पुलिस मुठभेड़ में ट्रैक्टर चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चार ट्रैक्टर बरामद, अवैध तमंचे और कारतूस भी मिले महोबा। चरखारी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की बड़ी घटना का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर, दो अवैध तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार 1 मई 2026 को चरखारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रायनपुर निवासी दीनदयाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल की रात उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और क्षेत्राधिकारी रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में थाना चरखारी, स्वॉट और सर्विलांस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का ट्रैक्टर बेचने के लिए कुछ बदमाश गुढ़ा से पनवाड़ी होते हुए मध्यप्रदेश जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने गौरहारी और भटेवरा कलां के बीच टूटी पुलिया के पास घेराबंदी कर दी। देर रात संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली आते दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेन्द्र बघेल, रंजीत बघेल और रविन्द्र बघेल निवासी मुरैना, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात कबूल की। उनकी निशानदेही पर ग्राम गुढ़ा के एक बाग से तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर भी बरामद किए गए। घायल आरोपियों को उपचार के लिए पहले सीएचसी चरखारी और बाद में जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- महोबा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पनवाड़ी में विकास समिति को लेकर अब सियासी भूचाल आ गया है। इस मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है, जिससे गाँव का माहौल गरमा गया है।1
- महोबा शहर के पुराने प्राइवेट बस स्टैंड के पास वाहन खड़े करने के विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। बीती शाम हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 3 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। हादसे की वजह नाविक की मोबाइल पर बात करते हुए लापरवाही बताई जा रही है। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।1
- #EXCLUSIVE_VIDEO 💥 बारात में बवाल! #हमीरपुर के राठ में दूल्हे को सरेराह कार से खींचकर पीटा गया। 🚨 दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दूल्हे की कार में की तोड़फोड़, सिर फोड़कर किया घायल। 🎥 वायरल वीडियो में सड़क पर गुंडागर्दी का LIVE तांडव! पीड़ित पक्ष बोला—पहले भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई। 📍राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास की घटना। 💥 बारात में बवाल! #हमीरपुर के राठ में दूल्हे को सरेराह कार से खींचकर पीटा गया। 🚨 दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दूल्हे की कार में की तोड़फोड़, सिर फोड़कर किया घायल। 🎥 वायरल वीडियो में सड़क पर गुंडागर्दी का LIVE तांडव! पीड़ित पक्ष बोला—पहले भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई। 📍राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला गांव के पास की घटना। #Hamirpur #UPNews #BreakingNews #ExclusiveVideo #HamirpurPolice #ViralVideo #CrimeNews #UPPolice #Rath #WeddingChaos Did you like this feature?1
- छतरपुर में तेज़ रफ़्तार का कहर: स्कार्पियो की टक्कर से आपे चालक की मौत, दो गंभीर घायल छतरपुर शहर और आसपास लगातार बढ़ रही तेज़ रफ़्तार अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा शुक्रवार 8 मई 2026 की सुबह करीब 6 बजे थाना ओरछा रोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोंरा के पास फोरलेन सड़क पर हुआ। जानकारी के अनुसार तेज़ रफ़्तार स्कार्पियो वाहन ने पीछे से एक तीन पहिया आपे लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आपे पलटते हुए सड़क किनारे गहराई में जा गिरा। दुर्घटना में आपे चालक सहवाज अली पिता आज़ाद अली निवासी संकट मोचन पहाड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार सोबे खटीक और खुददू खटीक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सहवाज अली अपने साथियों के साथ केंड़ी से बकरियां खरीदकर छतरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान वह पेशाब करने के लिए आपे वाहन रोककर नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे, तभी नौगांव की ओर से तेज़ रफ़्तार में आ रही स्कार्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो वाहन कांटी निवासी गनेश सिंह दाऊ की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।3
- ग्राम गंज में शादी समारोह में चली गोली, वृद्ध गंभीर घायल ग्वालियर रेफर। छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम झमटुली निवासी दरबारी पटेल (65) पिता रमसाई पटेल शादी समारोह में शामिल होने गंज स्थित एक मैरिज गार्डन गए हुए थे। जानकारी के अनुसार समारोह के दौरान फायरिंग की गई, तभी चली एक गोली वृद्ध दरबारी पटेल को जा लगी।घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।वहीं मामले की जानकारी थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे ने आज 7 मई की देर रात जिला अस्पताल में दी है।1
- 🚨 बामनीघाट में झोलाछाप डॉक्टर को बचाने उतरे ग्रामीण, बीएमओ को गांव वालों ने खदेड़ा छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र अंतर्गत बामनीघाट गांव में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और वसूली की शिकायत पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, कार्रवाई करने पहुंचे बीएमओ का गांव वालों ने विरोध कर दिया और उन्हें मौके से खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि गांव में संचालित झोलाछाप डॉक्टर के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद एसडीएम अखिल राठौर एवं गुलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन और पुलिस ने समझाइश देकर बीएमओ को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। वहीं घटना का वीडियो भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। #छतरपुर #बड़ामलहरा #बामनीघाट #स्वास्थ्यविभाग #गुलगंजपुलिस1
- ग्राम थुराटी में तेज आंधी-पानी में घर की छप्पर गिरी, महिला सहित तीन घायल,गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम थुराटी में तेज आंधी और बारिश के दौरान घर की छप्पर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में आरती पाल (18 वर्ष) पति शिवकरण, संगीता पाल और प्रेमचंद पाल शामिल हैं।घायल महिला के जेठ ने बताया कि आज 07 मई सुबह करीब 9:00 बजे सभी लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और पानी शुरू हो गया, जिससे बचने के लिए तीनों लोग घर के नीचे आकर खड़े हो गए। तभी तेज हवा के चलते घर की छप्पर भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।घटना के बाद परिजन घायल आरती पाल को 108 एम्बुलेंस की मदद से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं संगीता पाल और प्रेमचंद पाल का उपचार लवकुशनगर अस्पताल में जारी है।1
- नौगांव थाना में पदस्थ आरक्षक तरुण गन्धर्व ने बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली घटना की खबर आज सुबह लगते ही पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीओपी अमित मेश्राम, टीआई संजय राय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा लाश को फांसी के फन्दे से उतरवाया जाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है । पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।1