logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त (भोपाल) श्री संकेत भोंडवे ने रविवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान आगर नगर पालिका परिषद द्वारा विकसित किए जा रहे नमो उपवन में नीम और पीपल का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल और सीएमओ श्री कुशाल सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदगणों तथा नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी नमो उपवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नगर पालिका के पदाधिकारी, पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। अपने प्रवास के दौरान आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे ने आगर में अमृत योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही आयुक्त श्री भोंडवे ने आगर के मोती सागर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। आयुक्त श्री भोंडवे ने नगर पालिका आगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नमो उपवन जैसे प्रयास शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की है।

1 hr ago
user_राकेश बिकुन्दीया
राकेश बिकुन्दीया
पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
bb430700-6243-4d69-b180-73ad5ea66740

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त (भोपाल) श्री संकेत भोंडवे ने रविवार को आगर-मालवा जिले के प्रवास के दौरान आगर नगर पालिका परिषद द्वारा विकसित किए जा रहे नमो उपवन में नीम और पीपल का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल और सीएमओ श्री कुशाल सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदगणों तथा नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी नमो उपवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान नगर पालिका के पदाधिकारी, पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। अपने प्रवास के दौरान आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे ने आगर में अमृत

14c3e86a-b6cf-4d6e-a970-2bff7a808216

योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही आयुक्त श्री भोंडवे ने आगर के मोती सागर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। आयुक्त श्री भोंडवे ने नगर पालिका आगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नमो उपवन जैसे प्रयास शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आगर मालवा के सुसनेर में विहिप-बजरंग दल ने एक विशेष सेवा संकल्प लिया है। इस संकल्प के तहत मंदिर का कायाकल्प और पर्यावरण संरक्षण का कार्य एक साथ मिलकर किया जाएगा।
    1
    आगर मालवा के सुसनेर में विहिप-बजरंग दल ने एक विशेष सेवा संकल्प लिया है। इस संकल्प के तहत मंदिर का कायाकल्प और पर्यावरण संरक्षण का कार्य एक साथ मिलकर किया जाएगा।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम के तहत आगर-मालवा जिले की 1 लाख 13 हजार 730 हितग्राही बहनों के बैंक खातों में कुल 16 करोड़ 73 लाख 81 हजार 200 रुपये की राशि सफलतापूर्वक जमा की गई। जिले में मुख्यमंत्री के इस राशि अंतरण कार्यक्रम और उनके उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही बहनें, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। आगर-मालवा जिले में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित की। इस कार्यक्रम के तहत आगर-मालवा जिले की 1 लाख 13 हजार 730 हितग्राही बहनों के बैंक खातों में कुल 16 करोड़ 73 लाख 81 हजार 200 रुपये की राशि सफलतापूर्वक जमा की गई। जिले में मुख्यमंत्री के इस राशि अंतरण कार्यक्रम और उनके उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही बहनें, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। आगर-मालवा जिले में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर इस योजना का लाभ मिल सके।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिड़ावा में स्थित सूरजकुंड महादेव मंदिर परिसर में समाजसेवियों द्वारा पौधारोपण कर उन्हें सहेजने का संकल्प लिया गया है। रविवार की सुबह समाजसेवियों ने मंदिर परिसर में विकसित की गई शिव पुष्प वाटिका में गुलाब के एक दर्जन पौधे रोपे, जिसकी सुरक्षा और देखभाल का जिम्मा मंदिर समिति ने उठाया है। महेश भावसार ने जानकारी दी कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मंदिर के आसपास पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में एक छोटी सी पुष्प वाटिका विकसित की गई है, जिससे यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों को धर्म लाभ के साथ-साथ शुद्ध वातावरण का लाभ भी मिल सके। इस दौरान महेश भावसार, राजूलाल प्रजापत, महेश प्रजापत, सुनील शर्मा सहित मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    2
    राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिड़ावा में स्थित सूरजकुंड महादेव मंदिर परिसर में समाजसेवियों द्वारा पौधारोपण कर उन्हें सहेजने का संकल्प लिया गया है। रविवार की सुबह समाजसेवियों ने मंदिर परिसर में विकसित की गई शिव पुष्प वाटिका में गुलाब के एक दर्जन पौधे रोपे, जिसकी सुरक्षा और देखभाल का जिम्मा मंदिर समिति ने उठाया है। महेश भावसार ने जानकारी दी कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मंदिर के आसपास पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में एक छोटी सी पुष्प वाटिका विकसित की गई है, जिससे यहाँ आने वाले दर्शनार्थियों को धर्म लाभ के साथ-साथ शुद्ध वातावरण का लाभ भी मिल सके। इस दौरान महेश भावसार, राजूलाल प्रजापत, महेश प्रजापत, सुनील शर्मा सहित मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Nafis Mohammad
    Nafis Mohammad
    पिरावा, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजगढ़ के जीरापुर में चंदा चोरी के मामले को लेकर तीखा रुख अपनाते हुए रामद्रोहियों पर सीधा निशाना साधा गया है। इस मामले में समर्थन की अपील करते हुए साफ तौर पर कहा गया है कि चंदा चोरी के इस पूरे विवाद को खुद प्रभु राम देख लेंगे, इसलिए इसमें रामद्रोहियों का कोई काम नहीं है।
    1
    राजगढ़ के जीरापुर में चंदा चोरी के मामले को लेकर तीखा रुख अपनाते हुए रामद्रोहियों पर सीधा निशाना साधा गया है। इस मामले में समर्थन की अपील करते हुए साफ तौर पर कहा गया है कि चंदा चोरी के इस पूरे विवाद को खुद प्रभु राम देख लेंगे, इसलिए इसमें रामद्रोहियों का कोई काम नहीं है।
    user_Rambabu dangi
    Rambabu dangi
    जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगर मालवा के बड़ौद में अंजुमन कमेटी द्वारा जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रविवार को अंजुमन परिसर में निःशुल्क सर्व रोग जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का लाभ उठाने के लिए बड़ौद नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर के दौरान 800 से अधिक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयों का भी वितरण किया गया। शाम 5 बजे सेवाभावी डॉक्टरों और उनकी टीम का सम्मान कर इस शिविर का समापन किया गया। इस शिविर में सुमन दीप विद्यापीठ द्वारा संचालित धीरज हॉस्पिटल, बड़ौदा (गुजरात) के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हड्डी, हृदय, नेत्र, नाक, कान, गला और दंत रोग सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए और नियमित स्वास्थ्य जांच व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस सेवा कार्य की आम जनता ने खूब सराहना की। शिविर के सफल आयोजन में अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर धीरज हॉस्पिटल की ओर से डॉ. सौरभ तंवर, डॉ. विश्वजीत ठकुरिया, डॉ. अशी जैन, डॉ. अभीशा जैन और टीम मैनेजमेंट से सचिन पाटीदार, सेजल धर्मशी, प्रेम शाह सहित पूरी चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही। वहीं अंजुमन कमेटी के सदर रशीद खान, जावेद मुल्तानी, रेहान बेलम, वाहिद खान, मेराजुद्दीन मंसूरी, सद्दाम मुल्तानी, शौकत मुल्तानी, इमरान मंसूरी, जाहिदुल्ला खान, मोहसिन लाहौरी, साबिर शेख, हरीश गोरी, सादिक तहीम, भय्यू खान, सगीर शेख, असलम मुल्तानी, शादाब मुल्तानी और इदरीश मुल्तानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने संकल्प जताया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए इस प्रकार के जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    4
    आगर मालवा के बड़ौद में अंजुमन कमेटी द्वारा जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रविवार को अंजुमन परिसर में निःशुल्क सर्व रोग जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का लाभ उठाने के लिए बड़ौद नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर के दौरान 800 से अधिक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयों का भी वितरण किया गया। शाम 5 बजे सेवाभावी डॉक्टरों और उनकी टीम का सम्मान कर इस शिविर का समापन किया गया।

इस शिविर में सुमन दीप विद्यापीठ द्वारा संचालित धीरज हॉस्पिटल, बड़ौदा (गुजरात) के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हड्डी, हृदय, नेत्र, नाक, कान, गला और दंत रोग सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए और नियमित स्वास्थ्य जांच व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस सेवा कार्य की आम जनता ने खूब सराहना की।

शिविर के सफल आयोजन में अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यवस्थाओं का कुशल संचालन किया। इस अवसर पर धीरज हॉस्पिटल की ओर से डॉ. सौरभ तंवर, डॉ. विश्वजीत ठकुरिया, डॉ. अशी जैन, डॉ. अभीशा जैन और टीम मैनेजमेंट से सचिन पाटीदार, सेजल धर्मशी, प्रेम शाह सहित पूरी चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही। वहीं अंजुमन कमेटी के सदर रशीद खान, जावेद मुल्तानी, रेहान बेलम, वाहिद खान, मेराजुद्दीन मंसूरी, सद्दाम मुल्तानी, शौकत मुल्तानी, इमरान मंसूरी, जाहिदुल्ला खान, मोहसिन लाहौरी, साबिर शेख, हरीश गोरी, सादिक तहीम, भय्यू खान, सगीर शेख, असलम मुल्तानी, शादाब मुल्तानी और इदरीश मुल्तानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने संकल्प जताया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए इस प्रकार के जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • शाजापुर के मोहन बड़ोदिया में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा 'साइबर सुरक्षा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया।
    1
    शाजापुर के मोहन बड़ोदिया में स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा 'साइबर सुरक्षा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया गया।
    user_𝒊𝒕𝒔 𝑴𝒆 𝑵𝒂𝒏𝒅𝒉𝒖
    𝒊𝒕𝒔 𝑴𝒆 𝑵𝒂𝒏𝒅𝒉𝒖
    मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में हरि नारायण यादव को पुनः श्रमजीवी पत्रकार संघ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में हरि नारायण यादव को पुनः श्रमजीवी पत्रकार संघ का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • आगर जिले में सोशल मीडिया पर सफेद साड़ी पहनी हुई एक महिला की डरावनी तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे लेकर पुलिस ने लोगों को सावधान किया है। सीएसपी आगर मालवा के अनुसार, लोगों का ध्यान खींचने और समाज में भय का माहौल पैदा करने के कुत्सित प्रयास के तहत इस डरावनी तस्वीर को एडिट कर फैलाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो और फोटो का वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है और इस तरह की किसी भी घटना के घटित होने की कोई प्रामाणिकता साबित नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में ये सभी फोटो और वीडियो पूरी तरह एडिटेड पाए गए हैं और अब तक की जांच में वायरल हो रहे सभी दावे झूठे साबित हुए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर इस भ्रामक सामग्री को शेयर करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की जा रही है। सीएसपी आगर मालवा ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें और इस तरह के असत्य व एडिटेड फोटो या वीडियो को आगे प्रसारित, वायरल या शेयर करने से बचें।
    1
    आगर जिले में सोशल मीडिया पर सफेद साड़ी पहनी हुई एक महिला की डरावनी तस्वीर और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे लेकर पुलिस ने लोगों को सावधान किया है। सीएसपी आगर मालवा के अनुसार, लोगों का ध्यान खींचने और समाज में भय का माहौल पैदा करने के कुत्सित प्रयास के तहत इस डरावनी तस्वीर को एडिट कर फैलाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो और फोटो का वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है और इस तरह की किसी भी घटना के घटित होने की कोई प्रामाणिकता साबित नहीं हुई है।

प्रारंभिक जांच में ये सभी फोटो और वीडियो पूरी तरह एडिटेड पाए गए हैं और अब तक की जांच में वायरल हो रहे सभी दावे झूठे साबित हुए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर इस भ्रामक सामग्री को शेयर करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की जा रही है। सीएसपी आगर मालवा ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें और इस तरह के असत्य व एडिटेड फोटो या वीडियो को आगे प्रसारित, वायरल या शेयर करने से बचें।
    user_Suresh Chouhan
    Suresh Chouhan
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.