Shuru
Apke Nagar Ki App…
पति पत्नी ने अंतिम समय तक निभाया जीने मरने का वादा,घटना जिसने सभी की आंखे की नम, धार जिले के बाग में हुई घटना ने सभी की आंखों को नम कर दिया एक साथ पति पत्नी को दी अंतिम विदाई।घटना के बाद परिवार सहित क्षेत्र में छाई थी शौक कि लहर।
सतीश केवट
पति पत्नी ने अंतिम समय तक निभाया जीने मरने का वादा,घटना जिसने सभी की आंखे की नम, धार जिले के बाग में हुई घटना ने सभी की आंखों को नम कर दिया एक साथ पति पत्नी को दी अंतिम विदाई।घटना के बाद परिवार सहित क्षेत्र में छाई थी शौक कि लहर।
- Rajendra Kumar ShivastavBadi, Raisen😤1 hr ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पानसेमल ।भगवान महावीर की जयंती पर सकल जैन श्रीसंघ द्वारा अहिंसा परमोधर्म संदेश के साथ मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली।जलगोन रोड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में महावीर भगवान के जयकारों के साथ आसपास ग्रामों से समाजजन शामिल रहे।समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान महावीर के आदर्शो पर चलने की बात कहते हुए सभी को जयंती की बधाई दि।समाज के वरिष्ठ अशोक जैन ने कहा कि जियो और जीने दो के संदेश के साथ शोभायात्रा निकाली जो महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल में समाप्त हुई,जहां छोटे बच्चों ने सुंदर गीतों,कविताओं की प्रस्तुतियां दी।समाज द्वारा प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसके बाद समाजजनों ने स्नेहभोज और प्रसादी प्राप्त कर समापन किया।आयोजन में नगर सहित आमदा,जूनापानी,दौड़वाडा,टेमला, जलगोन व अन्य ग्रामों से समाजजन शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन मनु जैन ने किया समाज के अध्यक्ष हेमंत जैन बिन्नी द्वारा सभी का आभार जताया।1
- निवाली: श्रीराम वनवास के प्रसंग पर भावुक हुए श्रद्धालु, श्रीराम-सीता के स्वरूपों ने किया मंत्रमुग्ध : वन गमन दौरान श्रोताओं की आंखें छलकी निवाली।31 मार्च मंगलवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) नगर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान आज 'श्रीराम वनवास' का हृदयस्पर्शी प्रसंग सुनाया गया। प्रख्यात कथावाचक पंडित रमेश चन्द्र शर्मा ने जब प्रभु श्रीराम के वन गमन का मार्मिक वर्णन किया, तो पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालुओं की आँखें छलक आईं। भक्ति और भाव का अनूठा संगम कथा के दौरान जब श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप मंच पर अवतरित हुए, तो पूरा वातावरण 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान हो गया। पंडित जी ने अपनी सुमधुर वाणी में बताया कि कैसे पिता के वचनों को निभाने के लिए प्रभु ने राजसी सुखों का त्याग कर सहर्ष वनवास स्वीकार किया। उनके साथ माता सीता और अनुज लक्ष्मण का वन की ओर प्रस्थान करना त्याग और कर्तव्य की पराकाष्ठा को दर्शाता है। मार्मिक भजनों पर थिरके श्रद्धालु कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए वनवास प्रसंग के भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। झांकी के माध्यम से दिखाए गए इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को त्रेतायुग की जीवंत अनुभूति कराई। नगर में भक्तिमय माहौल श्रीराम कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। स्थानीय आयोजन समिति ने बताया कि कथा के माध्यम से नई पीढ़ी को रामायण के आदर्शों और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ दिन की कथा का विश्राम हुआ।4
- खरगोन जिले के गोगावां में इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़, 2 अलग-अलग कार्रवाई में 15 अवैध हथियार बरामद।1
- बड़वानी। सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार रात श्री गौड़ मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित हुई, जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में तय किया गया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 4 बजे कालिका माता मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोटी माता मंदिर, रणजीत चौक और रानीपुरा स्थित समाज धर्मशाला पहुंचेगी, जहां महाआरती के बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा। समाजजनों से अपील की गई है कि वे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों। पुरुष धोती-कुर्ता या पजामा-कुर्ता तथा महिलाएं लाल-पीली साड़ी धारण करेंगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन भी किया जाएगा, जो अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगी। बैठक में महिला मंडल गठन का निर्णय लिया गया, जिसके लिए 10 अप्रैल तक सभी ब्राह्मण समाजों से संपर्क कर गठन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं 6 अप्रैल से प्रतिदिन रात 8 बजे धर्मशाला में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके अलावा 5 अप्रैल को बृहद बैठक आयोजित होगी।जिसमे भोजन भी रहेगा जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को शाम 7 बजे महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें दाल, चावल, मिक्स सब्जी और श्रीखंड परोसा जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए बैंड-बाजे सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी और अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।1
- सेंधवा (निमाड़): सेंधवा के समीप ग्राम चाटली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही सगे बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मक्का बेचने की बात को लेकर पिता भुवान सिंह और उसके बेटे आकाश के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल आकाश को 108 एंबुलेंस की सहायता से सेंधवा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बड़वानी रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना सेंधवा ग्रामीण थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल आकाश की मां और पत्नी ने घटना को लेकर दुख जताते हुए बताया कि मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।1
- पेट्रोल डीजल को ला रहे जहाज से नेवी के जवान ने किया विडिओ वाइरल, कहाँ दुनिया मे पेट्रोल डीजल के भाव दुगुने हो गए है क्युकी युद्ध चल रहा है। परन्तु हमें गर्व होना चाहिए की हम भारतीय है और हमारे देश मे पेट्रोल, डीजल के भाव नहीं बड़े है। जो पहले भाव थे आज भी वही है। हम् भारतीय है हमें अपने देश का साथ देना चाहिए और भारतीय सरकार पर गर्व करना चाहिए।1
- Post by Journalist Akki1
- पानसेमल। खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर नेत्रहीन बुजुर्ग हादसे का शिकार हो गया जिसमें उसे गंभीर चोट आई है।घटना खड़ीखम के निकट हुई जिसमें नेत्रहीन मिचरा पिता फूलसिंह वास्कले उम्र करीब 60 वर्ष निवासी नांदीयाबढ़ गंभीर घायल हुआ है।ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित FRV वाहन पहुंचा ड्यूटी पर तैनात पायलट निकेश पाटिल,आरक्षक नवीन अटोदे ने शासकीय अस्पताल पानसेमल पहुंचाया।डॉक्टर सीताराम सोलंकी ने स्टाफ के साथ उपचार करवाया।इसी घटना में बाइक पर सवार गणेश पिता मोहन चौहान उम्र करीब 40 वर्ष निवासी पानसेमल घायल हुए हैं।मोतीराम तुकाराम गिरासे ,युवराज गिरासे,दिलीप पवार,भाईदास चौधरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार एंबुलेंस पर ड्यूटी दे रहे,मोहन बर्डे,अटेंडर रमेश चौहान ने मिचरा वास्कले को हायर सेंटर ले जाया गया।प्रत्यदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार द्वारा लापरवाही से बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों घायल हुए हैं वही घटना कैसे हुई यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घायलों के सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे थे।4