कासिम बाजार थाना प्रभारी पर उत्पीड़न का आरोप, चोरी की घटना से भी बढ़ी पुलिस पर दबाव कासिम बाजार थाना क्षेत्र में एक ओर पुलिस पर आम जनता को परेशान करने के गंभीर आरोप लगे हैं, वहीं दूसरी ओर हाल ही में हुई लाखों की चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन दोनों घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप: लल्लू पोखर गोढ़ी टोला के ग्रामीणों ने आरक्षी अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि, कासिम बाजार थाना प्रभारी द्वारा रात में बेवजह बच्चों को पकड़कर थाना ले जाया जाता है और उनके साथ मारपीट की जाती है। आरोप है कि, बीते 19 व 20 मार्च को कुल 19 युवकों को हिरासत में लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा परिजनों से छोड़ने के एवज में रुपये की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि, संबंधित युवकों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। बीते 22 मार्च की शाम सभी को छोड़ा गया। इस मामले को लेकर सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं। सीएम ड्यूटी के बीच दिनदहाड़े चोरी: इसी बीच बीते 19 मार्च को ही कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेलन बाजार स्थित सरकारी क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई। जिलाधिकारी के प्रधान आशुलिपिक राजू कुमार के आवास से अज्ञात चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात, आईफोन, लैपटॉप, टैब व अन्य सामान चोरी कर लिया। बताया जाता है कि, घटना के समय पुलिस बल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त था। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जांच जारी, पुलिस के हाथ अब तक खाली: घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं और आम जनता पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद कर रही है।

- विकसित भारत के लिए ग्लोबल वैल्यू चेन में बढ़ाना होगा योगदान : शांडिल्य मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विभाग द्वारा आरडी एंड डीजे कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। “ग्लोबल वैल्यू चेन एंड इंडियन इकोनॉमी: विस्टास एंड चैलेंजेज” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन हाइब्रिड मोड में हुआ।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- मंसूरचक के बहरामपुर पाकड़ तल निवासी मो. खुर्शीद के पुत्र मनौवर को आर्ट्स संकाय में 474 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम और राज्य स्तर पर छठा स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया1
- बीते दिनों आई तेज आंधी तुफान से हुई फसल छति को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुषा कुमारी ने किसानो के खेत का लिया जायजा बोली 90 प्रतिशत फसल बर्बाद1
- खगड़िया के शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक आवास पहुंचे लोजपा( रा. ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान, हाल ही में दिवंगत हुए अपने चाचा श्रद्देय अर्जुन पासवान जी को पुष्पांजलि अर्पित की ! खगड़िया के माननीय सांसद राजेश वर्मा जी ने भी अर्जुन पासवान जी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया,चिराग पासवान जी के शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया Lok Janshakti Party Chirag Paswan Rajesh Verma #खगड़ियाजिला1
- खगड़िया मे मगलवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजव्यापी कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण रसोई गैस के दामों में वृद्धि एवं किल्लातों को लेकर खगड़िया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा खगड़िया समाहरणालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया।1
- 🚨 👉 पहले क्या था? • ट्रेन छूटने से 4 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर रिफंड नहीं मिलता था 👉 अब क्या बदल गया? • अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर भी कोई रिफंड नहीं मिलेगा 😳 👉 और एक बड़ा बदलाव 👇 • अब 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर आपको लगभग पूरा पैसा वापस मिलेगा (सिर्फ मामूली चार्ज कटेगा) 👉 पहले ये समय सीमा सिर्फ 48 घंटे थी 📢 यानी अब टिकट कैंसिल करने में आपको पहले से ज्यादा सावधानी बरतनी होगी! 🎥 बाकी पूरी जानकारी वीडियो में देखें 👇 source : twiter handled X #IndianRailways #TrainTicket #RailwayUpdate #BreakingNews #IRCTC #RailwayRules #ViralNews #IndiaNews #TravelUpdate #Alert1
- बबुआ घाट पर चंडिका स्थान निवासी जय नाथ बिंद ने बबुआ गंगा घाट पर बांसुरी से छठ की गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।1