गणेश पूजा में खलल डाला तो खैर नहीं, एसपी का सख्त निर्देश। असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पूजा पंडालों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। सरायकेला। गणेश पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सरायकेला-खरसावां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और उनके खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गणेश पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अगस्त माह के आपराधिक मामलों, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ गणेश पूजा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। एसपी ने निर्देश दिया कि पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने तथा पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य गणेश पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
गणेश पूजा में खलल डाला तो खैर नहीं, एसपी का सख्त निर्देश। असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पूजा पंडालों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से रवि गुप्ता की रिपोर्ट। सरायकेला। गणेश पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सरायकेला-खरसावां पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों
पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और उनके खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी मनोज स्वर्गियारी ने जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गणेश पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अगस्त माह के आपराधिक मामलों, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ गणेश
पूजा की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। एसपी ने निर्देश दिया कि पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने तथा पुलिस की प्रभावी मौजूदगी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य गणेश पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
- 🚨पुलिस वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों के प्रयास से कराया गया पोस्टमार्टम हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र के केंदपोसी मोड़ के पास शनिवार की सुबह पुलिस के वाहन से टकराकर बाइक सवार 25 वर्षीय युवक वीरेंद्र खाण्डेयत की मौत हो गई। मृतक मुंडा रुईया गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव से झींकपानी की ओर जा रहा था। इसी दौरान केंदपोसी मोड़ के पास आगे तेज गति से जा रहे पुलिस के वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद पीछे से आ रही वीरेंद्र की मोटरसाइकिल पुलिस वाहन से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास मौजूद लोगों के अनुसार, पुलिस का गश्ती वाहन एक मालवाहक ट्रक का पीछा कर रहा था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल वीरेंद्र को उठाकर हाट गम्हरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद मृतक के परिजनों पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करने के लिए दबाव बनाया गया। इसके बाद परिजन सदर अस्पताल से शव लेकर अपने गांव चले गए। हालांकि, बाद में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया गया है कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दी गई जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और प्राथमिकी दर्ज कराई गई । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। #हाटगम्हरिया #केंदपोसी #सड़कहादसा #युवककीमौत #चाईबासा #HatGamharia #Kendposi #RoadAccident1
- गम्हरिया ब्लॉक परिसर के निकट चोरों का आतंक मोती नगर में घर वालों की मौजूदगी मे ं उड़ाए गहन े और नकदी। जिले में कल पुलिस अधीक्षक ने करवाई थी क्राइम मीटिंग, रात होते-होते चोरों ने आदित्यपुर थान े की खोलकर रख दी पोल ।1
- बर्तन व्यापारी को अपराधियों ने मारी गोली, जख्मी। दुकानदार और साथी ने एक अपराधी को पकड़कर बांधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार। बर्तन व्यापारी को अपराधियों ने मारी गोली, जख्मी। दुकानदार और साथी ने एक अपराधी को पकड़कर बांधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार। घायल सुरजीत दास पश्चिम बगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है. घटना के बाद एक अपराधी को पकड लिया गया1
- टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर दर्दनाक हादसा, मेंटेनेंस कार्य के दौरान 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर दर्दनाक हादसा, मेंटेनेंस कार्य के दौरान 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत जमशेदपुर। टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को Engineering & Projects (E&P) के अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक मेसर्स पुरनमल के कर्मचारी के रूप में प्रोजेक्ट साइट पर कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारी Mobile Elevating Work Platform (MEWP) के मेंटेनेंस का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह मशीन के बूम और बूम स्टैंड के बीच मौजूद था। बताया गया है कि इसी दौरान ऑपरेटर द्वारा बूम को नीचे किया जा रहा था, जिसकी चपेट में कर्मचारी आ गया। बूम और बूम स्टैंड के बीच उसका सीना दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल कर्मचारी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद साइट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। घटना के कारणों और सुरक्षा मानकों से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हादसे से संबंधित अन्य विवरणों का पता लगाया जा रहा है।1
- Post by आपकी अपनी बात1
- गोला : घायल को सड़क पर तड़पता देख नहीं रुके मंडल अध्यक्ष, अस्पताल पहुंचाकर बचाई इंसानियत की लाज1
- ईरबा मरकजी अंजुमन कमिटी का चुनाव संपन्न, समाउल अंसारी सदर और नईम उर्फ हुमायूं अंसारी बने सेक्रेट्री ओरमांझी : राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत ईरबा में रविवार को ईरबा मरकजी अंजुमन कमिटी का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव का आयोजन अब्दुल कय्यूम अंसारी उर्दू मिडिल स्कूल, ईरबा में किया गया। इसमें कमिटी के सदर, सेक्रेट्री और खजानची पद के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव में समाउल अंसारी को सदर, नईम उर्फ हुमायूं अंसारी को सेक्रेट्री तथा तैयब अंसारी को निर्विरोध खदांची चुना गया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद गांव के लोगों ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई कमिटी गांव के सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। वहीं, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि गांव के लोगों ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें इस जिम्मेदारी के योग्य समझा है, उसके लिए वे सभी लोगों के शुक्रगुजार हैं। उन्होंने कहा कि कमिटी को मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाया जाएगा तथा गांव से जुड़े सभी कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।1
- रामगढ़ : भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ में निकला रैली1
- हेल्प लाइन कोचिंग सेंटर कर्रा द्वारा शिक्षक दिवस सह प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा हाई स्कूल मैदान में हेल्प लाइन कोचिंग सेंटर कर्रा के छात्र छात्राओं द्वारा रविवार को शिक्षक दिवस धुमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बमरजा पंचायत मुखिया अनुप कूजुर एंव विशिष्ट अतिथि मेंसा पंचायत मुखिया अजय खलखो और कर्रा कम्प्यूटर सेंटर के संचालक बबीता कुमारी एंव अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर मुखिया अनुप कुजुर ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहे की संसार में गुरु से बड़ा कोई नहीं है। मनुष्यों को गुरू ही अंधकार रुपी इस संसार में सभी मनुष्य के जीवन में प्रकाश फैलाते हैं। भगवान से बढ़कर हम सभी के लिए गुरु है। हमसभी को गुरू का हमेशा आदर, सत्कार करना चाहिए। बबीता कुमारी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की हम सभी को किताबी ज्ञान के साथ कम्प्यूटर और अन्य जीवनशैली का ज्ञान होना जरुरी है। आप सभी विद्यार्थियों अभी से अपना जीवन में क्या करना है,लक्ष्य लेकर हमेशा आगे बढ़े कामयाबी आप सभी का कदम चुमेगी। वहीं हेल्प लाइन कोचिंग सेंटर के संचालक कुलदीप कुमार, शिक्षक फन्दिर कुमार, समाजसेवी सनिका मुंडा, परवेज खान ने भी संबोधित किया। कोचिंग सेंटर के मैट्रिक परीक्षा 11 टाॅपरो को मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। गायक सूरज कुमार द्वारा ने नागपुरी गाना धईन, धईन रे धईन हायर छोटानागपुर गाना में उपस्थित लोगों को झूमने में मजबूर कर दिया। इससे पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा अतिथियों को माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर नवीन कुमार, सगीर अहमद के सनिका मुंडा के अलावे सैकड़ों छात्र छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित थे।1