logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगवान दीनों के बंधु और बिना कारण कृपा करने वाले हैं~अनुराधा सहचारी कहलगांव के सनोखर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ के दौरान शुक्रवार की संध्या आयोजित श्री राम कथा में प्रसिद्ध कथा वाचिका अनुराधा सहचारी ने रामचरितमानस के मर्मस्पर्शी प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कथा का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास जी के दोहे _“अस प्रभु दीनबंधु हरि, कारण रहित दयाल। तुलसीदास सठ ताहि भजू, छाडि कपट जंजाल॥”_ से हुआ।वाचिका अनुराधा सहचारी ने इसका भावार्थ समझाते हुए कहा, “तुलसीदास जी मन को धिक्कारते हुए कहते हैं कि वह भगवान दीनों के बंधु और बिना कारण कृपा करने वाले हैं।जैसे डॉक्टर के पास दवा और गुरु के पास ज्ञान मिलता है, वैसे ही भगवान के पास केवल करुणा है।इसलिए मानव मात्र को छल-कपट छोड़कर प्रभु की शरण में अवश्य जाना चाहिए.” उन्होंने आगे बताया कि भगवान श्रीराम ऋषि विश्वामित्र के साथ मिथिला धनुष यज्ञ में पधारे और अपने दिव्य स्वरूप का दर्शन देकर मिथिलावासियों की जन्म-जन्मांतर की तपस्या को सफल किया। धनुष भंग प्रसंग में _“विश्वामित्र समय शुभ जानी, बोले अति स्नेह मय वाणी”_ का उल्लेख किया।शुभ समय जानकर विश्वामित्र जी ने स्नेहपूर्वक श्रीराम को धनुष तोड़ने का आदेश दिया। भगवान राम ने गुरु आज्ञा मानकर सबके समक्ष शिव धनुष का खंडन किया और माता सीता से विवाह रचाया। इस दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा। कथा में आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति के अर्जुन केशरी ने बताया कि महा रूद्र यज्ञ 15 मई तक चलेगा।प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रामकथा का आयोजन किया जा रहा है.यज्ञ के अंतिम दिन पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

1 hr ago
user_Usha devi
Usha devi
पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
1 hr ago
1d2aadd2-9751-4126-b4b5-38dbfb527e88

More news from बिहार and nearby areas
  • आप सभी को मदर डे पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं हैप्पी मदर डे माता-पिता का क़र्ज़ कभी भी नहीं उतर सकता बच्चा माता-पिता इतना कुछ करते हैं अपने बच्चों के लिए आज बच्चों को भी कुछ करना चाहिए अपनी मां के लिए
    1
    आप सभी को मदर डे पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं हैप्पी मदर डे
माता-पिता का क़र्ज़ कभी भी नहीं उतर सकता बच्चा माता-पिता इतना कुछ करते हैं अपने बच्चों के लिए आज बच्चों को भी कुछ करना चाहिए अपनी मां के लिए
    user_Usha devi
    Usha devi
    पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • साउथ का हीरो बन गया साउथ का मुख्यमंत्री.
    1
    साउथ का हीरो बन गया साउथ का मुख्यमंत्री.
    user_Kumar purnendu
    Kumar purnendu
    Media Consultant पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • झारखंड में एक पुल ढह गया, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस घटना से न केवल यातायात बाधित हुआ, बल्कि स्थानीय लोगों की उम्मीदें भी टूट गईं।
    1
    झारखंड में एक पुल ढह गया, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस घटना से न केवल यातायात बाधित हुआ, बल्कि स्थानीय लोगों की उम्मीदें भी टूट गईं।
    user_रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल पब्लिक न्यूज़]
    रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल पब्लिक न्यूज़]
    Local News Reporter मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • एकचारी-महागामा मुख्य रोड पर जुगाड़ गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर, उमेश हरिजन गंभीर घायल
    1
    एकचारी-महागामा मुख्य रोड पर जुगाड़ गाड़ी और बाइक की जोरदार टक्कर, उमेश हरिजन गंभीर घायल
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    1 hr ago
  • चिंता कुमारी और काजल कुमारी का शादी 3 साल पहले हुआ था लड़की लड़की में बिहार के भागलपुर जिला के गोगा थाना क्षेत्र की रहने वाली चिंता कुमारी बाईपास थाना क्षेत्र की काजल कुमारी जो दोनों लड़की ने मिलकर शादी की थी जो जो चिंता कुमारी लड़का बने थे काजल कुमारी लड़की बनी थी जो चिंता कुमारी ने काजल कुमारी का मांग भरकर पत्नी का दर्जा दिया था जो कमाई करके काजल कुमारी को पति-पत्नी के तरह दोनों रह रहे थे इसी बीच 5 मई 2026 को चिंता कुमारी का बाईपास थाना क्षेत्र के एक पेड़ में बॉडी लटका मिला जिससे पूरा एरिया में सनसनी की तरफ फैल गई अगर आप लोग कोई भी लड़का लड़का में शादी कर रहे हैं या लड़की लड़की में शादी कर रहे हैं तो हो जाएं सतर्क नहीं तो आपके साथ भी हो सकता है या ऐसा घटना
    1
    चिंता कुमारी और काजल कुमारी का शादी 3 साल पहले हुआ था लड़की लड़की में
बिहार के भागलपुर जिला के गोगा थाना क्षेत्र की रहने वाली चिंता कुमारी बाईपास थाना क्षेत्र की काजल कुमारी जो दोनों लड़की ने मिलकर शादी की थी जो जो चिंता कुमारी लड़का बने थे काजल कुमारी लड़की बनी थी जो चिंता कुमारी ने काजल कुमारी का मांग भरकर पत्नी का दर्जा दिया था जो कमाई करके काजल कुमारी को पति-पत्नी के तरह दोनों रह रहे थे इसी बीच 5 मई 2026 को चिंता कुमारी का बाईपास थाना क्षेत्र के एक पेड़ में बॉडी लटका मिला जिससे पूरा एरिया में सनसनी की तरफ फैल गई अगर आप लोग कोई भी लड़का लड़का में शादी कर रहे हैं या लड़की लड़की में शादी कर रहे हैं तो हो जाएं सतर्क नहीं तो आपके साथ भी हो सकता है या ऐसा घटना
    user_Nibraj alam
    Nibraj alam
    Social Media Manager Kahalgaon, Bhagalpur•
    4 hrs ago
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पुत्रमोह के चलते अपनी वर्षों से बनाई छवि धूमिल करने का आरोप है। इस घटनाक्रम ने उनकी दशकों पुरानी राजनीतिक साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पुत्रमोह के चलते अपनी वर्षों से बनाई छवि धूमिल करने का आरोप है। इस घटनाक्रम ने उनकी दशकों पुरानी राजनीतिक साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • कटिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक छोटे बच्चों को बाइक पर बैठाकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह लापरवाही न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मासूम बच्चों की जान को भी जोखिम में डाल रही है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    कटिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक छोटे बच्चों को बाइक पर बैठाकर खतरनाक स्टंट करते हुए दिखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह लापरवाही न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मासूम बच्चों की जान को भी जोखिम में डाल रही है। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    9 hrs ago
  • आज बात प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत करने वाले स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय और नेल्सन मंडेला की।
    1
    आज बात प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत करने वाले स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडेय और नेल्सन मंडेला की।
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.