विद्युत कटौती से आवाम परेशान, जनता की परेशानी पर नहीं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का कोई ध्यान रिपोर्ट मुरादाबाद ब्यूरो मुरादाबाद। जिले विद्युत व्यवस्था लगातार बिगड़, बिना बाधा के लगातार विद्युत कटौती की जा रही जिससे आवाम का बुरा हाल है। क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुनावी तैयारियों हेतु अपने प्रचार प्रसार में व्यस्त पर जनता की परेशानियों पर उनका कोई ध्यान नहीं क्यों? शहर से लेकर गांव तक बुरा हाल है। विद्युत का घंटों गायब होना जनता को रुला रहा है। लगातार बिजली कटौती से गर्मी व जल व्यवस्था भी खराब है। जनता की समस्याओं का निवारण कब होगा। प्रदेश के मुखिया योगी जी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 18-20 घंटे और नगर में 22-23 घंटे विद्युत सप्लाई के आदेश हैं। पर विभाग उन आदेशों को ताक में रखकर सो रहा हैं। बार-बार रोस्टिंग और अघोषित कटौती से आम जनता, दुकानदारों और व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि न तो कोई नेता इस मुद्दे पर बोलने को तैयार है और न ही जनता अपनी आवाज उठाने को तैयार है। आखिर जन समस्याओं की आवाज कौन उठाएगा? ग्रामीण क्षेत्रो के भ्रमण के बाद विद्युत व्यवस्था की खराब हालत जानकारियां मिली। जनता द्वारा लगातार हो कटौती की जानकारी दी गई। उनकी कई शिकायतों के बाद विद्युत सप्लाई में कोई सुधार नहीं। जनता को भी आदेश के अनुसार बिजली सप्लाई मिले यही हमारी संबंधित अधिकारियों से आग्रह है कि लगातार हो रही बिजली कटौती का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान जल्द कराया जाए।
विद्युत कटौती से आवाम परेशान, जनता की परेशानी पर नहीं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों का कोई ध्यान रिपोर्ट मुरादाबाद ब्यूरो मुरादाबाद। जिले विद्युत व्यवस्था लगातार बिगड़, बिना बाधा के लगातार विद्युत कटौती की जा रही जिससे आवाम का बुरा हाल है। क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुनावी तैयारियों हेतु अपने प्रचार प्रसार में व्यस्त पर जनता की परेशानियों पर उनका कोई ध्यान नहीं क्यों? शहर से लेकर गांव तक बुरा हाल है। विद्युत का घंटों गायब होना जनता को रुला रहा है। लगातार बिजली कटौती से गर्मी व जल व्यवस्था भी खराब है। जनता की समस्याओं का निवारण कब होगा। प्रदेश के मुखिया योगी जी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 18-20 घंटे और नगर में 22-23 घंटे विद्युत सप्लाई के आदेश हैं। पर विभाग उन आदेशों को ताक में रखकर सो रहा हैं। बार-बार रोस्टिंग और अघोषित कटौती से आम जनता, दुकानदारों और व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि न तो कोई नेता इस मुद्दे पर बोलने को तैयार है और न ही जनता अपनी आवाज उठाने को तैयार है। आखिर जन समस्याओं की आवाज कौन उठाएगा? ग्रामीण क्षेत्रो के भ्रमण के बाद विद्युत व्यवस्था की खराब हालत जानकारियां मिली। जनता द्वारा लगातार हो कटौती की जानकारी दी गई। उनकी कई शिकायतों के बाद विद्युत सप्लाई में कोई सुधार नहीं। जनता को भी आदेश के अनुसार बिजली सप्लाई मिले यही हमारी संबंधित अधिकारियों से आग्रह है कि लगातार हो रही बिजली कटौती का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान जल्द कराया जाए।
- चंद्रशेखर आजाद के साथ घटना पर रामपुर में ज्ञापन | 10 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे मुहम्मद सिराज रामपुर में चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई घटना को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के आदेश पर मुहम्मद सिराज तारकपुर-भोट से अपने कार्यकर्ताओं को लेकर 10 गाड़ियों के काफिले के साथ रामपुर पहुंचे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान मुहम्मद सिराज के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नोट: ज्ञापन में रखी गई मांगें और आरोप आज़ाद समाज पार्टी की ओर से बताए गए हैं। #ChandrashekharAzad #AzadSamajParty #Rampur #RampurNews #MuhammadSiraj #ChandrapalSingh #Aaspa #UPNews #HindiNews #LatestNews1
- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में प्रयागराज लखनऊ रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा टला #प्रतापगढ़News #UPNews #RailwayTrack #ViralVideo #प्रयागराजLucknow1
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिनका जन्मदिन वासुदेव तीर्थ पर नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शशि जैन अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में पालिका के कर्मचारियों अधिकारियों भाजपाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। वासुदेव मंदिर पर विशेष सफाई अभियान चलाकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन ईओ दिनेश कुमार ने झाड़ू लगवा कर स्वच्छता का संदेश दिया स्वच्छ रहने अपने आसपास साफ सुथरा सफाई रखने की शपथ दिलाई । Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- गजरौला :-जुबिलेंट फैक्ट्री में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती गजरौला। जुबिलेंट फैक्ट्री परिसर में बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फैक्ट्री परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मुख्य गेट को गुलाब और गेंदे के फूलों से सजाकर कार्यक्रम को विशेष रूप दिया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर फैक्ट्री में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही फैक्ट्री में लगी मशीनों की भी पूजा की गई और नारियल फोड़कर विधिवत पूजन किया गया। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से फैक्ट्री की उन्नति, सुख-समृद्धि और सभी के सुरक्षित एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र से पहुंचे लोगों और अतिथियों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन का भी विशेष इंतजाम किया गया था। परिसर में बच्चों के लिए मिकी माउस सहित विभिन्न प्रकार के झूलों और खेलकूद की व्यवस्था की गई। बच्चों ने झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों का जमकर आनंद उठाया। इस मौके पर सुनील दीक्षित ने बताया कि फैक्ट्री में प्रत्येक वर्ष विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजन को भव्य रूप से मनाया गया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के कर्मचारियों के साथ आसपास के क्षेत्र से आने वाले लोगों के लिए भी भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में फैक्ट्री परिसर पूरे दिन उत्सव के माहौल में नजर आया। पूजा-अर्चना, भंडारे और मनोरंजन की व्यवस्थाओं में कर्मचारियों और लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।3
- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सोंपा एसपी को ज्ञापन संभल में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने सोंपा एसपी को ज्ञापन संभल में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एसपी को अपर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। अवैध खनन, अवैध शराब की बिक्री, थानों में दलालों की सक्रियता और पुलिस चेकिंग के नाम पर किसानों के कथित उत्पीड़न का मुद्दा उठाया गया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर एक बजे किसानों ने एसपी को ज्ञापन दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि अवैध खनन से सड़कें खराब होने के साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। गांवों में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग की गई। किसानों ने थानों में दलालों की सक्रियता पर अंकुश लगाने, छोटे ग्रामीण विवाद पंचायत स्तर पर सुलझाने और कृषि कार्यों के लिए शहर आने-जाने वाले किसानों को चेकिंग के नाम पर अनावश्यक परेशान न करने की मांग की। संगठन ने पुलिस प्रशासन से मामलों में कार्रवाई की मांग की। बाईट - शंकर सिंह यादव अध्यक्ष किसान यूनियन अराजनैतिक चैनल के लिए खबर लिख कर दो4
- Dilari:छिपकली से एक्सीडेंट! गड्डै में गिरी कार बाल बाल बचा बड़ा हादसा।1
- अमरोहा यूपी!ब्रेकिंग... ढवारसी में ईदगाह की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण परेशान खुले में शौच करने का वीडियो पहले भी हो चुका है वायरल आसपास की महिलाओं को परेशानी होने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप विरोध करने पर हाथ में छुरा लेकर हमला करने का वीडियो वायरल ग्रामीणों में दहशत, बड़ी घटना होने की जताई आशंका आदमपुर पुलिस पर कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम ढवारसी का बताया जा रहा है वायरल वीडियो1
- संभल में हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। संभल में हुड़दंगियों पर पुलिस की कार्रवाई संभल में हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने हुड़दंग करने वाले लोगों की परेड कराई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। संभल में पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सड़क पर पैदल परेड कराई। पुलिस की निगरानी में कराई गई इस परेड के दौरान लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई के बाद पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त भी बढ़ाई है।1
- अमरोहा/रहरा। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रहरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात बरतौरा क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, तमंचे की नाल में फंसा खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की है। अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी अताउल्ला गिरफ्तार, पैर में लगी गोली1