स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, तहसील ग्राउंड में परेड रिहर्सल का हुआ शुभारंभ दमोह। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जिले में शुरू हो गई हैं। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में आज गुरुवार शाम 5 बजे शहर के तहसील ग्राउंड पर परेड का नियमित रिहर्सल कराया जा रहा है। रक्षित निरीक्षक राघवेंद्र सिंह और प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली की मौजूदगी में विभिन्न विभागों की 10 से 12 टुकड़ियां परेड अभ्यास में भाग ले रही हैं। रिहर्सल के दौरान जवानों को अनुशासन, कदमताल की एकरूपता, समयबद्धता तथा राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से आयोजित करना है। इसके लिए परेड के साथ-साथ सुरक्षा, मंच व्यवस्था, अतिथि स्वागत एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

- दमोह टोकन न मिलने से नाराज किसानों ने जबलपुर दमोह मुख्य मार्ग के तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पर लगाया जाम।1
- अनेकों विषयों को लेकर CHO का बड़ा बयान खुलकर रखी बात विभाग को देना होगा ध्यान कई विषय चिंताजनक अनेकों विषयों को लेकर CHO का बड़ा बयान खुलकर रखी बात विभाग को देना होगा ध्यान कई विषय चिंताजनक डले ताले स्वस्थ सेवाएं अवरुद्ध1
- अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी का जन्म उत्सव 16 अगस्त 2026 बमचक पैलेस गुन्नौर में मनाया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि श्री दामोदर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि कमलेश भाई पटेल एवं अध्यक्ष श्री राम लोधी जी2
- पाखड़ी के चक्कर में कब तक रहोगे हाथ में कटोरा लिए कब तक रहोगे1
- दमोह तहसील में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, पीड़ित परेशान, कार्रवाई की मांग।"1