logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

electrical safti electrical safti

22 hrs ago
user_Bapulal Ahari
Bapulal Ahari
Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
22 hrs ago

electrical safti electrical safti

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डूंगरपुर के निर्देशानुसार सीमलवाड़ा में विद्यार्थियों के लिए विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। खबर विस्तार: बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति सीमलवाड़ा के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश हरिश मेनारिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और किशोरों को विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा वर्तमान सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, गुप्त अंक (ओटीपी) साझा करने के नुकसान, सामाजिक माध्यमों के दुरुपयोग और ऑनलाइन खेलों की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही अश्लील एवं भ्रामक वीडियो सामग्री के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई और छात्रों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी संदिग्ध कड़ी पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत साइबर सहायता सेवा या पुलिस से संपर्क करें। जागरूकता अभियान पर विशेष जोर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विद्यालयों में जाकर बच्चों को कानूनी जानकारी दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को प्रारंभिक स्तर पर ही कानून के प्रति सजग बनाना और उन्हें अपराधों से बचाव के तरीके सिखाना है। कार्यक्रम में उपस्थिति: इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रद्धा पंड्या, विभा पंड्या, व्याख्याता सुरज पारगी, अध्यापक दिलीप सिंह चौहान, व्याख्याता राजकुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही न्यायिक कर्मचारी एवं तालुका सचिव रमणलाल डामोर, पंकज कुमार पाटीदार, न्यायालय मुंशी कमलाशंकर, पैरा विधिक स्वयंसेवक सुरेश कुमार प्रजापत, रमेश चंद्र और हरिश्चंद्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल कानूनी अधिकारों की जानकारी मिली, बल्कि उन्हें आधुनिक समय में सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए गए, जिससे वे भविष्य में साइबर अपराधों से बच सकें और जागरूक नागरिक बनें।
    4
    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डूंगरपुर के निर्देशानुसार सीमलवाड़ा में विद्यार्थियों के लिए विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
खबर विस्तार:
बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति सीमलवाड़ा के अध्यक्ष एवं न्यायाधीश हरिश मेनारिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और किशोरों को विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा वर्तमान सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, गुप्त अंक (ओटीपी) साझा करने के नुकसान, सामाजिक माध्यमों के दुरुपयोग और ऑनलाइन खेलों की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही अश्लील एवं भ्रामक वीडियो सामग्री के दुष्प्रभावों पर भी चर्चा की गई और छात्रों को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी संदिग्ध कड़ी पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत साइबर सहायता सेवा या पुलिस से संपर्क करें।
जागरूकता अभियान पर विशेष जोर:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विद्यालयों में जाकर बच्चों को कानूनी जानकारी दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को प्रारंभिक स्तर पर ही कानून के प्रति सजग बनाना और उन्हें अपराधों से बचाव के तरीके सिखाना है।
कार्यक्रम में उपस्थिति:
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रद्धा पंड्या, विभा पंड्या, व्याख्याता सुरज पारगी, अध्यापक दिलीप सिंह चौहान, व्याख्याता राजकुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
साथ ही न्यायिक कर्मचारी एवं तालुका सचिव रमणलाल डामोर, पंकज कुमार पाटीदार, न्यायालय मुंशी कमलाशंकर, पैरा विधिक स्वयंसेवक सुरेश कुमार प्रजापत, रमेश चंद्र और हरिश्चंद्र भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल कानूनी अधिकारों की जानकारी मिली, बल्कि उन्हें आधुनिक समय में सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए गए, जिससे वे भविष्य में साइबर अपराधों से बच सकें और जागरूक नागरिक बनें।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस पार्टी ने धरातल पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आंतरी मंडल की ग्राम पंचायत वलोता के डोलवर उपली में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रोत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को देखते हुए रणनीति तैयार की गई और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। ​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी राकेश रोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त संगठन ही लोकतंत्र की रक्षा का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा को गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान संगठन विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई, जो जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का संचालन करेगी। ​कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वक्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की निर्णायक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं और आमजन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की जाएगी। ​इस अवसर पर खेमराज रोत, कोलन रोत, शंकर कटारा, धीरजी भाई और मुकेश रोत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
    2
    संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस पार्टी ने धरातल पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आंतरी मंडल की ग्राम पंचायत वलोता के डोलवर उपली में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रोत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को देखते हुए रणनीति तैयार की गई और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी राकेश रोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त संगठन ही लोकतंत्र की रक्षा का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा को गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान संगठन विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई, जो जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का संचालन करेगी।
​कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वक्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की निर्णायक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं और आमजन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की जाएगी।
​इस अवसर पर खेमराज रोत, कोलन रोत, शंकर कटारा, धीरजी भाई और मुकेश रोत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, खेड़ा धरती के जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का किया जोरदार स्वागत) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले मे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का बांसवाड़ा भाजपा कार्यालय में जोर दार स्वागत किया भाजपा के डुप्टे, चुनरी भी सिंधिया को ओढ़ाई इधर कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के एडवोकेट व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि तोलसिंह हटीला,रेवन अड़,देविसिंग कटारा, दिनेश झोडीया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्लू निनामा,वरसाला ग्राम पंचायत के प्रशासक भुरसिंह खराड़ी, कमलेश भाभोर भी स्वागत समारोह में शामिल हुए व क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी बात श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया के सामने रखी
    3
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(कुशलगढ़,, खेड़ा धरती के जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का किया जोरदार स्वागत)
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले मे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की पुर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का बांसवाड़ा भाजपा कार्यालय में जोर दार स्वागत किया भाजपा के डुप्टे, चुनरी भी सिंधिया को ओढ़ाई इधर कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के एडवोकेट व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि तोलसिंह हटीला,रेवन अड़,देविसिंग कटारा, दिनेश झोडीया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्लू निनामा,वरसाला ग्राम पंचायत के प्रशासक भुरसिंह खराड़ी, कमलेश भाभोर भी स्वागत समारोह में शामिल हुए व क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी बात श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया के सामने रखी
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गांव सालमगड़ में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय द्वारा सम्मान रेली निकाली गई इस वर्ष कक्षा 10वीं,12वीं की सभी बालिकाओं ने शत-प्रतिशत परिणाम १००% आने पर विद्यालय परिवार एवं बालीकाओ द्वारा सालमगड में सम्मान रेली निकाली गई।
    1
    गांव सालमगड़ में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय द्वारा सम्मान रेली निकाली गई इस वर्ष कक्षा 10वीं,12वीं की सभी बालिकाओं ने शत-प्रतिशत परिणाम १००% आने पर विद्यालय परिवार एवं बालीकाओ द्वारा सालमगड में सम्मान रेली निकाली गई।
    user_HK. Piblic News Network
    HK. Piblic News Network
    Voice of people दलोट, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer Pratapgarh, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • #वायरल @वायरल🔹 उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा बैराज पर सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई। 🔹 यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    #वायरल @वायरल🔹 उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा बैराज पर सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई।
🔹 यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_जैविक खेती राजपुरा बी एल धाकड़
    जैविक खेती राजपुरा बी एल धाकड़
    Farmer बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, डूंगरपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिले के 67वें जिला कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले देशलदान का आत्मीय स्वागत किया। संस्था चेयरमैन डॉ. दलजीत यादव के सानिध्य में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में रेड क्रॉस परिवार ने नवागत कलेक्टर को उर्पणा पहनाकर, गुलदस्ता और सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। ​इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव एवं प्रांतीय सदस्य पदमेश गांधी ने जिला कलेक्टर को रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जिले में संचालित विभिन्न जनहितकारी कार्यों, सेवा गतिविधियों और भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया गया। कलेक्टर ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए मानवीय प्रयासों में निरंतरता बनाए रखने की बात कही। ​स्वागत कार्यक्रम के दौरान वाईस चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, सह कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, ब्लड कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार सेवक, छाया चौबीसा, सूर्यवीर सिंह राठौड़, राजसिंह सिसोदिया, विनय चौबीसा, भानु कुमार सेवक, भरत शाह, प्राण जीवन जैन और नरेंद्र कुमार आर्य सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, डूंगरपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिले के 67वें जिला कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले देशलदान का आत्मीय स्वागत किया। संस्था चेयरमैन डॉ. दलजीत यादव के सानिध्य में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में रेड क्रॉस परिवार ने नवागत कलेक्टर को उर्पणा पहनाकर, गुलदस्ता और सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
​इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव एवं प्रांतीय सदस्य पदमेश गांधी ने जिला कलेक्टर को रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जिले में संचालित विभिन्न जनहितकारी कार्यों, सेवा गतिविधियों और भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया गया। कलेक्टर ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए मानवीय प्रयासों में निरंतरता बनाए रखने की बात कही।
​स्वागत कार्यक्रम के दौरान वाईस चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, सह कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, ब्लड कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार सेवक, छाया चौबीसा, सूर्यवीर सिंह राठौड़, राजसिंह सिसोदिया, विनय चौबीसा, भानु कुमार सेवक, भरत शाह, प्राण जीवन जैन और नरेंद्र कुमार आर्य सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर का भुमी पुजन व विशाल शोभायात्रा 9अप्रेल को) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में स्थित, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर का भुमी पुजन व विशाल शोभायात्रा 9अप्रेल को निकाली जाएगी,जीसमे भुमी पुजन, विशाल शोभायात्रा के साथ-साथ श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का श्री गणेश होगा इसको लेकर कुशलगढ़ नगरवासियों सनातनियों,व श्री राम के भक्तों में उत्साह देखने को मिला
    2
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(कुशलगढ़,, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर का भुमी पुजन व विशाल शोभायात्रा 9अप्रेल को)
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में स्थित, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के मंदिर का भुमी पुजन व विशाल शोभायात्रा 9अप्रेल को निकाली जाएगी,जीसमे भुमी पुजन, विशाल शोभायात्रा के साथ-साथ श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान का श्री गणेश होगा इसको लेकर कुशलगढ़ नगरवासियों सनातनियों,व श्री राम के भक्तों में उत्साह देखने को मिला
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer Pratapgarh, Rajasthan•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.