रेलवे डीजल चोरी मामले का खुलासा – तीन अभियुक्त गिरफ्तार रांची रेल मंडल में कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे संपत्ति की सुरक्षा हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 27.03.2026, धारा 3(a) RP(UP) Act एवं 147 रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामले में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। दिनांक 28.03.2026 को गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार साहू के पुलिस रिमांड हेतु माननीय न्यायिक दंडाधिकारी (RJM), रांची के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया। दिनांक 29.03.2026 को न्यायालय के आदेशानुसार RPF पोस्ट हटिया द्वारा अभियुक्त अजय कुमार साहू को बीएमसी/जेल/होतवार, रांची से पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान अभियुक्त के निशानदेही पर आरपीएफ हटिया के एसआई उज्ज्वल कुमार, एसआई सूरज राजबंशी, एसआई दीपक कुमार, एएसआई सुबोध कुमार सिंह, स्टाफ संजीव कुमार, गौरव कुमार एवं अरुण कुमार, इन्स्पेक्टर आरपीएफ हटिया के पर्यवेक्षण में हटिया रेलवे यार्ड स्थित वाशिंग लाइन संख्या-05 पर जांच की गई, जहां एक रेलवे कर्मचारी शियो शंकर कुमार (Assistant/RCD/HTE) की पहचान की गई। पूछताछ में यह पाया गया कि अजय कुमार साहू ने दिनांक 26.03.2026 को अवैध रूप से 55 लीटर रेलवे डीजल खरीदने के लिए ₹5000/- फोनपे के माध्यम से भुगतान किया था। पूछताछ के दौरान रेलवे कर्मचारी शियो शंकर कुमार ने भी अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने उक्त राशि प्राप्त कर अवैध रूप से डीजल की बिक्री की। उसके निशानदेही पर डीजल निकासी स्थल (हाई स्पीड डीजल फ्यूल वाल्व, वाशिंग लाइन नं.-05) की पहचान की गई। मामले में एक अन्य व्यक्ति सम्पी कुमार की संलिप्तता भी सामने आई। गहन तलाशी एवं संपर्क के पश्चात सम्पी कुमार RPF पोस्ट हटिया उपस्थित हुआ, जहां दोनों अभियुक्तों द्वारा उसकी पहचान की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह “बाबा उद्योग कंपनी” में साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत है तथा इस अवैध लेन-देन में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। उसने ₹100/- फोनपे एवं ₹600/- नकद प्राप्त करने की बात स्वीकार की। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर शिव शंकर कुमार एवं सम्पी कुमार को धारा 6 RP(UP) Act के अंतर्गत विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा केस में जोड़ा गया।

- बुढ़मू प्रखंड के मुरूपिरी गांव में आयोजित दो दिवसीय हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव सह यज्ञ समारोह सोमवार को हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाला गया, जिसमें 300 से अधिक महिलाएं शामिल हुए और नगर भ्रमण करते हुए, जामुन धाम सेजल ग्रहण कर पुनः हनुमान मंदिर तक वापस लौट कलश स्थापना किया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, उप प्रमुख हरदेव साहू, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, समाज सेवी अरुण प्रजापति, कंपाल महतो, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रातभर भक्ति जगरण की प्रस्तुति से भक्ति का समां बांध दिया। यज्ञ पूजा के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष महावीर महतो, सचिव रामवशिष्ठ महतो, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति, उपकोषाध्यक्ष कैलाश शिखर, कमेटी के संरक्षक चिंतामण महतो,, जितेंद्र शिखर, परमानंद तिवारी, रिझू प्रजापति, सनोज यादव, सहदेव महतो, मुकेश महतो, जगनंदन शिखर, शंकर महतो, मीना दवी, फूल कुमारी देवी, मंजू दवी, समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।1
- सिस्टम सो चुकी है पर हम भी जगाते रहेंगे !!1
- झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या में झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया।1
- Post by Nation24 news1
- एक बार फिर महासचिव के पद पर डॉ०तारिक हुसैन का नामांकन। #anjumanislamiyachunaw20261
- राँची के हर क्षेत्र में जोरों सोरों से मनाया गया राम नवमी का त्योहार #purasuchnews151
- कुरु: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, 'रागिब मोबाइल' को भारी नुकसान कुरु (लोहरदगा): कुरु मुख्य बाजार के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार (28 मार्च) की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित 'रागिब मोबाइल' दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर जा घुसा। हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इंदिरा गांधी चौक के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे मोबाइल दुकान का शटर तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया। रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। हालांकि, दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और फर्नीचर को भारी क्षति पहुंची है। मौके पर अफरा-तफरी टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर फंसा हुआ है और दुकान का ढांचा बुरी तरह ढह गया है।1
- रातू: हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर विकास योजनाओं का शिलान्यास कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की। इन योजनाओं से क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और आवागमन आसान हो जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रमों में पहला स्थान रातू प्रखंड के कमड़े पंचायत के द्वारिकापुरी रोड नं-6 रहा, जहां PCC पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। दूसरा शिलान्यास पंडरा के अमरावती कॉलोनी में PCC पथ निर्माण के लिए हुआ। तीसरा कार्य रातू प्रखंड अंतर्गत फुटकलटोली पंचायत के तिलता चौक के समीप PCC पथ निर्माण का रहा। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय नेता उपस्थित हुए। विधायक जयसवाल ने कहा, "हमारा लक्ष्य हर गांव को बेहतर सड़क संपर्क देना है, ताकि विकास की रफ्तार तेज हो।" इन योजनाओं से क्षेत्रवासियों को दैनिक यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।1