logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कचोलिया तालाब के विकास कार्यों का किया लोकार्पण रियां बड़ी। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरनियाला स्थित कचोलिया तालाब पर निर्मित विकास कार्यों का रविवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को इन विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो और आमजन को सीधा लाभ मिल सके। कार्यक्रम में मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू, डेगाना के पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पंचायत समिति रियां बड़ी के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मदन राम गोरा, मेड़ता के पूर्व प्रधान संदीप चौधरी, पंचायत समिति रियां बड़ी के विकास अधिकारी संजय शर्मा, रियां बड़ी भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, जसनगर भाजपा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र नाथ योगी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश प्रतिनिधि तथा ग्राम पंचायत कोड की पूर्व सरपंच संध्या भाटी, ग्राम पंचायत अरनियाला की प्रशासक शांति देवी, समाजसेवी कृपाल डी. डेल, सहायक अभियंता राकेश कुमार महरिया, सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, ग्राम विकास अधिकारी रामलाल, कनिष्ठ सहायक रामस्वरूप तथा कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोकार्पण के बाद सभी अतिथियों ने क्षेत्र के विकास, जल संरक्षण और हरित पर्यावरण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

2 hrs ago
user_CITY PRESS  RIYAN BARI
CITY PRESS RIYAN BARI
Voice of people रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
2 hrs ago
bdfd0963-2b0d-409e-ad8f-2522d59b0f99

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कचोलिया तालाब के विकास कार्यों का किया लोकार्पण रियां बड़ी। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरनियाला स्थित कचोलिया तालाब पर निर्मित विकास कार्यों का रविवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को इन विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के माध्यम से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो और आमजन को सीधा लाभ मिल सके। कार्यक्रम में मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरू, डेगाना के पूर्व विधायक रिछपाल

मिर्धा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पंचायत समिति रियां बड़ी के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मदन राम गोरा, मेड़ता के पूर्व प्रधान संदीप चौधरी, पंचायत समिति रियां बड़ी के विकास अधिकारी संजय शर्मा, रियां बड़ी भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, जसनगर भाजपा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र नाथ योगी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश प्रतिनिधि तथा ग्राम पंचायत कोड की पूर्व सरपंच संध्या भाटी, ग्राम पंचायत अरनियाला की प्रशासक शांति देवी, समाजसेवी कृपाल डी. डेल, सहायक अभियंता राकेश कुमार महरिया, सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, ग्राम विकास अधिकारी रामलाल, कनिष्ठ सहायक रामस्वरूप तथा कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोकार्पण के बाद सभी अतिथियों ने क्षेत्र के विकास, जल संरक्षण और हरित पर्यावरण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जेठाना दुग्ध सहकारी समिति पर अध्यक्ष हरिराम धायल द्वारा किया गया ध्वजारोहण, सरपंच पदमचंद जैन सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण और समिति सदस्य सहित छात्र-छात्राएं अध्यापक अध्यापिकाएं थे मौजूद, छात्राओं ने राष्ट्रगीत किया प्रस्तुत, बाटी मिठाइयां जेठाना दुग्ध सहकारी समिति पर अध्यक्ष हरिराम धायल द्वारा किया गया ध्वजारोहण, सरपंच पदमचंद जैन सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण और समिति सदस्य सहित छात्र-छात्राएं अध्यापक अध्यापिकाएं थे मौजूद, छात्राओं ने राष्ट्रगीत किया प्रस्तुत, बाटी मिठाइयां
    3
    जेठाना दुग्ध सहकारी समिति पर अध्यक्ष हरिराम धायल द्वारा किया गया ध्वजारोहण, सरपंच पदमचंद जैन सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण और समिति सदस्य सहित छात्र-छात्राएं अध्यापक अध्यापिकाएं थे मौजूद, छात्राओं ने राष्ट्रगीत किया प्रस्तुत, बाटी मिठाइयां
जेठाना दुग्ध सहकारी समिति पर अध्यक्ष हरिराम धायल द्वारा किया गया ध्वजारोहण, सरपंच पदमचंद जैन सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण और समिति सदस्य सहित छात्र-छात्राएं अध्यापक अध्यापिकाएं थे मौजूद, छात्राओं ने राष्ट्रगीत किया प्रस्तुत, बाटी मिठाइयां
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। आज का यह पावन दिन हमारे अमर शहीदों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का अवसर है। जय हिंद! जय भारत! जय राजस्थान!
    1
    बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। आज का यह पावन दिन हमारे अमर शहीदों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का अवसर है।

जय हिंद! जय भारत! जय राजस्थान!
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन 16 अगस्त को अंबेडकर भवन में आयोजित होगा रोजगार उत्सव ब्यावर, 15 अगस्त। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर 16 अगस्त को 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला कलक्टर कमल राम मीना ने संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन अम्बेडकर भवन ब्यावर में 16 अगस्त को प्रात:10 बजे से किया जायेगा। इस अवसर पर अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण किया जायेगा और कार्यक्रम में जिले के नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।
    1
    मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन 16 अगस्त को अंबेडकर भवन में आयोजित होगा रोजगार उत्सव
ब्यावर, 15 अगस्त। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर 16 अगस्त को 'मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव' का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में नवचयनित अभ्यर्थियों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला कलक्टर कमल राम मीना ने संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। 
जिला कलक्टर कमल राम मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन अम्बेडकर भवन ब्यावर में 16 अगस्त को प्रात:10 बजे से किया जायेगा। इस अवसर पर अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण किया जायेगा और कार्यक्रम में जिले के नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Ajmer 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रपाल हॉस्पिटल की मुहिम संभाग को कैंसर से आजादी की शपथ Ajmer 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रपाल हॉस्पिटल की मुहिम संभाग को कैंसर से आजादी की शपथ
    1
    Ajmer 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रपाल हॉस्पिटल की मुहिम संभाग को कैंसर से आजादी की शपथ
Ajmer 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रपाल हॉस्पिटल की मुहिम संभाग को कैंसर से आजादी की शपथ
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी मिसाल: सभी शिक्षण संस्थान एक मंच पर आए, बिखरे देशभक्ति के रंग फतेहगढ़। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कस्बे में राष्ट्रीय एकता और समरसता का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में क्षेत्र के तमाम सरकारी, गैर-सरकारी और मदरसा विद्यालयों ने एक साथ मिलकर सामूहिक रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों के साथ प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद आयोजित संयुक्त मार्चपास्ट में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, प्रिया शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतवाणी सांस्कृतिक उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को सलामी दी। अनुशासित कदमों और देशप्रेम के जज्बे के साथ आगे बढ़ते बच्चों को देख दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी। सामूहिक व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य अतिथियों,सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं भामाशाहों, गांव के सम्मानित नागरिकों का माल्यार्पण के साथ ही महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ,प्रिया शिक्षण संस्थान, अमृतवाणी सांस्कृतिक विद्यालय ,राजकीय संस्कृत विद्यालय,राजकीय बालिका विद्यालय, महर्षि गौतम उच्च प्राथमिक विद्यालय, बालभारती विद्या मंदिर और मदरसा विद्यालय समेत सभी स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने एक साथ मैदान पर सामूहिक शारीरिक व्यायाम (व्यायाम प्रदर्शन) किया। बच्चों के बीच का यह तालमेल देखते ही बनता था। प्रधानाचार्य उमेद सिंह जी शिक्षा मंत्री जी का संदेश भी उदबोधन किया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक मंच पर राजस्थानी लोक नृत्य, देशभक्ति के तराने और नाटक प्रस्तुत किए गए। मदरसा विद्यालय और संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा दी गई संयुक्त प्रस्तुतियों ने कौमी एकता की मिसाल पेश की। आयोजन समिति और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को एक साथ एक मंच पर लाना नई पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता के बीज बोने जैसा है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया गया और मिठाई बांटी गई।
    1
    80वें स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी मिसाल: सभी शिक्षण संस्थान एक मंच पर आए, बिखरे देशभक्ति के रंग
फतेहगढ़। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कस्बे में राष्ट्रीय एकता और समरसता का एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय  में क्षेत्र के तमाम सरकारी, गैर-सरकारी और मदरसा विद्यालयों ने एक साथ मिलकर सामूहिक रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों के साथ प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद आयोजित संयुक्त मार्चपास्ट में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, प्रिया शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अमृतवाणी सांस्कृतिक उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को सलामी दी। अनुशासित कदमों और देशप्रेम के जज्बे के साथ आगे बढ़ते बच्चों को देख दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी। सामूहिक व्यायाम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य अतिथियों,सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं भामाशाहों, गांव के सम्मानित नागरिकों का माल्यार्पण के साथ ही महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ,प्रिया शिक्षण संस्थान, अमृतवाणी सांस्कृतिक विद्यालय ,राजकीय  संस्कृत विद्यालय,राजकीय बालिका विद्यालय, महर्षि गौतम उच्च प्राथमिक विद्यालय, बालभारती विद्या मंदिर और मदरसा विद्यालय समेत सभी स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने एक साथ मैदान पर सामूहिक शारीरिक व्यायाम (व्यायाम प्रदर्शन) किया। बच्चों के बीच का यह तालमेल देखते ही बनता था। प्रधानाचार्य उमेद सिंह जी शिक्षा मंत्री जी का संदेश भी उदबोधन किया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक मंच पर राजस्थानी लोक नृत्य, देशभक्ति के तराने और नाटक प्रस्तुत किए गए। मदरसा विद्यालय और संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा दी गई संयुक्त प्रस्तुतियों ने कौमी एकता की मिसाल पेश की। आयोजन समिति और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने इस संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को एक साथ एक मंच पर लाना नई पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता के बीज बोने जैसा है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया गया और मिठाई बांटी गई।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • जैतारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई 75 लाख की अवैध ड्रग्स बरामद दो आरोपी गिरफ्तार जैतारण राधेश्याम दाधीच
    1
    जैतारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई 75 लाख की अवैध  ड्रग्स बरामद दो आरोपी गिरफ्तार
जैतारण राधेश्याम दाधीच
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मांगलियावास उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीईईओ उर्मिला फुलवारी ने किया ध्वजारोहण, सरपंच सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भामाशाह और ग्रामीण थे मौजूद, ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, स्काउट कार्यक्रम सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन मांगलियावास उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीईईओ उर्मिला फुलवारी ने किया ध्वजारोहण, सरपंच सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भामाशाह और ग्रामीण थे मौजूद, ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, स्काउट कार्यक्रम सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
    1
    मांगलियावास उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीईईओ उर्मिला फुलवारी ने किया ध्वजारोहण, सरपंच सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भामाशाह और ग्रामीण थे मौजूद, ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, स्काउट कार्यक्रम सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
मांगलियावास उच्च माध्यमिक विद्यालय में पीईईओ उर्मिला फुलवारी ने किया ध्वजारोहण, सरपंच सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भामाशाह और ग्रामीण थे मौजूद, ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, स्काउट कार्यक्रम सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान निरंतर बढ़ रहा है। आज भारत का सामर्थ्य, संस्कृति और उपलब्धियों की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। यह नए भारत के बढ़ते प्रभाव और आत्मविश्वास का प्रमाण है।
    1
    माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान निरंतर बढ़ रहा है। 

आज भारत का सामर्थ्य, संस्कृति और उपलब्धियों की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। यह नए भारत के बढ़ते प्रभाव और आत्मविश्वास का प्रमाण है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Ajmer उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पुलिस लाइन मैदान में किया झंडा रोहण देखें पूरी खबर Ajmer उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पुलिस लाइन मैदान में किया झंडा रोहण देखें पूरी खबर
    1
    Ajmer उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पुलिस लाइन मैदान में किया झंडा  रोहण देखें पूरी खबर
Ajmer उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पुलिस लाइन मैदान में किया झंडा  रोहण देखें पूरी खबर
    user_Dainik  news ajmer
    Dainik news ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.