सशक्त महिला, सुरक्षित समाज अभियान के तहत दौसा पुलिस की व्यापक जागरूकता पहल दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में संचालित “सशक्त महिला, सुरक्षित समाज” अभियान के तहत 17 सितंबर 2026 को जिलेभर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव तथा कानूनों के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 600 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम राजकीय माध्यमिक विद्यालय पीलोड़ी थाना मानपुर में 60, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूब्बी थाना सिकंदरा में 80, साइंस कैंपस स्कूल मंडावर थाना मंडावर में 70 तथा ग्राम जहाजराला पुलिस थाना सैंथल में 40 छात्राओं एवं महिलाओं के साथ आयोजित किए गए। वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिला दौसा द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधी तिराहा, पीजी कॉलेज, नेहरू पार्क एवं बीएल पब्लिक स्कूल दौसा सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 350 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में पुलिस द्वारा महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, साइबर अपराध एवं साइबर ठगी से बचाव, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए महिलाओं और बालिकाओं को सतर्क रहने का संदेश दिया।साथ ही राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देकर छात्राओं एवं महिलाओं से ऐप डाउनलोड करवाया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं को 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 गरिमा महिला हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई। दौसा पुलिस द्वारा “सशक्त महिला, सुरक्षित समाज” अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सतर्क एवं सशक्त बनाने तथा सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जागरूक नारी-सुरक्षित नारी सशक्त महिला-सुरक्षित समाज
सशक्त महिला, सुरक्षित समाज अभियान के तहत दौसा पुलिस की व्यापक जागरूकता पहल दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित, आईपीएस के निर्देशन में संचालित “सशक्त महिला, सुरक्षित समाज” अभियान के तहत 17 सितंबर 2026 को जिलेभर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव तथा कानूनों के प्रति जागरूकता को लेकर विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से करीब 600 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम राजकीय माध्यमिक विद्यालय पीलोड़ी थाना मानपुर में 60, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूब्बी थाना सिकंदरा में 80, साइंस कैंपस स्कूल मंडावर थाना मंडावर में 70 तथा ग्राम जहाजराला पुलिस थाना सैंथल में 40 छात्राओं एवं महिलाओं के साथ आयोजित किए गए। वहीं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट जिला दौसा द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांधी तिराहा, पीजी कॉलेज, नेहरू पार्क एवं बीएल पब्लिक स्कूल दौसा सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 350 छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में पुलिस द्वारा महिला अपराधों की रोकथाम, महिला सशक्तिकरण, नए कानूनों, साइबर अपराध एवं साइबर ठगी से बचाव, गुड टच-बैड टच, यातायात नियमों तथा मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए महिलाओं और बालिकाओं को सतर्क रहने का संदेश दिया।साथ ही राजकॉप सिटीजन ऐप के बारे में जानकारी देकर छात्राओं एवं महिलाओं से ऐप डाउनलोड करवाया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में बिना भय के पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं को 112 आपातकालीन हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 गरिमा महिला हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई। दौसा पुलिस द्वारा “सशक्त महिला, सुरक्षित समाज” अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सतर्क एवं सशक्त बनाने तथा सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जागरूक नारी-सुरक्षित नारी सशक्त महिला-सुरक्षित समाज
- आवारा सांड के हमले में चाय पत्ती व्यापारी और भांग ठेका सेल्समेन गंभीर रूप से घायल, कंधे में फ्रैक्चर और सिर व पैर में आई चोट.. हिंडौन सिटी। शहर के बयानिया पाड़ा एवं मोहन नगर क्षेत्र में बुधवार रात और गुरुवार सुबह एक बार फिर आवारा मवेशियों का आतंक देखने को मिला है। बयानिया पड़ा में सूखी चाय की पत्ती का व्यापार करने वाले एक दुकानदार और भांग ठेके के सेल्समेन पर आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बयानिया पाड़ा निवासी एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह कश्यप ने बताया कि नई मंडी स्थित जैन कॉलोनी निवासी नीरज पुत्र हरि बल्लभ गर्ग,जो बयानिया पाड़ा में सूखी चाय की पत्ती की दुकान चलाते हैं,अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड ने दुकान में रखे सुखी चाय की पत्ती से भरे एक प्लास्टिक के कट्टे में मुंह मार दिया। दुकानदार नीरज जब उसे डंडे से हटाने लगे तो, आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना हिंसक था कि दुकानदार को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सांड को भगाया और घायल नीरज को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के चिकित्सक मनोज जांगिड़ ने बताया कि हमले के कारण दुकानदार के कंधे में फ्रैक्चर आया है तथा सिर में भी गंभीर चोटें लगी हैं। इसी प्रकार गुरुवार सुबह मोहन नगर स्थित जिला अस्पताल के सामने बाइक सवार ठेका भांग के सेल्समेन बाबू सिंह गुर्जर पर भी आवरा सांड ने हमला कर दिया। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। शहर में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं के हमले की घटनाओं पर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन आवारा गौवंश को पकड़कर गौशाला भिजवाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लग सके। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कश्यप ने चेतावनी भी दी है कि यदि आवारा गोवंश की शीघ्र व्यवस्था नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें उप जिला कलेक्टर कार्यालय अथवा निवास के बाहर धरना देना पड़ेगा।4
- देव जी की यात्रा जाती हुई यात्रा का उत्सव भारी संख्या में जा रहे हैं देव जी महाराज के यात्रा जाती हुई यात्री बरसात के मौसम में इंजॉय करते हुए जा रहे हैं1
- सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर के गोखरू पूरा (बाढ़ बीलोली) मैं दलित अधिकार केंद्र की जागरूकता बैठक आयोजित गोखरू पुरा में दलित अधिकार केन्द्र की जागरूकता बैठक आयोजित अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक-आर्थिक उत्थान और शिक्षा पर दिया जोर मलारना डूंगर। गोखरू पुरा (बाढ़ बिलोली), ब्लॉक एवं तहसील मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को दलित अधिकार केन्द्र के तत्वावधान में अनुसूचित जाति समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा सरकारी विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। बैठक में दलित अधिकार केन्द्र के सवाई माधोपुर जिला समन्वयक सुरज्ञान बैरवा ने संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि दलित अधिकार केन्द्र जाति आधारित भेदभाव को रोकने, न्याय दिलाने, कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा दलित, वंचित, महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। सुरज्ञान बैरवा ने सरकार की विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से समय पर आवेदन कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से आगामी अक्टूबर माह में अंतिम तिथि वाले मुख्यमंत्री अनुप्रति निशुल्क कोचिंग योजना, टाटा कैपिटल पंख छात्रवृत्ति, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं विकास कौशल योजना की आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में पात्र लोग कई बार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2024 से संचालित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति का भी उल्लेख किया, जिसके तहत बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 30 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि जागरूकता बैठकों के माध्यम से जिले की करीब 50 छात्राओं ने छात्रवृत्ति के प्रथम चरण में आवेदन किया है तथा इसका दूसरा चरण जनवरी में शुरू होगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, तारबंदी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, श्रम विभाग की कौशल विकास योजनाएं, निर्माण श्रमिक सहायता योजनाएं, सिलिकोसिस पीड़ित सहायता योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री युवा संबल योजना, आरटीई, स्टैंड अप इंडिया, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं सहित अनेक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा अंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास प्रवेश, निर्माण श्रमिक बच्चों की छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना, पालनहार योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, महिला गृह उद्योग, प्रधानमंत्री स्वनिधि, खेत तलाई (फार्म पोंड), गार्गी पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई। जिला समन्वयक सुरज्ञान बैरवा ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के शैक्षणिक विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने, फिजूलखर्ची और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने तथा समाज में एकता एवं संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को “बच्चों को पढ़ाओ, शिक्षित समाज, जागरूक समाज, संगठित रहो, संघर्ष करो और सशक्त बनो” के संदेश के साथ आगे बढ़ना चाहिए। बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।1
- लावारिस हालत में घूम रही मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया रात में सूचना मिलते ही मंडावरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित थाने लाया, पति ने पहचान कर साथ ले गया मंडावरी। खानपुर-मंडावरी रोड पर मंगलवार रात लावारिस हालत में घूम रही करीब 45 वर्षीय महिला को मंडावरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया। पुलिस की इस कार्रवाई से महिला के परिवार में खुशी का माहौल हो गया। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि खानपुर-मंडावरी रोड पर एक महिला लावारिस हालत में घूम रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जगदीश प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एएसआई हरिसिंह एवं महिला कांस्टेबल रेखा सरकारी वाहन से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आसपास के थानों में भी उसकी पहचान के संबंध में सूचना दी। पुलिस की सूचना के बाद महिला के पति रामफूल मीणा थाने पहुंचे और महिला की पहचान अपनी पत्नी के रूप में की। आवश्यक पहचान के बाद पुलिस ने महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया। परिवार से मिलकर चेहरे पर लौटी खुशी काफी समय से अपने परिजनों से दूर रही महिला के सकुशल मिलने पर परिवारजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक महिला को उसके परिवार से मिलाने का पुण्य कार्य किया है। मंडावरी पुलिस की इस मानवीय पहल से पुलिस की संवेदनशील एवं मददगार छवि सामने आई है। रिपोर्ट : खेमराज जोशी शुरू न्यूज़4
- कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान कैला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ मंदिर ट्रस्ट के कार्मिक द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार, यदि घटना सही है, तो बेहद निंदनीय है। 🙏 मंदिर में आने वाला हर श्रद्धालु सम्मान और अच्छे व्यवहार का हकदार है। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। आस्था के केंद्र में श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, सम्मान होना चाहिए। जय कैला मैया 🙏 #KailaDevi #TempleIncident @highlight #PoliceAction #RajasthanNews #Karauli #श्रद्धालुओं_का_सम्मान1
- किसान परिवार की बेटी ने ससुराल में लहराया परचम, अजबपुरा की संगीता ने जीता पार्षद का चुनाव लालसोट। उपखंड के छोटे से गांव अजबपुरा की बेटी ने अपनी सफलता से गांव का नाम रोशन किया है। सामान्य किसान परिवार में जन्मी संगीता चौहान पत्नी यशपाल सिंह चौहान ने अपने ससुराल श्रीगंगानगर में भाजपा के टिकट पर श्रीगंगानगर नगर परिषद के वार्ड-2 से पार्षद का चुनाव जीतकर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। संगीता की जीत की खबर मिलते ही अजबपुरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के सर्व समाज के लोगों ने अपनी लाडली बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए फोन पर शुभकामनाएं दीं। परिवारजनों और ग्रामीणों ने कहा कि संगीता ने चुनाव जीतकर न केवल अपने ससुराल, बल्कि अपने पीहर अजबपुरा का भी मान बढ़ाया है। अजबपुरा की पहचान सिर्फ गांव तक सीमित नहीं रही है। राजकीय सेवा, सामाजिक क्षेत्र, राजनीति, उद्योग और बागवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में गांव के लोगों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गांव की सर्व समाज की एकता का उदाहरण भी कई बार सामने आया है। पूर्व में गांव के युवाओं को प्रधान, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर जिम्मेदारी मिल चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार राजकीय सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अजबपुरा के करीब 80 होनहार बेटे-बेटियां वर्तमान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगीता की राजनीतिक सफलता ने इस उपलब्धियों की कड़ी में एक और अध्याय जोड़ दिया है। गांव में उनकी जीत को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और गर्व का माहौल है।3
- आज गंगापुर बामनवास में भारी बारिश 25 30 मिनट तक हुई बारिश आज फिर दोबारा गंगापुर बामनवास में बारिश1
- लालसोट जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रहित ‘रक्तदान महादान’ का संदेश लेकर आगे आए अस्पतालकर्मी और नागरिक लालसोट। विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत गुरुवार, 17 सितंबर को राजकीय जिला अस्पताल लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिला अस्पताल एवं खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। दौसा जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने शिविर में रक्त संग्रह किया। आम नागरिकों के साथ अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान मौजूद स्टाफ एवं नागरिकों ने नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। शिविर के दौरान पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा, बीसीएमओ डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग सैन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय एवं मनोज कुमार (एलटी) सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। अस्पताल प्रशासन ने रक्तदाताओं एवं दौसा जिला अस्पताल की ब्लड बैंक टीम का आभार जताते हुए कहा कि दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया और अन्य गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। अभियान का संदेश साफ—रक्तदान के लिए आगे आएं, किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाएं।3
- विकसित भारत जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोटल में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान के तहत लालसोट में रक्तदान शिविर आयोजित, 15 यूनिट रक्त संग्रहित लालसोट, विकसित भारत-जन स्वास्थ्य अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट एवं खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, लालसोट के संयुक्त सहयोग से गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को राजकीय जिला चिकित्सालय, लालसोट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय दौसा के ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में आमजन एवं चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 15 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित स्टाफ एवं नागरिकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली गई तथा नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। शिविर के दौरान PMO डॉ. राजकुमार सेहरा, BCMO डॉ. राजपाल मीणा, ब्लड स्टोरेज सेंटर प्रभारी, राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट डॉ. अनुराग दैमन, डॉ. तपेन्द्र उपाध्याय, मनोज कुमार (LT) सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। चिकित्सा प्रशासन द्वारा रक्तदाताओं एवं रक्त संग्रहण के लिए पहुंची ब्लड बैंक, जिला चिकित्सालय दौसा की टीम का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि रक्तदान एक पुनीत एवं मानवीय कार्य है। दुर्घटना, प्रसव के दौरान रक्तस्राव, ऑपरेशन, गंभीर एनीमिया तथा अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। चिकित्सा प्रशासन ने क्षेत्र के युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। “रक्तदान महादान — रक्त दीजिए, जीवन बचाइए।” 🩸❤️4