झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक के नेतृत्व में मिला शिष्टमंड टंडवा : सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास के नेतृत्व में टंडवा प्रखंड का एक शिष्टमंडल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से रांची में मिला। शिष्टमंडल ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं के बारे में बात की। समस्याओं में प्रमुख रूप से सड़क दुर्घटना, प्रदूषण की समस्या, प्रदूषण से बढ़ते बीमारी, एनटीपीसी फ्लायश राख की ढुलाई में अपनी मनमानी ढंग से रोड में जहां तहां राख गिरा देने से आम जनों की बढ़ती समस्या, स्थानीय युवकों के रोजगार, क्षेत्र के विकास एवं संगठनात्मक मजबूती से संबंधित विषय पर सकारात्मक चर्चा किया गया। शिष्टमंडल ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मरांडी जी को टंडवा आने का भी आग्रह किया एवं मुलाकात के दौरान चूंदरू धाम की आस्था, आध्यात्म और प्राकृतिक छटा का भी उल्लेख किया। मिलनेवाले शिष्टमंडल में टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय,
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक के नेतृत्व में मिला शिष्टमंड टंडवा : सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास के नेतृत्व में टंडवा प्रखंड का एक शिष्टमंडल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से रांची में मिला। शिष्टमंडल ने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं के बारे में बात की। समस्याओं में प्रमुख रूप से सड़क दुर्घटना, प्रदूषण की समस्या, प्रदूषण से बढ़ते बीमारी, एनटीपीसी फ्लायश राख की ढुलाई में अपनी मनमानी
ढंग से रोड में जहां तहां राख गिरा देने से आम जनों की बढ़ती समस्या, स्थानीय युवकों के रोजगार, क्षेत्र के विकास एवं संगठनात्मक मजबूती से संबंधित विषय पर सकारात्मक चर्चा किया गया। शिष्टमंडल ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मरांडी जी को टंडवा आने का भी आग्रह किया एवं मुलाकात के दौरान चूंदरू धाम की आस्था, आध्यात्म और प्राकृतिक छटा का भी उल्लेख किया। मिलनेवाले शिष्टमंडल में टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय,
- टाइगर का सदन में गर्जन! 🐯🔥 सदन में जयराम महतो ने झारखंडी अस्मिता पर जो दहाड़ लगाई है, उसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। सत्ता और विपक्ष दोनों निरुत्तर थे क्योंकि आज बात सिर्फ राजनीति की नहीं, बल्कि हर झारखंडी के हक और अधिकार की थी।1
- *भव्य उद्घाटन संपन्न आजसू (NDA) क्रिकेट टूर्नामेंट केरेडारी 2026 का भव्य उद्घाटन*1
- हजारीबाग (जिला परिषद चौक)। झारखंड के लाखों शिक्षित बेरोजगार युवाओं का धैर्य अब टूट रहा है। पिछले 10 वर्षों से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन नहीं होने के विरोध में आज अभ्यर्थियों ने हजारीबाग जिला में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और जिला परिषद चौराहे पर सरकार का पुतला दहन किया। झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के सदस्य जीवन कुमार ने कहा कि झारखंड के 25 साल के इतिहास में यह परीक्षा केवल दो बार, 2013 और 2016, आयोजित की गई है। 2016 के बाद से कोई भी JTET परीक्षा नहीं हुई है।2024 में फॉर्म भरवाने के बाद नियमावली को रद्द कर दिया गया था,जिसमें 3.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे "गंभीर लापरवाही" करार दिया है । अदालत ने सरकार को निर्देश दिया था कि 31 मार्च 2026 तक हर हाल में JTET का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।लेकिन अब तक इस पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया,सरकार कोर्ट के आदेश के प्रति भी उदासीन है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित नहीं करती है, तो यह आंदोलन केवल पुतला दहन तक सीमित नहीं रहेगा, विधानसभा सत्र के दौरान राज्य स्तरीय आंदोलन होगा। आज के कार्यक्रम में जीवन कुमार,रविंद्र कुमार, राधे मेहता,विक्रम कुमार,मिथिलेश कुमार,देव कुमार,तथा दर्जनों छात्र उपस्थित थे।1
- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। मंत्री के इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों में भी चर्चा रही। विधानसभा परिसर पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि साइकिल से आने का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इरफान अंसारी ने कहा कि आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में साइकिल एक बेहतर और सस्ता विकल्प भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम और साइकिल चलाना बेहद लाभकारी है। इस दौरान मंत्री ने देश में बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एलपीजी सहित कई आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि रामनवमी के दौरान डीजे बजाने के मुद्दे पर भाजपा का धरना केवल राजनीतिक नाटक है। उन्होंने कहा कि देश सभी धर्मों के लोगों का है और समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।1
- हजारीबाग: बीती रात्रि हजारीबाग जिला के सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हुटपा में NH-522 सड़क किनारे एक पेड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पेड़ धू-धू कर जलने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।1
- रामनवमी पर डीजे रोक के फैसले के खिलाफ सदन में विरोध प्रदर्शन?1
- (11 मार्च) समर्पण दीप मलमाड़ू बी एड कॉलेज के सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों का समूह मंगलवार को रांची से दिल्ली- जोधपुर -जैसलमेर- जयपुर -आगरा के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए, बी एड के विद्यार्थियों को यह बताया गया है कि जिस को आप पुस्तकों में पढ़ते है उसे प्रायोगिक रूप से भी जनना अतिआवश्यक है यह कथन प्राचार्य महोदय ने ट्रेन चढ़ने से पहले यह बात कही,मौके पर सचिव नवल किशोर गुप्ता सर ने भी कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ शैक्षणिक भ्रमण पर भी जाना चाहिए ,क्योंकि इससे विद्यार्थियो के ज्ञान में वृद्धि होती है। इस शैक्षणिक भ्रमण में जाने वाले सहायक प्राध्यापकों में प्राचार्य डॉ दशरथ महतो, डॉ आनन्द कुमार भगत, शैलेश कुमार दास, डॉ मधु रंजन, अंकिता कुमारी और दिनेश महतो साथ में पर्यटन मार्गदर्शक संतोष रजक विद्यार्थियों में निशा,अर्चना,दीपिका,श्वेता,कंचन,सुषमा, पुष्पा, मंजु,मुस्कान, शशिकला, शशिका रुचिका,सिमरन अक्षय,नितेश, वीरेन्द्र, संदीप मोतीलाल, राहुल,रोहित, इत्यादि लोग शामिल है।1
- झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से क्या कुछ कहा देखिए इस वीडियो की पूरी रिपोर्ट में...... पगार कोल माइंस के ग्रामीणों की चीख: आखिर कब जागेगी सरकार? 📢 झारखंड की धरती संसाधनों से भरपूर है, लेकिन पगार कोल माइंस (Pagar Coal Mines) के ग्रामीणों की स्थिति देखकर दिल दहल जाता है। जिस माटी से कोयला निकलकर देश को रोशन कर रहा है, वहीं के लोग आज बुनियादी सुविधाओं, शुद्ध हवा और साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। विस्थापन का दंश और प्रदूषण की मार झेलते इन ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। क्या हेमंत सोरेन सरकार की विकास योजनाओं का लाभ इन दूर-दराज के इलाकों तक नहीं पहुँचेगा? हमारी मांगें: ✅ प्रभावित परिवारों का अविलंब और सम्मानजनक पुनर्वास हो। ✅ स्थानीय युवाओं को कोल माइंस में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार मिले। ✅ क्षेत्र में सीएसआर (CSR) फंड के जरिए आधुनिक अस्पताल और स्कूल बनाए जाएं। ✅ खनन से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाई जाए। हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास की कीमत मासूम ग्रामीणों की जिंदगी और उनका भविष्य नहीं होनी चाहिए। प्रशासन और सरकार से अनुरोध है कि इस मानवीय संकट पर तत्काल ध्यान दें। 1