Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिछोर पुलिस का खौफ: पिछोर के बाचरौन चौराहे पर पेड़ के नीचे महफिल जमाए बैठे थे शराबी, पुलिस को देखते ही मची भगदड़! पिछोर पुलिस का खौफ: पिछोर के बाचरौन चौराहे पर पेड़ के नीचे महफिल जमाए बैठे थे शराबी, पुलिस को देखते ही मची भगदड़!
Ram Manohar Mishra
पिछोर पुलिस का खौफ: पिछोर के बाचरौन चौराहे पर पेड़ के नीचे महफिल जमाए बैठे थे शराबी, पुलिस को देखते ही मची भगदड़! पिछोर पुलिस का खौफ: पिछोर के बाचरौन चौराहे पर पेड़ के नीचे महफिल जमाए बैठे थे शराबी, पुलिस को देखते ही मची भगदड़!
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- यूपी में बुर्का पहनकर चोरी करने वाली पकड़ी गई, ऐसे हाथ साफ करती थी कि जानकर रह जाएंगे हैरान! उत्तर प्रदेश के झांसी में बुर्का पहनकर बाजारों में चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 40 हजार रुपये नकद और जेवरात बरामद हुए हैं. यूपी के झांसी में पुलिस ने एक ऐसी महिला चोर को गिरफ्तार किया है, जो ऐसे सफाई से हाथ साफ करती थी कि आप भी सुनकर चौंक जाएंगे. ये महिला बुर्का पहनकर भीड़-भाड़ वाले बाजारों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही थी. आरोपी महिला बाजार में आम ग्राहकों की तरह घूमती थी और मौका मिलते ही पर्स से नकदी और जेवरात चोरी कर लेती थी. पुलिस ने उसके पास से करीब 40 हजार रुपये नकद और कीमती गहने बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, झांसी में कुछ दिनों से सर्राफा बाजार और आसपास के इलाकों में चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. लोग बता रहे थे कि भीड़ में कोई महिला पर्स से पैसे और गहने चोरी कर रही है, लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी.1
- वसूली मामले में फरार गिरफ्तारी वारन्टी को गोंदन पुलिस ने तेन्डोंत रोड हनुमान मंदिर के पास से किया गिरफ्तार, मेडीकल के लिए लाया गया भांडेर अस्पताल1
- थाना बैराड़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही मे 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 100 लीटर कीमती 30,000/- रुपये की जप्त कर दो आरोपियों को गिफ्तार किया गया। Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh Amit Sanghi IPS1
- शिवपुरी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के माधव चौक पर आज प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का प्रदर्शन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आयोजित किया गया था। कांग्रेस ने इस टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया है।2
- झांसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भदरवारा में पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों लोग छतरपुर से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी बेकाबू थार गाड़ी ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार किशोरी साहू और राजकुमार की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- #Datia : एक बार फिर गरमाया इंदरगढ़ मस्जिद जमीन विवाद का मामला #पब्लिक #datia #मस्जिद #मुस्लिम #विवाद #religion #fifa1
- Post by Anubhav shrivastava1
- दतिया ब्रेकिंग भावनात्मक कहानियों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार न बनें। दतिया जिले में सामने से मामला न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह भावनात्मक कहानी सुनाकर लोगों की सहानुभूति का फायदा उठाया जा सकता है। क्या है पूरा मामला? इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में 33 वर्षीय युवक ने खुद को शिलांग (मेघालय) का सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर पुलिस और प्रशासन से आर्थिक मदद ली। युवक ने अपना नाम मोहित महाजन पुत्र अशोक महाजन बताया, लेकिन वह कभी खुद को पंजाब के गुरदासपुर का तो कभी शिलांग का निवासी बताता रहा। नींद की गोली और बैग चोरी की कहानी युवक ने पुलिस को बताया कि वह दतिया से इंदरगढ़ बस में बैठा था। रास्ते में उसने दवा खा ली, जिससे उसे नींद आ गई और इसी दौरान उसका बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटॉप, मोबाइल, कपड़े, आधार कार्ड और एचडीएफसी व एसबीआई के एटीएम कार्ड होने की बात कही। उसने खुद को असहाय बताते हुए पैसों की मांग की। लेकिन जांच में सामने आया कि इससे पहले वह: एसपी कार्यालय पहुंच चुका था और एएसपी को ट्रेन में बैग गुम होने की कहानी सुना चुका था। तहसील कार्यालय में भी मदद मांग चुका था। कुछ वकीलों से भी पैसे ले चुका था। हर जगह कहानी लगभग एक जैसी थी, बस घटनास्थल कभी ट्रेन तो कभी बस बताया गया। पुलिस को ऐसे हुआ शक इंदरगढ़ थाना प्रभारी टीआई गौरव शर्मा को तहसील से फोन आया कि एक युवक मदद के लिए भेजा गया है, जो खुद को शिलांग का इंजीनियर बता रहा है। अलग-अलग जगहों पर एक जैसी कहानी सामने आने से पुलिस को शक हुआ और युवक को हिरासत में ले लिया गया। आधार जांच में भी नहीं मिली पहचान पहचान पुख्ता करने के लिए आधार सेंटर में फिंगरप्रिंट जांच कराई गई, लेकिन उंगलियों के निशान दर्ज नहीं हो पाए। आंखों की स्कैनिंग से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। युवक ने यह भी कहा कि उसे कम दिखाई देता है। भावनात्मक पृष्ठभूमि का सहारा पूछताछ में उसने बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की थीं। मां और पिता की मृत्यु के बाद वह सौतेली मां से अलग रहता है। अविवाहित और अकेला होने की कहानी सुनाकर उसने सहानुभूति बटोरने की कोशिश की। अंत में उसने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया। आगे की कार्रवाई फिलहाल पुलिस ठोस दस्तावेज न मिलने के कारण उसे शिलांग भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह किसी बड़े ठगी गिरोह का हिस्सा है या अकेले ही इस तरह लोगों को झांसा देता रहा। यह मामला प्रशासन के लिए भी एक सीख है कि सहानुभूति के आधार पर मदद देने से पहले पहचान की पुख्ता जांच जरूरी है। वहीं आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि भावनात्मक कहानियों के जाल में फंसकर ठगी का शिकार न बनें।1
- #Datia : एक बार फिर गरमाया इंदरगढ़ मस्जिद जमीन विवाद का मामला #पब्लिक #datia #मस्जिद #मुस्लिम #विवाद #religion #fifa1