logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपा कार्यालय के सामने दुकान लगाकर ₹13 किलो चीनी का वितरण अमेठी/गौरीगंज। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज के सामने गुरुवार को दुकान लगाकर ₹13 प्रति किलो की दर से चीनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा अमेठी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों को निर्धारित दर पर चीनी उपलब्ध कराई।सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि महंगाई के दौर में आम जनता को राहत पहुंचाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण के दावे करती रही, लेकिन आम जनता रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों से परेशान है। ऐसे समय में समाजवादियों ने जनता के बीच पहुंचकर राहत देने का काम किया है।उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम केवल चीनी वितरण नहीं, बल्कि जनसेवा, सामाजिक सरोकार और गरीबों के प्रति समाजवादी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित समाज की आवाज रही है। जनता सब देख रही है कि कौन केवल प्रचार करता है और कौन जनता के बीच रहकर उनके दुख-दर्द में सहभागी बनता है।”जिला महासचिव अरशद अहमद एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेती है और जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।कार्यक्रम में गुंजन सिंह, मुजीब अहमद, मोहम्मद लईक, शिव प्रताप यादव, राम बौरासी पासी, केडी सरोज, विजय पासी, दीपू तिवारी, विकास पाल, गुल्लक, अखिलेश यादव, प्रिंस वर्मा, प्रमोद तिवारी, विनय पाल, मुकेश विश्वकर्मा, शिव दर्शन, ओम प्रकाश यादव और राम जीवन गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल रहे।समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश मिश्र ने बताया कि जिला कार्यालय के सामने दुकान लगाकर ₹13 प्रति किलो की दर से चीनी का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह पहल जनता को राहत पहुंचाने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से की गई है। पार्टी का प्रयास है कि वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और जरूरतों में सहभागी बने।सपा नेताओं ने कहा कि जनसेवा ही पार्टी की प्राथमिकता है और जनता का विश्वास ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

1 hr ago
user_चंदन दुबे
चंदन दुबे
Farmer अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
92e285eb-774c-47e0-a090-21e27e3a4146

सपा कार्यालय के सामने दुकान लगाकर ₹13 किलो चीनी का वितरण अमेठी/गौरीगंज। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज के सामने गुरुवार को दुकान लगाकर ₹13 प्रति किलो की दर से चीनी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा अमेठी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों को निर्धारित दर पर चीनी उपलब्ध कराई।सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि महंगाई के दौर में आम जनता को राहत पहुंचाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण के दावे करती रही, लेकिन आम जनता रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों से परेशान है। ऐसे समय में समाजवादियों ने जनता के बीच पहुंचकर राहत देने का काम किया है।उन्होंने कहा, “यह कार्यक्रम केवल चीनी वितरण नहीं, बल्कि जनसेवा, सामाजिक सरोकार और गरीबों के प्रति समाजवादी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित समाज की आवाज रही है। जनता सब देख रही है कि कौन केवल प्रचार करता है और कौन जनता के बीच रहकर उनके दुख-दर्द में सहभागी बनता है।”जिला महासचिव अरशद अहमद एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेती है और जरूरत के समय लोगों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।कार्यक्रम में गुंजन सिंह, मुजीब अहमद, मोहम्मद लईक, शिव प्रताप यादव, राम बौरासी पासी, केडी सरोज, विजय पासी, दीपू तिवारी, विकास पाल, गुल्लक, अखिलेश यादव, प्रिंस वर्मा, प्रमोद तिवारी, विनय पाल, मुकेश विश्वकर्मा, शिव दर्शन, ओम प्रकाश यादव और राम जीवन गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल रहे।समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेश मिश्र ने बताया कि जिला कार्यालय के सामने दुकान लगाकर ₹13 प्रति किलो की दर से चीनी का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि यह पहल जनता को राहत पहुंचाने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से की गई है। पार्टी का प्रयास है कि वह जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और जरूरतों में सहभागी बने।सपा नेताओं ने कहा कि जनसेवा ही पार्टी की प्राथमिकता है और जनता का विश्वास ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आरक्षण को लेकर छोटी पुत्री ने प्रकट किया भावपूर्ण विचार राम लीला मैदान में आरक्षण हटाओ गोष्ठी में एक बेटी जिसका आरक्षण के चलते नवोदय में अच्छा नंबर पाने पर भी चयन नहीं हुआ उसने अपनी पीड़ा गोष्ठी में ब्यक्त किया
    1
    आरक्षण को लेकर छोटी पुत्री ने प्रकट किया भावपूर्ण विचार 
राम लीला मैदान में आरक्षण हटाओ गोष्ठी में एक बेटी जिसका आरक्षण के चलते नवोदय में अच्छा नंबर पाने पर भी चयन नहीं हुआ उसने अपनी पीड़ा गोष्ठी में ब्यक्त किया
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा की सौगात? रक्षाबंधन पर शुरू होगी योजना, अमेठी। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने की चर्चा है। वायरल जानकारी के अनुसार योगी सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि योजना बुधवार शाम से लागू होगी और पात्र महिलाओं को आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी दिखाकर प्रदेश में कहीं भी मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, योजना के संबंध में शासन की ओर से जारी आधिकारिक आदेश और विस्तृत पात्रता शर्तों की पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में जिलाधिकारी संजय चौहान से जनपद में योजना के क्रियान्वयन, परिवहन विभाग की तैयारियों और पात्र महिलाओं के लिए व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई। डीएम संजय चौहान की बाइट— “शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। योजना के संबंध में जो भी आधिकारिक दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उनका प्रभावी ढंग से पालन कराया जाएगा।” रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था पहले भी सरकार द्वारा विशेष अवसरों पर की जाती रही है। अब 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को स्थायी रूप से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने की खबर ने महिलाओं में उत्सुकता बढ़ा दी है।
    1
    60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा की सौगात? रक्षाबंधन पर शुरू होगी योजना,
अमेठी। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने की चर्चा है। वायरल जानकारी के अनुसार योगी सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि योजना बुधवार शाम से लागू होगी और पात्र महिलाओं को आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी दिखाकर प्रदेश में कहीं भी मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
हालांकि, योजना के संबंध में शासन की ओर से जारी आधिकारिक आदेश और विस्तृत पात्रता शर्तों की पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में जिलाधिकारी संजय चौहान से जनपद में योजना के क्रियान्वयन, परिवहन विभाग की तैयारियों और पात्र महिलाओं के लिए व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई।
डीएम संजय चौहान की बाइट—
“शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। योजना के संबंध में जो भी आधिकारिक दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उनका प्रभावी ढंग से पालन कराया जाएगा।”
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था पहले भी सरकार द्वारा विशेष अवसरों पर की जाती रही है। अब 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को स्थायी रूप से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने की खबर ने महिलाओं में उत्सुकता बढ़ा दी है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हत्या के विरोध में प्रदर्शन पर कार्रवाई, 38 लोगों की पहचान के बाद पुलिस ने भेजे नोटिस अंकित कश्यप हत्याकांड: शव रखकर प्रदर्शन के मामले में 38 लोगों की पहचान गौरीगंज (अमेठी)। अंकित कश्यप हत्याकांड के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटनास्थल की वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 38 लोगों की पहचान की है। इनमें से 18 लोगों को नोटिस जारी कर पांच दिनों के भीतर थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामला 3 अगस्त का है। गौरीगंज कस्बे के पूरे बान सिंह वार्ड नंबर-17 में अंकित कश्यप की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के चलते यातायात बाधित हुआ था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के साथ पथराव भी हुआ था। पुलिस ने मामले में आठ नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। विवेचक वीरेंद्र कुमार पाल के अनुसार, वीडियो फुटेज के विश्लेषण में अब तक 38 लोगों की पहचान हुई है। इनमें 18 को नोटिस भेजकर पांच दिन के भीतर थाने में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है। बाकी चिन्हित लोगों को भी जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित समय में बयान दर्ज नहीं कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अंकित कश्यप हत्याकांड के चारों नामजद मुख्य आरोपियों को पुलिस घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस प्रदर्शन और पुलिस से झड़प के मामले में अलग से कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
    1
    हत्या के विरोध में प्रदर्शन पर कार्रवाई, 38 लोगों की पहचान के बाद पुलिस ने भेजे नोटिस
अंकित कश्यप हत्याकांड: शव रखकर प्रदर्शन के मामले में 38 लोगों की पहचान
गौरीगंज (अमेठी)। अंकित कश्यप हत्याकांड के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटनास्थल की वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 38 लोगों की पहचान की है। इनमें से 18 लोगों को नोटिस जारी कर पांच दिनों के भीतर थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मामला 3 अगस्त का है। गौरीगंज कस्बे के पूरे बान सिंह वार्ड नंबर-17 में अंकित कश्यप की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के चलते यातायात बाधित हुआ था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के साथ पथराव भी हुआ था।
पुलिस ने मामले में आठ नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
विवेचक वीरेंद्र कुमार पाल के अनुसार, वीडियो फुटेज के विश्लेषण में अब तक 38 लोगों की पहचान हुई है। इनमें 18 को नोटिस भेजकर पांच दिन के भीतर थाने में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है। बाकी चिन्हित लोगों को भी जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित समय में बयान दर्ज नहीं कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, अंकित कश्यप हत्याकांड के चारों नामजद मुख्य आरोपियों को पुलिस घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस प्रदर्शन और पुलिस से झड़प के मामले में अलग से कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल अमेठी कस्बे में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर जामा मस्जिद से विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अमेठी विधानसभा क्षेत्र के हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान कस्बे में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिखा। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या से ही कस्बे की मस्जिदों, दरगाहों, मजारों और घरों को रंगीन झालरों से सजाया गया था। लोगों ने रातभर इबादत और मिलाद की महफिलों में शिरकत की। बुधवार सुबह अलग-अलग मोहल्लों से लोग हरे झंडे लेकर जामा मस्जिद पहुंचे, जहां से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना हुआ। जुलूस में अकीदतमंदों ने नात-ए-पाक और धार्मिक नारों के साथ पैगंबर मोहम्मद की आमद की खुशी का इजहार किया। मदरसे के मौलाना और हाफिजों ने रास्तेभर नात-ए-पाक पढ़ी। बैंड-बाजे के साथ निकले इस जुलूस में अमेठी विधानसभा क्षेत्र की करीब 60 से 65 अंजुमनों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के समापन पर इंतजामिया कमेटी की ओर से अंजुमनों के अध्यक्षों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम देर रात तक चला। जुलूस का नेतृत्व इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष फैजान खान ने किया। कमेटी के पदाधिकारी वकार जैदी, सोनू, वारिस, महेशर, अनवर समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने लंगर और जलपान की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं को शर्बत, पानी, फल, छोला-पूरी और बिरयानी वितरित की गई। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में रबीउल अव्वल की चहल-पहल दिखाई दी और बड़ी संख्या में लोग जुलूस देखने के लिए सड़कों पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी शिवकांत पुलिस बल के साथ कस्बे में मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।
    1
    अमेठी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल
अमेठी कस्बे में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर जामा मस्जिद से विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अमेठी विधानसभा क्षेत्र के हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान कस्बे में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिखा।
ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या से ही कस्बे की मस्जिदों, दरगाहों, मजारों और घरों को रंगीन झालरों से सजाया गया था। लोगों ने रातभर इबादत और मिलाद की महफिलों में शिरकत की। बुधवार सुबह अलग-अलग मोहल्लों से लोग हरे झंडे लेकर जामा मस्जिद पहुंचे, जहां से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना हुआ।
जुलूस में अकीदतमंदों ने नात-ए-पाक और धार्मिक नारों के साथ पैगंबर मोहम्मद की आमद की खुशी का इजहार किया। मदरसे के मौलाना और हाफिजों ने रास्तेभर नात-ए-पाक पढ़ी। बैंड-बाजे के साथ निकले इस जुलूस में अमेठी विधानसभा क्षेत्र की करीब 60 से 65 अंजुमनों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के समापन पर इंतजामिया कमेटी की ओर से अंजुमनों के अध्यक्षों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम देर रात तक चला। जुलूस का नेतृत्व इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष फैजान खान ने किया। कमेटी के पदाधिकारी वकार जैदी, सोनू, वारिस, महेशर, अनवर समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
जुलूस के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने लंगर और जलपान की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं को शर्बत, पानी, फल, छोला-पूरी और बिरयानी वितरित की गई। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में रबीउल अव्वल की चहल-पहल दिखाई दी और बड़ी संख्या में लोग जुलूस देखने के लिए सड़कों पर मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी शिवकांत पुलिस बल के साथ कस्बे में मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • योगी सरकार का आज से महिलाओं को लाइफटाइम तक की योजना को मंजूरी,आज शाम से रक्षाबंधन के त्यौहार पर परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क यात्रा की योजना लागू, माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा पर लगीं मोहर, 60वर्ष या उससे अधिक की महिलाओं को निशुल्क यात्रा आज से लागू,अब हमेशा करें यात्रा मुफ्त, सिर्फ दिखाये अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड पूरे उत्तर प्रदेश कहीं भी आना जाना फ़्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री की सौगात पर जिलाधिकारी ने जनपद में की क्या व्यवस्था, जिलाधिकारी संजय चौहान की बाइट।
    1
    योगी सरकार का आज से महिलाओं को लाइफटाइम तक की योजना को मंजूरी,आज शाम से रक्षाबंधन के त्यौहार पर परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क यात्रा की योजना लागू, माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा पर लगीं मोहर, 60वर्ष या उससे अधिक की महिलाओं को निशुल्क यात्रा आज से लागू,अब हमेशा करें यात्रा मुफ्त, सिर्फ दिखाये अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड पूरे उत्तर प्रदेश कहीं भी आना जाना फ़्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री की सौगात पर जिलाधिकारी ने जनपद में की क्या व्यवस्था, जिलाधिकारी संजय चौहान की बाइट।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एग्रीमेंट का समय पूरा होने पर प्रॉपर्टी डीलर पर मुकरने का आरोप, प्रतापगढ़। जमीन का बैनामा न करने की शिकायत की, एग्रीमेंट का समय पूरा होने बाद मुकरा प्रॉपर्टी डीलर, भूमि डेवलप के नाम पर खाते में पैसा डलवाया, राजस्व विभाग से जांच में फर्जीवाड़ा आया सामने, रानीगंज तहसील के चलाकपुर में मोहिउद्दीन ने किया फर्जीवाड़ा, शिकायतकर्ताओं ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की,
    4
    एग्रीमेंट का समय पूरा  होने पर प्रॉपर्टी डीलर पर मुकरने का आरोप,
प्रतापगढ़।
जमीन का बैनामा न करने की शिकायत की,
एग्रीमेंट का समय पूरा होने बाद मुकरा प्रॉपर्टी डीलर,
भूमि डेवलप के नाम पर खाते में पैसा डलवाया,
राजस्व विभाग से जांच में फर्जीवाड़ा आया सामने,
रानीगंज तहसील के चलाकपुर में मोहिउद्दीन ने किया फर्जीवाड़ा,
शिकायतकर्ताओं ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की,
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी अवसर पर संस्कार ग्लोबल स्कूल, बी.एल. सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकण्डरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अभिव्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपद की प्रत्येक बेटी एवं महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत स्कूलों की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी अवसर पर संस्कार ग्लोबल स्कूल, बी.एल. सुधिता इंटरनेशनल स्कूल, एसडीए सेकण्डरी स्कूल एवं आत्रेय एकेडमी की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।इस अवसर पर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को अभिव्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा छात्राओं को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। प्रतापगढ़ पुलिस जनपद की प्रत्येक बेटी एवं महिला की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देते हैं।इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा शौच के लिए जाते समय हुआ हादसा अमेठी में देर रात शौच के लिए जा रहे एक अधेड़ की प्रतापगढ़ भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना वाराणसी लखनऊ रेल मार्ग स्थित डेढ़ पसार गांव के पास का है। दरअसल यह पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ पसार गांव के पास का है जहां आज रात करीब 9 बजे इसी गांव के रहने वाले 55 वर्षीय रामदेव वर्मा शौच के लिए जा रहे थे तभी अचानक प्रतापगढ़ से भोपाल जा रही भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।मृतक प्रतापगढ़ जिले के अठेहा बलीपुर गांव के रहने वाले थे और डेड प्रसार गांव में गद्दी पर रहते थे। इनके तीन बेटे हैं जिसमें दो बेटे अन्य प्रदेशों में काम करते हैं जबकि एक बेटा गोविंद उनके साथ रहता था। पूरे मामले पर अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है इसकी जांच की जा रही है।
    2
    ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत
पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
शौच के लिए जाते समय हुआ हादसा

अमेठी में देर रात शौच के लिए जा रहे एक अधेड़ की प्रतापगढ़ भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना वाराणसी लखनऊ रेल मार्ग स्थित डेढ़ पसार गांव के पास का है।
दरअसल यह पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ पसार गांव के पास का है जहां आज रात करीब 9 बजे इसी गांव के रहने वाले 55 वर्षीय रामदेव वर्मा शौच के लिए जा रहे थे तभी अचानक प्रतापगढ़ से भोपाल जा रही भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।मृतक प्रतापगढ़ जिले के अठेहा बलीपुर गांव के रहने वाले थे और डेड प्रसार गांव में गद्दी पर रहते थे। इनके तीन बेटे हैं जिसमें दो बेटे अन्य प्रदेशों में काम करते हैं जबकि एक बेटा गोविंद उनके साथ रहता था। पूरे मामले पर अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है इसकी जांच की जा रही है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.