logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पश्चिमी गंडक नहर की दूसरी पटरी पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य पास कुशीनगर पडरौना। शहर के बीच से गुजरी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की दूसरी पटरी पर करीब डेढ़ किलोमीटर तक टू-लेन सड़क का निर्माण कर बाईपास सड़क से जोड़ा जाएगा। इसके निर्माण होने से पहले से गंडक नहर की पटरी पर बनी सड़क पर वाहनों का दबाव कम होने के साथ नहर पार करने पर बनने वाली जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। यही नहीं शहर के रामधाम पोखरा पर स्वीकृत पुल निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। पुल निर्माण की जद में आए दो घरों को तोड़ने के लिए संबंधित को नोटिस दे दिया गया है। यह दोनों निर्माण कार्य होने के बाद शहर में जाम की समस्या से लोगों को बहुत हद तक निजात मिल जाएगी। नेपाल के झुलनीपुर से निकली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पडरौना शहर के बीच से गुजरते हुए तमकुहीराज के रास्ते बिहार की तरफ से गई है। गंडक नहर शहर के बीच से गुजरने के चलते शहर के लोगों को कहीं भी जाने के लिए इसको पार करना पड़ता है। इस गंडक नहर की उत्तरी पटरी पर पडरौना से नेपाल के झुलनीपुर तक टू-लेन सड़क का निर्माण कराया गया है। इस रास्ते कसया की तरफ से खड्डा, रामकोला, कप्तानगंज और नेपाल की तरफ से जाने वाले लोग नहर पर बने पुल को पार कर उत्तरी पटरी पर बनी सड़क से चले जाते हैं। लेकिन नहर के दोनों सड़क चौड़ा और इस पर बना पुल सकरा होने के नाते हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या को देखते हुए गंडक नहर पर बने सकरे पुल को चौड़ा करने का प्रस्ताव पहले ही स्वीकृत करा दिया गया है। लेकिन इस रास्ते कसया की तरफ से खड्डा, रामकोला, कप्तानगंज और नेपाल की तरफ से जाने वाले लोगों को पुल पार नहीं करना पड़े इसके लिए राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह की पहल पर शासन ने गंडक नहर की दक्षिणी पटरी पर करीब डेढ़ किलोमीटर टू-लेन सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। स्वीकृत यह सड़क आगे चलकर पडरौना बाईपास मार्ग में मिल जाएगी, जिसके रास्ते लोग आगे अपने गंतव्य की तरफ से चले जाएंगे। इस सड़क के निर्माण के लिए शासन ने 1.37 करोड़ रुपये की धनारिश स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 66 लाख रुपये जारी करते हुए पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है। नामित कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य की अन्य प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही निर्माण कार्य भी शुरू करा देगी।

2 hrs ago
user_Abulaish Ansari Kushinagr News
Abulaish Ansari Kushinagr News
Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
8c5c1e48-33e6-41e0-97a8-a6cb9927baf5

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अचानक मौसम में बदला करवट लोगों का हुआ बुरा हाल तेज हवा के साथ उड़ती रहा धूल तेज हवा के साथ उमस भरी गर्मी से लोग हुवे परेशान मौसम का मिजाज बदला अप्रैल माह में ही आपको लू का मजा। ऊपर से तेज हवा और उड़ते धूल ने लोगों को किया सराबोर। आज के दिन का तापमान लगभग 40 से 45 डिग्री के बीच रहा तेज हवा और धूल से लोगो को शांस लेने मे हो रही है दिक्क़त
    4
    अचानक मौसम में बदला करवट लोगों का हुआ बुरा हाल 
तेज हवा के साथ उड़ती रहा धूल 
तेज हवा के साथ उमस भरी गर्मी से लोग हुवे परेशान 
मौसम का मिजाज बदला अप्रैल माह में ही आपको लू का मजा।
ऊपर से तेज हवा और उड़ते धूल ने लोगों को किया सराबोर।
आज के दिन का तापमान  लगभग 40 से 45 डिग्री के बीच रहा तेज हवा और धूल से लोगो को शांस लेने मे हो रही है दिक्क़त
    user_Ajeet kumar bk Kushinagr
    Ajeet kumar bk Kushinagr
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • Post by Times of Uttar Pradesh
    1
    Post by Times of Uttar Pradesh
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • adhikariyon ki laparvahi
    1
    adhikariyon ki laparvahi
    user_Durvijay Prajapati
    Durvijay Prajapati
    खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जटहां बाजार ग्राम पंचायत के आधिकारिक पोर्टल पर वर्ष 2025-26 के लिए जारी विकास प्रस्ताव में गांव को 2030 तक आदर्श, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने का दावा किया गया है। दस्तावेजों में गरीबी उन्मूलन, स्वच्छता, जल प्रबंधन, हरित विकास और सुशासन जैसे 9 प्रमुख थीम को प्रमुखता दी गई है। लेकिन पोर्टल पर दिखाए गए इन दावों के विपरीत जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जटहां से कटाई भरपुरवा मार्ग पर फैले कूड़े के ढेर और उससे उठती दुर्गंध लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। राहगीर नाक दबाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे “स्वच्छ गांव” के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। इस समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के पोर्टल पर विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं दिखाई जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर नहीं दिखता। अब लोगों की मांग है कि सिर्फ पोर्टल और फाइलों तक सीमित विकास योजनाओं के बजाय वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि गांव को सच में स्वच्छ और विकसित बनाया जा सके।
    2
    कुशीनगर। 
जिले के विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जटहां बाजार ग्राम पंचायत के आधिकारिक पोर्टल पर वर्ष 2025-26 के लिए जारी विकास प्रस्ताव में गांव को 2030 तक आदर्श, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने का दावा किया गया है। दस्तावेजों में गरीबी उन्मूलन, स्वच्छता, जल प्रबंधन, हरित विकास और सुशासन जैसे 9 प्रमुख थीम को प्रमुखता दी गई है।
लेकिन पोर्टल पर दिखाए गए इन दावों के विपरीत जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जटहां से कटाई भरपुरवा मार्ग पर फैले कूड़े के ढेर और उससे उठती दुर्गंध लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। राहगीर नाक दबाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे “स्वच्छ गांव” के दावे पर सवाल उठ रहे हैं।
इस समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के पोर्टल पर विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं दिखाई जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर नहीं दिखता।
अब लोगों की मांग है कि सिर्फ पोर्टल और फाइलों तक सीमित विकास योजनाओं के बजाय वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि गांव को सच में स्वच्छ और विकसित बनाया जा सके।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Media house पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Abulaish Ansari Kushinagr News
    1
    Post by Abulaish Ansari Kushinagr News
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    1
    Post by मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    user_मुन्ना पड़रौना  कुशीनगर
    मुन्ना पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कुशीनगर में मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया वायरल,गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद,जमकर दो पक्षों में हुई मारपीट,मारपीट में 2 युवक हुए घायल,दोनो का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,घटना 19 अप्रैल की रात की बताई जा रही,पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी,पड़रौना कोतवाली अंतर्गत सिधुवा बाजार का मामला।
    1
    कुशीनगर में मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया वायरल,गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद,जमकर दो पक्षों में हुई मारपीट,मारपीट में 2 युवक हुए घायल,दोनो का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज,घटना 19 अप्रैल की रात की बताई जा रही,पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी,पड़रौना कोतवाली अंतर्गत सिधुवा बाजार का मामला।
    user_जुगनू शर्मा
    जुगनू शर्मा
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Times of Uttar Pradesh
    1
    Post by Times of Uttar Pradesh
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.