Shuru
Apke Nagar Ki App…
खुर्जा: अरनिया के ऊंचा गांव में सीनियर कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिला अध्यक्ष गौरव तोमर और अतिथियों ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन "हार से सीख लेकर दोबारा खड़ा होना सिखाते हैं खेल" - गौरव तोमर ऊंचा गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
Bulandshahr Times News
खुर्जा: अरनिया के ऊंचा गांव में सीनियर कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिला अध्यक्ष गौरव तोमर और अतिथियों ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन "हार से सीख लेकर दोबारा खड़ा होना सिखाते हैं खेल" - गौरव तोमर ऊंचा गांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलन्दशहर: हिन्दुओं के धार्मिक स्थल पूजनीय कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में भारी रोष। ग्रामीणों का दावा- गैर समुदाय के दबंग कर रहे हैं सरकारी भूमि में बने धार्मिक स्थल पर कब्जे का प्रयास। दबंगों ने सरकारी भूमि पर की अपनी बाउंड्री, ग्रामीणों ने जताया कब्जे का विरोध, सीएम से की शिकायत। दबंगों पर शिकायतकर्ता को धमकी देने का भी आरोप, ग्रामीणों की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त की मांग। क्षेत्रीय विधायक, डीएम, और एसडीएम से शिकायत कर चुके ग्रामीण, दबंग लगातार कर रहे हैं निर्माण कार्य। ग्रामीणों की मांग- प्रशासन अवैध कब्जा रोके, जाँच उपरांत खाली हो सरकारी भूमि, दबंगों पर हो कार्रवाई। बुलन्दशहर सदर तहसील क्षेत्र में गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महावतपुर गढ़ी का पूरा मामला। रिपोर्ट: मनोज गिरि, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं। आइए, इस कठिन समय में एक जरूरतमंद परिवार का सहारा बनें। पत्रकार समीर चौधरी परवाना 🙏 आम जनता से मदद की अपील 🌧️ बारिश के कारण पंडित संजय शर्मा जी का मकान गिर गया, जिससे उनका परिवार बेहद कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है। ऐसे मुश्किल समय में आम जनता, समाजसेवियों एवं मददगार लोगों से विनम्र अपील है कि आगे बढ़कर पंडित संजय शर्मा जी के परिवार की यथासंभव सहायता करें। आपकी छोटी-सी मदद भी उनके लिए बड़ी राहत बन सकती है। 🙏 📍 स्थान: गांव परवाना, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश 📞 मदद के लिए संपर्क: 9193014929 जो लोग मदद करना चाहते हैं, वे इस नंबर पर पंडित संजय शर्मा जी से संपर्क करके सीधे उनकी सहायता कर सकते हैं। 🤝 मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं। आइए, इस कठिन समय में एक जरूरतमंद परिवार का सहारा बनें। पत्रकार समीर चौधरी परवाना #मददकीअपील #पंडितसंजयशर्मा #गांवपरवाना #बुलंदशहर #बारिश #मकानगिरा #जनसहयोग #मानवता #समाजसेवा #मददकरें #उत्तरप्रदेश #समीरचौधरीपरवाना1
- *बुलंदशहर* 🚨 *कचहरी परिसर में दो पक्षों में मारपीट* लड़की के भाई को लड़के पक्ष ने पीटा बीच-बचाव को आई पीड़िता, मां को पीटा सरेआम मारपीट करने का वीडियो वायरल2
- रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा :: धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा :: धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर 4,125 रूपये प्रति वर्ग मीटर से बढ़कर 6,400 रूपये प्रति वर्ग मीटर से अधिक मुआवजे की उम्मीद ग्रेटर नोएडा संवाददाता,जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रहे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के किसानों के लिए रक्षाबंधन का पर्व बड़ी सौगात लेकर आ सकता है। किसानों के मुआवजे, आबादी भूखंडों और अवशेष किसानों के 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे से जुड़े विषयों पर शासन एवं सरकार स्तर पर हुई सकारात्मक वार्ता के पश्चात अब शीघ्र महत्वपूर्ण नतीजे सामने आने की उम्मीद है।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किसानों के प्रति सकारात्मक, संवेदनशील और समाधानपरक दृष्टिकोण ही है कि जिन किसानों के लिए मुआवजे की दर लगभग 4,125 रूपये प्रति वर्ग मीटर थी उन्हें अब 6,400 रूपये प्रति वर्ग मीटर से भी अधिक की दर से मुआवजा मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के किसानों की समस्याओं को लगातार मुख्यमंत्री एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखा गया। सरकार का प्रयास है कि औद्योगिक और आधारभूत विकास के साथ-साथ उन किसानों के हितों की भी पूरी सुरक्षा हो, जिनकी जमीन इस विकास की बुनियाद बनी है।किसानों के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल यह है कि भविष्य में जब भी किसी परियोजना के लिए किसानों से भूमि क्रय अथवा अर्जित की जाएगी, उसी प्रक्रिया के साथ किसानों को दिए जाने वाले आबादी भूखंडों के विकास की व्यवस्था भी साथ-साथ सुनिश्चित किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों को आबादी भूखंड प्राप्त करने के लिए वर्षों तक प्राधिकरण के चक्कर लगाने की समस्या से राहत मिलेगी।जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास ऐसी व्यवस्था स्थापित कराने का है, जिसमें किसान जमीन देने के बाद अपने अधिकारों के लिए भटकता न रहे। परियोजना विकसित हो तो किसान का आबादी भूखंड भी उसी के साथ विकसित हो।ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के उन अवशेष किसानों के विषय में भी शासन स्तर पर गंभीर मंथन चल रहा है जिन्हें अभी तक 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे का लाभ नहीं मिल पाया है। इस संबंध में भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय और घोषणा होने की उम्मीद है।जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों से जुड़े सभी लंबित विषयों को चरणबद्ध तरीके से समाधान तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में शेष किसानों को भी राहत मिलेगी।जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा ग्रेटर नोएडा के किसानों की वर्षों पुरानी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने के लिए मैं क्षेत्र के किसानों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। 4,125 रूपये प्रति वर्ग मीटर से 6,400 रूपये प्रति वर्ग मीटर से अधिक मुआवजे की दिशा में बढ़ना केवल दरों में वृद्धि नहीं, बल्कि किसानों के त्याग और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान का सम्मान है।विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा किसानों के हितों से जुड़े विषय किसी एक व्यक्ति के नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों ने किसानों की आवाज को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने सांसद गौतमबुद्धनगर डॉ महेश शर्मा,दादरी विधायक तेजपाल नागर,नोएडा विधायक पंकज सिंह, एमएलसी नरेन्द्र भाटी और एमएलसी श्रीचंद शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया।1
- ग्राम प्रधान की मनमानी से नगला फतापुर के ग्रामीण परेशान जमकर किया विरोध शिकारपुर : तहसील क्षेत्र के गांव नगला फतापुर में ग्राम प्रधान सचिन कुमार, के कथित तानाशाही रवैये से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गांव की एक गली में बनी पुलिया को अचानक हटवा दिया और नाली का बहाव दूसरी जगह कर दिया इस वजह से पूरी गली में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है और ग्रामीणों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है ग्राम प्रधान सचिन कुमार, पर गम्भीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान अपनी मनमानी पर उतारू है ग्रामीणों के अनुसार प्रधान खुलेआम धमकी देते हैं कि गांव में वही होगा जो मैं चाहूंगा मेरी मर्जी के बिना गांव में पंचायत सचिव भी कदम नहीं रख सकता प्रधान के इस रवैये से आक्रोशित तारा सिंह, वीर सिंह, पप्पू, सीताराम, विनोद, सुमित, शमि, अशूं, बबलू, सुमन, और रजनी सहित दर्जनों गांव वालों ने एकजुट होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन व विरोध दर्ज कराया ग्रामीणों की मांग है कि नाली के पुराने बहाव को दुरुस्त कर पुलिया को दोबारा बनवाया जाए जब इस पूरे मामले पर बीडीओ से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह प्रकरण अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया था उन्होंने मामले की गम्भीरता को देखते हुए नगला फतापुर के पंचायत सचिव को तुरन्त मौके पर जा कर निष्पक्ष जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए है ग्राम प्रधान सचिन कुमार ग्रामीणों के आरोपों पर उनका पक्ष जानने के लिए जब फोन के माध्यम से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा ।1
- मातृशक्ति को मिला सम्मान, बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा शुरू - मा०मंत्री रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में सभी माताजी, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मातृशक्ति सम्मान" के साथ रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में सभी माताजी, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत उपहार स्वरुप एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर किया सम्मानित रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में सभी माताजी, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा कार्यक्रम शुभारंभ का दिखाया गया सजीव प्रसारण माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाया:–कपिल देव अग्रवाल जी मातृशक्ति लाभ उठाएं-मनचाही यात्रा पर जाएं, नारे के साथ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिनांक 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक सभी महिलाएं, माता एवं बहनों को सहयात्री सहित निशुल्क यात्रा का मिला उपहार हापुड़। कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा के द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं/मातृशक्ति के लिए निःशुल्क यात्रा" योजना का शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभागार में उपस्थित सभी महिलाओं द्वारा देखा एवं सुना गया उसके उपरांत महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में निःशुल्क यात्रा। माननीय मंत्री जी ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर दिनांक 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक महिलाओं , माताओं एवं बहनों को सहयात्री सहित नि:शुल्क यात्रा का उपहार उत्तर प्रदेश के मान्य मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त 2026 के बाद प्रदेश की 60 वर्ष या उसके अधिक आयु पूर्ण कर चुकी माताएं व बहनों को आजीवन बसों में निशुल्क यात्रा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व से विशेष रूप से बहनों को उनके मायके तक सम्मान सहित पहुँचाने तथा रोजमर्रा में कार्य, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए यात्रा को सुगम बनाना है। शासन के निर्देशानुसार यह सुविधा दिनांक 27 अगस्त 2026 से लागू की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर 48 घंटे तक समस्त महिलाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी, इसके बाद 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए स्थायी रूप से जारी रहेगी। यात्रा के समय केवल आधार कार्ड दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल निःशुल्क यात्रा नहीं, बल्कि मातृशक्ति को सम्मान देने का प्रतीक है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और प्रदेश सशक्त होगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे उनके खर्चे में कमी आएगी और उन्हें स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में आसानी होगी। कार्यक्रम में माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा "मातृशक्ति सम्मान" के साथ महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत उपहार स्वरुप एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा कविता माधरे एआरएम रोडवेज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सांसद प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- आजाद अधिकार सेना ने भाजपा के विकास कार्यों की खोली पोल, सचिन रावल हापुड़, आजाद अधिकार सेना ने मंगलवार को सदर SDM हापुड़ के माध्यम से मुख्य सचिव व राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष सचिन रावल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो चुका है, फिर भी चुनाव नहीं कराए गए हैं। प्रशासक व्यवस्था लागू करना संविधान के अनुच्छेद 243-E और 243-K का उल्लंघन है। ज्ञापन में चार मांगें रखी गईं - चुनाव में देरी के कारणों को सार्वजनिक किया जाए, लापरवाही की जांच हो, समयबद्ध चुनाव कार्यक्रम घोषित हो और जनपदवार स्थिति स्पष्ट की जाए। इस दौरान सुरेश, सूरज, मोनू, नितिन, कविता आदि मौजूद रहे।1
- बुलंदशहर: कचहरी परिसर में तारीख करने आई लड़की के भाई को लड़के पक्ष ने पीटा लड़के पक्ष ने की लड़की पक्ष के साथ जमकर मारपीट सरेआम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ तेजी से वायरल न्याय के मंदिर में लड़के पक्ष के लोगों ने जमकर बरसाए लात-घूंसे बीच-बचाव करने आई पीड़ित लड़की और उसकी मां से भी की हाथापाई कचहरी परिसर में चीखती रही मां-बहन, मूकदर्शक बने रहे लोग1