Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूजीसी बिल और एस सी एस टी एक्ट को लेकर क्या बोले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय निषाद एक बार जरूर सुने।
Rajesh Tiwari
यूजीसी बिल और एस सी एस टी एक्ट को लेकर क्या बोले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय निषाद एक बार जरूर सुने।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेस कमेटी ने ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के समर्थन में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शंकराचार्य के विरुद्ध दर्ज कराई गई कथित यौन उत्पीड़न की एफआईआर को फर्जी बताते हुए इसे सनातन धर्म का अपमान करार दिया। जिसे वापस लिए जाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन शहर अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में एफआईआर को तत्काल निरस्त करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म के पुरोधा शंकराचार्य पर षड्यंत्रकारी शक्तियों द्वारा झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। यह प्रयास उनकी छवि धूमिल करने और धार्मिक आस्थाओं को आहत करने के उद्देश्य से किया गया प्रतीत होता है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के आरोप अत्यंत निंदनीय हैं और इससे कांग्रेसजनों में गहरा असंतोष व्याप्त है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए तथा यदि आरोप निराधार पाए जाएं तो संबंधित एफआईआर को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक गुरुओं की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। राजन पाठक नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर।2
- बिहार के बक्सर में शादी समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। स्टेज पर्वजयमाला की रस्म चल रही थी , तभी सिरफिरे आशिक ने स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन आरती को गोली मार दी।अस्पताल में ईलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेम प्रसंग के चलते शादी से नाराज था। चेहरा ढककर समारोह में पहुंचा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। यूपी के बलिया से बारात आई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।1
- Post by Javed C News1
- Post by Anupam Newspaper1
- समाज के निराश्रित बच्चों के उत्थान की जिम्मेदारी हमारी -डा राजेश कनौजिया 12 वीं तक के शिक्षा के लिए प्रतिवर्ष 5 हजार रुपए देगा ट्रस्ट कोइरौना।संत गाडगे समग्र धोबी समाज उत्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित संत गाडगे 150 वां जन्मोत्सव पखवाड़ा गोपीगंज रामलीला में आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ राजेश कनौजिया ने समाज के उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के निर्धन छात्र छात्राओं को बारहवीं तक के पढ़ाई के लिए प्रति छात्र छात्रा सालाना 5 हजार रुपए का सहयोग एवं जिन निर्धन बच्चियों के पिता नहीं हैं उनके विवाह के लिए भी ट्रस्ट धन की व्यवस्था करेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर शिव प्रसाद कनौजिया ने कहा कि समाज के बच्चे शिक्षा के लिए अग्रसर हों क्योंकि शिक्षा की चमक से समाज और देश दोनों का भला होगा। कार्यक्रम में सर्व प्रथम संत गाडगे जी एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।इसके उपरांत निराश्रित महिला आरती देवी पत्नी स्व.रामजी कनौजिया निवासी कंतीरामपुर एवं मीरा देवी पत्नी स्व.पप्पू निवासी इब्राहिमपुर को पांच पांच हजार रूपए तथा संतोष कनौजिया निवासी सागररायपुर के गंभीर बिमारी के उपचार के लिए तेरह हजार रुपए ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी कनौजिया द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामतवंकल कनौजिया एवं संचालन एडवोकेट राहुल कनौजिया ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्याम सुंदर कनौजिया,विनय कनौजिया, दिलीप,रामधारी,पंचम,मैनेजर,विशुनलाल,दिलीप भीम,केशवराम,रमेश, ओमप्रकाश,राम श्रृंगार,आशीष, श्रीचंद,रामरसीले,अन्नू देवी,प्यारी देवी सहित बड़ी संख्या में धोबी समाज के स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।1
- 🍁मा. यशस्वी षप्रधानमंत्री जी परिक्षा पे चर्चा, एक कुशल अध्यापक भी है🇮🇳जो छात्रों को परिक्षाओं मे पास होने अनुभव को साझा करतेहै।छात्रों के उज्जवल भविष्य मेलाभकारीहो1
- Post by Anis Akhtar1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* मीरजापुर रोड का कलेजा फाड़ते हुए ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र से ओवरलोड गिट्टी लेकर निकल रहे है टैक्टर आरटीओ व खनन विभाग के कान मे जू तक नही रेग रहा स्थानिक ग्रामीणों ने बताया कि आरटीओ व खनन विभाग के मिली भगत से ओवरलोड लेकर चल रहे हैं ट्रैक्टर नहीं है कोई ट्रैक्टर के परमिशन का कागजात जबकि ओवरलोड गिट्टी लेकर ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के भैसोड़ बलाय पहाड़ बार्डर से निकलते है टैक्टर।1
- Post by Anupam Newspaper1