logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जला ट्रांसफार्मर न बदलने से उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन महराजगंज तराई (बलरामपुर ) के तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के कौवापुर फीडर के अंतर्गत ग्राम कंदैला में बिजली की गंभीर समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी के मौसम में यहां बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर न बदलने को लेकर उपभोक्ता राजेश कुमार , संजय , सूर्यकांत, सुशील , अशोक , महेश , अमित वर्मा, लाला, बृजेश मिश्र, दिनेश यादव, रत्नेश, रजत, मोहित मिश्र, संतोष वर्मा, आदि ने प्रदर्शन करके बताया कि गांव में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला है जिसको शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने बदलने की जहमत नहीं उठाई है। जिससे उपभोक्ताओं का गर्मी में बुरा हाल है।ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांवों में बिजली की सप्लाई सामान्य है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से की है। जेई दयाराम तुलसीपुर ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।

5 hrs ago
user_निष्पक्ष खबर भारत
निष्पक्ष खबर भारत
बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
3b6b17c4-dfed-40f2-9ac0-09f9c2043bc3

जला ट्रांसफार्मर न बदलने से उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन महराजगंज तराई (बलरामपुर ) के तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के कौवापुर फीडर के अंतर्गत ग्राम कंदैला में बिजली की गंभीर समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी के मौसम में यहां बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर न बदलने को लेकर उपभोक्ता राजेश कुमार , संजय , सूर्यकांत, सुशील , अशोक , महेश , अमित वर्मा, लाला, बृजेश मिश्र, दिनेश यादव, रत्नेश, रजत, मोहित मिश्र, संतोष वर्मा, आदि ने प्रदर्शन करके बताया कि गांव में एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला है जिसको शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने बदलने की जहमत नहीं उठाई है। जिससे उपभोक्ताओं का गर्मी में बुरा हाल है।ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के गांवों में बिजली की सप्लाई सामान्य है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से की है। जेई दयाराम तुलसीपुर ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत रजडेरवा में बनी सड़क पहली बारिश में लगी टूटने पर दिखा आक्रोश आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क पहली बारिश में टूटी, ग्रामीणों में आक्रोश की तस्वीर उभर का सामने आई है जंहा विकास खण्ड पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजडेरवा के चैन बनकटवा गांव में आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क पहली ही बारिश में टूटने लगी है। सड़क जगह-जगह धंस गई ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत और जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।
    1
    ग्राम पंचायत रजडेरवा में बनी सड़क पहली बारिश में लगी टूटने पर दिखा आक्रोश
आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क पहली बारिश में टूटी, ग्रामीणों में आक्रोश की तस्वीर उभर का सामने आई है जंहा
विकास खण्ड पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजडेरवा के चैन बनकटवा गांव में आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क पहली ही बारिश में टूटने लगी है। सड़क जगह-जगह धंस गई  ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत और जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है।
    user_निष्पक्ष खबर भारत
    निष्पक्ष खबर भारत
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गौशाला में लापरवाही: हरे चारे की जगह खिलाया जा रहा है पुआल ​ ग्राम सभा - ओडाझार, विकासखंड - तुलसीपुर। गौशाला में लापरवाही: हरे चारे की जगह खिलाया जा रहा है पुआल ​ ग्राम सभा - ओडाझार, विकासखंड - तुलसीपुर। ​तुलसीपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा ओडाझार स्थित गौशाला से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। गौवंश के संरक्षण और उनके बेहतर खान-पान के सरकारी दावों के विपरीत, यहाँ जानवरों को पौष्टिक हरे चारे के बजाय मात्र सूखा पुआल खिलाया जा रहा है। ​मुख्य समस्याएं: ​आहार में कमी: चिलचिलाती धूप और गर्मी के मौसम में पशुओं को हरे चारे और पानी की समुचित व्यवस्था की आवश्यकता होती है, लेकिन यहाँ केवल पुआल पर निर्भर रखा जा रहा है। ​स्वास्थ्य पर खतरा: लगातार केवल पुआल खाने से गौवंश कुपोषण का शिकार हो सकते हैं, जिससे उनकी मृत्यु दर बढ़ने की आशंका है। ​प्रशासनिक अनदेखी: गौशालाओं के लिए आवंटित बजट और संसाधनों के बावजूद, धरातल पर पशुओं को उचित आहार न मिलना प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े करता है। फिलहाल गौशाला के संचालक तूने फोन बताया कि कुछ लापरवाहियों के कारण पुआल रखा है गलती से जानवरों के आगे रख दिया गया होगा। ​अधिकारियों से अपील: हम प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग करते हैं कि ओडाझार गौशाला का तत्काल निरीक्षण किया जाए और दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि बेजुबान जानवरों को उनका अधिकार और उचित पोषण मिल सके। ​
    4
    गौशाला में लापरवाही: हरे चारे की जगह खिलाया जा रहा है पुआल
​ ग्राम सभा - ओडाझार, विकासखंड - तुलसीपुर।
गौशाला में लापरवाही: हरे चारे की जगह खिलाया जा रहा है पुआल
​ ग्राम सभा - ओडाझार, विकासखंड - तुलसीपुर।
​तुलसीपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा ओडाझार स्थित गौशाला से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। गौवंश के संरक्षण और उनके बेहतर खान-पान के सरकारी दावों के विपरीत, यहाँ जानवरों को पौष्टिक हरे चारे के बजाय मात्र सूखा पुआल खिलाया जा रहा है।
​मुख्य समस्याएं:
​आहार में कमी: चिलचिलाती धूप और गर्मी के मौसम में पशुओं को हरे चारे और पानी की समुचित व्यवस्था की आवश्यकता होती है, लेकिन यहाँ केवल पुआल पर निर्भर रखा जा रहा है।
​स्वास्थ्य पर खतरा: लगातार केवल पुआल खाने से गौवंश कुपोषण का शिकार हो सकते हैं, जिससे उनकी मृत्यु दर बढ़ने की आशंका है।
​प्रशासनिक अनदेखी: गौशालाओं के लिए आवंटित बजट और संसाधनों के बावजूद, धरातल पर पशुओं को उचित आहार न मिलना प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े करता है।
फिलहाल गौशाला के संचालक तूने फोन बताया कि कुछ लापरवाहियों के कारण पुआल रखा है गलती से जानवरों के आगे रख दिया गया होगा।
​अधिकारियों से अपील:
हम प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग करते हैं कि ओडाझार गौशाला का तत्काल निरीक्षण किया जाए और दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि बेजुबान जानवरों को उनका अधिकार और उचित पोषण मिल सके।
​
    user_Ramesh gupta
    Ramesh gupta
    तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बलरामपुर के गौरा चौराहा स्थित निदान फार्मेसी को स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित होने के कारण सील कर दिया। जांच में पाया गया कि यह फार्मेसी बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के चल रही थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी चिकित्सा केंद्रों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
    1
    बलरामपुर के गौरा चौराहा स्थित निदान फार्मेसी को स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित होने के कारण सील कर दिया। जांच में पाया गया कि यह फार्मेसी बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के चल रही थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी चिकित्सा केंद्रों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    Local News Reporter उतरौला, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्रावस्ती के बरदेहरा मोड़ के पास बारात में शामिल होने आए एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    1
    श्रावस्ती के बरदेहरा मोड़ के पास बारात में शामिल होने आए एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    user_Gilaula Shravasti News
    Gilaula Shravasti News
    इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बलरामपुर के तुलसीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादा और उनकी पोती की मौत हो गई। स्कूटी पर जा रहे दोनों को एक लोडर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
    1
    बलरामपुर के तुलसीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादा और उनकी पोती की मौत हो गई। स्कूटी पर जा रहे दोनों को एक लोडर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
    user_Mr Mairaz
    Mr Mairaz
    Farmer तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बलरामपुर जिले के तुलसीपुर ब्लॉक के एक गांव में तेज़ आंधी और भीषण हवाओं का प्रकोप देखा गया। इस दौरान गांव में कई बिजली के खंभे ज़मीनदोज़ हो गए।
    1
    बलरामपुर जिले के तुलसीपुर ब्लॉक के एक गांव में तेज़ आंधी और भीषण हवाओं का प्रकोप देखा गया। इस दौरान गांव में कई बिजली के खंभे ज़मीनदोज़ हो गए।
    user_Ranjeet Kumar YADAV
    Ranjeet Kumar YADAV
    Tulsipur, Balrampur•
    15 hrs ago
  • श्रावस्ती: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने फूंका चुनावी बिगुल, उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल के बीच श्रावस्ती में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक ने प्रदेश की राजनीति में नया उबाल ला दिया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (बिहार) अशरफ अंसारी ने बड़ा सियासी दावा करते हुए कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। *गठबंधन और सीटों पर दो टूक जवाब* सीट बंटवारे और भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अशरफ अंसारी ने स्पष्ट किया कि पार्टी अपनी मजबूत सीटों की सूची तैयार कर रही है। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, "पार्टी अपनी रणनीति पर काम कर रही है और यदि आवश्यकता पड़ी, तो हम बीजेपी से अलग होकर भी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व (चिराग पासवान) ही लेगा, जो सभी कार्यकर्ताओं को मान्य होगा। *संगठन मजबूती और 'बिहार फर्स्ट' की तर्ज पर यूपी विजन* समीक्षा बैठक के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि चिराग पासवान के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी युवाओं और रोजगार को केंद्र में रखकर एक बड़ा विजन तैयार किया जाएगा। *बैठक में मौजूद रहे प्रमुख पदाधिकारी* श्रावस्ती में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मनोज पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी 289 भिनगा, जिला अध्यक्ष श्रावस्ती राहुल पासवान, जटाशंकर वाल्मीकि, चंद्र गणेश और मधु समेत भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि एलजेपी (आर) का यह रुख क्या भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति है या उत्तर प्रदेश में किसी नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत। **प्रसार हेतु:**
    3
    श्रावस्ती: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने फूंका चुनावी बिगुल, उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा
उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल के बीच श्रावस्ती में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक ने प्रदेश की राजनीति में नया उबाल ला दिया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (बिहार) अशरफ अंसारी ने बड़ा सियासी दावा करते हुए कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है।
*गठबंधन और सीटों पर दो टूक जवाब* 
सीट बंटवारे और भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अशरफ अंसारी ने स्पष्ट किया कि पार्टी अपनी मजबूत सीटों की सूची तैयार कर रही है। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, "पार्टी अपनी रणनीति पर काम कर रही है और यदि आवश्यकता पड़ी, तो हम बीजेपी से अलग होकर भी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व (चिराग पासवान) ही लेगा, जो सभी कार्यकर्ताओं को मान्य होगा।
*संगठन मजबूती और 'बिहार फर्स्ट' की तर्ज पर यूपी विजन*
समीक्षा बैठक के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि चिराग पासवान के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी युवाओं और रोजगार को केंद्र में रखकर एक बड़ा विजन तैयार किया जाएगा।
*बैठक में मौजूद रहे प्रमुख पदाधिकारी*
श्रावस्ती में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मनोज पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी 289 भिनगा, जिला अध्यक्ष श्रावस्ती राहुल पासवान, जटाशंकर वाल्मीकि, चंद्र गणेश और मधु समेत भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सियासी गलियारों में चर्चा है कि एलजेपी (आर) का यह रुख क्या भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति है या उत्तर प्रदेश में किसी नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत।
**प्रसार हेतु:**
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में NHAI द्वारा बिना मुआवजे जमीन पर कब्जे के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन को क्षेत्रीय सपा विधायक मुकेश वर्मा का भी पुरजोर समर्थन मिला है, जिन्होंने NHAI की कार्रवाई को अवैध बताया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
    4
    फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद में NHAI द्वारा बिना मुआवजे जमीन पर कब्जे के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन को क्षेत्रीय सपा विधायक मुकेश वर्मा का भी पुरजोर समर्थन मिला है, जिन्होंने NHAI की कार्रवाई को अवैध बताया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Ramesh gupta
    Ramesh gupta
    तुलसीपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.