Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kundan Kumar Ram
More news from बिहार and nearby areas
- कटिहार। पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज शुक्रवार को पूरे जिले में अकीदत और शांति के माहौल में अदा की गई। शहर के प्रमुख मंगल बाजार जामा मस्जिद सहित जिले की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा कर अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी। रमजान के आखिरी जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर होते-होते मस्जिदों के अंदर और बाहर तक नमाजियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। नमाजियों ने पूरे अनुशासन के साथ नमाज अदा की और रमजान की बरकतों के लिए अल्लाह से दुआ की। शहर के मंगल बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाज के दौरान नमाजियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाज के समय शहीद चौक से मंगल बाजार जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, ताकि नमाज अदा करने आए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी और अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही थी। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया, जिससे नमाजियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। रमजान के आखिरी जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर लोगों ने प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की सराहना की। नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-शांति, आपसी भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ की।3
- Post by Usha devi1
- आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया इस मौके पर हजारों की संख्या में अकीदतमंद मुसलमान भाई ईदगाह में एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था और आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहो में खुशी व उत्साह का वातावरण देखने को मिला सभी लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा करने के बाद हिंदू मुस्लिम मिलकर एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी नमाज के बाद लोगों ने देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा और खुशहाली बनाए रखने की दुआ मांगी साथ ही समाज में शांति और सद्भाव कायम रहे, इसके लिए भी अल्लाह से प्रार्थना की गई इस अवसर पर इमाम साहब ने आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया तथा लोगों से मिल-जुलकर रहने की अपील की वहीं आजमनगर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति बनी रही। पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लगातार निगरानी रखी1
- Post by Md Baber2
- एक जवान बेटा के लिए बूढ़े मां बाप का दर्द देखिए अपने बेटे के लिए ये बूढ़ा आदमी आप सभी से गुहार लगा रहे हैं1
- फलका बाजार में पिछले 40 वर्षों से ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है – माँ वैष्णो देवी इंटरप्राइजेज। यहाँ आपको हर तरह के मॉडर्न और मजबूत फर्नीचर जैसे बेड, सोफा, अलमारी, टेबल, कुर्सी आदि उचित कीमत पर मिलते हैं। अगर आप अपने घर या दुकान के लिए टिकाऊ और बढ़िया क्वालिटी का फर्नीचर लेना चाहते हैं तो एक बार जरूर आइए। 📍 स्थान: फलका बाजार 🙏 आपका अपना – माँ वैष्णो देवी इंटरप्राइजेज1
- हत्या सहित कई मामलों में फरार चल रहे अपराधी के घर इश्तेहार तामिला करते हुए चिपकाए गया1
- Post by Usha devi1
- कटिहार जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में ईद पर्व, रामनवमी एवं चैती छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष नगर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।1