Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया जिले में अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में भांडेर पुलिस ने बुधवार दोपहर 02 बजे दतिया-चिरगांव बाईपास तिराहे से एक युवक को अवैध 315 बोर का कट्टा और जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से हथियार लेकर घूम रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राममिलन उर्फ रिंकू प्रजापति पुत्र राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति (उम्र 19 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई दतिया एसपी सूरज कुमार वर्मा के निर्देश पर की गई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर संभावित आपराधिक योजनाओं की जानकारी जुटा रही है।
Shahid Qureshi

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by विकास वर्मा1
- #Datia: पुलिस कप्तान सूरज कुमार वर्मा की सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया सहित किसी भी स्थान पर अगर हथियारों का किया प्रदर्शन तो संबंधित के खिलाफ होंगी वैधानिक कार्यवाही और शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त..... #datia #public #MadhyaPradesh #sp #police #ias1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- रिश्वत लेते हुए एक पटवारी का वीडियो वायरल हो रहा है । जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो दतिया जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र के कुलैथ से पटवारी का बताया जा रहा है वीडियो में रिश्वत लेते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है, लेकिन । यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है इसके बाद कलेक्टर दतिया ने पटवारी को निलंबित कर दिया।1
- Post by SK NEWS 911
- Post by पूरन केवट जिला अध्यक्ष दतिया1
- झांसी प्रशासन की कार्रवाई से पहले ही सतर्क हुए बालू माफिया, खिरिया घाट पर छापा बेअसर मोंठ (झांसी)। तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन का कारोबार लगातार प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। नदी घाटों से बालू चोरी का सिलसिला बे-रोकटोक जारी है, जिससे राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ ही पर्यावरण पर भी गंभीर असर पड़ रहा है। बुधवार रात करीब 9 बजे मोंठ के एसडीएम अवनीश तिवारी ने टीम के साथ खिरिया घाट पर छापेमार कार्रवाई की। प्रशासन को सूचना मिली थी कि घाट पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। हालांकि, एसडीएम के मौके पर पहुंचने से पहले ही बालू माफिया सतर्क हो गए और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित फरार हो गए। छापे के दौरान घाट पर कोई वाहन नहीं मिला, जिससे यह साफ हुआ कि कार्रवाई की भनक पहले ही बालू चोरों तक पहुंच चुकी थी। इस घटना से प्रशासनिक तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर सूचना लीक कैसे हो रही है। एसडीएम अवनीश तिवारी ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन पहले से जानकारी मिल जाने के कारण आरोपी भागने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बालू माफिया सक्रिय हैं और रात के समय धड़ल्ले से खनन किया जाता है। लोगों ने प्रशासन से नियमित निगरानी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।4
- Post by विकास वर्मा1