Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक की दर्दनाक मौत नरवर तहसील क्षेत्र के करही-करैरा रोड स्थित सुनारी तिराहा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मंगुआ खटीक (निवासी इटावा, उत्तरप्रदेश) डंपर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक गांव-गांव घूमकर बाल खरीदने का काम करता था। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक जसवंत कुशवाह (50) निवासी चकरामपुर और राधेश्याम माली निवासी धौर्रा (ललितपुर) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Deepak Journalist
तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, एक की दर्दनाक मौत नरवर तहसील क्षेत्र के करही-करैरा रोड स्थित सुनारी तिराहा के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में मंगुआ खटीक (निवासी इटावा, उत्तरप्रदेश) डंपर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक गांव-गांव घूमकर बाल खरीदने का काम करता था। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक जसवंत कुशवाह (50) निवासी चकरामपुर और राधेश्याम माली निवासी धौर्रा (ललितपुर) घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राहुल गांधी की घटिया राजनीति को आज उनके ही वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बेनकाब कर दिया है। कमलनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा कि 'गैस की कोई कमी नहीं है, एक माहौल बना दिया कि कमी है-कमी है' राहुल गांधी और कांग्रेस सत्ता के लालच में देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।1
- ग्वालियर बायपास रोड पर पाइपलाइन टूटी, पानी हो रहा बर्बाद ग्वालियर बायपास रोड पर पानी की पाइपलाइन टूट जाने से बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।1
- * पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टौलरेँस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके बाद बैराड पुलिस को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि नई अनाज मण्डी के पीछे एक व्यक्ति अबैध कच्ची शराब परिवहन करने की नियत से किसी वाहन के आने के इंतजार में बैठा है जिसके पास 02 कैनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का दिखा जो अपने पास मे दो प्लास्टिक की नीले केने रखे थे जिअको घेर कर पकडा एवं नाम पता पूँछा तो अपना नाम संदीप पुत्र महाराज सिंह मोर्य उम्र 32 साल निवासी सापरारा थाना बैराङ का होना बताया। एवं पास मे रखी केनों के संबंध मे पूँछा तो उनमें हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब का होना बताया। आरोपीगण के कब्जे से 02 प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 60 लीटर कीमती 12000 रुपये की जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहाँ से जेल भेजा गया।2
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1
- Post by Lakshya News tv1
- भांडेर थाना क्षेत्र के मिश्रान मोहल्ले में हुई मारपीट की घटना अब जानलेवा साबित हो गई है। 30 मार्च की रात हुए विवाद में घायल हुए व्यक्ति की ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पहले इस मामले में मारपीट का केस दर्ज किया गया था, लेकिन अब पुलिस द्वारा धाराओं में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मिश्रान मोहल्ला वार्ड क्रमांक 9 निवासी 40 वर्षीय सुनील पुत्र लक्ष्मण भारती ने 1 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 30 मार्च की रात करीब 10 बजे वह अपने बेटे सक्षम को समझाकर घर ला रहा था, तभी मुबीन, जाहिद खान और परवेश ने उसे रोककर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए सुनील के साथ मारपीट की। इस दौरान जाहिद खान ने आंख पर मुक्का मारा और मुबीन ने पेट में लात मारी। बीच-बचाव में आई पत्नी सरिता और बेटे सक्षम को भी चोटें आईं। घटना के बाद सुनील की हालत बिगड़ने पर उसे ग्वालियर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम 05 बजे एसडीओपी पूनम चंद्र यादव ने बताया कि ग्वालियर में पोस्टमार्टम हो चुका है। रिपोर्ट और केस डायरी मिलने के बाद धाराओं में बढ़ोतरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।1
- Post by GWALIOR PRAVAH NEWS1
- प्रेम विवाह करने वाले नजमीन बानो और अरसान खान ने मांगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की जताई आशंका, एसपी को सौंपा आवेदन1
- Post by Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा1