logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंडोलिया में डंपिंग यार्ड विवाद भड़का, पथराव में 15 घायल, प्रशासन पर हमला कुशलगढ़ नगर पालिका के प्रस्तावित डंपिंग यार्ड को लेकर हिंडोलिया ग्राम में मंगलवार को हिंसा भड़क गई। राजस्व विभाग द्वारा भूमि की मार्किंग के दौरान ग्रामीणों ने अचानक पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस, नगर पालिका व राजस्व विभाग के 15 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी घायल हो गए और कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीएम राकेश कुमार न्योल के अनुसार, बातचीत के बीच पहाड़ियों से सुनियोजित तरीके से पथराव शुरू हुआ, जिससे हालात बिगड़ गए। डीएसपी महिपाल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित की गई। घटना में महिला कांस्टेबल जोशना, एएसआई अमृतलाल डामा, राजमल सहित कई कर्मचारी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए रेफर किया गया। ग्रामीणों ने गांव में डंपिंग यार्ड का विरोध करते हुए इसे जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बताया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव है और प्रशासन समाधान के प्रयास में जुटा है।

11 hrs ago
user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
वागड़ न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
11 hrs ago

हिंडोलिया में डंपिंग यार्ड विवाद भड़का, पथराव में 15 घायल, प्रशासन पर हमला कुशलगढ़ नगर पालिका के प्रस्तावित डंपिंग यार्ड को लेकर हिंडोलिया ग्राम में मंगलवार को हिंसा भड़क गई। राजस्व विभाग द्वारा भूमि की मार्किंग के दौरान ग्रामीणों ने अचानक पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस, नगर पालिका व राजस्व विभाग के 15 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी घायल हो गए और कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीएम राकेश कुमार न्योल के अनुसार, बातचीत के बीच पहाड़ियों से सुनियोजित तरीके से पथराव शुरू हुआ, जिससे हालात बिगड़ गए। डीएसपी महिपाल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित की गई। घटना में महिला कांस्टेबल जोशना, एएसआई अमृतलाल डामा, राजमल सहित कई कर्मचारी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए रेफर किया गया। ग्रामीणों ने गांव में डंपिंग यार्ड का विरोध करते हुए इसे जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बताया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव है और प्रशासन समाधान के प्रयास में जुटा है।

More news from Banswara and nearby areas
  • [17/03, 2:47 pm] dharmendrasoni7678: ्कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (।कुशलगढ़ कचरा संग्रह की जमीन को लेकर प्रशासन व ग्रामीण आमने-सामने ,,,,,,,,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में उस समय बवाल हो गया जब उप खंड प्रशासन पुलिस तथा नगरपालिका कुशलगढ़ का पुरा अमला मोके पर पंहुचा प्राप्त जानकारी अनुसार कुशलगढ़ नगरपालिका को कचरा संग्रह के लिए हिन्डोलिया चारण गांव में सरकार ने जगह उपलब्ध कराई थी हम आपको बतादे की कार्यालय तहसीलदार कुशलगढ़ क्रमांक संख्या राज्स्व 2026/97 राजस्व गांव हिंडोलिया चारण के खसरा संख्या 198रकबा 8094किस्म मगरी जो जो कुशलगढ़ नगरपालिका के नाम दर्ज हे उक्त जमीन के सिमाकंन हैतु गिरदावर मुकेश,,चेतन निगम,महेश ,पंकज यादव पटवारी पदमसिंह,भरत सिंगाड,कपील अड़,व नरबेश सहीत सभी कचरा संग्रह की जमीन का सिमाकंन करने मोके पर पहुंचे की हिंडोलिया चारण के लोगो को सिंमाकंन की भनक लगी तो आवैश में आकर प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों पर अचानक हमला कर दिया बाईक तक गिरादी इतना ही नहीं वंहा लोगों ने पत्थर बाजी भी की मोकू पर पुलिस बल सहीत अन्य लोग भी मौजूद थे [17/03, 2:47 pm] dharmendrasoni7678: समाचार लिखे जाने तक एक पुलिस कर्मी को चोट लगी उसे अस्पताल कुशलगढ़ ले जाने के समाचार भी है [17/03, 2:47 pm] dharmendrasoni7678: इतना ही नहीं टीम प्रभारी पंकज यादव भी मौजूद थे यह खबर एक्स्युलिव हे
    4
    [17/03, 2:47 pm] dharmendrasoni7678: ्कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (।कुशलगढ़  कचरा संग्रह की जमीन को लेकर प्रशासन व ग्रामीण आमने-सामने ,,,,,,,,,,,,, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में उस समय बवाल हो गया जब उप खंड प्रशासन पुलिस तथा नगरपालिका कुशलगढ़ का पुरा अमला मोके पर पंहुचा प्राप्त जानकारी अनुसार कुशलगढ़ नगरपालिका को कचरा संग्रह के लिए हिन्डोलिया चारण  गांव में सरकार ने जगह उपलब्ध कराई थी हम आपको बतादे की कार्यालय तहसीलदार कुशलगढ़ क्रमांक संख्या राज्स्व  2026/97 राजस्व गांव हिंडोलिया चारण के खसरा संख्या 198रकबा 8094किस्म मगरी जो जो कुशलगढ़ नगरपालिका के नाम दर्ज हे उक्त जमीन के सिमाकंन हैतु गिरदावर मुकेश,,चेतन निगम,महेश ,पंकज यादव पटवारी पदमसिंह,भरत सिंगाड,कपील अड़,व नरबेश सहीत सभी कचरा संग्रह की जमीन का सिमाकंन करने मोके पर पहुंचे की हिंडोलिया चारण के लोगो को सिंमाकंन की भनक लगी तो आवैश में आकर प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों पर अचानक हमला कर दिया बाईक तक गिरादी इतना ही नहीं वंहा लोगों ने पत्थर बाजी भी की मोकू पर पुलिस बल सहीत अन्य लोग भी मौजूद थे
[17/03, 2:47 pm] dharmendrasoni7678: समाचार लिखे जाने तक एक पुलिस कर्मी को चोट लगी उसे अस्पताल कुशलगढ़ ले जाने के समाचार भी है
[17/03, 2:47 pm] dharmendrasoni7678: इतना ही नहीं टीम प्रभारी पंकज यादव भी मौजूद थे यह खबर एक्स्युलिव हे
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    Kushalgarh, Banswara•
    12 hrs ago
  • हेलो दोस्तों यह राजस्थान प्रतापगढ़ के भद्र तालाब गांव में एक मकान बना हुआ है जो प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला करता है जिसमें अभी तक सत्य नहीं है और यह बालीपति रूप से अधूरा है
    1
    हेलो दोस्तों यह राजस्थान प्रतापगढ़ के भद्र तालाब गांव में एक मकान बना हुआ है जो प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला करता है जिसमें अभी तक सत्य नहीं है और यह बालीपति रूप से अधूरा है
    user_X_item_ptg
    X_item_ptg
    Farmer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by रंग लाल मीणा
    1
    Post by रंग लाल मीणा
    user_रंग लाल मीणा
    रंग लाल मीणा
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • प्रतापगढ़-निम्बाहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर एक डम्पर के तेल की टंकी में लिंकेज होने के कारण वेल्डिंग के दौरान अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी तेल के टैंक में गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    1
    प्रतापगढ़-निम्बाहेड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर एक डम्पर के तेल की टंकी में लिंकेज होने के कारण वेल्डिंग के दौरान अचानक आग लग गई।
जानकारी के अनुसार वेल्डिंग करते समय निकली चिंगारी तेल के टैंक में गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    user_Vikram Singh
    Vikram Singh
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने क्षेत्र की लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने 14 वर्षों से अधूरी डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी बांसवाड़ा रेल मानचित्र से कटा हुआ है। रोत ने वंदे भारत एक्सप्रेस के अत्यधिक किराए को कम करने, इसे सूरत तक बढ़ाने और दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा (मेवाड़ व चेतक एक्सप्रेस का विस्तार) की पुरजोर मांग की। साथ ही, उन्होंने डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का नाम भील राजा डूंगर बरंडा के नाम पर रखने और भूमि अधिग्रहण के बदले आदिवासियों को उचित मुआवजा दिलाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सांसद ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि नई रेल लाइनों का उद्देश्य केवल क्षेत्र की खनिज संपदा का दोहन है, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
    1
    लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने क्षेत्र की लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने 14 वर्षों से अधूरी डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी बांसवाड़ा रेल मानचित्र से कटा हुआ है। रोत ने वंदे भारत एक्सप्रेस के अत्यधिक किराए को कम करने, इसे सूरत तक बढ़ाने और दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा (मेवाड़ व चेतक एक्सप्रेस का विस्तार) की पुरजोर मांग की। साथ ही, उन्होंने डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का नाम भील राजा डूंगर बरंडा के नाम पर रखने और भूमि अधिग्रहण के बदले आदिवासियों को उचित मुआवजा दिलाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सांसद ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि नई रेल लाइनों का उद्देश्य केवल क्षेत्र की खनिज संपदा का दोहन है, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (मोहकमपुरा विद्या निकेतन में हुआ कठ पुतली तथा नुक्कड़ नाटक व दी पर्यावरण की जानकारी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मोहकमपुरा में वन विभाग द्वारा पंच गौरव बांसवाड़ा के तत्वाधान में एक जिला एक वनस्पति प्रजाति सागवान संरक्षण एवं महत्व पर गीत नुक्कड़ नाटक कट पुतली के नाटक का विद्या निकेतन स्कूल मोहकमपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जीसमे विद्या निकेतन स्कूल के भैया महीनों आचार्यों दीदीयो व वन नाका मोहकमपुरा के वन पाल पारसिंग डीडोड सहीत अन्य लोगों ने भाग लिया
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी        (मोहकमपुरा विद्या निकेतन में हुआ कठ पुतली तथा नुक्कड़ नाटक व दी पर्यावरण की जानकारी             राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मोहकमपुरा में वन विभाग द्वारा पंच गौरव बांसवाड़ा के तत्वाधान में एक जिला एक वनस्पति प्रजाति सागवान संरक्षण एवं महत्व पर गीत नुक्कड़ नाटक कट पुतली के नाटक का विद्या निकेतन स्कूल मोहकमपुरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जीसमे विद्या निकेतन स्कूल के भैया महीनों आचार्यों दीदीयो व वन नाका मोहकमपुरा के वन पाल पारसिंग डीडोड सहीत अन्य लोगों ने भाग लिया
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    Kushalgarh, Banswara•
    15 hrs ago
  • महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन का संभागीय अधिवेशन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन के मुख्य आतिथ्य एवं जोन अध्यक्ष पृथ्वीराज जैन की अध्यक्षता में तलवाड़ा में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संभाग के 22 केंद्रों के 225 पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए कनबा केंद्र को कुल पांच अवार्ड से नवाजा गया, जिसमें सचिव अखिलेश पी. जैन को 'बेस्ट सचिव' के अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही, 'सुकून की छांव' प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क छाता वितरण व लंबी दूरी के सेवा कार्यों के लिए केंद्र को और भामाशाह श्रीमती पुष्पादेवी जैन को 'सर्वश्री अवार्ड' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, अजीत कोठिया, विनोद दोषी व सुरेश गांधी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर-बांसवाड़ा जोन का संभागीय अधिवेशन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन के मुख्य आतिथ्य एवं जोन अध्यक्ष पृथ्वीराज जैन की अध्यक्षता में तलवाड़ा में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संभाग के 22 केंद्रों के 225 पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए कनबा केंद्र को कुल पांच अवार्ड से नवाजा गया, जिसमें सचिव अखिलेश पी. जैन को 'बेस्ट सचिव' के अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही, 'सुकून की छांव' प्रोजेक्ट के तहत निशुल्क छाता वितरण व लंबी दूरी के सेवा कार्यों के लिए केंद्र को और भामाशाह श्रीमती पुष्पादेवी जैन को 'सर्वश्री अवार्ड' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गौतम राठौड़, अजीत कोठिया, विनोद दोषी व सुरेश गांधी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ​सागवाड़ा। बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में निरंतर वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को सागवाड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक सुरेंद्र बामनिया और प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर कोटेड के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से हाथों में तख्तियां और लॉरी में खाली गैस सिलेंडर लेकर मौन जुलूस के रूप में निकले। मुंह पर काली पट्टी बांधकर उपखंड कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वहां थाली बजाकर सरकार के विरुद्ध आक्रोश जताया। महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के दाम घटाने, प्रभावी सब्सिडी सुनिश्चित करने और पेट्रोल-डीजल पर करों की पुनर्समीक्षा कर आमजन को राहत देने की मांग की। इस दौरान चंद्रशेखर सिंघवी, अतुल सारगिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    ​सागवाड़ा। बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में निरंतर वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को सागवाड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक सुरेंद्र बामनिया और प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर कोटेड के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से हाथों में तख्तियां और लॉरी में खाली गैस सिलेंडर लेकर मौन जुलूस के रूप में निकले। मुंह पर काली पट्टी बांधकर उपखंड कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वहां थाली बजाकर सरकार के विरुद्ध आक्रोश जताया। महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के दाम घटाने, प्रभावी सब्सिडी सुनिश्चित करने और पेट्रोल-डीजल पर करों की पुनर्समीक्षा कर आमजन को राहत देने की मांग की। इस दौरान चंद्रशेखर सिंघवी, अतुल सारगिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.