कौशाम्बी पुलिस लाइन में SP ने परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों का टर्नआउट परखा कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस लाइन्स में आयोजित परेड की सलामी ली गई। इसके बाद परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया और पुलिसकर्मियों से दौड़ भी लगवाई गई। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी बैरकों, विभिन्न पुलिस शाखाओं, मेस और लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं कार्यकुशलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। #UPPolice #kaushambipolice #KaushambiPolice #KauShambi #PoliceParade #SPKaushambi #PoliceLine #UPPoliceNews #KaushambiNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कौशाम्बीपुलिस
कौशाम्बी पुलिस लाइन में SP ने परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों का टर्नआउट परखा कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस लाइन्स में आयोजित परेड की सलामी ली गई। इसके बाद परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया गया और पुलिसकर्मियों से दौड़ भी लगवाई गई। परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी बैरकों, विभिन्न पुलिस शाखाओं, मेस और लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और पुलिसकर्मियों को अनुशासन एवं कार्यकुशलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। #UPPolice #kaushambipolice #KaushambiPolice #KauShambi #PoliceParade #SPKaushambi #PoliceLine #UPPoliceNews #KaushambiNews #उत्तरप्रदेशपुलिस #कौशाम्बीपुलिस
- कौशाम्बी- कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अगुवाई में प्रदर्शन। कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता। UPI के नए MDR प्रावधान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन। कांग्रेस ने गरीबों और व्यापारियों पर असर पड़ने की जताई आशंका। दुकानदार दुकानों से UPI का टैग हटा रहे है। सरकार फैसले पर करे पुनर्विचार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट मंझनपुर पर किया प्रदर्शन।1
- कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र के फकीराबाद स्थित मिलन पैलेस के पास बुधवार को सड़क निर्माण के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। ई-रिक्शा में सवार बच्चों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने निर्माण कार्य में सावधानी बरतने और सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की। कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र के फकीराबाद स्थित मिलन पैलेस के पास बुधवार को सड़क निर्माण के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। ई-रिक्शा में सवार बच्चों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने निर्माण कार्य में सावधानी बरतने और सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की।1
- कौशांबी में सपा सम्मेलन में इंद्रजीत सरोज ने कहा- जब से केशव मौर्य ने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की है, तब से यूपी की जिस सीट से चुनाव लड़ेंगे, पंडित-ठाकुर उन्हें हरा देंगे। मंच से सामने बैठे एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये जो शुक्ला बैठे हैं सामने, ये पैर की जूती को पैर के ही रखना चाहते हैं, सिर पर नहीं। #Kaushambi #Sirathu #IndrajeetSaroj #KeshavPrasadMaurya #SP #PoliticalNews1
- @myogiadityanath योगी जी, कृपया मामले को अपने संज्ञान में लेकर जांच के निर्देश दें। युवक लगातार न्याय की गुहार लगा रहा है। आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की मनमानी के कारण मरीजों को गंभीर परेशानी हो रही है। @deo__kaushambi मामला कौशाम्बी के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मंझनपुर से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित को आखिर न्याय कहां मिलेगा? कृपया निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई और पीड़ित को न्याय दिलाने की कृपा करें।1
- पुलिस लाइन कौशाम्बी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन 114 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....18 सितम्बर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण के आदेश के क्रम में पुलिस लाइन कौशाम्बी स्थित मनोरंजन गृह में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में मेडिसिन विभाग की डॉ0 संध्या खरें, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 पवन कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ0 मृदुला रंजन, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ0 आजम अली, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ0 सौरभ मिश्रा, पैथोलॉजी विभाग के डॉ0 सतीश कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ0 अनुप्रिया तथा दंत चिकित्सा विभाग की डॉ0 रिचा डोकानिया द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अनिल कुमार द्वारा काउंसलिंग संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं तथा श्री जगत पाल, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा जांच संबंधी आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर के दौरान 72 पुरुष एवं 42 महिला, कुल 114 पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के संबंध में आवश्यक परामर्श एवं चिकित्सकीय सुझाव दिए गए तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण भी किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित खान-पान एवं दैनिक दिनचर्या पर ध्यान देने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की प्रकृति एवं कार्य की व्यस्तता को देखते हुए उनके स्वास्थ्य एवं फिटनेस का विशेष महत्व है। इसी क्रम में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अमिता सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक कौशाम्बी देवपाल सहित जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- कौशाम्बी में सियासी गर्मी तेज, इंद्रजीत सरोज के बयान पर वीरेंद्र फौजी का पलटवार कौशाम्बी। जिले की सियासत में इन दिनों बयानबाजी को लेकर माहौल गरमाता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज के हालिया बयान के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी के पलटवार का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वीरेंद्र फौजी ने तीखे अंदाज में जवाब देते हुए इंद्रजीत सरोज और उनके बेटे पुष्पेंद्र सरोज को लेकर खुली चुनौती दी है। दरअसल, 18 सितंबर 2026 को सिराथू में सपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था, जिसमें इंद्रजीत सरोज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उनके बेटे और कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज भी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान इंद्रजीत सरोज ने राजनीतिक विरोधियों और प्रदेश के राजनीतिक माहौल को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं। इसी के बाद वीरेंद्र फौजी का पलटवार सामने आया है। उनके बयान में राजनीतिक विरोध का तेवर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने इंद्रजीत सरोज और पुष्पेंद्र सरोज को निशाने पर लेते हुए चुनौतीपूर्ण अंदाज में अपनी बात रखी। वीडियो सामने आने के बाद कौशाम्बी की राजनीतिक चर्चाओं में एक बार फिर ‘बयान बनाम पलटवार’ का मुद्दा सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर भी दोनों पक्षों के बयानों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इंद्रजीत सरोज और पुष्पेंद्र सरोज की कौशाम्बी की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका है। इंद्रजीत सरोज मंझनपुर से विधायक हैं, जबकि पुष्पेंद्र सरोज कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। अब वीरेंद्र फौजी के इस पलटवार के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में इस बयानबाजी का जवाब किस अंदाज में सामने आता है। फिलहाल कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी ने माहौल जरूर गर्म कर दिया है।1
- कौशाम्बी। मंझनपुर नगरपालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने सपा से मंझनपुर विधायक और कौशाम्बी सांसद पुष्पेंद्र सरोज को चैनलेंज किया। कहा अगर उन बाप बेटो में हिम्मत है तो मंझनपुर में अपनी सीट जीत के दिखाए और उत्तर प्रदेश की बात छोड़ दे।1
- 🚨 इंद्रजीत सरोज के बयान पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “वह विपक्ष के नेता हैं, विपक्ष के विधायक हैं और बोलने के लिए स्वतंत्र हैं।” सनातन और अपने संस्कारों का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि “राजनीति में आने से पहले भी माथे पर तिलक था और अंतिम समय तक सनातनी संस्कार निभाता रहूंगा।” इंद्रजीत सरोज के बयान के बाद अब केशव प्रसाद मौर्य की इस प्रतिक्रिया को लेकर यूपी की सियासत में चर्चा तेज है। #KeshavPrasadMaurya #IndrajeetSaroj #SanatanDharma #SanataniCulture #UPPolitics #UttarPradesh #Kaushambi #KaushambiNews #BJP #SP #PoliticalNews #KaushambiExpressNews1