logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुमेरपुर को विकास की बड़ी सौगात: तीन सर्किलों का लोकार्पण, करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास । नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार काे सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 1757.21 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास तथा तीन सर्किल्स के सौंदर्यकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। मंत्री कुमावत ने अमृत 2.0 परियोजना के तहत 1588.00 लाख रुपए की लागत से अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र के जीर्णोद्धार एवं उपचारित जल को जवाई नदी में प्रवाहित करने के कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 131 लाख रुपए की लागत से सिंहप्रस्थ सरोवर पार्क तथा गणेश नगर मेन गेट से आदर्श विद्या मंदिर तक 38.21 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार नगरपालिका क्षेत्र में गांधी सर्कल, चन्द्रशेखर सर्कल व राजगुरु सर्कल के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जन-जन की सरकार, जन के द्वार के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है और गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार, मंडल अध्यक्ष रविकांत, पूर्व अायुक्त अनोपसिंह, डीअारयूसीसी सदस्य विनोद पारख, फूलाराम सुथार, जिला मंत्री दिनेश सिंह, मंगल सिंह राजगुरु, एडवोकेट महिपाल सिंह राजपुरोहित, प्रेमचंद बरुत, पप्पू शर्मा, मंडल अध्यक्ष हड़मत सिंह, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, सीआई सवाई सिंह, ईओ नरपत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Naresh kumar Malviya
Naresh kumar Malviya
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

सुमेरपुर को विकास की बड़ी सौगात: तीन सर्किलों का लोकार्पण, करोड़ों के कार्यों का शिलान्यास । नरेश मालवीय, सुमेरपुर । पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार काे सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 1757.21 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास तथा तीन सर्किल्स के सौंदर्यकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। मंत्री कुमावत ने अमृत 2.0 परियोजना के तहत 1588.00 लाख रुपए की लागत से अपशिष्ट जल

उपचार संयंत्र के जीर्णोद्धार एवं उपचारित जल को जवाई नदी में प्रवाहित करने के कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही 131 लाख रुपए की लागत से सिंहप्रस्थ सरोवर पार्क तथा गणेश नगर मेन गेट से आदर्श विद्या मंदिर तक 38.21 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार नगरपालिका क्षेत्र में गांधी सर्कल, चन्द्रशेखर सर्कल व राजगुरु सर्कल के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर मंत्री कुमावत

ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जन-जन की सरकार, जन के द्वार के ध्येय वाक्य के साथ कार्य कर रही है और गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा

है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गुलाब सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष पूनमसिंह परमार, मंडल अध्यक्ष रविकांत, पूर्व अायुक्त अनोपसिंह, डीअारयूसीसी सदस्य विनोद पारख, फूलाराम सुथार, जिला मंत्री दिनेश सिंह, मंगल सिंह राजगुरु, एडवोकेट महिपाल सिंह राजपुरोहित, प्रेमचंद बरुत, पप्पू शर्मा, मंडल अध्यक्ष हड़मत सिंह, एसडीएम कालूराम कुम्हार, बीडीओ प्रमोद दवे, सीआई सवाई सिंह, ईओ नरपत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • फालना पुलिस थाना क्षेत्र के खुडाला गांव में गुरुवार देर रात चामुंडा माता मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर का दान पत्र तोड़कर उसमें रखे रुपए चुरा लिए और फरार हो गए। यह घटना छह महीने बाद इसी मंदिर में दोबारा हुई है। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फालना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि खुडाला गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पहले भी पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर इन घटनाओं का खुलासा करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर रात 1:28 बजे मंदिर के मुख्य द्वार से बाहर निकला। फुटेज में यह भी दिखा कि चोर के जाने के ठीक दो मिनट बाद, यानी 1:30 बजे, फालना पुलिस की गश्ती गाड़ी उसी रास्ते से गुजरी। यह बात ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। चोर ने पहले मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया,
    1
    फालना पुलिस थाना क्षेत्र के खुडाला गांव में गुरुवार देर रात चामुंडा माता मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर का दान पत्र तोड़कर उसमें रखे रुपए चुरा लिए और फरार हो गए। यह घटना छह महीने बाद इसी मंदिर में दोबारा हुई है।
सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तब उन्हें चोरी का पता चला। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फालना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि खुडाला गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने पहले भी पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत देकर इन घटनाओं का खुलासा करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर रात 1:28 बजे मंदिर के मुख्य द्वार से बाहर निकला। फुटेज में यह भी दिखा कि चोर के जाने के ठीक दो मिनट बाद, यानी 1:30 बजे, फालना पुलिस की गश्ती गाड़ी उसी रास्ते से गुजरी। यह बात ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। चोर ने पहले मुख्य दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया,
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जिला वुशू संघ के तत्वावधान में गुरुवार शाम आयोजित हुई 10 वीं जिला स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में जिले भर के वुशू खिलाड़ियों ने जीत के लिए अपना पसीना बहाया। प्रतियोगिता के बेस्ट वुशू फाईटर का खिताब आर्य वीर संजू ने जीता।जिला वुशू संघ के अध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया कि सुंदेलाव तालाब के पास स्थित आर्य हनुमान व्यायामशाला में आयोजित हुई जिला स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में पुरूषों के 45 किलो भारवर्ग में भावेश कुमार बनो चैम्पियन एकेडमी जालोर,52 किलो में संजू बनो चैंपियन एकेडमी जालोर व 56 किलो में कमलेश कुमार आर्य वीर दल का चयन राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता हेतु किया गया। वहीं महिलाओं के 45 किलो भारवर्ग में ज्योति मेघवाल लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी भीनमाल,60 किलो में वैशाली आर्य वीर दल व 70 किलो में खुशी शर्मा स्वर्णगिरी स्पोर्ट्स फाउंडेशन का चयन राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता हेतु किया गया। चयनित खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय वुशू प्रशिक्षण शिवर 20 मार्च से 25 मार्च तक आर्य वीर दल जालोर में लगाया जाएगा। प्रशिक्षण शिवर के पश्चात सभी खिलाड़ी जिला वुशू संघ के महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा,वुशू के राष्ट्रीय निर्णायक ललित कुमार भीनमाल व सुरेश कुमार शर्मा के साथ बीकानेर में 27 से 29 मार्च तक राजस्थान वुशू संघ व बीकानेर वुशू संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली 19वीं राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में जालोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    2
    जिला वुशू संघ के तत्वावधान में गुरुवार शाम आयोजित हुई 10 वीं  जिला स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में जिले भर के वुशू खिलाड़ियों ने जीत के लिए अपना पसीना बहाया। प्रतियोगिता के बेस्ट वुशू फाईटर का खिताब आर्य वीर संजू ने जीता।जिला वुशू संघ के अध्यक्ष शिवदत्त आर्य ने बताया कि सुंदेलाव तालाब के पास स्थित आर्य हनुमान व्यायामशाला में आयोजित हुई जिला स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में पुरूषों के 45 किलो भारवर्ग में भावेश कुमार बनो चैम्पियन एकेडमी जालोर,52 किलो में संजू बनो चैंपियन एकेडमी जालोर व 56 किलो में कमलेश कुमार आर्य वीर दल का चयन राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता हेतु किया गया। वहीं महिलाओं के 45 किलो भारवर्ग में ज्योति मेघवाल लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी भीनमाल,60 किलो में वैशाली आर्य वीर दल व 70 किलो में खुशी शर्मा स्वर्णगिरी स्पोर्ट्स फाउंडेशन का चयन राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता हेतु किया गया। चयनित खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय वुशू प्रशिक्षण शिवर 20 मार्च से 25 मार्च तक आर्य वीर दल जालोर में लगाया जाएगा। प्रशिक्षण शिवर के पश्चात सभी खिलाड़ी जिला वुशू संघ के महासचिव कन्हैयालाल मिश्रा,वुशू के राष्ट्रीय निर्णायक ललित कुमार भीनमाल व सुरेश कुमार शर्मा के साथ बीकानेर में 27 से 29 मार्च तक राजस्थान वुशू संघ व बीकानेर वुशू संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली 19वीं राज्य स्तरीय जूनियर वुशू प्रतियोगिता में जालोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • शराब के नशे में युवक गोविंद मीणा ने खुद का काटा गला चिंताजनक हालत में परिजन लेकर आए बांगड़ अस्पताल, बांगड़ अस्पताल में भी घायल युवक ने भागने का किया प्रयास, एंबुलेंस चालक व परिजन दोबारा पकड़ कर घायल युवक को लाए अस्पताल, चिकित्सकों की देखरेख में घायल का किया जा रहा उपचार, खिवाड़ा थाना क्षेत्र के कोट सोलंकियांन गांव की घटना, घटना को लेकर खिवाड़ा थाना पुलिस को दी गई सूचना
    1
    शराब के नशे में युवक गोविंद मीणा ने खुद का काटा गला
चिंताजनक हालत में परिजन लेकर आए बांगड़ अस्पताल, बांगड़ अस्पताल में भी घायल युवक ने भागने का किया प्रयास, एंबुलेंस चालक व परिजन दोबारा पकड़ कर घायल युवक को लाए अस्पताल, चिकित्सकों की देखरेख में घायल का किया जा रहा उपचार, खिवाड़ा थाना क्षेत्र के कोट सोलंकियांन गांव की घटना, घटना को लेकर खिवाड़ा थाना पुलिस को दी गई सूचना
    user_PAVAN PANDE PRESS
    PAVAN PANDE PRESS
    पब्लिक ऐप पत्रकार पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़ । शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। शहर के मंडिया रोड-पुनायता रोड स्थित 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात चोरों ने बड़ी दुस्साहसपूर्ण वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते डिस्पेंसरी में दाखिल हुए। शातिर चोरों ने न केवल सीढ़ियों के नीचे रखी इन्वर्टर की कीमती बैटरियां चुराईं, बल्कि बाथरूम में लगे नल भी उखाड़ ले गए। अपनी पहचान छुपाने के लिए चोरों ने वहां लगे CCTV कैमरों की एलईडी और सीपीयू (CPU) को बुरी तरह तोड़ दिया और उपकरणों को छत पर फेंक दिया, जिससे निगरानी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी है।
    4
    पाली,मनीष राठौड़ । शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। शहर के मंडिया रोड-पुनायता रोड स्थित 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात चोरों ने बड़ी दुस्साहसपूर्ण वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते डिस्पेंसरी में दाखिल हुए। शातिर चोरों ने न केवल सीढ़ियों के नीचे रखी इन्वर्टर की कीमती बैटरियां चुराईं, बल्कि बाथरूम में लगे नल भी उखाड़ ले गए। अपनी पहचान छुपाने के लिए चोरों ने वहां लगे CCTV कैमरों की एलईडी और सीपीयू (CPU) को बुरी तरह तोड़ दिया और उपकरणों को छत पर फेंक दिया, जिससे निगरानी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी है।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • ग्राम पंचायत गढ़वाड़ा तहसील रोहट पाली.. काफी समय से रोड पर गहरा खड़ा पानी भरने के कारण हो गया है आए दिन यहां पर हादसे हो रहे है लेकिन सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे है ना कोई जवाब दे रहे.. आम लोगों को परेशानी हो रही है..
    1
    ग्राम पंचायत गढ़वाड़ा तहसील रोहट पाली.. काफी समय से रोड पर गहरा खड़ा पानी भरने के कारण हो गया है आए दिन यहां पर हादसे हो रहे है लेकिन सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे है ना कोई जवाब दे रहे.. आम लोगों को परेशानी हो रही है..
    user_KAVIRAJ Gadhwara
    KAVIRAJ Gadhwara
    रोहट, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़ । UDH और पाली जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रेस वार्ता में कहा- अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के चलते गैस किल्लत पूरी दुनिया की समस्या है। इसे मुद्दा बनाकर आंदोलन कर कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही। सामान्य स्थिति में प्रदेश में LPG गैस की किल्लत होती और कांग्रेस इसे मुद्दा बनाती तो कुछ समझ में आता। लेकिन वर्तमान में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे तनाव के चलते गैस किल्लत पूरी दुनिया के लिए ही समस्या है। पर्याप्त सप्लाई नहीं होने से अन्य देश भी इस समस्या से जूझ रहे है। भारत में तो स्थिति काफी अच्छी है। हाल ही में दो जहाज इंडिया पहुंचे हैं। निकाय चुनाव के सवाल पर कहा कि उनके स्तर पर वार्डों का सीमांकन, सीमा विस्तार जैसा सारा काम करीबन 6 महीने पहले ही पूरा हो चुका है। अब मामला राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य निवार्चन आयोग के स्तर पर पेंडिंग है। पाली शहर की सीवरेज समस्या को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा कि पाली शहर में करीब 600 KM सीवरेज पाइप लाइन बिछाई गई है। 100KM पहले बिछाई गई थी। उसमें ज्यादा समस्या नहीं है। लेकिन बाद में 500KM जो लाइन बिछाई गई। उसमें कुछ समस्या है। सीवरेज की समस्या का स्थाई समाधान हो इसलिए एक कमेटी बनाई है जो पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद पता चल सकेगा कि सीवरेज लाइन के ढलान को लेकर समस्या है या और कोई कारण है। इसलिए सीवरेज की होदिया बार-बार ओवरफ्लो हो रही है। इसका पता लगाकर उस कारण का समाधान करवाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नया ऑडिटोरियम पाली में बनाने पर 8 करोड़ खर्च किए जाएंगे। शहर में 24 घंटे पेयजल सप्लाई में आ रही बाधा के समाधान को लेकर काम किया जाएगा। जल्द ही बांडी नदी पूल का काम शुरू करवाया जाएगा।
    4
    पाली,मनीष राठौड़ । UDH और पाली जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रेस वार्ता में कहा- अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के चलते गैस किल्लत पूरी दुनिया की समस्या है। इसे मुद्दा बनाकर आंदोलन कर कांग्रेस जनता को गुमराह करने का काम कर रही। सामान्य स्थिति में प्रदेश में LPG गैस की किल्लत होती और कांग्रेस इसे मुद्दा बनाती तो कुछ समझ में आता। लेकिन वर्तमान में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे तनाव के चलते गैस किल्लत पूरी दुनिया के लिए ही समस्या है। पर्याप्त सप्लाई नहीं होने से अन्य देश भी इस समस्या से जूझ रहे है। भारत में तो स्थिति काफी अच्छी है। हाल ही में दो जहाज इंडिया पहुंचे हैं।
निकाय चुनाव के सवाल पर कहा कि उनके स्तर पर वार्डों का सीमांकन, सीमा विस्तार जैसा सारा काम करीबन 6 महीने पहले ही पूरा हो चुका है। अब मामला राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राज्य निवार्चन आयोग के स्तर पर पेंडिंग है।
पाली शहर की सीवरेज समस्या को लेकर मंत्री खर्रा ने कहा कि पाली शहर में करीब 600 KM सीवरेज पाइप लाइन बिछाई गई है। 100KM पहले बिछाई गई थी। उसमें ज्यादा समस्या नहीं है। लेकिन बाद में 500KM जो लाइन बिछाई गई। उसमें कुछ समस्या है। सीवरेज की समस्या का स्थाई समाधान हो इसलिए एक कमेटी बनाई है जो पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद पता चल सकेगा कि सीवरेज लाइन के ढलान को लेकर समस्या है या और कोई कारण है। इसलिए सीवरेज की होदिया बार-बार ओवरफ्लो हो रही है। इसका पता लगाकर उस कारण का समाधान करवाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नया ऑडिटोरियम पाली में बनाने पर 8 करोड़ खर्च किए जाएंगे। शहर में 24 घंटे पेयजल सप्लाई में आ रही बाधा के समाधान को लेकर काम किया जाएगा। जल्द ही बांडी नदी पूल का काम शुरू करवाया जाएगा।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    12 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • आबूरोड। जितेंद्र गौड़ विप्र फाउंडेशन में राष्ट्रीय सचिव पद पर सुशोभित होने पर उनका जगह जगह पर स्वागत अभिनन्दन किया गया। इसी कड़ी में आबू रोड विप्र फाउंडेशन कार्यकारिणी समेत बड़ी संख्या में आबूरोड नगर के ब्राह्मणों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। जीतेन्द्र गॉड एक लंबे अरसे से विप्र फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं उनके मन में हमेशा ब्राह्मण गौरव और ब्राह्मण उत्थान किस प्रकार से हो यह विचार हमेशा इनके मस्तिष्क में छाए रहते हैं। फाउंडेशन के प्रति इनके समर्पण भाव को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र मिश्रा, महिला अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा एडवोकेट, मनीष परसाई, प्रवीण रावल, भुवनेश्वर प्रसाद मुद्गल एवं ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष केतन राजपुरोहित, आबूरोड महामंत्री शैलेश मिश्रा, पंडित गणेश आचार्य, नटवरलाल श्रीमाली, तुषार त्रिवेदी, रमेश वैष्णव, सीमा त्रिवेदी, पुलिन छंगाणी, आशुतोष, स्वीटी शर्मा, अनुराधा, जिगर आचार्य एवं आबूरोड नगर पालिका के वाइस चेयरमैन रवि शर्मा इत्यादि ने उन्हें साफा और माला पहना श्री फल भेंट और शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र गौड़ ने विप्र फाउंडेशन के विभिन्न प्रकल्पों की चर्चा की और राष्ट्र की समस्त जातियों में समरसता और सद्भाव का आव्हान किया।
    4
    आबूरोड। जितेंद्र गौड़ विप्र फाउंडेशन में राष्ट्रीय सचिव पद पर सुशोभित होने पर उनका जगह जगह पर स्वागत अभिनन्दन किया गया।
इसी कड़ी में आबू रोड विप्र फाउंडेशन कार्यकारिणी समेत बड़ी संख्या में आबूरोड नगर के ब्राह्मणों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
जीतेन्द्र गॉड एक लंबे अरसे से विप्र फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं उनके मन में हमेशा ब्राह्मण गौरव और ब्राह्मण उत्थान किस प्रकार से हो यह विचार हमेशा इनके मस्तिष्क में छाए रहते हैं।
फाउंडेशन के प्रति इनके समर्पण भाव को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
इस दौरान विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री नरेंद्र मिश्रा, महिला अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा एडवोकेट, मनीष परसाई, प्रवीण रावल, भुवनेश्वर प्रसाद मुद्गल एवं ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष केतन राजपुरोहित, आबूरोड महामंत्री शैलेश मिश्रा, पंडित गणेश आचार्य, नटवरलाल श्रीमाली, तुषार त्रिवेदी, रमेश वैष्णव, सीमा त्रिवेदी, पुलिन छंगाणी, आशुतोष, स्वीटी शर्मा, अनुराधा, जिगर आचार्य एवं आबूरोड नगर पालिका के वाइस चेयरमैन रवि शर्मा इत्यादि ने उन्हें साफा और माला पहना श्री फल भेंट और शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र गौड़ ने विप्र फाउंडेशन के विभिन्न प्रकल्पों की चर्चा की और राष्ट्र की समस्त जातियों में समरसता और सद्भाव का आव्हान किया।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.