logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फर्जी दस्तावेजों से चोरी की अर्टिगा कार बासौदा में बेचने वाला दूसरा आरोपी डीलर दीपांश जैन गिरफ्तार* *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 14 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *फर्जी दस्तावेजों से चोरी की अर्टिगा कार बासौदा में बेचने वाला दूसरा आरोपी डीलर दीपांश जैन गिरफ्तार* विदिशा। थाना बासौदा शहर पुलिस ने चोरी की अर्टिगा कार को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बासौदा में बेचने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने चोरी की अर्टिगा कार MP09AF6665, कीमत लगभग 14.50 लाख रुपये बरामद की थी। मामले में पूर्व में एक आरोपी अरबाज खान को गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुरानी कार के डीलर दीपांश जैन को गिरफ्तार किया गया है। *घटना का विवरण:* दिनांक 10 जनवरी 2026 को फरियादी बृजेश गोस्वामी ने थाना बासौदा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर के सामने खड़ी उसकी अर्टिगा कार क्रमांक MP09AF6665 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बासौदा शहर में अपराध क्रमांक 13/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में चोरी गई अर्टिगा कार की तलाश एवं आरोपियों की पतारसी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। बासौदा शहर पुलिस ने गुलाबगंज पुलिस के सहयोग से तत्काल घेराबंदी कर चोरी गई अर्टिगा कार कीमती करीब 14.50 लाख रुपये बरामद की तथा मामले में आरोपी अरबाज खान पिता शकील खान, निवासी चंदन नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया गया। *पुलिस कार्रवाई एवं विवेचना:* विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने उक्त अर्टिगा कार इंदौर से किराये पर लेकर गंजबासौदा के पुरानी कार डीलर दीपांश जैन के माध्यम से फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर बासौदा निवासी बृजेश गोस्वामी को करीब 9 लाख रुपये में बेच दिया था। प्रकरण में करीब 8.30 लाख रुपये की धोखाधड़ीपूर्वक हड़पने की बात भी सामने आई है। विवेचना के आधार पर दिनांक 12 सितंबर 2026 को थाना बासौदा शहर पुलिस द्वारा दीपांश जैन पिता राजकुमार जैन, निवासी पाठशाला के पास, बासौदा को गिरफ्तार किया गया। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संजय बेदिया, थाना प्रभारी बासौदा शहर, उनि बी.एल. मालवीय, प्र.आर. सुरेश रघुवंशी, प्र.आर. सतेन्द्र रावत, आर. अभिषेक शुक्ला, आर. सतेन्द्र तोमर एवं आर. सरमन साहू का सराहनीय योगदान रहा।

1 hr ago
user_Jagmohan tiwari
Jagmohan tiwari
Pharmacist Vidisha, Madhya Pradesh•
1 hr ago
8e526ed0-c1f0-45a2-82f3-6fe94ae7d673

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त
    1
    लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त
लटेरी में वन अमले पर पथराव, अवैध सागौन कटाई के बीच 27 नग सागौन जब्त
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल का 11 दिन का आयोजन किया जा रहा है सभी सनातन धर्मवालियों सपरिवार अपने परिवार सहित पधारे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति आप सभी सनातन धर्मवालियों का हार्दिक अभिनंदन बंधन करती है न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल
    4
    न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल 
लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल 
लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल का 11 दिन का आयोजन किया जा रहा है सभी सनातन धर्मवालियों सपरिवार अपने परिवार सहित पधारे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति आप सभी सनातन धर्मवालियों का हार्दिक अभिनंदन बंधन करती है 
न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल
    user_कोलार की धड़कन
    कोलार की धड़कन
    Voice of people कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना सुल्तानपुर पुलिस ने अवैध एवं जहरीली कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम कामका में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मयूरी गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की
    1
    थाना सुल्तानपुर पुलिस ने अवैध एवं जहरीली कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम कामका में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मयूरी गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डॉ कोमल शर्मा साईं कृति ने अपना जन्मदिवस गौ माताओं की सेवा करके मनाया
    4
    डॉ कोमल शर्मा साईं कृति ने अपना जन्मदिवस गौ माताओं की सेवा करके मनाया
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हमारी सरकार सदैव नवाचारी विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाने में साथ है... प्रदेश में अब फ्लाई-ऐश आधारित सीमेंट से सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए अभियंता दिवस पर आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग और CSIR-AMPRI के मध्य महत्वपूर्ण MoU हुआ। प्रदेश में बनने वाले सरकारी भवन अब ग्रीन बिल्डिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगे। सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक एवं रोड सेफ्टी के लिए विशेषज्ञों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इस अवसर पर PWD के अभियंताओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार
    1
    हमारी सरकार सदैव नवाचारी विचारों और कार्यों को आगे बढ़ाने में साथ है... 

प्रदेश में अब फ्लाई-ऐश आधारित सीमेंट से सड़कें बनाई जाएंगी। इसके लिए अभियंता दिवस पर आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग और CSIR-AMPRI के मध्य महत्वपूर्ण MoU हुआ। 

प्रदेश में बनने वाले सरकारी भवन अब ग्रीन बिल्डिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित होंगे। सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक एवं रोड सेफ्टी के लिए विशेषज्ञों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं।  

इस अवसर पर PWD के अभियंताओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार
    user_भोपाल टुडे न्यूज़ मुंसिफ खान
    भोपाल टुडे न्यूज़ मुंसिफ खान
    Police Officer हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बासमती GI टैग पर गरजे दिग्विजय सिंह: बोले किसानों के हक के लिए लड़ेंगे, सरकार की नीयत पर उठाए सवाल रायसेन: उदयपुरा में आयोजित GI टैग संवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के किसानों के पक्ष में आवाज उठाई. उन्होंने बासमती चावल को GI टैग न मिलने पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार अदालत में कमजोर पैरवी कर रही है और पंजाब-हरियाणा के बड़े राइस मिलर्स का संरक्षण कर रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह किसानों के हक और GI टैग दिलवाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहेंगे.
    1
    बासमती GI टैग पर गरजे दिग्विजय सिंह: बोले किसानों के हक के लिए लड़ेंगे, सरकार की नीयत पर उठाए सवाल
रायसेन: उदयपुरा में आयोजित GI टैग संवाद कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के किसानों के पक्ष में आवाज उठाई. उन्होंने बासमती चावल को GI टैग न मिलने पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला.
सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार अदालत में कमजोर पैरवी कर रही है और पंजाब-हरियाणा के बड़े राइस मिलर्स का संरक्षण कर रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह किसानों के हक और GI टैग दिलवाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहेंगे.
    user_Rahul Rajoriya
    Rahul Rajoriya
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • institute of industries में अभियंता दिवस धूमधाम से मनाया गया एवं सम्मान समारोह और किताब का विवेचन किया गया
    4
    institute of industries में अभियंता दिवस धूमधाम से मनाया गया एवं सम्मान समारोह और किताब का विवेचन किया गया
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • जहरीली शराब का "सागर" सिर्फ सागर में ही नहीं है! "सरकारी संरक्षण" में मध्य प्रदेश के हर जिले में अवैध शराब बेची जा रही है! 📍बालाघाट | प्रेस कॉन्फ्रेंस
    1
    जहरीली शराब का "सागर" सिर्फ सागर में ही नहीं है! "सरकारी संरक्षण" में मध्य प्रदेश के हर जिले में अवैध शराब बेची जा रही है!

📍बालाघाट | प्रेस कॉन्फ्रेंस
    user_भोपाल टुडे न्यूज़ मुंसिफ खान
    भोपाल टुडे न्यूज़ मुंसिफ खान
    Police Officer हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ओबेदुल्लागंज में युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद दहशत और जनाक्रोश ओबेदुल्लागंज (रायसेन)। रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज कस्बे के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। बेखौफ दबंगों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक युवक को सरेराह घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बाजार हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत के मारे दुबक गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मारपीट की इस पूरी वारदात का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर आरोपी युवक पर लात-घूसों और डंडों से हमला कर रहे हैं। पीड़ित युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन दबंगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
    1
    ओबेदुल्लागंज में युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद दहशत और जनाक्रोश
ओबेदुल्लागंज (रायसेन)। रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज कस्बे के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। बेखौफ दबंगों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक युवक को सरेराह घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बाजार हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत के मारे दुबक गए।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मारपीट की इस पूरी वारदात का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर आरोपी युवक पर लात-घूसों और डंडों से हमला कर रहे हैं। पीड़ित युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन दबंगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
    user_Rahul Rajoriya
    Rahul Rajoriya
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.