कलेक्ट्रेट गेट बंद मिला तो भड़के कांग्रेसी, पुलिस से धक्का-मुक्की; महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी को हिरासत में लिया सहारनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सोमवार को गेट बंद मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी समेत एक कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस मनीष त्यागी को खींचते हुए मौके से ले गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बढ़ गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।हिरासत की सूचना मिलने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा एमएलसी शाहनवाज खान गागलहेड़ी थाने पहुंचे। दोनों ने हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों के मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि तत्काल कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे मामला और गरमा गया।कलेक्ट्रेट से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।
कलेक्ट्रेट गेट बंद मिला तो भड़के कांग्रेसी, पुलिस से धक्का-मुक्की; महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी को हिरासत में लिया सहारनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सोमवार को गेट बंद मिलने पर गुस्सा फूट पड़ा। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने गेट पर चढ़कर अंदर जाने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी समेत एक कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस मनीष त्यागी को खींचते हुए मौके से ले गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बढ़ गई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।हिरासत की सूचना मिलने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा एमएलसी शाहनवाज खान गागलहेड़ी थाने पहुंचे। दोनों ने हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों के मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि तत्काल कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे मामला और गरमा गया।कलेक्ट्रेट से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।
- सहारनपुर: हाईकोर्ट के आदेश पर थाना मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई, ग्राम रायपुर में 70 डेसीबल से अधिक आवाज वाले लाउडस्पीकर उतरवाए गए* सहारनपुर में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना मिर्जापुर पुलिस ने ग्राम रायपुर में धार्मिक स्थलों पर लगे तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों को उतरवाया है। थाना मिर्जापुर प्रभारी द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे ऐसे लाउडस्पीकरों को चिन्हित किया जो 70 डेसीबल से अधिक ध्वनि उत्पन्न कर रहे थे। नियमानुसार और निर्धारित मानकों के अनुसार ऐसे लाउडस्पीकरों को उतरवाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण संबंधी निर्धारित मानकों और माननीय न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराना है। पुलिस ने सभी धर्म स्थल प्रबंधकों से अपील की है कि वे न्यायालय के आदेशानुसार ही निर्धारित सीमा में लाउडस्पीकर का प्रयोग करें। *क्लोजिंग -* इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है और पुलिस आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कह रही है।1
- सहारनपुर: फतेहपुर पुलिस ने किया ट्यूबवेल चोरी का सफल अनावरण, 20 फुट केबल के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार1
- Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari और Qazi Touqeer में तीखी बहस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! Bigg Boss 20 के Weekend Ka Vaar में Salman Khan के खुलासे के बाद Manoj Tiwari की बेटी Rhiti Tiwari और Qazi Touqeer के बीच तीखी बहस देखने को मिली। घटना के बाद सोशल मीडिया पर Rhiti को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Rhiti ने बाद में अपनी एक टिप्पणी को लेकर माफी भी मांगी। आखिर Bigg Boss के घर में क्या हुआ और क्यों चर्चा में हैं Rhiti Tiwari? जानिए पूरी कहानी इस वीडियो में और अपनी राय कमेंट में बताइए। Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari और Qazi Touqeer में तीखी बहस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! Bigg Boss 20 के Weekend Ka Vaar में Salman Khan के खुलासे के बाद Manoj Tiwari की बेटी Rhiti Tiwari और Qazi Touqeer के बीच तीखी बहस देखने को मिली। घटना के बाद सोशल मीडिया पर Rhiti को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Rhiti ने बाद में अपनी एक टिप्पणी को लेकर माफी भी मांगी। आखिर Bigg Boss के घर में क्या हुआ और क्यों चर्चा में हैं Rhiti Tiwari? जानिए पूरी कहानी इस वीडियो में और अपनी राय कमेंट में बताइए।1
- खुलासा करने के बाद बोला—“मुझे जान का डर है!”#ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #Muzaffarnagar #Viral #Trending #LatestNews #SocialMediaViral खुलासा करने के बाद बोला—“मुझे जान का डर है!” #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #Muzaffarnagar #Viral #Trending #LatestNews #SocialMediaViral1
- शिवसेना ने मनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती युवाओं से भगत सिंह के जीवन संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान मुजफ्फरनगर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शिवसेना पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर आयोजित हुआ। इस दौरान शिवसैनिकों ने भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश की आजादी के लिए उनके योगदान तथा बलिदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि भगत सिंह के व्यक्तित्व और उनके योगदान के बारे में कुछ भी कहना सूर्य के सामने दीपक जलाने के समान है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने अल्प आयु में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ साहस और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों और संघर्ष को समझना तथा देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने युवाओं से भगत सिंह के जीवन संघर्ष को याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में भगत सिंह के आदर्शों और उनके बलिदान को नमन करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल, मंगत सिंह, देवेंद्र चौहान, सोनू कश्यप, रविंद्र कुमार, जसविंदर सिंह, मंगतराम और सविता गौतम सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे। शिवसेना ने मनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती युवाओं से भगत सिंह के जीवन संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान मुजफ्फरनगर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर रविवार को शिवसेना पश्चिम प्रदेश कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के आह्वान पर आयोजित हुआ। इस दौरान शिवसैनिकों ने भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश की आजादी के लिए उनके योगदान तथा बलिदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि भगत सिंह के व्यक्तित्व और उनके योगदान के बारे में कुछ भी कहना सूर्य के सामने दीपक जलाने के समान है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने अल्प आयु में ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ साहस और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों और संघर्ष को समझना तथा देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। शिवसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने युवाओं से भगत सिंह के जीवन संघर्ष को याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाजहित में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में भगत सिंह के आदर्शों और उनके बलिदान को नमन करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल, मंगत सिंह, देवेंद्र चौहान, सोनू कश्यप, रविंद्र कुमार, जसविंदर सिंह, मंगतराम और सविता गौतम सहित अन्य शिवसैनिक उपस्थित रहे।1
- चरथावल विधानसभा क्षेत्र के बघरा के मुरादपुरा में सपा का PDA जनसंवाद, 2027 की तैयारियों पर राजपाल कश्यप व हरेंद्र मलिक ने किया संवाद मुजफ्फरनगर: चरथावल विधानसभा क्षेत्र के मुरादपुरा स्थित राजमहल रिजॉर्ट में सपा का PDA जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राजपाल कश्यप और सांसद हरेंद्र मलिक ने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन मजबूती और जनसंपर्क को लेकर संवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कश्यप ने की, जबकि संयोजक नौसाद अली रहे। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश – 36 हजार करोड़ रुपए से बने गंगा एक्सप्रेस वे का एग्जिट प्वाइंट बारिश में स्विमिंग पूल बन गया है !!1
- सहारनपुर: गोगाजी मेले के प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने की प्रेस वार्ता, जनपदवासियों से मेले में आने की अपील* सहारनपुर सहारनपुर के ऐतिहासिक गोगाजी मेले के उद्घाटन के चार दिन बाद मेला नहीं चलने पर मेला प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर शहरवासियों से मेले में आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा और बारिश के कारण शुरूआती दिनों में भीड़ कम रही, लेकिन अब मेला पूरी तरह तैयार है और सस्ते व अच्छे मनोरंजन के साथ भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा है। मेला प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने बताया कि गोगा जाहरवीर का मेला चार दिन हो गए उद्घाटन हुए। प्राकृतिक आपदा के कारण मौसम खराब था। सहारनपुर का गोगा मेला एक ऐतिहासिक मेला है, पारंपारिक मेला है। बच्चों को पूरे साल उम्मीद होती है कि हमारे परिवार वाले हमें झूला झुलाएंगे, चाट पकौड़ी खिलाएंगे, खिलौने दिलाएंगे। मैं यही कहूंगा कि आप अपने बच्चों के साथ, परिवार के साथ आइए और सबसे सस्ता और अच्छा मनोरंजन यहाँ उपलब्ध कराया जा रहा है, उसका लाभ उठाइए।" - इस बार नए आकर्षण* "इस बार मेले में बहुत विशेष जलपरी का शो आया है, हंसी घर का शो आया है, एक ग्रेविटी फ्री झूला है जो हम बाहर से लाए हैं। उसके साथ-साथ मारुति कार का सर्कस आया है जो 10 साल पहले के बाद अब तक किसी ने यहाँ नहीं देखा है। इतना अच्छा सुंदर मेला लगाया है। ये मेला भाईचारे की मिसाल है, यहाँ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब मिलकर चलते हैं।" - राजनीति पर जवाब और सुरक्षा व्यवस्था "कोई भी इस तरह की राजनीति मेले को लेकर नहीं होनी चाहिए। मेला मेल का है, भाईचारे का मेला है, सभी के दिलों का मेला है। हम यहाँ किसी को नाम पूछ के झूला नहीं झुलाते। मेले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। झूलों के पास सारी तारें अंडरग्राउंड करा दी गयी हैं प्रशासन की तरफ से। मेले में फायर ब्रिगेड की गाड़ी, पुलिस, नगर के वॉलंटियर्स और हमारे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। सुरक्षा का पूरा इंतजाम है।" - रेट नहीं बढ़ा "मीना बाजार की दुकानें हैं, चाट-पकौड़ी, पराठे की दुकानें हैं। पिछली बार की तरह इस बार रेट नहीं बढ़ेगा, झूलों पे कोई रेट नहीं बढ़ाया जाएगा। पार्किंग का रेट भी पिछले साल वाला ही लिया जाएगा। बारिश खत्म हो गई है, अब भीड़ आएगी। सभी शहरवासियों से निवेदन है अपने बच्चों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ अधिक से अधिक संख्या में आएं।" मेला प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि गोगाजी मेला सहारनपुर की आन-बान-शान है और मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। बाइट 1 - सन्नी गुप्ता, मेला प्रबंधक1
- सहारनपुर: कुतुबशेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 बोतल हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी और नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नहर पटरी से ईदगाह रोड की ओर जाने वाले मोड़ से अभियुक्त को दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अनुराग उर्फ अन्नू (पुत्र लाल सिंह), निवासी निकट रविदास मंदिर, मानकमऊ (थाना कुतुबशेर, सहारनपुर) के रूप में हुई है। 10 बोतल अवैध शराब बरामद, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज अभियुक्त के पास से 10 बोतल देशी शराब (हरियाणा माल्टा मार्का) बरामद की गई है। इस बरामदगी के आधार पर थाना कुतुबशेर में अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 448/2026, धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूर्व में भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अनुराग उर्फ अन्नू एक अभ्यस्त अपराधी है। उस पर थाना कुतुबशेर में पहले से भी चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं: मु0अ0सं0 0031/23 (धारा 380, 411 भादवि) मु0अ0सं0 0077/23 (धारा 380, 411 भादवि) मु0अ0सं0 0074/24 (धारा 4/25 आर्म्स एक्ट) मु0अ0सं0 432/26 (धारा 4/25 आर्म्स एक्ट) गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी, उप-निरीक्षक अभिषेक चौरसिया, हेड कांस्टेबल दिनेश भाटी, कांस्टेबल राजन (1913) और कांस्टेबल पिंटू (1394) शामिल रहे।1