Shuru
Apke Nagar Ki App…
सासनी में मौसम ने ली करवट सासनी में मौसम ने फिर एक बार ली करवट। जहां करीब एक हफ्ते से निकल रही कड़ाके की धूप में मौसम के तापमान को गर्म कर दिया था लोगों ने गर्म कपड़े रखकर गर्मी के कपड़े निकाल लिए थे वही आज बुधवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ हल्की बौछार भी देखने को मिली जिससे मौसम वह हवा सर्द हो गई लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े।
Journalists Sasni
सासनी में मौसम ने ली करवट सासनी में मौसम ने फिर एक बार ली करवट। जहां करीब एक हफ्ते से निकल रही कड़ाके की धूप में मौसम के तापमान को गर्म कर दिया था लोगों ने गर्म कपड़े रखकर गर्मी के कपड़े निकाल लिए थे वही आज बुधवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ हल्की बौछार भी देखने को मिली जिससे मौसम वह हवा सर्द हो गई लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सासनी में भारतीय किसान संघ की एक आवश्यक बैठक की गई । इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा समिति की गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक ब्रज प्रांत संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुमार किसान निधि में आहूत की गई। समिति पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश पाठक सहमंत्री द्वारा पुरानी कार्यकारिणी भंग की गई तत्पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में शिव कुमार शर्मा को अध्यक्ष पद से नवाजा गया तो वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज मिश्रा को सौंपी गई। इस दौरान समिति की महिला प्रमुख श्रीमती चौधरी माधवी देवी, कृष्ण कुमार शर्मा, विमल कुमार, विकास शर्मा जगदीश तोमर, भूरा मास्टर, आदि मौजूद रहे।4
- अलीगढ़ में गौंडा भाजपा जिला कार्यकारिणी में रजत उपाध्याय और हृदेश चौधरी को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर कस्बे और क्षेत्र के लोगों ने उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी, फूलमालाएं, पटका और पगड़ी पहनाकर दोनों नेताओं का अभिनंदन किया। रजत उपाध्याय और हृदेश चौधरी ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी जताई। दोनों नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व और जिला अध्यक्ष चौधरी कृष्ण पाल सिंह लाल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चौधरी सुरेंद्र सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार अटल, चौधरी होशियार सिंह, रामेश्वर गौतम, संतोष माधव, गोपाल शर्मा, हरेंद्र चौधरी, मनोज चौधरी, सतीश चौधरी, गजेंद्र चौहान, नरेश चौधरी, भोला शास्त्री, राजू उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, लखन वाष्र्णेय और विकास गुप्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।1
- भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन एवं जिला अध्यक्ष ठाकुर आशीष सिंह की प्रेस वार्ता।2
- इगलास कोतवाली क्षेत्र के गाँव सतलोनी कलां स्थित सरकारी पशु अस्पताल में भीषण आग लग जाने के कारण काफी नुकसान हुआ है. अस्पताल में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी.1
- हाथरस सदर तहसील के बाहर महिला से मारपीट का मामला आया सामने, पति की जमानत कराने पहुंची थी पीड़ित महिला पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने की नोकझोंक और गाली-गलौज आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप घटना का वीडियो भी आया सामने, इलाके में मचा हड़कंप शोर-शराबे से मौके पर जुटी लोगों की भीड़ पीड़िता ने कोतवाली हाथरस गेट में दी तहरीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति की जमानत कराने गई थी, तभी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की।”1
- बड़ी खबर: अलीगढ़ के गौण्डा में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, निकली भव्य शोभायात्रा गौण्डा (अलीगढ़): जनपद के ब्लॉक गौण्डा स्थित रामलीला पैठ से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति और उत्साह के इस संगम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरा क्षेत्र "जय श्री राम" और "जय हनुमान" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तिमय शुभारंभ और पूजन शोभायात्रा का श्रीगणेश प्रदीप कुमार गंगा (जिलाध्यक्ष, हरिगढ़ उद्योग व्यापार मण्डल उ.प्र.) द्वारा हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथियों—प्रदीप कुमार गंगा, रूपकिशोर गर्ग (ग्राम विकास अधिकारी), कपिल चौधरी (जिला कोषाध्यक्ष, भाजपा) और पंकज साईराम (साईं ग्रुप प्रॉपर्टीज) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। आकर्षण का केंद्र रहीं 12 फुट की प्रतिमा और मनमोहक झांकियां शोभायात्रा में आस्था और कला का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। यात्रा के मुख्य आकर्षण निम्नलिखित रहे: • हनुमान जी की विशाल मूर्ति: 12 फुट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा ने सभी का ध्यान खींचा। • जीवंत झांकियां: रामदरबार, राधा-कृष्ण और भोले-पार्वती की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। • अखाड़ा और नृत्य: शोभायात्रा में 07 काली के स्वरूपों ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए। साथ ही शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण के स्वरूपों द्वारा प्रस्तुत सुंदर नृत्य और नाग-नागिन डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन समिति और प्रशासन की मौजूदगी इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मेला समिति और स्थानीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे: • मेला संरक्षक: धर्मा भैया • मेला अध्यक्ष: तरुण अटल • मेला संयोजक: लक्ष्मण वार्ष्णेय • कोषाध्यक्ष: भूपेंद्र वार्ष्णेय व नीरज चौधरी • महामंत्री: ईशांत वार्ष्णेय • संगठन प्रतिनिधि: अभिषेक पालीवाल (जिला सहमंत्री, विहिप एवं बजरंग दल) अन्य सहयोगी:अनिल चौधरी, विशाल चौधरी, राजू उपाध्याय, टिंकल उपाध्याय, सचिन वार्ष्णेय, घंशू बजरंगी, लोकेश भज्जी, हरिओम बजरंगी, अश्वनी शर्मा, देवा रेडीमेड, राहुल चौधरी, जतिन शर्मा, जतिन चौधरी समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता और गौण्डा पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहा। "हनुमान जी अटूट भक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। आज के समय में हमें उनके जीवन से धैर्य और संकट के समय विचलित न होने की प्रेरणा लेनी चाहिए। यह शोभायात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी एकता और अटूट आस्था का संगम है।" मेला अध्यक्ष - तरुण अटल भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई इस शोभायात्रा ने क्षेत्र में एकता और सौहार्द का संदेश दिया।1
- सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने UPPCS-2024 परीक्षा में 51वीं बी रैंक हासिल कर न केवल सिकंदराराऊ, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से नगर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और मिठाई बांटकर उनका भव्य स्वागत किया। अमित कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, अगसौली से हुई, जहां वह हमेशा अपनी कक्षा में अव्वल आते थे। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें लगातार प्रशस्ति पत्र और सराहना मिलती रही, जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत होता गया। उन्होंने बताया कि एक बार स्कूल में सम्मान समारोह के दौरान उप जिलाधिकारी (SDM) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उस समय एसडीएम का व्यक्तित्व, रुतबा और सम्मान देखकर उनके मन में भी एक प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारी बनने की प्रेरणा जगी। तभी उन्होंने ठान लिया कि वह UPPCS जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी अलग पहचान बनाएंगे। अमित ने इसके बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उन्होंने सरकारी नौकरी की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। मेहनत के बल पर उनका चयन लेखपाल पद पर हो गया और उनकी तैनाती सहारनपुर नगर में हुई। लेखपाल की नौकरी करते हुए भी उन्होंने अपने सपने को नहीं छोड़ा और पूरी लगन के साथ UPPCS की तैयारी जारी रखी। उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में उन्होंने मेंस परीक्षा तक सफलता प्राप्त की, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो सका। दूसरे प्रयास में भी उन्होंने प्री और मेंस परीक्षा पास की, मगर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। तीसरे प्रयास में अपनी पिछली कमियों को दूर करते हुए पूरे आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत के साथ फिर परीक्षा दी। आखिरकार UPPCS-2024 में सफलता प्राप्त कर 51वीं बी रैंक हासिल की और उनका चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर हुआ। अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने लखनऊ में रहकर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सरकारी कोचिंग से तैयारी की, जिसने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अमित की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। मोहल्ले और नगर के लोगों, रिश्तेदारों व मित्रों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। अमित कुमार के निजी जीवन की बात करें तो कुछ वर्ष पहले उनके पिता का निधन हो चुका है। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनकी माता सरकारी सेवा में थीं, लेकिन बेटे के चयन के बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। अमित की यह सफलता संघर्ष, धैर्य और निरंतर मेहनत का प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।1
- अलीगढ के थाना गोंडा कोतवाल नरेंद्र यादव जी बने क्षेत्राधिकारी,आलाधिकारियों ने लगाए सिल्वर स्टार1