logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाह रे राजनीति! क्या कमाल का खेल रचा है। पचास प्रतिशत आरक्षण का ढोल बजा, पर मौका फिर घर वालों को ही सजा। जो सालों से धूप में तपती रही, संघर्ष करती रही, उन्हें दरवाज़े से बाहर कर दिया… और कुर्सी घर की बहू-बेटियों को दे दी। जिन महिलाओं ने धूप हो या छाँव, हर मुश्किल में साथ दिया, आज वही महिलाएँ अलग-अलग गाँवों में चुपचाप बैठी हैं। क्योंकि राजनीति को अचानक याद आ गई अपने ही घरों की बहू-बेटियाँ और रिश्तेदारों की कतार। कहावत सच हो गई – “ऊपर से सेवा, अंदर से मेवा।” दिन में भाषण जनता के लिए, रात में सौदे अपने लोगों के लिए। यहाँ तो हाल ऐसा है – “तू भी चोर, मैं भी चोर, मिल बाँट कर करें जोर।” चेहरे महिलाओं के दिखेंगे… पर बंदरबाँट वही पुरानी होगी। और जनता देखती रह जाएगी, जैसे बंदरबाँट में रोटी बँटती है। सवाल बस इतना है… आरक्षण सच में महिलाओं के अधिकार के लिए है, या फिर नेताओं के परिवारों के नए चेहरे के लिए? श्रीनाथ समूह सुनीता शर्मा

on 10 March
user_सुनीता शर्मा
सुनीता शर्मा
व्यापारी (हैंडीक्राफ्ट) मैन्युफैक्चरर चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
on 10 March

वाह रे राजनीति! क्या कमाल का खेल रचा है। पचास प्रतिशत आरक्षण का ढोल बजा, पर मौका फिर घर वालों को ही सजा। जो सालों से धूप में तपती रही, संघर्ष करती रही, उन्हें दरवाज़े से बाहर कर दिया… और कुर्सी घर की बहू-बेटियों को दे दी। जिन महिलाओं ने धूप हो या छाँव, हर मुश्किल में साथ दिया, आज वही महिलाएँ अलग-अलग गाँवों में चुपचाप बैठी हैं। क्योंकि राजनीति को अचानक याद आ गई अपने ही घरों की बहू-बेटियाँ और रिश्तेदारों की कतार। कहावत सच हो गई – “ऊपर से सेवा, अंदर से मेवा।” दिन में भाषण जनता के लिए, रात में सौदे अपने लोगों के लिए। यहाँ तो हाल ऐसा है – “तू भी चोर, मैं भी चोर, मिल बाँट कर करें जोर।” चेहरे महिलाओं के दिखेंगे… पर बंदरबाँट वही पुरानी होगी। और जनता देखती रह जाएगी, जैसे बंदरबाँट में रोटी बँटती है। सवाल बस इतना है… आरक्षण सच में महिलाओं के अधिकार के लिए है, या फिर नेताओं के परिवारों के नए चेहरे के लिए? श्रीनाथ समूह सुनीता शर्मा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • छोटी सादडी बढ़ती महंगाई एव फीजुल खर्ची से बचने के लिए हर समाज में बड़े जो प्रोग्राम होते हैं अब सामूहिक होने लगे हैं इसी कड़ी में मेघवाल समाज द्वारा 19 अप्रैल को गोदावत जैन गुरुकुल गोकुलधाम सोसायटी में निंबाहेडा रोड छोटी सादडी में सामूहिक विवाह समेलन का आयोजन रखा गया है जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है
    1
    छोटी सादडी बढ़ती महंगाई एव फीजुल खर्ची से बचने के लिए   हर समाज में बड़े जो प्रोग्राम होते हैं अब सामूहिक होने लगे हैं इसी कड़ी में मेघवाल समाज द्वारा 19 अप्रैल को गोदावत जैन गुरुकुल  गोकुलधाम सोसायटी में निंबाहेडा रोड छोटी सादडी में सामूहिक विवाह समेलन का आयोजन रखा गया है जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Bharu jaat duriya
    1
    Post by Bharu jaat duriya
    user_Bharu jaat duriya
    Bharu jaat duriya
    Actor बीजोलीया, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by सुनील कुमार खटीक
    1
    Post by सुनील कुमार खटीक
    user_सुनील कुमार खटीक
    सुनील कुमार खटीक
    Video Creator डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • अपनी भाषा मैं सभी पंछी आपसे प्रार्थना करते हुवे, 🙏🏻 गर्मी आ गई है प्लीज हमारे लिए दाने पानी की व्यवस्था अवश्य करें 🙏🏻
    1
    अपनी भाषा मैं सभी पंछी आपसे प्रार्थना करते हुवे, 🙏🏻 गर्मी आ गई है प्लीज हमारे लिए दाने पानी की व्यवस्था अवश्य करें 🙏🏻
    user_बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
    बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
    Organic Food Shop छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • मनासा। मंगलवार को मनासा नगर में सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजन द्वारा भव्य चल समारोह (जुलूस) निकाला गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जहां जगह- जगह समाजजनों और नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जिसमें भजन- कीर्तन, ढोल- नगाड़ों और जयकारों के साथ श्रद्धालु झूमते नजर आए। समाज के आराध्य संत सेन जी महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत सेन जी महाराज के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। यह आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का संदेश देने वाला रहा। अंत में सभी समाजजनों ने मिलकर संत सेन जी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    1
    मनासा। मंगलवार को मनासा नगर में सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजजन द्वारा भव्य चल समारोह (जुलूस) निकाला गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जहां जगह- जगह समाजजनों और नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जिसमें भजन- कीर्तन, ढोल- नगाड़ों और जयकारों के साथ श्रद्धालु झूमते नजर आए। समाज के आराध्य संत सेन जी महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत सेन जी महाराज के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। यह आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का संदेश देने वाला रहा। अंत में सभी समाजजनों ने मिलकर संत सेन जी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
    1
    गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539
9079008107
    user_न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
    Farmer छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • छोटी सादडी भारत के सनविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अपलक्ष में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नीमच रोड स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पनजली अर्पित की
    3
    छोटी सादडी भारत के सनविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अपलक्ष में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नीमच रोड स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पनजली अर्पित की
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • भीलवाड़ा जिला सरस दुग्ध समिति सचिव संस्थान की आमसभा का आयोजन रायला क्षेत्र के गोरा का खेड़ा में भीलवाड़ा जिले की दुग्ध समितियों के सचिवों के हितों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से भीलवाड़ा दुग्ध समिति सचिव संघ का गठन किया गया। संघ में जिले की करीब 1000 से 1100 डेयरियों के व्यवस्थापकों द्वारा प्रत्येक रूट से एक-एक सदस्य मनोनीत किए गए, जिनमें से लगभग 40–41 सदस्य चयनित किए गए। जिला कार्यालय के सामने डॉ. मुखर्जी पार्क में आयोजित बैठक में करीब 95 प्रतिशत सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से 07 फरवरी 2026 को निर्विरोध अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का चयन किया गया। संघ के अध्यक्ष जीवन खां कायमखानी, उपाध्यक्ष अर्जुन जाट एवं अशोक कुमार टेलर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारमल गुर्जर, सचिव हेमराज जाट, सह सचिव सुरेश कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रभुलाल कुमावत, सह कोषाध्यक्ष श्रवण लाल कुमावत, प्रवक्ता शिवराज जाट, संगठन मंत्री जगदीश शर्मा, संरक्षक तेजपाल सिंह चुण्डावत व राजू लाल धाकड़ तथा विधि मंत्री रामलाल जाट बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दुर्गा देवी गुर्जर को शामिल किया गया। इसके अलावा सदस्य के रूप में भंवरलाल जाट, नगजीराम गुर्जर, शांति लाल शर्मा, सांवरिया लाल, भैरूलाल कुमावत, बन्नालाल, तुलसीराम गुर्जर, जमनालाल कुमावत, गोपाल गुर्जर, प्रेमशंकर शर्मा, जगदीश चंद्र, छगनलाल, राजकुमार, ओमप्रकाश, नारायण लाल, जीव राज जाट, नंदराम चौधरी, लाल मोहम्मद नीलगर, रतनलाल जाट, महेंद्र सिंह राठौड़, सलीम मोहम्मद नीलगर, बजरंग सिंह कानावत, शिवराज शर्मा, बद्रीलाल जाट, रामचंद्र माली व कानजी गुर्जर को शामिल किया गया। गोरा का खेड़ा दुग्ध संघ में आयोजित आमसभा में जिलेभर के सचिवों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस.एल. जनागल (पूर्व प्रबंध संचालक, भीलवाड़ा संघ) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भेरूलाल जाट (पूर्व संचालक मंडल सदस्य), सांवरलाल शर्मा (ट्रस्ट सदस्य) एवं जमनालाल जाट (अध्यक्ष, गोरा का खेड़ा) मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लादूलाल जाट (पूर्व संचालक मंडल सदस्य, भीलवाड़ा संघ) ने की। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. जनागल ने कहा कि सचिवों को इस संगठन के माध्यम से पशुपालकों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके प्रयासों से भारत में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया। संघ के अध्यक्ष जीवन खां कायमखानी ने संघ के प्रमुख उद्देश्य बताए गए सचिवों के अधिकारों की रक्षा एवं हितों का संरक्षण , पशुपालकों को दुग्ध का उचित व समय पर मूल्य दिलाना ,समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना ,आधुनिक पशुपालन एवं योजनाओं की जानकारी देना , उत्पादन वृद्धि व गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा देना ,समन्वय के माध्यम से सामूहिक विकास सुनिश्चित करना कार्यक्रम में जिले के समस्त डेयरी सचिवों की सक्रिय भागीदारी रही तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
    3
    भीलवाड़ा जिला सरस दुग्ध समिति सचिव संस्थान की आमसभा  का आयोजन
रायला क्षेत्र के गोरा का खेड़ा में भीलवाड़ा जिले की दुग्ध समितियों के सचिवों के हितों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से भीलवाड़ा दुग्ध समिति सचिव संघ का गठन किया गया। संघ में जिले की करीब 1000 से 1100 डेयरियों के व्यवस्थापकों द्वारा प्रत्येक रूट से एक-एक सदस्य मनोनीत किए गए, जिनमें से लगभग 40–41 सदस्य चयनित किए गए।
जिला कार्यालय के सामने डॉ. मुखर्जी पार्क में आयोजित बैठक में करीब 95 प्रतिशत सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से 07 फरवरी 2026 को निर्विरोध अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का चयन किया गया।
संघ के अध्यक्ष जीवन खां कायमखानी, उपाध्यक्ष अर्जुन जाट एवं अशोक कुमार टेलर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारमल गुर्जर, सचिव हेमराज जाट, सह सचिव सुरेश कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रभुलाल कुमावत, सह कोषाध्यक्ष श्रवण लाल कुमावत, प्रवक्ता शिवराज जाट, संगठन मंत्री जगदीश शर्मा, संरक्षक तेजपाल सिंह चुण्डावत व राजू लाल धाकड़ तथा विधि मंत्री रामलाल जाट बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दुर्गा देवी गुर्जर को शामिल किया गया।
इसके अलावा सदस्य के रूप में भंवरलाल जाट, नगजीराम गुर्जर, शांति लाल शर्मा, सांवरिया लाल, भैरूलाल कुमावत, बन्नालाल, तुलसीराम गुर्जर, जमनालाल कुमावत, गोपाल गुर्जर, प्रेमशंकर शर्मा, जगदीश चंद्र, छगनलाल, राजकुमार, ओमप्रकाश, नारायण लाल, जीव राज जाट, नंदराम चौधरी, लाल मोहम्मद नीलगर, रतनलाल जाट, महेंद्र सिंह राठौड़, सलीम मोहम्मद नीलगर, बजरंग सिंह कानावत, शिवराज शर्मा, बद्रीलाल जाट, रामचंद्र माली व कानजी गुर्जर को शामिल किया गया।
गोरा का खेड़ा दुग्ध संघ में आयोजित आमसभा में जिलेभर के सचिवों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. एस.एल. जनागल (पूर्व प्रबंध संचालक, भीलवाड़ा संघ) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भेरूलाल जाट (पूर्व संचालक मंडल सदस्य), सांवरलाल शर्मा (ट्रस्ट सदस्य) एवं जमनालाल जाट (अध्यक्ष, गोरा का खेड़ा) मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लादूलाल जाट (पूर्व संचालक मंडल सदस्य, भीलवाड़ा संघ) ने की।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. जनागल ने कहा कि सचिवों को इस संगठन के माध्यम से पशुपालकों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके प्रयासों से भारत में दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया।
संघ के अध्यक्ष जीवन खां कायमखानी ने संघ के प्रमुख उद्देश्य बताए गए सचिवों के अधिकारों की रक्षा एवं हितों का संरक्षण , पशुपालकों को दुग्ध का उचित व समय पर मूल्य दिलाना ,समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना ,आधुनिक पशुपालन एवं योजनाओं की जानकारी देना , उत्पादन वृद्धि व गुणवत्ता सुधार को बढ़ावा देना ,समन्वय के माध्यम से सामूहिक विकास सुनिश्चित करना कार्यक्रम में जिले के समस्त डेयरी सचिवों की सक्रिय भागीदारी रही तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.