logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लसाडिया स्कूल में बच्चों के चेहरे खिले, जवरीलाल श्री श्रीमाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटी शिक्षण सामग्री आज के इस वीडियो में हम आपको राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लसाडिया में आयोजित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम की झलक दिखा रहे हैं। जवरी लाल श्री श्रीमाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों को महत्वपूर्ण सामग्री वितरित की गई। ​ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थियों को कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल और बैठने के लिए कुर्सियां जैसी आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं, ताकि उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिल सके। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ और ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने ट्रस्ट के इस सेवाभावी कार्य की सराहना की।

4 hrs ago
user_Vijay mehraniya
Vijay mehraniya
Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
4 hrs ago

लसाडिया स्कूल में बच्चों के चेहरे खिले, जवरीलाल श्री श्रीमाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटी शिक्षण सामग्री आज के इस वीडियो में हम आपको राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लसाडिया में आयोजित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम की झलक दिखा रहे हैं। जवरी लाल श्री श्रीमाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों को महत्वपूर्ण सामग्री वितरित की गई। ​ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थियों को कॉपी, किताबें, पेन, पेंसिल और बैठने के लिए कुर्सियां जैसी आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं, ताकि उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिल सके। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ और ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने ट्रस्ट के इस सेवाभावी कार्य की सराहना की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जयपुर पुलिस का एक्शन: मनचला निकला 30 से ज्यादा केसों वाला हिस्ट्रीशीटर, पुलिस का बडा खुलासा ,News
    1
    जयपुर पुलिस का एक्शन: मनचला निकला 30 से ज्यादा केसों वाला हिस्ट्रीशीटर, पुलिस का बडा खुलासा ,News
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • विनोद कुमार गुर्जर एवं उनके भाई बुधाराम गुर्जर (निवासी केलवाद , हाल मुकाम कर्मावास पट्टा ) को पिछले कुछ दिनों से चेन्नई पुलिस द्वारा व महावीर जैन नाम के व्यक्ति के द्वारा लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। कल भी दोनों भाइयों को सोजत के एक होटल में बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई। आज दोनों भाई सोजत के पास अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद कुमार जी को मृत घोषित कर दिया। यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। मैं स्वयं 45 मिनट में जोधपुर पहुँच रहा हूँ। समाज के सभी साथियों से निवेदन है कि जोधपुर के आसपास के लोग तुरंत AIIMS जोधपुर पहुँचें और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम सब पीड़ित परिवार के साथ है हम इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तक संघर्ष जारी रखेंगे।
    1
    विनोद कुमार गुर्जर एवं उनके भाई बुधाराम गुर्जर (निवासी केलवाद , हाल मुकाम कर्मावास पट्टा ) को पिछले कुछ दिनों से चेन्नई पुलिस द्वारा व महावीर जैन नाम के व्यक्ति के द्वारा लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।
कल भी दोनों भाइयों को सोजत के एक होटल में बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई। आज दोनों भाई सोजत के पास अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद कुमार जी को मृत घोषित कर दिया।
यह घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। मैं स्वयं 45 मिनट में जोधपुर पहुँच रहा हूँ।
समाज के सभी साथियों से निवेदन है कि जोधपुर के आसपास के लोग तुरंत AIIMS जोधपुर पहुँचें और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम सब पीड़ित परिवार के साथ  है हम इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तक संघर्ष जारी रखेंगे।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम बड़ी खबर: ब्यावर को मिली बड़ी सौगात: 70 बेड का अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल 24 अप्रैल से शुरू ब्यावर के चिकित्सा क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। शहर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर डी.आर. चौधरी के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 70 बेड का "ब्यावर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल" 24 अप्रैल को शुभारंभ होने जा रहा है। यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन व सक्शन सुविधा बेड-टू-बेड उपलब्ध रहेगी। साथ ही नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक NICU सुविधा भी शुरू की जा रही है। इसके अलावा मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक जांच, सोनोग्राफी एवं एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेगी। जिसको लेकर डॉक्टर चौधरी ने बताया कि इस अस्पताल का उद्देश्य ब्यावर व आसपास के लोगों को बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराना है।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम 
बड़ी खबर: ब्यावर को मिली बड़ी सौगात: 70 बेड का अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल 24 अप्रैल से शुरू
ब्यावर के चिकित्सा क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। शहर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर डी.आर. चौधरी के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 70 बेड का "ब्यावर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल" 24 अप्रैल को शुभारंभ होने जा रहा है। यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन व सक्शन सुविधा बेड-टू-बेड उपलब्ध रहेगी। साथ ही नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक NICU सुविधा भी शुरू की जा रही है। इसके अलावा मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक जांच, सोनोग्राफी एवं एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेगी। जिसको लेकर डॉक्टर चौधरी ने बताया कि इस अस्पताल का उद्देश्य ब्यावर व आसपास के लोगों को बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराना है।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • रेन आचार्य सज्जनदास महाराज ने भजनलाल को शर्म आनी चाहिए, खुली चेतावनी दे दी संतो ने संतों की बनाई हुई सरकार मे संत ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित !! #भोपालगढ़ #bhopalgarh #iodhpur
    1
    रेन आचार्य सज्जनदास महाराज ने भजनलाल को शर्म आनी चाहिए, खुली चेतावनी दे दी संतो ने संतों की बनाई हुई सरकार मे संत ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित !! #भोपालगढ़ #bhopalgarh #iodhpur
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    45 min ago
  • मिर्धा महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न नागौर, 23 अप्रैल। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जयपुर (राजस्थान सरकार) तथा श्री बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय सभागार में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार एवं मुख्य वक्ता डॉ. अनिल छंगाणी उपस्थित रहे। कार्यशाला के समन्वयक मेजर डॉ. प्रेमसिंह बुगासरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बौद्धिक संपदा अधिकार की अवधारणा, आवश्यकता और समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वक्ता डॉ. अनिल छंगाणी ने अपने संबोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित बौद्धिक संपदा के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि नवाचार और सृजनशीलता को सुरक्षित रखने के लिए आईपीआर अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था शोध कार्यों को संरक्षित कर समाज को नई दिशा प्रदान करती है। वहीं अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री डॉ. रिछपाल सिंह ने मौलिकता और प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार नवाचार की सुरक्षा का प्रभावी माध्यम हैं और राज्य सरकार शोध, स्टार्टअप एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तकनीकी सत्रों में भारतीय पेटेंट अभिकर्ता डॉ. जगदीश लोहार ने पेटेंट और डिजाइन के माध्यम से नवाचार के विधिक संरक्षण की प्रक्रिया समझाई। वहीं अधिवक्ता एवं स्वाश लीगल कंसल्टेंट की संस्थापक डॉ. भारती जैन ने कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट के महत्व को सरल भाषा में स्पष्ट किया। समापन सत्र में डॉ. हर्ष ईनाणियां ने कॉपीराइट एवं भौगोलिक संकेत (जीआई) को सांस्कृतिक पहचान का आधार बताते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. हरसुखराम छरंग ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में शोधार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. भूपेश बाजिया एवं प्रो. सुमित्रा सांगवा ने किया, जबकि तकनीकी सहयोग डॉ. जगदीश झिंझा ने प्रदान किया। आयोजन सचिव डॉ. अविनाश व्यास एवं डॉ. सुनील चौधरी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    मिर्धा महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न
नागौर, 23 अप्रैल। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, जयपुर (राजस्थान सरकार) तथा श्री बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महाविद्यालय सभागार में बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ उद्घाटन सत्र से हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार एवं मुख्य वक्ता डॉ. अनिल छंगाणी उपस्थित रहे। कार्यशाला के समन्वयक मेजर डॉ. प्रेमसिंह बुगासरा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बौद्धिक संपदा अधिकार की अवधारणा, आवश्यकता और समकालीन प्रासंगिकता पर विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य वक्ता डॉ. अनिल छंगाणी ने अपने संबोधन में भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित बौद्धिक संपदा के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि नवाचार और सृजनशीलता को सुरक्षित रखने के लिए आईपीआर अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था शोध कार्यों को संरक्षित कर समाज को नई दिशा प्रदान करती है। वहीं अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री डॉ. रिछपाल सिंह ने मौलिकता और प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार नवाचार की सुरक्षा का प्रभावी माध्यम हैं और राज्य सरकार शोध, स्टार्टअप एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने युवाओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
तकनीकी सत्रों में भारतीय पेटेंट अभिकर्ता डॉ. जगदीश लोहार ने पेटेंट और डिजाइन के माध्यम से नवाचार के विधिक संरक्षण की प्रक्रिया समझाई। वहीं अधिवक्ता एवं स्वाश लीगल कंसल्टेंट की संस्थापक डॉ. भारती जैन ने कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट के महत्व को सरल भाषा में स्पष्ट किया।
समापन सत्र में डॉ. हर्ष ईनाणियां ने कॉपीराइट एवं भौगोलिक संकेत (जीआई) को सांस्कृतिक पहचान का आधार बताते हुए इनके संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्राचार्य डॉ. हरसुखराम छरंग ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में शोधार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. भूपेश बाजिया एवं प्रो. सुमित्रा सांगवा ने किया, जबकि तकनीकी सहयोग डॉ. जगदीश झिंझा ने प्रदान किया। आयोजन सचिव डॉ. अविनाश व्यास एवं डॉ. सुनील चौधरी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Court reporter रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Akshay parihar
    1
    Post by Akshay parihar
    user_Akshay parihar
    Akshay parihar
    पत्रकार अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डायनेस्टी अपार्टमेंट की लिफ्ट में करीब आधे घंटे तक फंसी रही महिला 9वे माले पर लिफ़्ट में फंसी महिला ने कई बार मदद के लिए लगाई आवाज लेकिन मौके पर मौजूद गार्ड भी नहीं पहुंचा मदद के लिए अपार्टमेंट के लोगों ने जानकारी मिलते ही की रेस्क्यू की कोशिश काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित निकाला गया बाहर रिहायशी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस पर बने गंभीर सवाल फ्लैट धारकों ने लगाए बिल्डर और सोसायटी पर अनदेखी के आरोप बिल्डिंग में पहले भी इस तरह की तकनीकी समस्याएं बन चुकी परेशानी का सबब कल रात की घटना को दबाने का भी आरोप,फ्लैट धारकों में उपजा रोष
    1
    डायनेस्टी अपार्टमेंट की लिफ्ट में करीब आधे घंटे तक फंसी रही महिला
9वे माले पर लिफ़्ट में फंसी महिला ने कई बार मदद के लिए लगाई आवाज
लेकिन मौके पर मौजूद गार्ड भी नहीं पहुंचा मदद के लिए
अपार्टमेंट के लोगों ने जानकारी मिलते ही की रेस्क्यू की कोशिश
काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित निकाला गया बाहर
रिहायशी अपार्टमेंट की सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस पर बने गंभीर सवाल
फ्लैट धारकों ने लगाए बिल्डर और सोसायटी पर अनदेखी के आरोप
बिल्डिंग में पहले भी इस तरह की तकनीकी समस्याएं बन चुकी परेशानी का सबब
कल रात की घटना को दबाने का भी आरोप,फ्लैट धारकों में उपजा रोष
    user_Super News
    Super News
    Media company ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान का सम्मान समारोह गुरूवार को अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि इस मौके पर अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला,् महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान , पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत एवम् युवा प्रदेशध्यक्ष सुधीर चौहान के अलावा समाज के नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार एवं समाज की ईकाईयों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेेगे।
    1
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान का सम्मान समारोह गुरूवार को 
अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। 
संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष  प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि इस मौके पर अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित  प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला,् महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान , पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री  मूल सिंह गहलोत एवम् युवा प्रदेशध्यक्ष सुधीर चौहान के अलावा समाज के नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया जाएगा।  इस मौके पर शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार एवं समाज की ईकाईयों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेेगे।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • नागौर जिले के जसनगर थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल 2026 को पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। दोनों वाहनों में अवैध बजरी भरी हुई थी। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृताधिकारी के पर्यवेक्षण में जसनगर थाना पुलिस टीम ने भैंसड़ा कला से किरो की ढाणी क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। गश्त के दौरान 23 अप्रैल को पुलिस टीम को दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी से भरे हुए मिले। पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, जब्त वाहनों में एक मैसी फर्ग्यूसन कंपनी का ट्रैक्टर (मॉडल ME 241 DI) शामिल है। फरार चालकों और वाहन मालिकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
    1
    नागौर जिले के जसनगर थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल 2026 को पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। दोनों वाहनों में अवैध बजरी भरी हुई थी।
पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृताधिकारी के पर्यवेक्षण में जसनगर थाना पुलिस टीम ने भैंसड़ा कला से किरो की ढाणी क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
गश्त के दौरान 23 अप्रैल को पुलिस टीम को दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी से भरे हुए मिले। पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, जब्त वाहनों में एक मैसी फर्ग्यूसन कंपनी का ट्रैक्टर (मॉडल ME 241 DI) शामिल है। फरार चालकों और वाहन मालिकों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
    user_Er Sunil Dagdi
    Er Sunil Dagdi
    Newspaper advertising department रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.