logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति में मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराया जा सके। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जनपद में एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी अथवा अन्य संबंधित लक्षण दिखाई दें तो घबराने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और चिकित्सक की देखरेख में ही उपचार लें। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने तथा बाहर निकलते समय मास्क से मुंह और नाक ढककर रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके उपचार एवं पोषण संबंधी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन बच्चों की माताएं भी कुपोषण से प्रभावित हैं, उन्हें आज ही पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों के साथ उनकी माताओं के पोषण स्तर में भी सुधार सुनिश्चित किया जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने आयुष्मान वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, सीएमएस जेजे राम आदि सहित सम्बंधित चिकित्सक मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
9 hrs ago

स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल में तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति में मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराया जा सके। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जनपद में एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में बुखार, खांसी अथवा अन्य संबंधित लक्षण दिखाई दें तो घबराने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं और चिकित्सक की देखरेख में ही उपचार लें। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने तथा बाहर निकलते समय मास्क से मुंह और नाक ढककर रखने की अपील की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके उपचार एवं पोषण संबंधी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन बच्चों की माताएं भी कुपोषण से प्रभावित हैं, उन्हें आज ही पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों के साथ उनकी माताओं के पोषण स्तर में भी सुधार सुनिश्चित किया जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने आयुष्मान वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों एवं तीमारदारों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, उपचार और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एच एन प्रसाद, सीएमएस जेजे राम आदि सहित सम्बंधित चिकित्सक मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • दिल्ली में महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन उरई, जालौन। दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब जालौन के जिलाध्यक्ष मनोज राजा की अगुवाई में पत्रकारों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनहित के मुद्दों को सामने लाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ मारपीट और अभद्रता की घटनाएं चिंताजनक हैं। विशेष रूप से महिला पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पत्रकारों ने मांग की कि दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ मारपीट के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    1
    दिल्ली में महिला पत्रकारों से मारपीट के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

उरई, जालौन। दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब जालौन के जिलाध्यक्ष मनोज राजा की अगुवाई में पत्रकारों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनहित के मुद्दों को सामने लाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ मारपीट और अभद्रता की घटनाएं चिंताजनक हैं। विशेष रूप से महिला पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
पत्रकारों ने मांग की कि दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ मारपीट के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
इस दौरान डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे प्रशस्ति पत्र मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे प्रशस्ति पत्र 200 से अधिक कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों को वितरित किया गया पोषाहार जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का वर्चुअल प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं तहसील स्तर पर भी लाइव प्रसारित किया गया। इसी क्रम में जालौन तहसील परिसर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं पोषण संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जालौन तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कार्य एवं विभागीय जिम्मेदारियों के प्रति योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। इसके साथ ही छोटे बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। अधिकारियों ने पोषण, बाल विकास एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, उपजिलाधिकारी राकेश सोनी, नायब तहसीलदार, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, एडीओ पंचायत संदीप गुप्ता, ज्योति सिंह, मुख्यमंत्री फेलो शोधार्थी, डॉली निरंजन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिवानी प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, निहारिका गौतम मुख्य सेविका, श्वेता आनंद मुख्य सेविका, सुनीता वर्मा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं तक सरकार की विभिन्न योजनाओं और पोषण संबंधी सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। उनके माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाता है। मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन के दौरान प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं बाल विकास तथा पोषण से जुड़ी योजनाओं पर भी जोर दिया गया। जालौन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से उन्हें अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
    1
    मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे प्रशस्ति पत्र

मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे प्रशस्ति पत्र
200 से अधिक कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, बच्चों को वितरित किया गया पोषाहार
जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंगलवार को अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का वर्चुअल प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं तहसील स्तर पर भी लाइव प्रसारित किया गया। इसी क्रम में जालौन तहसील परिसर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं पोषण संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जालौन तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कार्य एवं विभागीय जिम्मेदारियों के प्रति योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। इसके साथ ही छोटे बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। अधिकारियों ने पोषण, बाल विकास एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, उपजिलाधिकारी राकेश सोनी, नायब तहसीलदार, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, एडीओ पंचायत संदीप गुप्ता, ज्योति सिंह, मुख्यमंत्री फेलो शोधार्थी, डॉली निरंजन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिवानी प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, निहारिका गौतम मुख्य सेविका, श्वेता आनंद मुख्य सेविका, सुनीता वर्मा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं तक सरकार की विभिन्न योजनाओं और पोषण संबंधी सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। उनके माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाता है।
मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन के दौरान प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं बाल विकास तथा पोषण से जुड़ी योजनाओं पर भी जोर दिया गया। जालौन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन पर सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से उन्हें अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को अब मिलेंगे 6 हजार* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को अब मिलेंगे 6 हजार* * मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या से किया मानदेय वृद्धि का ऐलान, जालौन में हुआ सजीव प्रसारण, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित* जालौन ।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए मंगलवार का दिन नई सौगात लेकर आया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या की धरती से आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 4 हजार की बढ़ोतरी करते हुए 8 हजार से 12 हजार तथा सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार की वृद्धि करते हुए 4 हजार से 6 हजार किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही विभागीय ड्रेस के लिए साड़ी क्रय करने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भी भेजी गई, साथ ही 5 लाख तक की कैशलेस सुविधा से आच्छादित किया। मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी उरई शहर एवं डकोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभागीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाओं ने रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन उरई सहित जनपद की सभी तहसीलों में किया गया देखा व उध्बोधन सुना। जनपद स्तरीय आंगनबाड़ी सम्मान समारोह में विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली परियोजना डकोर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ममता, कमलेश, अर्चना एवं माया तथा परियोजना उरई शहर की श्वेता शर्मा, गायत्री राठौर, ब्रह्मा देवी, राबिया एवं अनामिका सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुपोषण के खिलाफ जालौन की मुहिम को भी मजबूती मिली। जनप्रतिनिधियों ने सैम श्रेणी से सुपोषित हुए चार बच्चों को पोषण पोटली प्रदान की, जबकि सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा रेसिपी आधारित पोषाहार से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन कर सराहना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मानदेय में वृद्धि के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से बढ़े हुए उत्साह और पूर्ण मनोभाव के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करते हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा की।
    3
    *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को अब मिलेंगे 6 हजार* 

अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार 
*आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़कर 12 हजार, सहायिकाओं को अब मिलेंगे 6 हजार* 
* मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या से किया मानदेय वृद्धि का ऐलान, जालौन में हुआ सजीव प्रसारण, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित* 
जालौन ।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए मंगलवार का दिन नई सौगात लेकर आया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने अयोध्या की धरती से आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 4 हजार की बढ़ोतरी करते हुए 8 हजार से 12 हजार तथा सहायिकाओं के मानदेय में 2 हजार की वृद्धि करते हुए 4 हजार से 6 हजार किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही विभागीय ड्रेस के लिए साड़ी क्रय करने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भी भेजी गई, साथ ही 5 लाख तक की कैशलेस सुविधा से आच्छादित किया।
मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी उरई शहर एवं डकोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभागीय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाओं ने रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन उरई सहित जनपद की सभी तहसीलों में किया गया देखा व उध्बोधन सुना। जनपद स्तरीय आंगनबाड़ी सम्मान समारोह में विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली परियोजना डकोर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ममता, कमलेश, अर्चना एवं माया तथा परियोजना उरई शहर की श्वेता शर्मा, गायत्री राठौर, ब्रह्मा देवी, राबिया एवं अनामिका सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुपोषण के खिलाफ जालौन की मुहिम को भी मजबूती मिली। जनप्रतिनिधियों ने सैम श्रेणी से सुपोषित हुए चार बच्चों को पोषण पोटली प्रदान की, जबकि सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा रेसिपी आधारित पोषाहार से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन कर सराहना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने मानदेय में वृद्धि के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से बढ़े हुए उत्साह और पूर्ण मनोभाव के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन करते हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा की।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जालौन: स्वाइन फ्लू की तैयारियों को लेकर डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण उरई। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सीएचसी-पीएचसी पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और संभावित मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने आमजन से अपील की कि बुखार, खांसी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर घबराएं नहीं, बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श लें। संक्रमण से बचाव के लिए बाहर निकलते समय मास्क से नाक-मुंह ढकने की भी अपील की गई। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कुपोषण से प्रभावित बच्चों की माताओं को भी तत्काल पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद उन्होंने आयुष्मान वार्ड, इमरजेंसी समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों और तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ एचएन प्रसाद, सीएमएस जे.जे. राम सहित संबंधित चिकित्सक मौजूद रहे।
    1
    जालौन: स्वाइन फ्लू की तैयारियों को लेकर डीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
उरई। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी सीएचसी-पीएचसी पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और संभावित मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने आमजन से अपील की कि बुखार, खांसी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर घबराएं नहीं, बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श लें। संक्रमण से बचाव के लिए बाहर निकलते समय मास्क से नाक-मुंह ढकने की भी अपील की गई।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कुपोषण से प्रभावित बच्चों की माताओं को भी तत्काल पोषण पोटली उपलब्ध कराई जाए।
इसके बाद उन्होंने आयुष्मान वार्ड, इमरजेंसी समेत विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों और तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीएमओ एचएन प्रसाद, सीएमएस जे.जे. राम सहित संबंधित चिकित्सक मौजूद रहे।
    user_रणजीत पत्रकार जालौन,
    रणजीत पत्रकार जालौन,
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जालौन जिले में 450 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति को कब्जा मुक्त कराने को गरजा बुलडोजर नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 450 करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्ति को कब्जा मुक्त कराने को बुलडोजर चला है
    1
    जालौन जिले में 450 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति को कब्जा मुक्त कराने को गरजा बुलडोजर 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 450 करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्ति को कब्जा मुक्त कराने को बुलडोजर चला है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • #जालौन ब्रेकिंग | उरई में युवक पर जानलेवा हमला गिरफ्तारी हेतु तीन टीमें गठित ➡️ मोहित यादव पर धारदार हथियार से हमला, तमंचे से फायरिंग का आरोप ➡️ रामजी सोनी, श्यामजी सोनी, रिषू ठाकुर, अजय सिंह समेत कुछ अज्ञात पर मुकदमा ➡️ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए ➡️ घटनास्थल के CCTV फुटेज पुलिस ने कब्जे में लेकर सुरक्षित किए ➡️ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 पुलिस टीमें गठित ➡️ गंभीर हालत में मोहित को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया ➡️ IPS डॉ. ईशान सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने दी बाइट ➡️ जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई का भरोसा #jalaun #bundelkhandbullatin
    1
    #जालौन ब्रेकिंग | उरई में युवक पर जानलेवा हमला
गिरफ्तारी हेतु तीन टीमें गठित
➡️ मोहित यादव पर धारदार हथियार से हमला, तमंचे से फायरिंग का आरोप
➡️ रामजी सोनी, श्यामजी सोनी, रिषू ठाकुर, अजय सिंह समेत कुछ अज्ञात पर मुकदमा
➡️ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए
➡️ घटनास्थल के CCTV फुटेज पुलिस ने कब्जे में लेकर सुरक्षित किए
➡️ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 पुलिस टीमें गठित
➡️ गंभीर हालत में मोहित को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
➡️ IPS डॉ. ईशान सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने दी बाइट
➡️ जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई का भरोसा
#jalaun #bundelkhandbullatin
    user_अकील अहमद
    अकील अहमद
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • जालौन में सोमवार से लापता चल रहे 38 वर्षीय मजदूर का शव मंगलवार शाम 6 बजे के करीब कोंच नगर क्षेत्र में नदीगांव रोड़ स्थित ग्राम सिकरी जाने वाले एक नाले से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव के पानी में मिलने की सूचना पर कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की जेसीबी की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान कोंच कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव निवासी दौलत बसोर पुत्र सटल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दौलत कोंच में अलग-अलग ट्रांसपोर्ट पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
    1
    जालौन में सोमवार से लापता चल रहे 38 वर्षीय मजदूर का शव मंगलवार शाम 6 बजे के करीब कोंच नगर क्षेत्र में नदीगांव रोड़ स्थित ग्राम सिकरी जाने वाले एक नाले से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

शव के पानी में मिलने की सूचना पर कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की जेसीबी की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान कोंच कोतवाली क्षेत्र के लौना गांव निवासी दौलत बसोर पुत्र सटल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दौलत कोंच में अलग-अलग ट्रांसपोर्ट पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन जिले में चलते ट्रक में पीछे से जा घुसी रोडवेज बस नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक बड़ा घटनाक्रम हो गया चलते ट्रक में पीछे से रोडवेज बस जा घुसी और क्षतिग्रस्त हो गई इस घटनाक्रम में आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई है जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा द्वारा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है
    1
    जालौन जिले में चलते ट्रक में पीछे से जा घुसी रोडवेज बस 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक बड़ा घटनाक्रम हो गया 
चलते ट्रक में पीछे से रोडवेज बस जा घुसी और क्षतिग्रस्त हो गई 
इस घटनाक्रम में आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई है जिन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा द्वारा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • युवक पर धारदार हथियार से हमला, तमंचे से फायरिंग - मोहित यादव घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर; आरोपितों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित उरई। कोतवाली उरई क्षेत्र में सोमवार को युवक मोहित यादव पर धारदार हथियार से हमला करने और तमंचे से फायरिंग करने का मामला सामने आया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामजी सोनी, श्यामजी सोनी, रिषू ठाकुर, अजय सिंह समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलते ही मामले का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की जानकारी पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर सुरक्षित किया गया है। घायल मोहित यादव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसका उपचार चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    युवक पर धारदार हथियार से हमला, तमंचे से फायरिंग

- मोहित यादव घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर; आरोपितों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित

उरई। कोतवाली उरई क्षेत्र में सोमवार को युवक मोहित यादव पर धारदार हथियार से हमला करने और तमंचे से फायरिंग करने का मामला सामने आया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामजी सोनी, श्यामजी सोनी, रिषू ठाकुर, अजय सिंह समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलते ही मामले का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की जानकारी पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए। साथ ही घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर सुरक्षित किया गया है।
घायल मोहित यादव को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसका उपचार चल रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.