logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सडक़ स्वामित्व एजेंसियां बेहतर तालमेल के साथ सडक़ सुरक्षा के सभी प्रबंध करें पूर्ण :- उपायुक्त सचिन गुप्ता रोहतक , 17 मार्च उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला में सडक़ सुरक्षा को लेकर एक निर्णायक कदम उठाते हुए जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समयबद्ध, जवाबदेही आधारित और परिणाम केंद्रित कार्ययोजना तैयार की गई। इस बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सडक़ स्वामित्व एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए सडक़ सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध करें ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली जानमाल की हानि को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित विभाग की कमी की वजह से सडक़ दुर्घटना में किसी नागरिक को जान गंवानी पड़ी तो संबंधित अधिकारी के विरुद्घ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सडक़ सुरक्षा से संबंधित सभी कार्यों को गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाये तथा सभी लंबित एजेंडा बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में लगाये गए सीसीटीवी कैमरों को फंक्शनल करवाये ताकि सही तरीके से निगरानी की जा सके। उन्होंने सडक़ स्वामित्व एजेंसियों को निर्देश दिए कि भविष्य में 20 फुट से चौड़ी सभी सडक़ों के निर्माण के दौरान पैडस्ट्रियन एवं स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण अवश्य किया जाये। शहर की सडक़ों के किनारे भी पैडस्ट्रियन की व्यवस्था करवाई जाये। सचिन गुप्ता ने कहा कि विभाग मदीना मोड तथा महम निकास स्थलों पर फ्लाईऑवर निर्माण के प्रस्ताव तैयार करें ताकि इन स्थानों पर सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सख्त निर्देश देेते हुए कहा कि तिरंगा ढाबा द्वारा महम बाईपास पर बनाये गए अवैध कट को तुरंत बंद करें और यदि दोबारा यह कट खोला जाये तो एफआईआर दर्ज करवाई जाये। उन्होंने कहा कि जिला नगर योजनाकार के माध्यम से इस ढाबा की एनओसी भी चैक करवाई जाये। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार संबंधित सडक़ स्वामित्व एजेंसी द्वारा 5 किलोमीटर सडक़ को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरूआत है, हमें सभी सडक़ों पर मॉडल इंफ्रास्टै्रक्चर विकसित करना है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला में सडक़ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में चिन्हित किए गए दुर्घटना संभावित स्थलों पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधारात्मक कदम उठायें। इन स्थानों पर सडक़ संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा सडक़ की मरम्मत जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। उन्होंने नए एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सडक़ों को दुरुस्त करवाने, पेयजल पाइप लाइन की लिकेज को ठीक करवाने तथा सडक़ों के किनारे उगी प्राकृतिक घास व झाडिय़ों को साफ करवाने के निर्देश भी दिए। सचिन गुप्ता ने राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुलियाना मोड़ पर अवैध रूप से चलाये जा रहे बूथ इत्यादि को तुरंत हटवाये तथा सुरक्षा की दृष्टिï से मिरर इत्यादि लगवाये। उन्होंने लंबित एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईऑवर के कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को सुविधा मिले। उन्होंने रोहतक-पानीपत सडक़ पर नए जींद बाईपास के सर्विस रोड़ के मध्य खड़े पेड़ के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस पेड़ पर रिफलेक्टिव टेप लगवाये तथा यहा पर मिरर लगवाया जाये ताकि वाहन चालकों को आसानी से यह पेड़ दिखाई दे सके। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने फरवरी 2026 के दौरान हुई सडक़ दुर्घटनाओं की भी समीक्षा की। आंकड़ों के अनुसार फरवरी माह में जिला में कुल 24 वाहन सडक़ दुर्घटनाओं में शामिल रहे, जिनमें 16 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि 8 लोग घायल हुए। उपायुक्त ने इन घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का जीवन अमूल्य है। अधिकारी इस माह की प्रत्येक सडक़ दुर्घटना की गहन समीक्षा कर उनके कारणों का पता लगाये ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। सचिन गुप्ता ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे यातायात नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करवाये। शहर के सभी प्रवेश निकास मार्गों पर विशेष चैकिंग की जाये तथा यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले हर वाहन चालक का चालान किया जाये। सडक़ पर वाहन पार्किंग करने वाले चालकों के चालान किए जाये। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिट एंड रन के मामलों की भी विशेष निगरानी की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ऐसे मामलों में पीडि़तों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना भी प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सचिन गुप्ता ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्टï निर्देश दिए कि वे स्कूल संचालकों को चैक लिस्ट भेजकर स्कूल बसों में सभी निर्धारित उपकरण व सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संबंधित उपमंडलाधीश एक अप्रैल के बाद निर्धारित रूप से स्कूल बसों की जांच करें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की पालना न करने वाले वाहनों के चालान किए जाये। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक जिला में कुल 1503 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें से नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 29 चालान किए गए। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने निर्देश दिए कि स्कूल बसों की नियमित रूप से जांच जारी रखी जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी बसों में फस्र्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, जीपीएस सिस्टम, स्पीड गवर्नर तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों। उन्होंने यह भी कहा कि बस चालकों को भी समय-समय पर सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सडक़ सुरक्षा से संबंधित लंबित एजेंडा बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। सांपला के उपमंडलाधीश उत्सव आनंद, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार तथा राष्टï्रीय राजमार्गों के उच्चाधिकारी वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक से जुड़े। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक अग्रवाल, मंडल वन अधिकारी सुंदर लाल, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल सहित सभी सडक़ स्वामित्व एजेंसियों के अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

on 17 March
user_Reporter
Reporter
Local News Reporter कलानौर, रोहतक, हरियाणा•
on 17 March
80542abd-d293-4b8a-b075-5f187dea2365

सडक़ स्वामित्व एजेंसियां बेहतर तालमेल के साथ सडक़ सुरक्षा के सभी प्रबंध करें पूर्ण :- उपायुक्त सचिन गुप्ता रोहतक , 17 मार्च उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला में सडक़ सुरक्षा को लेकर एक निर्णायक कदम उठाते हुए जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समयबद्ध, जवाबदेही आधारित और परिणाम केंद्रित कार्ययोजना तैयार की गई। इस बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। सचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने सडक़ स्वामित्व एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए सडक़ सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध करें ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाली जानमाल की हानि को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित विभाग की कमी की वजह से सडक़ दुर्घटना में किसी नागरिक को जान गंवानी पड़ी तो संबंधित अधिकारी के विरुद्घ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सडक़ सुरक्षा से संबंधित सभी कार्यों को गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाये तथा सभी लंबित एजेंडा बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में लगाये गए सीसीटीवी कैमरों को फंक्शनल करवाये ताकि सही तरीके से निगरानी की जा सके। उन्होंने सडक़ स्वामित्व एजेंसियों को निर्देश दिए कि भविष्य में 20 फुट से चौड़ी सभी सडक़ों के निर्माण के दौरान पैडस्ट्रियन एवं स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण अवश्य किया जाये। शहर की सडक़ों के किनारे भी पैडस्ट्रियन की व्यवस्था करवाई जाये। सचिन गुप्ता ने कहा कि विभाग मदीना मोड तथा महम निकास स्थलों पर फ्लाईऑवर निर्माण के प्रस्ताव तैयार करें ताकि इन स्थानों पर सडक़ दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को सख्त निर्देश देेते हुए कहा कि तिरंगा ढाबा द्वारा महम बाईपास पर बनाये गए अवैध कट को तुरंत बंद करें और यदि दोबारा यह कट खोला जाये तो एफआईआर दर्ज करवाई जाये। उन्होंने कहा कि जिला नगर

640b0374-bec8-4245-84df-50aafc5b0bbb

योजनाकार के माध्यम से इस ढाबा की एनओसी भी चैक करवाई जाये। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार संबंधित सडक़ स्वामित्व एजेंसी द्वारा 5 किलोमीटर सडक़ को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरूआत है, हमें सभी सडक़ों पर मॉडल इंफ्रास्टै्रक्चर विकसित करना है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला में सडक़ सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में चिन्हित किए गए दुर्घटना संभावित स्थलों पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधारात्मक कदम उठायें। इन स्थानों पर सडक़ संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा सडक़ की मरम्मत जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। उन्होंने नए एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सडक़ों को दुरुस्त करवाने, पेयजल पाइप लाइन की लिकेज को ठीक करवाने तथा सडक़ों के किनारे उगी प्राकृतिक घास व झाडिय़ों को साफ करवाने के निर्देश भी दिए। सचिन गुप्ता ने राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुलियाना मोड़ पर अवैध रूप से चलाये जा रहे बूथ इत्यादि को तुरंत हटवाये तथा सुरक्षा की दृष्टिï से मिरर इत्यादि लगवाये। उन्होंने लंबित एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईऑवर के कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को सुविधा मिले। उन्होंने रोहतक-पानीपत सडक़ पर नए जींद बाईपास के सर्विस रोड़ के मध्य खड़े पेड़ के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस पेड़ पर रिफलेक्टिव टेप लगवाये तथा यहा पर मिरर लगवाया जाये ताकि वाहन चालकों को आसानी से यह पेड़ दिखाई दे सके। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने फरवरी 2026 के दौरान हुई सडक़ दुर्घटनाओं की भी समीक्षा की। आंकड़ों के अनुसार फरवरी माह में जिला में कुल 24 वाहन सडक़ दुर्घटनाओं में शामिल रहे, जिनमें 16 लोगों की मृत्यु हुई, जबकि 8 लोग घायल हुए। उपायुक्त ने इन घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का जीवन अमूल्य है। अधिकारी इस माह की प्रत्येक सडक़ दुर्घटना की गहन समीक्षा कर उनके कारणों का पता लगाये ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को

232e3266-fb59-4b68-9a7c-4b4833253a06

रोका जा सके। सचिन गुप्ता ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे यातायात नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करवाये। शहर के सभी प्रवेश निकास मार्गों पर विशेष चैकिंग की जाये तथा यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले हर वाहन चालक का चालान किया जाये। सडक़ पर वाहन पार्किंग करने वाले चालकों के चालान किए जाये। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिट एंड रन के मामलों की भी विशेष निगरानी की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ऐसे मामलों में पीडि़तों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना भी प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सचिन गुप्ता ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के क्रियान्वयन की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्टï निर्देश दिए कि वे स्कूल संचालकों को चैक लिस्ट भेजकर स्कूल बसों में सभी निर्धारित उपकरण व सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि संबंधित उपमंडलाधीश एक अप्रैल के बाद निर्धारित रूप से स्कूल बसों की जांच करें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों की पालना न करने वाले वाहनों के चालान किए जाये। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 से जनवरी 2026 तक जिला में कुल 1503 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें से नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 29 चालान किए गए। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने निर्देश दिए कि स्कूल बसों की नियमित रूप से जांच जारी रखी जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी बसों में फस्र्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, जीपीएस सिस्टम, स्पीड गवर्नर तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों। उन्होंने यह भी कहा कि बस चालकों को भी समय-समय पर सुरक्षित ड्राइविंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सडक़ सुरक्षा से संबंधित लंबित एजेंडा बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। सांपला के उपमंडलाधीश उत्सव आनंद, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार तथा राष्टï्रीय राजमार्गों के उच्चाधिकारी वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक से जुड़े। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक अग्रवाल, मंडल वन अधिकारी सुंदर लाल, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल सहित सभी सडक़ स्वामित्व एजेंसियों के अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by Sandeep sheoran
    1
    Post by Sandeep sheoran
    user_Sandeep sheoran
    Sandeep sheoran
    News Anchor दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • #कांग्रेस के एससी सैल के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनने पर वीरेंदर बापोंड़ा ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
    1
    #कांग्रेस के एससी सैल के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनने पर वीरेंदर बापोंड़ा ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
    user_Dhakad hai haryana
    Dhakad hai haryana
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • Post by PPT News
    2
    Post by PPT News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • Post by FojiNews24
    1
    Post by FojiNews24
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह हुए पंचतत्व में विलीन:- सैनिक सम्मान के साथ गांव बुसान में उनके बेटे रवि ने दी चिता को मुखाग्नि:- तोशाम/ भिवानी,04 अप्रैल। सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह पंचतत्व में विलीन हुए। सैनिक सम्मान के साथ शनिवार को उनको गांव बुसान में अंतिम विदाई दी गई। उनके बेटे रवि ने चिता को मुखाग्नि दी। गांव बुसान के सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह सुपुत्र स्व.श्री रायसिंह के पश्चिम बंगाल में तैनात थे, एक घटना में गत 02 अप्रैल को प्राण पूरे हो गए थे। दुःख की इस परिस्थिति में आस पास के गांवों से आए अनेक गणमान्य नागरिको ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की । हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह कालीरामन सुपुत्र स्व श्री रायसिंह की उम्र 43 वर्ष है। माता का नाम रोशनी और पत्नी नाम सोनिका है ।उनकी एक 14 वर्षीय बेटी रितिका, बेटा रवि आयु 10 है। दो भाई संजय कुमार व जगमेन्द्र हैं। उनकी सर्विस सीआरपीएफ में करीब 19 साल की रही । दिल्ली से आई सीआर पीएफ की टुकड़ी के इंचार्ज इंस्पेक्टर भरत सिंह के नेतृत्व में हवलदार अजय कुमार व सत्यनारायण के अलावा सिपाही प्रदीप कुमार, विष्णु, उपेंद्र, लक्ष्मीनारायण, संतोष कुमार, मोहन व दीप नारायण की टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। वहीं कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के ओर से प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सागंवान, तहसील कार्यालय से कानूनगो राजेन्द्र जाखड़, सीआरपीएफ की टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर भरत सिंह और पुलिस विभाग के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रदांजलि दी। उनकी अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सागंवान, तहसील कार्यालय से कानूनगो राजेन्द्र जाखड़ व पटवारी माडूराम, बहल थाना से सब इंसपेक्टर अनिल कुमार, कैप्टन जयसिंह, सरपंच मेहर चंद, रमेश कुमार, विरेन्द्र संडवा, वाईस चैयरमेन सुनिल भारीवास, औमपाल पंघाल, पूर्व सरपंच महान सिहं, पूर्व सरपंच बीर सिहं, जेपी हसान, चैयरमेन कुलवीर धायल, सतबीर चैयरमेन, सज्जन संडवा, ऋषिपाल फौगाट, विक्रम सिहं, जयसिंह कोच, अमित बापौडा, प्रधान नरेश शर्मा, पूर्व सरपंच बिजेन्द्र, दुलीचंद कालीरामन, मंजीत सांगवान भेरा, रामसिंह नम्बरदार, प्रधान रामबीर, ईश्वर फौजी, मास्टर संजय, प्रधान प्रदीप कुमार, मास्टर दलबीर , बृजपाल फौजी, राजेश, बृजपाल चौहान, प्रधान सुखबीर, रामफल, सत्यवान शर्मा, प्रेम ड्राइवर, दयासिंह थानेदार लोकेश हसान आदि ने शामिल हो कर परिजनों को गहरी संवेदना व्यक्त की। फोटोज संग्लन:-। ***********************
    3
    सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह हुए पंचतत्व में विलीन:-
सैनिक सम्मान के साथ गांव बुसान में उनके बेटे रवि ने दी चिता को मुखाग्नि:- 
तोशाम/ भिवानी,04 अप्रैल।
सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह पंचतत्व में विलीन हुए। सैनिक सम्मान के साथ शनिवार को उनको गांव बुसान में अंतिम विदाई दी गई। उनके बेटे रवि ने  चिता को मुखाग्नि दी।
गांव बुसान के सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह सुपुत्र स्व.श्री रायसिंह के पश्चिम बंगाल में तैनात थे, एक घटना में गत 02 अप्रैल को प्राण पूरे हो गए थे। दुःख की इस परिस्थिति में आस पास के गांवों से आए अनेक गणमान्य नागरिको ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की । 
हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह कालीरामन सुपुत्र स्व श्री रायसिंह की उम्र 43 वर्ष है। माता का नाम रोशनी और पत्नी नाम सोनिका है ।उनकी एक 14 वर्षीय बेटी रितिका, बेटा रवि आयु 10 है। दो भाई संजय कुमार व जगमेन्द्र हैं। उनकी सर्विस सीआरपीएफ में करीब 19 साल की रही । 
दिल्ली से आई सीआर पीएफ की टुकड़ी के इंचार्ज   इंस्पेक्टर भरत सिंह के नेतृत्व में हवलदार अजय कुमार व सत्यनारायण के अलावा सिपाही प्रदीप कुमार, विष्णु, उपेंद्र, लक्ष्मीनारायण, संतोष कुमार, मोहन व दीप नारायण की टुकड़ी ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। वहीं कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के ओर से प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सागंवान, तहसील कार्यालय से कानूनगो राजेन्द्र जाखड़, सीआरपीएफ की टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर भरत सिंह और पुलिस विभाग के उप निरीक्षक सुनील कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रदांजलि दी।
उनकी अंतिम यात्रा में 
कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सागंवान, तहसील कार्यालय से कानूनगो राजेन्द्र जाखड़ व पटवारी माडूराम, बहल थाना से सब इंसपेक्टर अनिल कुमार, कैप्टन जयसिंह, सरपंच मेहर चंद, रमेश कुमार, विरेन्द्र संडवा, वाईस चैयरमेन सुनिल भारीवास, औमपाल पंघाल, पूर्व सरपंच महान सिहं, पूर्व सरपंच बीर सिहं, जेपी हसान, चैयरमेन कुलवीर धायल, सतबीर चैयरमेन, सज्जन संडवा, ऋषिपाल फौगाट, विक्रम सिहं, जयसिंह कोच, अमित बापौडा, प्रधान नरेश शर्मा, पूर्व सरपंच बिजेन्द्र, दुलीचंद कालीरामन, मंजीत सांगवान भेरा, रामसिंह नम्बरदार, प्रधान रामबीर, ईश्वर फौजी, मास्टर संजय, प्रधान प्रदीप कुमार, मास्टर दलबीर , बृजपाल फौजी, राजेश, बृजपाल चौहान, प्रधान सुखबीर, रामफल, सत्यवान शर्मा, प्रेम ड्राइवर, दयासिंह थानेदार लोकेश हसान आदि ने शामिल हो कर परिजनों को गहरी संवेदना व्यक्त की।
फोटोज संग्लन:-।
***********************
    user_Narender
    Narender
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह हुए पंचतत्व में विलीन:- सैनिक सम्मान के साथ गांव बुसान में उनके बेटे रवि ने दी चिता को मुखाग्नि:-
    1
    सीआरपीएफ में तैनात हैड कास्टेबल विरेन्द्र सिंह हुए पंचतत्व में विलीन:-
सैनिक सम्मान के साथ गांव बुसान में उनके बेटे रवि ने दी चिता को मुखाग्नि:-
    user_JONY KUMAR
    JONY KUMAR
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • रोहतक गाँधी कैंप में तेज आंधी के चलते छत से युवक के सिर पर गिरी ईंट
    1
    रोहतक गाँधी कैंप में तेज आंधी के चलते छत से युवक के सिर पर गिरी ईंट
    user_Digital Bhoomi
    Digital Bhoomi
    पत्रकार Rohtak, Haryana•
    12 hrs ago
  • #कांग्रेस के एस सी सैल के शहरी जिला अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट शिवकुमार चांगिया ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
    1
    #कांग्रेस के एस सी सैल के शहरी जिला अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट शिवकुमार चांगिया ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
    user_Dhakad hai haryana
    Dhakad hai haryana
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.