भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया मीडिया गैलेरी के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण मीडीया देश का चौथा स्तंभ मीडीया का मजबूूत होना आवश्यक, निभाये सकारात्मक भूमिका भी -सांसद राठौड’’ पाली, 17 फरवरी। राज्य सभा सांसद मदन राठौड मंगलवार को एक दिवसीय पाली दौरे पर रहे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पाली प्रेस क्लब मीडिया गैलेरी में नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि मीडीया देश समाज का आईना है और देश में मीडीया चौथा स्तंभ है उसका मजबूत होना आवश्यक है, जो समाज में हो रही अच्छी बुरी घटनाओं को कमियों को दिखाता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यथार्थ चित्रण के साथ सकारात्मक व अच्छे बदलाव को अधिक उभारे ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव आये। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद राठौड ने कहा कि उन्हें सदेव पाली की मीडिया से सिखने को मिला। वे मीडिया के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने भविष्य में भी विकास के लिए यदि किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे उसके लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में मीडिया के कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, डीआईजी आदर्श सिंधू, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, आईएएस बिरजू गोपाल, एडीएम बजरंगसिंह, एसडीएम विमलेन्द्र सिंह राणावत, सहायक निदेशक जनसम्पर्क सौरभ सिंगारिया, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सुनील भंडारी व समारोह में मौजूद रहे व स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर त्रिवेदी, ओम चतुर्वेदी, अरूण जोशी, धर्मेन्द्र वैष्णव, कन्नु भीलवारा, छगनलाल भारद्वाज का साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर एलएन मंत्री व पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने मीडिया गैलेरी के नवीनीकरण कार्य की प्रशंसा की। समारोह में सम्पादक अरविन्द शर्मा, सम्पादक नागेश शर्मा, पुखराज पटेल, भंवर चौधरी, त्रिलोक चौधरी समेत मीडिया अध्यक्ष शेखर राठौड़, उदयवीरसिंह, सुभाष त्रिवेदी, पन्नालाल चौहान, जय थेवानी, श्याम चौधरी, सुभाष रोहिसवाल, अमृत कुमावत, ओम टेलर, ओम वैष्णव, जितेन्द्र कच्छवाह, मुकेश राजा, सुरेश हेमनानी, मनीष राठौड़ ,कुलदीप, हस्तपाल, सिकन्दर खान, मनोज शर्मा, रविन्द्र सोनी, मुकेश सोनी, पवन पाण्डे, शरद भाटी, आसिफ सिलावट, जितेन्द्र पासवानी मोहम्मद यासिन सहित अनेक मीडिया प्रतिनिधि व कलेक्ट्रेट अधिकारीगण, विक्रमसिंह परिहार एवं जनसम्पर्क कार्यालय के नरेन्द्रसिंह, युगल किशोर, जगदीश मीणा, हेमंत कुमावत, कपिल शर्मा, नरपत सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन संदीप राठौड़ ने किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया मीडिया गैलेरी के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण मीडीया देश का चौथा स्तंभ मीडीया का मजबूूत होना आवश्यक, निभाये सकारात्मक भूमिका भी -सांसद राठौड’’ पाली, 17 फरवरी। राज्य सभा सांसद मदन राठौड मंगलवार को एक दिवसीय पाली दौरे पर रहे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पाली प्रेस क्लब मीडिया गैलेरी में नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि मीडीया देश समाज का आईना है और देश में मीडीया चौथा स्तंभ है उसका मजबूत होना आवश्यक है, जो समाज में हो रही अच्छी बुरी घटनाओं को कमियों को दिखाता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यथार्थ चित्रण के साथ सकारात्मक व अच्छे बदलाव को अधिक उभारे ताकि समाज
में सकारात्मक बदलाव आये। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद राठौड ने कहा कि उन्हें सदेव पाली की मीडिया से सिखने को मिला। वे मीडिया के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने भविष्य में भी विकास के लिए यदि किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे उसके लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में मीडिया के कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, डीआईजी आदर्श सिंधू, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, आईएएस बिरजू गोपाल, एडीएम बजरंगसिंह, एसडीएम विमलेन्द्र सिंह राणावत, सहायक निदेशक जनसम्पर्क सौरभ सिंगारिया, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सुनील भंडारी व समारोह में मौजूद रहे व स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर त्रिवेदी, ओम चतुर्वेदी, अरूण जोशी, धर्मेन्द्र वैष्णव, कन्नु
भीलवारा, छगनलाल भारद्वाज का साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर एलएन मंत्री व पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने मीडिया गैलेरी के नवीनीकरण कार्य की प्रशंसा की। समारोह में सम्पादक अरविन्द शर्मा, सम्पादक नागेश शर्मा, पुखराज पटेल, भंवर चौधरी, त्रिलोक चौधरी समेत मीडिया अध्यक्ष शेखर राठौड़, उदयवीरसिंह, सुभाष त्रिवेदी, पन्नालाल चौहान, जय थेवानी, श्याम चौधरी, सुभाष रोहिसवाल, अमृत कुमावत, ओम टेलर, ओम वैष्णव, जितेन्द्र कच्छवाह, मुकेश राजा, सुरेश हेमनानी, मनीष राठौड़ ,कुलदीप, हस्तपाल, सिकन्दर खान, मनोज शर्मा, रविन्द्र सोनी, मुकेश सोनी, पवन पाण्डे, शरद भाटी, आसिफ सिलावट, जितेन्द्र पासवानी मोहम्मद यासिन सहित अनेक मीडिया प्रतिनिधि व कलेक्ट्रेट अधिकारीगण, विक्रमसिंह परिहार एवं जनसम्पर्क कार्यालय के नरेन्द्रसिंह, युगल किशोर, जगदीश मीणा, हेमंत कुमावत, कपिल शर्मा, नरपत सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन संदीप राठौड़ ने किया।
- सेंदड़ा (ब्यावर) ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई,50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर से किए नष्ट शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर शहर में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने सख़्त कदम उठाए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेज़ आवाज़ और कानफोड़ू साइलेंसर लगाने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर ज़ब्त की गई बाइकों के 50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर की मदद से नष्ट किए गए। पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन में दहशत और असुविधा भी पैदा करते हैं। यातायात शाखा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में डिप्टी राजेश कसाना, ट्रैफिक इंचार्ज पूनम चंद विश्नोई, मंगल सिंह, सहित यातायात पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान एवं ज़ब्ती की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, अवैध साइलेंसर का उपयोग न करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रखेगी।3
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- 50 वि वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर गौमाता जी को जिमाने हेतु दिया 11 हजार 111 रुपए का सहयोग1
- कुशलपुरा से निंबेडा जाने वाली रोड निर्माण का कार्य चल रहा है ठेकेदार के माध्यम से उसे रोड निर्माण कार्य को लेकर लापरवाही वर्तनी का नतीजा सामने आया है कुशलपुरा से निंबाड़ा चल रहे सड़क निर्माण के कार्य में एक ही दिन में ठेकेदार ने 3 किलोमीटर की रोड बना डाली और उसे रोड में निर्माण में होने वाली घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ जगह से रोड टूटकर नजर आ रही है1
- जोधपुर शहर के सरदारपुरा थाना पुलिस ने डीएसटी पश्चिम की सूचना पर बडी कारवाई करते हुए सरदारपुरा सी रोड पर एक कार्यालय में कार्यवाही की। जहा पुलिस को 77 लाख 80 हजार रूपए बरामद हुए।ACP छवी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दिनेश जैन सहित तीनों को डिटेन कर सरदारपुरा थाने ले जाया गया। वही मौके से बरामद राशि को भी कट्टे में डालकर थाने लाया गया। यह राशि हवाला की बताई जा रही है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जॉच में जुटी है।1
- फागोत्सव के साथ फागण की गीत शुरू जोधपुर के भीतरी शहर जूनी मंडी घनश्याम जी मंदिर में फागण लगने के साथ फागोत्सव की हुई शुरुआत दिन में फूल और गुलाल की होलिया खेली जाती हे वहीं साम को मन्दिर प्रांगण में भजनों का कार्यक्रम होता हे जो होली के बाद आने वाली रंग पंचमी तक चलता हे इसमें दूर दूर से श्रद्धालु आते हे ओर इसका आनंद लेते हैं।1
- जोधपुर। एक बार फिर हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली धमकी सभी को गार्डन एरिया में जाने के दिए गए निर्देश हाईकोर्ट के सभी गेट करवाए गए बंद सूचना के बाद पुलिस पहुंची मौके पर पुलिस के अलावे एनडीआरएफ एसडीआरएफ जांच एजेंसी अभी पहुंची हाई कोर्ट परिसर में हाई कोर्ट एरिया के छपे छपे को छाना जा रहा है1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1