logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रिपोर्टर चंद्र प्रकाश उपाध्याय लोकेशन मथुरा राया "मथुरा के थाना राया क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर... यहाँ एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी की जोरदार टक्कर में करीब 32 लोग घायल हो गए।हादसे मे दो की मौत हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।" "हादसे की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस, एंबुलेंस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुँचे। घायलों को बिना देर किए अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।" "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि दुर्घटना के सही कारणों की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।" "एक छोटी सी लापरवाही किस तरह दर्जनों ज़िंदगियों को खतरे में डाल सकती है, यह हादसा उसी का दर्दनाक उदाहरण है। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।" कैमरामैन के साथ,चंदू उपाध्याय,राया, मथुरा।

1 hr ago
user_RPR NEWS TV
RPR NEWS TV
Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
1 hr ago

रिपोर्टर चंद्र प्रकाश उपाध्याय लोकेशन मथुरा राया "मथुरा के थाना राया क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर... यहाँ एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी की जोरदार टक्कर में करीब 32 लोग घायल हो गए।हादसे मे दो की मौत हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।" "हादसे की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस, एंबुलेंस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुँचे। घायलों को बिना देर किए अस्पताल भिजवाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।" "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि दुर्घटना के सही कारणों की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।" "एक छोटी सी लापरवाही किस तरह दर्जनों ज़िंदगियों को खतरे में डाल सकती है, यह हादसा उसी का दर्दनाक उदाहरण है। फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।" कैमरामैन के साथ,चंदू उपाध्याय,राया, मथुरा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जहाँ घर में खाना बना रही एक युवती को जहरीले कोबरा सांप ने डंस लिया। इस हमले के बाद युवती की तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के पिता जगपाल ने बताया कि यह हादसा गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास हुआ। युवती जब रसोई में काम कर रही थी, तभी अचानक कोबरा ने उसे अपना शिकार बना लिया। युवती की चीख सुनकर परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, लेकिन 40 से 45 मिनट के भीतर ही उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहाँ जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के स्पष्ट कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सके।
    3
    मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जहाँ घर में खाना बना रही एक युवती को जहरीले कोबरा सांप ने डंस लिया। इस हमले के बाद युवती की तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतका के पिता जगपाल ने बताया कि यह हादसा गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास हुआ। युवती जब रसोई में काम कर रही थी, तभी अचानक कोबरा ने उसे अपना शिकार बना लिया। युवती की चीख सुनकर परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, लेकिन 40 से 45 मिनट के भीतर ही उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहाँ जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के स्पष्ट कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सके।
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मथुरा में फर्जी मीडिया कर्मी बनकर कथित वसूली करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि एक पुरुष और एक महिला उनके घर पहुंचे और स्वयं को पत्रकार बताया। जब महिला ने उनसे पहचान पत्र मांगा, तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें सुनील चौधरी ने भेजा है और महिला के पति से जुड़े एक मुकदमे की खबर प्रकाशित करने की धमकी दी। आरोपियों ने खबर रोकने के बदले ₹10,000 की मांग करते हुए महिला से कहा कि फैसला उनके हाथ में है। महिला ने उन्हें स्पष्ट किया कि मामले की जांच पहले से ही क्राइम ब्रांच, मथुरा कर रही है। जैसे ही महिला ने पुलिस बुलाने की बात कही, दोनों आरोपी वहां से चले गए। महिला का कहना है कि यह पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है और उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    मथुरा में फर्जी मीडिया कर्मी बनकर कथित वसूली करने का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि एक पुरुष और एक महिला उनके घर पहुंचे और स्वयं को पत्रकार बताया। जब महिला ने उनसे पहचान पत्र मांगा, तो वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दावा किया कि उन्हें सुनील चौधरी ने भेजा है और महिला के पति से जुड़े एक मुकदमे की खबर प्रकाशित करने की धमकी दी। आरोपियों ने खबर रोकने के बदले ₹10,000 की मांग करते हुए महिला से कहा कि फैसला उनके हाथ में है। महिला ने उन्हें स्पष्ट किया कि मामले की जांच पहले से ही क्राइम ब्रांच, मथुरा कर रही है। जैसे ही महिला ने पुलिस बुलाने की बात कही, दोनों आरोपी वहां से चले गए। महिला का कहना है कि यह पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है और उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    राष्ट्र की आवाज न्यूज मीडिया
    Media company गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दक्षिण मध्य रेलवे ने नंदीग्राम एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी बर्थ को विवाहित जोड़े के लिए विशेष रूप से सजाने के वायरल वीडियो मामले में सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान पता चला कि यह घटना 6 जुलाई की है, जब एक दंपति ने फर्स्ट एसी कूपे बुक करवाया था और सजावट के लिए एक निजी ऑनलाइन डेकोरेटर को ट्रेन में बुलाया था। इस घटना के सामने आने के बाद, रेलवे ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में उस समय तैनात टिकट चेकर (टीटीई) को निलंबित कर दिया है। इसके अतिरिक्त, रेलवे ने बिना टिकट ट्रेन में प्रवेश करके कूपे को सजाने वाले निजी डेकोरेटर के खिलाफ भी रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच जारी है।
    1
    दक्षिण मध्य रेलवे ने नंदीग्राम एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी बर्थ को विवाहित जोड़े के लिए विशेष रूप से सजाने के वायरल वीडियो मामले में सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान पता चला कि यह घटना 6 जुलाई की है, जब एक दंपति ने फर्स्ट एसी कूपे बुक करवाया था और सजावट के लिए एक निजी ऑनलाइन डेकोरेटर को ट्रेन में बुलाया था।

इस घटना के सामने आने के बाद, रेलवे ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में उस समय तैनात टिकट चेकर (टीटीई) को निलंबित कर दिया है। इसके अतिरिक्त, रेलवे ने बिना टिकट ट्रेन में प्रवेश करके कूपे को सजाने वाले निजी डेकोरेटर के खिलाफ भी रेलवे अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच जारी है।
    user_Dinesh kumar
    Dinesh kumar
    Voice of people हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हतीसा बाईपास से नगला भुस कट तक विकसित की जा रही कॉलोनियों का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानकों और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कॉलोनाइजर्स को नोटिस जारी करने और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में सामने आया कि कॉलोनाइजर्स द्वारा मुख्य गेट पर स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अभिलेखों का प्रदर्शन नहीं किया गया है, जिससे आम जनता के गुमराह होने की संभावना बनी हुई है। इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी मामलों की तत्काल जांच की जाए और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    4
    हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हतीसा बाईपास से नगला भुस कट तक विकसित की जा रही कॉलोनियों का जिलाधिकारी अतुल वत्स ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानकों और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कॉलोनाइजर्स को नोटिस जारी करने और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जांच में सामने आया कि कॉलोनाइजर्स द्वारा मुख्य गेट पर स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अभिलेखों का प्रदर्शन नहीं किया गया है, जिससे आम जनता के गुमराह होने की संभावना बनी हुई है। इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी मामलों की तत्काल जांच की जाए और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Hathras, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • अलीगढ़ जनपद की इगलास तहसील स्थित बेसवा कस्बे में सीजन की पहली बारिश के बाद ही बदहाली की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कस्बे के मुख्य बाजार में जगह-जगह गंदगी के अंबार लग गए हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस मामले में जब नगर पंचायत अध्यक्ष से संपर्क किया गया, तो उन्होंने जल्द ही गंदगी की सफाई करवाने का आश्वासन दिया है।
    1
    अलीगढ़ जनपद की इगलास तहसील स्थित बेसवा कस्बे में सीजन की पहली बारिश के बाद ही बदहाली की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कस्बे के मुख्य बाजार में जगह-जगह गंदगी के अंबार लग गए हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

इस मामले में जब नगर पंचायत अध्यक्ष से संपर्क किया गया, तो उन्होंने जल्द ही गंदगी की सफाई करवाने का आश्वासन दिया है।
    user_Pavan hindu
    Pavan hindu
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 24 वर्षीय आयुषी पर अपनी ही मां की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आयुषी ने अनुकंपा नौकरी और करोड़ों रुपये की पारिवारिक संपत्ति के लालच में इस खौफनाक योजना को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के बीच संपत्ति और सरकारी नौकरी को लेकर हुई बातचीत से ही इस कथित साजिश का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि इस साजिश के तहत महिला की मौत को एक सामान्य सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों ने पुलिस के संदेह को गहरा कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में कई लोगों की भूमिका सामने आई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह स्पष्ट किया गया है कि अभी आरोप साबित होना बाकी है, जिस पर अंतिम निर्णय अदालत द्वारा लिया जाएगा।
    1
    राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 24 वर्षीय आयुषी पर अपनी ही मां की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आयुषी ने अनुकंपा नौकरी और करोड़ों रुपये की पारिवारिक संपत्ति के लालच में इस खौफनाक योजना को अंजाम दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के बीच संपत्ति और सरकारी नौकरी को लेकर हुई बातचीत से ही इस कथित साजिश का खुलासा हुआ है।

जांच में सामने आया है कि इस साजिश के तहत महिला की मौत को एक सामान्य सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों ने पुलिस के संदेह को गहरा कर दिया। पुलिस के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में कई लोगों की भूमिका सामने आई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह स्पष्ट किया गया है कि अभी आरोप साबित होना बाकी है, जिस पर अंतिम निर्णय अदालत द्वारा लिया जाएगा।
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • हाथरस के विकास खंड मुरसान स्थित ग्राम पंचायत चंदपा-चितावर में जल जीवन मिशन के तहत चल रही पेयजल परियोजना में भारी लापरवाही सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान परियोजना में कई खामियां पाई गईं, जिसमें पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होना और ओवरहेड टैंक की सीढ़ियों पर सुरक्षा रेलिंग का अभाव प्रमुख था। ग्रामीणों ने भी शिकायत की कि करीब छह महीने पहले पाइपलाइन के लिए सड़कें खोदी गई थीं, जो अब तक ठीक नहीं की गई हैं। साथ ही, कई घरों में नल कनेक्शन न मिलने और जलापूर्ति शुरू न होने की समस्या भी सामने आई है। अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) के अनुसार, इस योजना का लक्ष्य 744 परिवारों और लगभग 4,292 ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। वर्तमान में दो ट्यूबवेल और 275 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक तैयार हो चुका है। कुल 15.769 किलोमीटर पाइपलाइन के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 9.632 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है, जबकि 744 घरेलू नल कनेक्शनों के लक्ष्य में से केवल 375 कनेक्शन ही दिए जा सके हैं। मौके पर मिली इन अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शेष पाइपलाइन, पंप हाउस और बाउंड्री वॉल का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को जल्द स्वच्छ पेयजल मिल सके।
    4
    हाथरस के विकास खंड मुरसान स्थित ग्राम पंचायत चंदपा-चितावर में जल जीवन मिशन के तहत चल रही पेयजल परियोजना में भारी लापरवाही सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान परियोजना में कई खामियां पाई गईं, जिसमें पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होना और ओवरहेड टैंक की सीढ़ियों पर सुरक्षा रेलिंग का अभाव प्रमुख था। ग्रामीणों ने भी शिकायत की कि करीब छह महीने पहले पाइपलाइन के लिए सड़कें खोदी गई थीं, जो अब तक ठीक नहीं की गई हैं। साथ ही, कई घरों में नल कनेक्शन न मिलने और जलापूर्ति शुरू न होने की समस्या भी सामने आई है।

अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) के अनुसार, इस योजना का लक्ष्य 744 परिवारों और लगभग 4,292 ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। वर्तमान में दो ट्यूबवेल और 275 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक तैयार हो चुका है। कुल 15.769 किलोमीटर पाइपलाइन के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 9.632 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है, जबकि 744 घरेलू नल कनेक्शनों के लक्ष्य में से केवल 375 कनेक्शन ही दिए जा सके हैं।

मौके पर मिली इन अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शेष पाइपलाइन, पंप हाउस और बाउंड्री वॉल का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों का तत्काल पुनर्निर्माण सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीणों को जल्द स्वच्छ पेयजल मिल सके।
    user_Dinesh kumar
    Dinesh kumar
    Voice of people हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मथुरा के बरसाना स्थित लाडली मंदिर एक बार फिर विवादों के घेरे में है। मंदिर में गोसाई और श्रद्धालुओं के बीच तीखी बहस और झगड़े की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि श्रीजी मंदिर में गोसाई द्वारा श्रद्धालुओं से लेनदेन के मुद्दे को लेकर आए दिन इस तरह के विवाद होते रहते हैं। फिलहाल इस घटना के बाद से ही मंदिर परिसर फिर से सुर्खियों में बना हुआ है।
    1
    मथुरा के बरसाना स्थित लाडली मंदिर एक बार फिर विवादों के घेरे में है। मंदिर में गोसाई और श्रद्धालुओं के बीच तीखी बहस और झगड़े की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि श्रीजी मंदिर में गोसाई द्वारा श्रद्धालुओं से लेनदेन के मुद्दे को लेकर आए दिन इस तरह के विवाद होते रहते हैं। फिलहाल इस घटना के बाद से ही मंदिर परिसर फिर से सुर्खियों में बना हुआ है।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.