Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा ग्रामीण पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा,आरोपी से 250 पव्वे बरामद ग्रामीण पुलिस के सीमलिया थाना क्षेत्र से एक हिस्ट्रीशीटर से पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उक्त आरोपी के खिलाफ अनेक मुकदमें दर्ज हैं।
Journalist Harish Yadav
कोटा ग्रामीण पुलिस ने शराब तस्कर को दबोचा,आरोपी से 250 पव्वे बरामद ग्रामीण पुलिस के सीमलिया थाना क्षेत्र से एक हिस्ट्रीशीटर से पुलिस ने अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उक्त आरोपी के खिलाफ अनेक मुकदमें दर्ज हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बिग ब्रेकिंग कोटा हेडलाइन: कोटा में एक ही दिन में आग की 4 घटनाएं, समय रहते बुझी आग, बड़ा हादसा टला कोटा। शहर और आसपास के इलाकों में मंगलवार को आग लगने की चार अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। ये घटनाएं शंभुपुरा इलाके, खेड़ा रामपुर गांव, नांता स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड और कुन्हाड़ी क्षेत्र में हुईं। सभी स्थानों पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। चारों घटनाओं में संपत्ति को नुकसान हुआ है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि शंभुपुरा इलाके में एक हाईड्रा मशीन में अचानक आग लग गई। आग मशीन के इंजन हिस्से से शुरू हुई और देखते ही देखते तेज हो गई। सूचना मिलते ही नगर निगम की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए आर्मी की दमकल को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन मशीन को काफी नुकसान हुआ। इसी तरह अन्य स्थानों—खेड़ा रामपुर, नांता ट्रेंचिंग ग्राउंड और कुन्हाड़ी—में भी आग की घटनाएं हुईं, जहां दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। दमकल विभाग ने आमजन से अपील की है कि गर्मी के मौसम में विशेष सावधानी बरतें, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखें और किसी भी प्रकार की आग लगने की स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते नुकसान को रोका जा सके।1
- महाराष्ट्र: भिवंडी के खाड़ीपार इलाके में स्थित एक कैमिकल फैक्ट्री व तेल गोदाम में भीषण आग से हड़कंप...1
- कनवास में लगी एचपी गैस गोदाम पर भारी भीड़ वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल1
- यह शख्स दोनों हाथों से अपंग है फिर भी ज़िन्दगी जीने की जिजीविषा उसे संघर्ष करने की प्रेरणा बन गयी। इस की हिम्मत और जज्बे को सलाम । हर इंसान यदि हिम्मत और मानसिक सुदृढ़ता से संघर्ष करे तो मंजिल उस के लिए आसान हो जाती है।1
- एसीबी ने दौलतपुरा के पटवारी के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज, जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन चढ़ाने के लिए मांगे थे 10 हजार रुपए।।1
- कोटा | शिक्षा की नगरी कोटा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इसे 'देश का कोचिंग हब' क्यों कहा जाता है। हाल ही में घोषित हुए परिणामों में टॉप-10 रैंक हासिल करने वाले छात्रों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए नितिन ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। टॉपर्स को दी बधाई, घर वापसी की तैयारी सफलता के इस जश्न के बीच नितिन ने कहा कि इन बच्चों की मेहनत और लगन ने पूरे शहर का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा, "जो बच्चे टॉप-10 रैंक में आए हैं, उन्होंने न केवल अपने परिवार का बल्कि कोटा की शिक्षा प्रणाली का भी नाम रोशन किया है।" अपनी व्यस्तताओं के बाद नितिन ने अब अपने घर जाने की इच्छा जताई है, लेकिन जाने से पहले उन्होंने भविष्य के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। "कोटा ही चुनें" - एलन और कोटा की तारीफ नितिन ने अपने संबोधन में एलन (ALLEN) करियर इंस्टीट्यूट को सबसे सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि यहाँ का मार्गदर्शन और अनुशासन अद्वितीय है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि: सबसे बेहतरीन पढ़ाई: पूरे देश में कोटा में सबसे शानदार पढ़ाई होती है। सर्वश्रेष्ठ संस्थान: एलन जैसे संस्थान छात्रों की सफलता सुनिश्चित करने में सबसे आगे हैं। छात्रों के लिए संदेश: बेहतर भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए छात्रों को कोटा का ही चुनाव (Choose) करना चाहिए। कोटा: सफलता का दूसरा नाम नितिन के अनुसार, कोटा की सड़कों और यहाँ की कक्षाओं में जो ऊर्जा है, वह कहीं और नहीं मिल सकती। यही कारण है कि देश के कोने-कोने से छात्र अपने सपनों को साकार करने यहाँ आते हैं। टॉपर्स की इस ऐतिहासिक जीत ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर आपको टॉप रैंक चाहिए, तो कोटा से बेहतर कोई विकल्प नहीं है।1
- कोटा शहर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान (लैंडमार्क सिटी) में “मीडिया द्वारा आध्यात्मिक जागरण से विश्व परिवर्तन” विषय पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से आए मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आध्यात्मिकता व सकारात्मक सोच के महत्व पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माउंट आबू से पधारे बीके कोमल (मीडिया प्रभारी, मधुबन न्यूज़) ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी भूमिका समाज को दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। शुरू एप के लिए सूचना इंडिया से जेबा पटेल की स्पेशल सेटेलाइट रिपोर्ट बॉय मीडिया हाउस राजस्थान न्यूज़ एजेंसी1
- यूपी: गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके के एक मार्केट में लगी आग: दमकल की कई गाड़ियां मौके पर...1