यक्ष लता  सकवार ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से हम उनके संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। नगर पालिका संत रविदास मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए हर संभव सहयोग करेगी।
इस दौरान भाजपा मंडल के जिला मंत्री आसमा जैन, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्य, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
यह सबसे प्रमुख रूप सेअहिरवार समाज अध्यक्ष सुखलाल बाबू,
नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया चेतराम अहिरवार, विजय हुरकट, जितेन्द्र बोहरे, भारती राय, रमेश जड़िया, विमल अहिरवार, हरिओम चौबे,गौरी राय, पवन गुलाटी जी, श्री संजीव बौद्ध जी, श्री संतोष कुशवाह, नवीन साहू, आलेख राय, नंदकिशोर चौधरी राकेश सेन कमलेश अहिरवार राजमाधव राय ,नरेंद्र अहिरवार शशि कुशवाह अंतरा कुशवाह प्रियंका राय, कल्पना चौरसिया एवं  कृष्णा कुशवाह जी सहितजनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मातृशक्ति, नगर एवं शहरी क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • चाचौड़ा में अनोखा विरोध गढ़ों में पौधे लगाकर किया समृद्धि यज्ञ चाचौड़ा में अनोखा विरोध गड्ढों में पौधे लगाकर किया सद्बुद्धि यज्ञ बायपास की बदहाली पर फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल वादों के गड्ढे नहीं भरेंगे: 7 दिन का अल्टीमेटम खत्म सड़क पर उतरे लोग
    1
    चाचौड़ा में अनोखा विरोध गढ़ों में पौधे लगाकर किया समृद्धि यज्ञ
चाचौड़ा में अनोखा विरोध  
गड्ढों में पौधे लगाकर किया सद्बुद्धि यज्ञ
बायपास की बदहाली पर फूटा गुस्सा, 
प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
वादों के गड्ढे नहीं भरेंगे: 7 दिन का अल्टीमेटम 
खत्म सड़क पर उतरे लोग
    user_Rahul Saxena
    Rahul Saxena
    Media company आरौन, गुना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम गढ़िया में शनिवार शाम सूने पड़े मकान के दरवाजे पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक तोरन यादव अपने परिवार के साथ ललितपुर शहर में रहते हैं और गांव स्थित उनका मकान लंबे समय से खाली पड़ा है। शनिवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे बिना नंबर की सफेद रंग की कार से कुछ लोग गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पार्सल देने के बहाने मकान के बारे में जानकारी ली और कुछ देर बाद सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके से कुछ खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मकान मालिक, उनके परिवारीजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर फायरिंग के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्र ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम गढ़िया में शनिवार शाम सूने पड़े मकान के दरवाजे पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना बार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस के अनुसार, मकान मालिक तोरन यादव अपने परिवार के साथ ललितपुर शहर में रहते हैं और गांव स्थित उनका मकान लंबे समय से खाली पड़ा है। शनिवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे बिना नंबर की सफेद रंग की कार से कुछ लोग गांव पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पार्सल देने के बहाने मकान के बारे में जानकारी ली और कुछ देर बाद सूने मकान के दरवाजे पर फायरिंग कर दी।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके से कुछ खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा मकान मालिक, उनके परिवारीजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर फायरिंग के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना के शीघ्र अनावरण के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है। क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्र ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.