logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार दिनभर: 10 बड़ी खबरें | छात्राओं से दरिंदगी | गंगा खतरे के निशान से ऊपर | SI की मौत Bihar News Today: बिहार की दिनभर की 10 बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें एक ही वीडियो में। शिक्षा, अपराध, बाढ़, बारिश और सड़क हादसों से जुड़ी आज की प्रमुख खबरों का ताजा अपडेट यहां देखें। 🔴 आज की प्रमुख खबरें: ▪️ स्कूली छात्राओं से टीचर्स द्वारा दरिंदगी के गंभीर आरोप ▪️ गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाकों में बढ़ी चिंता ▪️ सड़क हादसे में SI की मौत, पुलिस महकमे में शोक ▪️ बिहार के अलग-अलग जिलों से अपराध और पुलिस कार्रवाई की खबरें ▪️ बारिश और बाढ़ की ताजा स्थिति ▪️ प्रशासन और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट ▪️ राज्य की राजनीति और आम लोगों से जुड़ी बड़ी खबरें किसी आरोप या घटना की अंतिम पुष्टि संबंधित जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर ही मानी जानी चाहिए। 📍 Bihar News | Bihar Breaking News | Bihar Latest Update City Channel Jamui पर देखिए बिहार और जमुई की ताजा खबरें। 🔔 वीडियो को Like 👍, Share 🔄 करें और City Channel Jamui को Subscribe करना न भूलें।

5 hrs ago
user_Rajiv Ranjan
Rajiv Ranjan
Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
5 hrs ago

बिहार दिनभर: 10 बड़ी खबरें | छात्राओं से दरिंदगी | गंगा खतरे के निशान से ऊपर | SI की मौत Bihar News Today: बिहार की दिनभर की 10 बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें एक ही वीडियो में। शिक्षा, अपराध, बाढ़, बारिश और सड़क हादसों से जुड़ी आज की प्रमुख खबरों का ताजा अपडेट यहां देखें। 🔴 आज की प्रमुख खबरें: ▪️ स्कूली छात्राओं से टीचर्स द्वारा दरिंदगी के गंभीर आरोप ▪️ गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाकों में बढ़ी चिंता ▪️ सड़क हादसे में SI की मौत, पुलिस महकमे में शोक ▪️ बिहार के अलग-अलग जिलों से अपराध और पुलिस कार्रवाई की खबरें ▪️ बारिश और बाढ़ की ताजा स्थिति ▪️ प्रशासन और कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट ▪️ राज्य की राजनीति और आम लोगों से जुड़ी बड़ी खबरें किसी आरोप या घटना की अंतिम पुष्टि संबंधित जांच और आधिकारिक रिपोर्ट के आधार पर ही मानी जानी चाहिए। 📍 Bihar News | Bihar Breaking News | Bihar Latest Update City Channel Jamui पर देखिए बिहार और जमुई की ताजा खबरें। 🔔 वीडियो को Like 👍, Share 🔄 करें और City Channel Jamui को Subscribe करना न भूलें।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय नया बाजार के आर के हाई स्कूल मैदान परिसर में नियोजन साहब मार्गदर्शन मिला का डीएम ने किया उद्घाटन लखीसराय। नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर में गुरुवार को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा एकदिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे। अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
    1
    लखीसराय नया बाजार के आर के हाई स्कूल मैदान परिसर में नियोजन साहब मार्गदर्शन मिला का डीएम ने किया उद्घाटन
लखीसराय। नया बाजार स्थित केआरके हाई स्कूल मैदान परिसर में गुरुवार को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा एकदिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन  डीएम शैलेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार एवं डीडीसी सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेले में विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे। अधिकारियों ने युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    15 hrs ago
  • जन्माष्टमी की तैयारी में जुटे श्रद्धालु, मंदिरों में सजने लगे कान्हा के झूले शेखपुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में उत्साह का माहौल बनने लगा है। मंदिरों और पूजा स्थलों पर सजावट का काम शुरू हो चुका है। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन, फूलों की सजावट और आकर्षक विद्युत रोशनी लगाने की तैयारी चल रही है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाई जाएगी। कई मंदिरों में सुंदर पालने और झूलों को तैयार किया जा रहा है। रात में भगवान के जन्म के समय विशेष पूजा, आरती, भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इधर, बाजारों में भी जन्माष्टमी की रौनक दिखाई देने लगी है। श्रीकृष्ण की प्रतिमा, मुकुट, बांसुरी और पूजा-सजावट की सामग्री की खरीदारी बढ़ी है। पूजा समितियां श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों में भी जुटी हैं।
    1
    जन्माष्टमी की तैयारी में जुटे श्रद्धालु, मंदिरों में सजने लगे कान्हा के झूले

शेखपुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में उत्साह का माहौल बनने लगा है। मंदिरों और पूजा स्थलों पर सजावट का काम शुरू हो चुका है। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन, फूलों की सजावट और आकर्षक विद्युत रोशनी लगाने की तैयारी चल रही है।
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी सजाई जाएगी। कई मंदिरों में सुंदर पालने और झूलों को तैयार किया जा रहा है। रात में भगवान के जन्म के समय विशेष पूजा, आरती, भजन-कीर्तन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इधर, बाजारों में भी जन्माष्टमी की रौनक दिखाई देने लगी है। श्रीकृष्ण की प्रतिमा, मुकुट, बांसुरी और पूजा-सजावट की सामग्री की खरीदारी बढ़ी है। पूजा समितियां श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए व्यवस्था और सुरक्षा की तैयारियों में भी जुटी हैं।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • अरियरी क्षेत्र में महीने भर बाद मुरझाए किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, अरियरी क्षेत्र में महीने भर बाद मुरझाए किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कोरहारी नदी में आया पानी। गौरतलब है कि अरियरी प्रखंड के कोरहरि नदी में आया पानी करीब एक महीने से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्र में हुई बारिश और के बाद कोरहारी नदी में पानी का बहाव शुरू हो गया है, जिससे आसपास के किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की फसल को लेकर चिंतित थे। खेतों में नमी की कमी और सूखे जैसे हालात ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी थी। अब नदी में पानी आने और बारिश होने से किसानों को धान की फसल के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही, तो खेतों में पर्याप्त पानी और नमी बनी रहेगी और धान की फसल को बचाने में मदद मिलेगी। बारिश ने किसानों की उम्मीदों को एक बार फिर जगा दिया है। वहीं गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे किसानों के बीच काफी उत्साह देखा गया।
    1
    अरियरी क्षेत्र में महीने भर बाद मुरझाए किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान,
अरियरी क्षेत्र में महीने भर बाद मुरझाए किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, कोरहारी नदी में आया पानी। गौरतलब है कि अरियरी प्रखंड के कोरहरि नदी में आया पानी करीब एक महीने से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्र में हुई बारिश और के बाद कोरहारी नदी में पानी का बहाव शुरू हो गया है, जिससे आसपास के किसानों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई है।लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की फसल को लेकर चिंतित थे। खेतों में नमी की कमी और सूखे जैसे हालात ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी थी। अब नदी में पानी आने और बारिश होने से किसानों को धान की फसल के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही, तो खेतों में पर्याप्त पानी और नमी बनी रहेगी और धान की फसल को बचाने में मदद मिलेगी। बारिश ने किसानों की उम्मीदों को एक बार फिर जगा दिया है। वहीं गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे किसानों के बीच काफी उत्साह देखा गया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • जन्माष्टमी से पहले बाजार में रौनक, तेज बारिश ने बिगाड़ा कारोबार का गणित शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को तारापुर बाजार में सुबह से ही चहल-पहल रही। राधा-कृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इससे दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी थी। लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे तेज गरज के साथ हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश इतनी तेज थी कि बाजार करने पहुंचे लोगों को दुकानों में छिपकर बारिश से बचना पड़ा। दुकानदार आनंद कुमार, मुकेश केसरी, संजीव कुमार और रोशन कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर इस वर्ष काफी मात्रा में राधा-कृष्ण की पोशाक और सजावटी सामान मंगाया गया है। पिछले दो-तीन दिनों से रिमझिम बारिश के कारण बाजार में भीड़ कम रही। गुरुवार को सुबह से ग्राहकों की आवाजाही शुरू हुई थी, लेकिन बारिश ने कारोबार प्रभावित कर दिया। मौसम खराब रहने पर दुकानदारों को नुकसान की चिंता सता रही है।
    1
    जन्माष्टमी से पहले बाजार में रौनक, तेज बारिश ने बिगाड़ा कारोबार का गणित
शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को तारापुर बाजार में सुबह से ही चहल-पहल रही। राधा-कृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। इससे दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी थी। लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे तेज गरज के साथ हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश इतनी तेज थी कि बाजार करने पहुंचे लोगों को दुकानों में छिपकर बारिश से बचना पड़ा।
दुकानदार आनंद कुमार, मुकेश केसरी, संजीव कुमार और रोशन कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर इस वर्ष काफी मात्रा में राधा-कृष्ण की पोशाक और सजावटी सामान मंगाया गया है। पिछले दो-तीन दिनों से रिमझिम बारिश के कारण बाजार में भीड़ कम रही। गुरुवार को सुबह से ग्राहकों की आवाजाही शुरू हुई थी, लेकिन बारिश ने कारोबार प्रभावित कर दिया। मौसम खराब रहने पर दुकानदारों को नुकसान की चिंता सता रही है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज, मंदिरों में सजने लगा भव्य झूला और आकर्षक विद्युत सजावट शेखपुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन, आकर्षक विद्युत सजावट और फूलों से सजाने का काम शुरू हो गया है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाने के साथ पालना और झूला तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए कई स्थानों पर भव्य सजावट की जा रही है। वहीं, रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा। शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी श्रद्धालुओं और पूजा समितियों की ओर से जन्माष्टमी समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा, मुकुट, बांसुरी, झांकी सजाने की सामग्री और पूजन सामग्री की मांग बढ़ गई है। आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पूजा समितियों की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होंगे।
    1
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज, मंदिरों में सजने लगा भव्य झूला और आकर्षक विद्युत सजावट
शेखपुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिरों की साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन, आकर्षक विद्युत सजावट और फूलों से सजाने का काम शुरू हो गया है।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाने के साथ पालना और झूला तैयार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए कई स्थानों पर भव्य सजावट की जा रही है। वहीं, रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा।
शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी श्रद्धालुओं और पूजा समितियों की ओर से जन्माष्टमी समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा, मुकुट, बांसुरी, झांकी सजाने की सामग्री और पूजन सामग्री की मांग बढ़ गई है।
आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पूजा समितियों की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों में श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होंगे।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    8 hrs ago
  • चेवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड 3 में जलजमाव से परेशानी, पानी निकासी की मांग चेवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड 3 में जलजमाव से परेशानी, पानी निकासी की मांग चेवाड़ा। नगर पंचायत चेवाड़ा के वार्ड संख्या 03 स्थित पासवान मोहल्ले में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हैं। बारिश के बाद मोहल्ले की सड़क पर पानी जमा हो जाने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं।होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है। वार्ड पार्षद अमर पासवान के साथ संदीप पासवान, सुधीर पंडित, अंकित पासवान, पप्पू पासवान, दीपक कुमार, बालक पंडित, हिमांशु कुमार, नीतीश कुमार और सुमित पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को भी रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
    1
    चेवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड 3 में जलजमाव से परेशानी, पानी निकासी की मांग

चेवाड़ा नगर पंचायत के वार्ड 3 में जलजमाव से परेशानी, पानी निकासी की मांग
चेवाड़ा। नगर पंचायत चेवाड़ा के वार्ड संख्या 03 स्थित पासवान मोहल्ले में जलजमाव की समस्या से लोग परेशान हैं। बारिश के बाद मोहल्ले की सड़क पर पानी जमा हो जाने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं।होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है। वार्ड पार्षद अमर पासवान के साथ संदीप पासवान, सुधीर पंडित, अंकित पासवान, पप्पू पासवान, दीपक कुमार, बालक पंडित, हिमांशु कुमार, नीतीश कुमार और सुमित पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को भी रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
    user_NK 24 News
    NK 24 News
    Local News Reporter चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • चेवाड़ा में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश चेवाड़ा में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश चेवाड़ा। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग के माध्यम से संचालित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएं। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पशुपालन, पंचायती राज, स्वच्छता, विद्युत, सिंचाई, मनरेगा, जीविका सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों एवं प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी-सह-प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), लघु सिंचाई विभाग, विद्युत प्रमंडल, मनरेगा एवं जीविका के प्रतिनिधि सहित अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू, अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक का समापन गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुआ।
    1
    चेवाड़ा में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश
चेवाड़ा में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश
चेवाड़ा। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभाग के माध्यम से संचालित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराएं। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पशुपालन, पंचायती राज, स्वच्छता, विद्युत, सिंचाई, मनरेगा, जीविका सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों एवं प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।
इस दौरान सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी-सह-प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), लघु सिंचाई विभाग, विद्युत प्रमंडल, मनरेगा एवं जीविका के प्रतिनिधि सहित अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू, अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक का समापन गुरुवार शाम करीब 4 बजे हुआ।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • तारापुर में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू, 30 पार लोगों की होगी छह रोगों की जांच बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की घर-घर जाकर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क जांच की जाएगी। इसमें मधुमेह, रक्तचाप, सामान्य कैंसर, हृदय रोग, सांस एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारी तथा फैटी लिवर की स्क्रीनिंग शामिल है। जांच में बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीजों को बेहतर जांच एवं उपचार के लिए उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा। जांच के बाद आवश्यक दवाएं नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय, प्रखंड लेखापाल केशव चंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार, सीएचओ अनामिका राज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    तारापुर में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू, 30 पार लोगों की होगी छह रोगों की जांच
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।
यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की घर-घर जाकर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क जांच की जाएगी। इसमें मधुमेह, रक्तचाप, सामान्य कैंसर, हृदय रोग, सांस एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारी तथा फैटी लिवर की स्क्रीनिंग शामिल है।
जांच में बीमारी के लक्षण मिलने पर मरीजों को बेहतर जांच एवं उपचार के लिए उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जाएगा। जांच के बाद आवश्यक दवाएं नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय, प्रखंड लेखापाल केशव चंद्र ठाकुर, दिलीप कुमार, सीएचओ अनामिका राज सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • काजू के पेड़ से झूलता मिला 16 वर्षीय किशोरी का संदेहास्पद शव, दोपहर से गायब थी रिया; पुलिस जांच में जुटी काजू के पेड़ से झूलता मिला 16 वर्षीय किशोरी का संदेहास्पद शव, दोपहर से गायब थी रिया; पुलिस जांच में जुटी ​ तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरी में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 16 वर्षीया किशोरी का शव संदेहास्पद परिस्थिति में काजू के पेड़ से झूलता हुआ मिला। मृतका की पहचान खिजुरी गांव निवासी सहदेव तुरी की पुत्री रिया कुमारी के रूप में की गई है। ​मिली जानकारी के अनुसार, शव खिजुरी चौक से लगभग आधा किलोमीटर दूर सलैया मोड़ के पास झाड़ियों के बीच स्थित एक काजू के पेड़ से किशोरी के ही दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। शाम को राहगीरों की नजर पड़ने पर इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने बताया कि रिया दोपहर तक घर पर ही थी, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि सलैया मोड़ के पास उसका शव मिलने की खबर आई। ​घटना की सूचना पर तुरंत पहुंची तिसरी थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। तिसरी थाना के सबइंस्पेक्टर मो मूसा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी; हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है।
    2
    काजू के पेड़ से झूलता मिला 16 वर्षीय किशोरी का संदेहास्पद शव, दोपहर से गायब थी रिया; पुलिस जांच में जुटी
काजू के पेड़ से झूलता मिला 16 वर्षीय किशोरी का संदेहास्पद शव, दोपहर से गायब थी रिया; पुलिस जांच में जुटी
​ 
तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरी में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 16 वर्षीया किशोरी का शव संदेहास्पद परिस्थिति में काजू के पेड़ से झूलता हुआ मिला। मृतका की पहचान खिजुरी गांव निवासी सहदेव तुरी की पुत्री रिया कुमारी के रूप में की गई है।
​मिली जानकारी के अनुसार, शव खिजुरी चौक से लगभग आधा किलोमीटर दूर सलैया मोड़ के पास झाड़ियों के बीच स्थित एक काजू के पेड़ से किशोरी के ही दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। शाम को राहगीरों की नजर पड़ने पर इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने बताया कि रिया दोपहर तक घर पर ही थी, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि सलैया मोड़ के पास उसका शव मिलने की खबर आई।
​घटना की सूचना पर तुरंत पहुंची तिसरी थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। तिसरी थाना के सबइंस्पेक्टर मो मूसा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी; हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है।
    user_अजय प्रजापति
    अजय प्रजापति
    पत्रकार Tisri, Giridih•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.