बिहार समस्तीपुर पटोरी प्रखंड में जनगणना को लेकर प्रगणक कर्मियों का प्रशिक्षण जारी, बीडीओ ने स्व जनगणना में आम लोगो से सहयोग करने का किया अपील जी हां सूबे में चल रहे वर्ष 2026 के जनगणना को लेकर आज समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार में वर्ष 2026 के जनगणना को लेकर बीते 13.अप्रैल से प्रगणक कर्मियों की परिक्षण जारी है जो आगामी 26 अप्रेल 2026 तक चलेगा। उक्त जानकारी देते हुए स्थानीय बीडीओ कुमुद रंजन ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 4 क्षेत्रीय प्रशिक्षक समेत कुल 305 प्रगणक है जिनमें कई पर्यवेक्षक भी शामिल है। जिसका प्रशिक्षण 3 दिनों तथ का जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार चुनाव आयोग उक्त जनगणना में नागरिकों को भी शामिल किया है। जिसमें सम्बन्धित विभाग के एक पोर्टल पर स्वयं अपना गणना कर सकते हैं । और बीते 17 अप्रैल से स्वगणना जारी है जो आगामी 01. मई के मध्य रात्रि तक जारी रहेगा । तत्पश्चात 02. मई 31 मई तक प्रगणकों के द्वारा स्वयं द्वारा जनगनना का सत्यापन कि कि जाएगी । उक्त जानकारी पटोरी प्रखंड के बीडीओ श्री कुमुद रंजन ने दि और क्षेत्र के लोगों से स्वगणना में बढ़ चढ़ कर शामिल होने की अपील की।
बिहार समस्तीपुर पटोरी प्रखंड में जनगणना को लेकर प्रगणक कर्मियों का प्रशिक्षण जारी, बीडीओ ने स्व जनगणना में आम लोगो से सहयोग करने का किया अपील जी हां सूबे में चल रहे वर्ष 2026 के जनगणना को लेकर आज समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार में वर्ष 2026 के जनगणना को लेकर बीते 13.अप्रैल से प्रगणक कर्मियों की परिक्षण जारी है जो आगामी 26 अप्रेल 2026 तक चलेगा। उक्त जानकारी देते हुए स्थानीय बीडीओ कुमुद रंजन ने बताया कि इस प्रशिक्षण में 4 क्षेत्रीय प्रशिक्षक समेत कुल 305 प्रगणक है जिनमें कई पर्यवेक्षक भी शामिल है। जिसका प्रशिक्षण 3 दिनों तथ का जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार चुनाव आयोग उक्त जनगणना में नागरिकों को भी शामिल किया है। जिसमें सम्बन्धित विभाग के एक पोर्टल पर स्वयं अपना गणना कर सकते हैं । और बीते 17 अप्रैल से स्वगणना जारी है जो आगामी 01. मई के मध्य रात्रि तक जारी रहेगा । तत्पश्चात 02. मई 31 मई तक प्रगणकों के द्वारा स्वयं द्वारा जनगनना का सत्यापन कि कि जाएगी । उक्त जानकारी पटोरी प्रखंड के बीडीओ श्री कुमुद रंजन ने दि और क्षेत्र के लोगों से स्वगणना में बढ़ चढ़ कर शामिल होने की अपील की।
- पटोरी व्यवहार न्यायालय को बचाने को लेकर क्षेत्र में जनसमर्थन जुटाने की पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में मोहिउद्दीननगर प्रखंड प्रमुख जवाहर लाल राय ने प्रखंडवासियों से एक महत्वपूर्ण अपील की है। प्रमुख जवाहर लाल राय ने कहा है कि पटोरी व्यवहार न्यायालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की आशंका को देखते हुए इसे यथास्थान बनाए रखने के लिए आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी प्रखंडवासियों, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि रविवार को सुबह 10 बजे मोहिउद्दीननगर स्टेशन रोड स्थित डाकबंगला परिसर में आयोजित बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल एक न्यायालय का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास, सुविधा और न्याय व्यवस्था से जुड़ा हुआ विषय है। प्रमुख ने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने साथ अन्य लोगों को भी लेकर आएं, ताकि इस जनहित के अभियान को व्यापक समर्थन मिल सके और पटोरी व्यवहार न्यायालय को बचाने की दिशा में ठोस पहल हो सके।1
- 🚨 हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग #HajipurFire 🔥 #BreakingNews 🚨 #FactoryFire #IndustrialArea #BiharNews #HajipurNews #FireIncident #BigBreaking #LiveUpdate #FireBrigade 🚒 #AccidentNews #Emergency #ViralNews #TrendingNow #NewsUpdate1
- स्व.गणना आप कैसे करें। देखें यह वीडियो समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा जनहित में जारी वीडियो।1
- Post by तुफैल अहमद (राजा भाई)1
- पटना/मोकामा शहर में आयोजित होने वाले बाबा परशुराम राजकीय महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 20 अप्रैल की शाम इस भव्य महोत्सव का उद्घाटन सम्राट चौधरी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री का परशुराम मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है, जहां वे भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करेंगे और उसके बाद महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी मौजूद रहेंगे और उद्घाटन समारोह में मंच साझा करेंगे। महोत्सव को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गरिमा लोहिया, रामकृष्णा, रवि कुमार तथा कुणाल कुमार ने शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के अन्य पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहेंगी। इस मौके पर परशुराम सेवा समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है।1
- भारत में महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ कानून बन चुका है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—आखिर ये लागू कब होगा? इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे: महिला आरक्षण कानून क्या है? 33% आरक्षण कैसे लागू होगा? जनगणना और परिसीमन की भूमिका क्या है? 2026 के बाद क्या बदल सकता है? सरकार और विपक्ष के बीच असली विवाद क्या है? क्या यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है या सिर्फ एक राजनीतिक रणनीति? जानिए इस वीडियो में पूरी सच्चाई, आसान भाषा में। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- बिहार समस्तीपुर पागल कुत्ते के आतंक से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल । ग्रामीणों में बना दहशत दहशत का माहौल। जी हां यह ताजा समाचार आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में एक पागल कुत्ते का आतंक दिन पर बढ़ते हुए देखा जा रहा है। जहां बीते दो दिनों में पागल कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया , जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। जिसमें घायल कंचन कुमारी, कृष कुमार, रामराजी सहनी सहित अन्य कई लोगों शामिल हैं। इस दरम्यान उग्र हो चुके इस कुत्ते ने तीन बकरियों को भी अपना शिकार बनाया है। उक्त सभी घायलों को इलाज स्थानीय अस्पताल मोहिउद्दीन नगर में जारी है। जिसमें दो लोगों को गंभीर हालात को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पप्पू ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से अविलंब हस्तक्षेप कर लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने की अपील की है । ताकि इस खतरनाक स्थिति पर काबू पाया जा सके और लोगों को भयमुक्त वातावरण मिल सके।1
- पटोरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय को मालपुर स्थानांतरित किए जाने की संभावना के विरोध में 19 अप्रैल 2026 को दिन के 11 बजे डाक बंगला प्रांगण, मदुदाबाद में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों के साथ विचार-विमर्श कर न्यायालय को पटोरी में ही बनाए रखने के लिए रणनीति तैयार करना है। आयोजकों का मानना है कि यदि न्यायालय का स्थानांतरण होता है, तो इससे आम लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही, प्रत्येक व्यक्ति से अनुरोध किया गया है कि वे अपने साथ कम से कम पांच अन्य लोगों को भी लेकर आएं, ताकि सामूहिक एकजुटता के माध्यम से इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया है कि क्षेत्रवासियों की एकता और सहभागिता से इस जनहित के मुद्दे पर सकारात्मक परिणाम हासिल किया जा सकता है। आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।1
- दिल्ली से आने वाली मगध एक्सप्रेस में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यात्रियों का आरोप है कि वेटिंग टिकट काउंटर से उपलब्ध नहीं हो रहा, लेकिन ट्रेन के अंदर टीटी द्वारा पैसे लेकर टिकट दिया जा रहा है। #MagadhExpress #RailwayCorruption #TTScam #TicketBlackMarketing #IndianRailways #TrainScam #PublicIssue #BreakingNews #RailwayNews #ViralNews #CommonManIssue #ReservationScam #TrainJourney #IndiaNews1