logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल के तहत जिलेभर में योग-ध्यान सम्पन्न, थाना यातायात में पुलिस अधीक्षक विदिशा ने स्टाफ के साथ किया संवाद एवं हार्टफुलनेस ध्यान* *प्रेस नोट* *दिनांक : 09 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल के तहत जिलेभर में योग-ध्यान सम्पन्न, थाना यातायात में पुलिस अधीक्षक विदिशा ने स्टाफ के साथ किया संवाद एवं हार्टफुलनेस ध्यान* *योग-ध्यान के साथ अपराध समीक्षा एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर दिया गया विशेष जोर* पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में रविवार, दिनांक 09 अगस्त 2026 को जिले के समस्त थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में ‘प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल के अंतर्गत योग, ध्यान, अपराध समीक्षा, प्रशिक्षण एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। *हार्टफुलनेस ध्यान सत्र से हुई शुरुआत:* कार्यक्रम का शुभारंभ हार्टफुलनेस योग एवं ध्यान सत्र से हुआ। जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से एक साथ जुड़े और हार्टफुलनेस टीम के मार्गदर्शन में योग, प्राणायाम, रिलेक्सेशन एवं सामूहिक ध्यान किया। इस दौरान ‘ध्यान का अभ्यास’ पुस्तक का वाचन भी किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित योग एवं ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर तनावमुक्त कार्यशैली, सकारात्मक सोच, मानसिक स्वास्थ्य एवं कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। *अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर स्टाफ के साथ किया ध्यान एवं अपराध समीक्षा:* इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने थाना यातायात पहुंचकर थाना स्टाफ के साथ संवाद एवं हार्टफुलनेस ध्यान सत्र में सहभागिता की। इसके पश्चात उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने थाना करारिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह ने थाना ग्यारसपुर, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे ने थाना लटेरी, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह ने थाना पथरिया, एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर ने थाना दीपनाखेड़ा तथा एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी ने थाना बासौदा देहात पहुंचकर थाना स्टाफ की गणना ली और हार्टफुलनेस टीम के साथ ध्यान सत्र में सहभागिता की। ध्यान सत्र के पश्चात संबंधित अधिकारियों द्वारा विवेचकगण के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध, मर्ग एवं चालान प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *ई-साक्ष्य, साइबर अपराध एवं लंबित शिकायतों पर विशेष निर्देश:* पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज आयोजित गतिविधियों के दौरान स्टाफ के साथ संवाद एवं ध्यान के साथ-साथ ई-साक्ष्य के प्रभावी उपयोग एवं प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण, साइबर अपराधों में SOP के अनुसार अनिवार्य एवं प्रभावी कार्यवाही, तथा CM हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही प्रभावी रूप से करने के निर्देश दिए गए। *स्वास्थ्य, अभिलेख संधारण एवं जनसेवा पर भी जोर:* कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण, कार्यालयीन व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने तथा आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ‘प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, कार्यक्षमता, आपसी समन्वय एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निरंतर एवं प्रेरणादायी प्रयास है। यह पहल पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं कार्य संस्कृति के साथ-साथ आमजन के प्रति पुलिस की संवेदनशील, उत्तरदायी एवं प्रभावी कार्यप्रणाली को और मजबूत कर रही है। #PratyekRavivarThanaParivar #VidishaPolice #MPPolice #Heartfulness #HealthyPolice #YogaForWellbeing #CommunityPolicing #PublicServic

4 hrs ago
user_Jagmohan tiwari
Jagmohan tiwari
Singer Vidisha, Madhya Pradesh•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रायसेन के अंबाड़ी गांव में जलभराव से हाहाकार, पानी में गिर रहे स्कूली बच्चे 🚨 अंबाड़ी गांव में सड़क बनी मुसीबत! रायसेन जिले की सांची विधानसभा के ग्राम अंबाड़ी में सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। स्कूली बच्चे मजबूरी में गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं। कई बार बच्चे पानी में गिर जाते हैं, जिससे उनकी किताबें और कपड़े तक भीग जाते हैं। 😔 ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव को कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। घरों में पानी भर रहा है, मच्छर पनप रहे हैं और ग्रामीणों के अनुसार इसी पानी भरे रास्ते से शव यात्रा भी निकालनी पड़ती है। ❓ आखिर अंबाड़ी की इस समस्या का समाधान कब होगा? 📍 अंबाड़ी | सांची विधानसभा | रायसेन | मध्य प्रदेश 🎥 जमीनी हकीकत — आर्यावर्त समाचार #Raisen #RaisenNews #Sanchi #SanchiNews #Ambadi #AmbadiNews #MadhyaPradesh #MPNews #RaisenViralNews #GroundReport #GroundReality #VillageNews #WaterLogging #RoadProblem #SchoolChildren #LocalNews #ViralNews #HindiNews #AryavartSamachar
    1
    रायसेन के अंबाड़ी गांव में जलभराव से हाहाकार, पानी में गिर रहे स्कूली बच्चे
🚨 अंबाड़ी गांव में सड़क बनी मुसीबत!
रायसेन जिले की सांची विधानसभा के ग्राम अंबाड़ी में सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। स्कूली बच्चे मजबूरी में गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं। कई बार बच्चे पानी में गिर जाते हैं, जिससे उनकी किताबें और कपड़े तक भीग जाते हैं। 😔
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच और सचिव को कई बार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। घरों में पानी भर रहा है, मच्छर पनप रहे हैं और ग्रामीणों के अनुसार इसी पानी भरे रास्ते से शव यात्रा भी निकालनी पड़ती है।
❓ आखिर अंबाड़ी की इस समस्या का समाधान कब होगा?
📍 अंबाड़ी | सांची विधानसभा | रायसेन | मध्य प्रदेश
🎥 जमीनी हकीकत — आर्यावर्त समाचार
#Raisen #RaisenNews #Sanchi #SanchiNews #Ambadi #AmbadiNews #MadhyaPradesh #MPNews #RaisenViralNews #GroundReport #GroundReality #VillageNews #WaterLogging #RoadProblem #SchoolChildren #LocalNews #ViralNews #HindiNews #AryavartSamachar
    user_Aman Shrivastava
    Aman Shrivastava
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Aashiq hoon Main dildar hoon Main 🥰🧁💕🥲🥮🧁🥰🧁🚨🧁💋🧁💕💕🙏🥲🫂🫂👋🫂🫂
    1
    Aashiq hoon Main dildar hoon Main 🥰🧁💕🥲🥮🧁🥰🧁🚨🧁💋🧁💕💕🙏🥲🫂🫂👋🫂🫂
    user_Raj AHIRWAR
    Raj AHIRWAR
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • bhopal me gira 24 ghante pani bani bipda ki ghadi hai ese me kya kiya jaye
    1
    bhopal me gira 24 ghante pani bani bipda ki ghadi hai ese me kya kiya jaye
    user_Jalim Prajapati
    Jalim Prajapati
    गैरतगंज, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • थाना यातायात में एसपी रोहित काशवानी ने पुलिस स्टाफ के साथ हार्टफुलनेस ध्यान किया और संवाद कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। विदिशा पुलिस की ‘प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल के तहत जिलेभर में योग और ध्यान कराया गया। एसपी रोहित काशवानी ने थाना यातायात में स्टाफ के साथ ध्यान कर संवाद किया। इस दौरान अपराध समीक्षा के साथ लंबित मामलों और बेहतर पुलिसिंग को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए।
    1
    थाना यातायात में एसपी रोहित काशवानी ने पुलिस स्टाफ के साथ हार्टफुलनेस ध्यान किया और संवाद कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विदिशा पुलिस की ‘प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ पहल के तहत जिलेभर में योग और ध्यान कराया गया।
एसपी रोहित काशवानी ने थाना यातायात में स्टाफ के साथ ध्यान कर संवाद किया। इस दौरान अपराध समीक्षा के साथ लंबित मामलों और बेहतर पुलिसिंग को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए।
    user_सौरभ जैन
    सौरभ जैन
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रायसेन, मै गूंजे भारत माता के जयकारे पाटनदेव से महामाया चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हुआ शहर रायसेन देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रायसेन शहर रविवार को तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेम का ऐसा उत्साह देखने को मिला कि शहर की सड़कों पर हर ओर तिरंगा लहराता नजर आया और वातावरण भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए
    3
    रायसेन, मै गूंजे भारत माता के जयकारे पाटनदेव से महामाया चौक तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हुआ शहर रायसेन देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रायसेन शहर रविवार को तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेम का ऐसा उत्साह देखने को मिला कि शहर की सड़कों पर हर ओर तिरंगा लहराता नजर आया और वातावरण भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मानसरोवर धाम भोपाल लाखों श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक आज ही दर्शन करने जाए मानसरोवर धाम
    1
    मानसरोवर धाम भोपाल लाखों श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक आज ही दर्शन करने जाए मानसरोवर धाम
    user_Pehli awaz news
    Pehli awaz news
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर का मामला लड़का गया लड़की से मिलने कानपुर में प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया अपने घर पर आस पास के लोगों ने देखा और भीड़ जमा हो गई।।
    1
    उत्तर प्रदेश के कानपुर का मामला लड़का गया  लड़की से मिलने
कानपुर में प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया अपने घर पर आस पास के लोगों ने देखा और भीड़ जमा हो गई।।
    user_OfficialShankar8305
    OfficialShankar8305
    Voice of people बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.