अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह का असर, तमंचा-कारतूस के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार संग्रामपुर। अमेठी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए थाना संग्रामपुर क्षेत्र से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 1 सितंबर को थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अंकित पाण्डेय (23) पुत्र चन्द्रिका पाण्डेय, निवासी रामापुर मजरे गड़ेरी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में थाना संग्रामपुर में मु0अ0सं0 165/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी संग्रामपुर थाने में गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मामले भी शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र यादव, कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चन्दन यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।

- नवनिर्मित पुल बना राहगीरों के लिए मुसीबत, दलदल में फंस रहे वाहन और स्कूली बच्चे संग्रामपुर, अमेठी। क्षेत्र के टिकरिया गांव के पास नवनिर्मित पुल इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पुल के आसपास मिट्टी और पानी जमा होने से संपर्क मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। रास्ते पर फिसलन होने के कारण ई-रिक्शा, बस, दोपहिया वाहन और स्कूली बच्चों की साइकिलें तक फंस रही हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। साइकिल से पुल पार करते समय कई बच्चे दलदल में फंस जाते हैं, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस कीचड़ से खराब हो जाती है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। वहीं ई-रिक्शा और बस चालकों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के आवागमन से रास्ते की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। फिसलन के चलते दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के बाद उसके दोनों ओर संपर्क मार्ग को व्यवस्थित करने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने में संबंधित विभाग ने लापरवाही बरती है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पुल के दोनों ओर जमा कीचड़ और दलदल को तत्काल हटवाने, रास्ते पर गिट्टी-मिट्टी डलवाकर आवागमन सुचारु कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों और राहगीरों के साथ हादसा हो सकता है।4
- आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा। अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।1
- फरार हत्यारोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिस, ढोल-नगाड़ों से कराई मुनादी अमेठी जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के गांव पहुंची और ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर उसके घर के बाहर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोपी को जल्द से जल्द अदालत या थाने में हाजिर होने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार यदि निर्धारित समय में आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय की अनुमति के बाद उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि 17 जून को जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग रामफली पाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य अभियुक्त शीतलाबख्श सिंह अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।1
- अमेठी के ब्लॉक बहादुरपुर ग्राम पूरे बादेराय गांव में पिछले एक महीने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है पीने का पानी दूषित हो गया और ग्रामीण दूसरों के घरों पर खाना बनाने को मजबूर हैं!शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर महिलाओं और ग्रामीणों ने गंदे पानी मे खड़े होकर प्रदर्शन किया1
- शहजादपुर ग्राम पंचायत में हादसे में युवक की मौत, सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह छोटा कंटेंट शहजादपुर ग्राम पंचायत में दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शहजादपुर ग्राम पंचायत में हादसे में युवक की मौत, सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह छोटा कंटेंट शहजादपुर ग्राम पंचायत में दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।1
- आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा। अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।2
- नगर पंचायत मान्धाता में जमीन कब्जे को लेकर सुबह सुबह ही हुआ सर फूटाउवल कई गंभीर1
- रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में टीकाकरण के बाद 6 महीने की एक बच्ची की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में टीकाकरण के बाद 6 महीने की एक बच्ची की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। मुख्य बातें घटना: 22 अगस्त को गुल्लूपुर गांव में 6 माह की मासूम जानवी को टीकाकरण हुआ था। परिजनों का आरोप: एक ही दिन में तीन टीके लगाए गए, जिससे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। रिकॉर्ड में तारीखें भी अलग दर्ज होने का आरोप है। इलाज और मौत: हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए, जहां 29 अगस्त की रात आईसीयू में उसकी मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन: मां ने हरचंदपुर थाने में शिकायत दी है। सीएचसी अधीक्षक ने उच्च स्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1