Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबा भरथरी बाबा का विशाल मेला अलवर जिला (राज) 19/09/2026 बाबा भरथरी बाबा का विशाल मेला अलवर जिला (राज) 19/09/2026
Gopal Saini Laduwas
बाबा भरथरी बाबा का विशाल मेला अलवर जिला (राज) 19/09/2026 बाबा भरथरी बाबा का विशाल मेला अलवर जिला (राज) 19/09/2026
More news from Jaipur and nearby areas
- जयपुर जिले के शाहपुरा में आयोजित गणेश उत्सव के पांचवें दिन भगवान गणेश की प्रतिमा के विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु डीजे की भक्तिमय धुनों पर नाचते-गाते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर एवं स्वागत कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। गणेश उत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण बना रहा। महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। अंत में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर-17 के प्रतिनिधियों सहित पूर्व पार्षद मिट्ठू लाल, वीरू वाल्मीकि, गोपाल, रामस्वरूप, राकेश जमादार, धर्मपाल, राजू वाल्मीकि, विक्की, अनिल, गोविंद, अजय, जितु, जयराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ✍️ जयराम वर्मा रिपोर्टर (जयपुर, कोटपुतली-बहरोड़ जिला, राजस्थान) 📞 96801469441
- आरती सिंह राव के प्रयासों से बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज को बड़ी राहत, 100 BAMS सीटों पर दाखिले की मंजूरी नारनौल, भगवत शर्मा। महेंद्रगढ़ जिले के विद्यार्थियों और आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नारनौल के पटिकरा स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए BAMS (UG) की 100 सीटों पर दाखिले की मंजूरी मिल गई है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM) ने पहली अपील पर विचार करने के बाद 17 सितंबर 2026 को कॉलेज के पक्ष में आधिकारिक आदेश जारी किया है। इस मंजूरी के बाद अब कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए BAMS की 100 सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। यह निर्णय दक्षिणी हरियाणा, विशेषकर महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें आयुर्वेद चिकित्सा की पढ़ाई के लिए अन्य क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कॉलेज की मान्यता और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर लगातार प्रयास किए। पहली अपील के बाद NCISM द्वारा 100 सीटों की मंजूरी दिए जाने से कॉलेज को बड़ी राहत मिली है। आरती सिंह राव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को 100 BAMS सीटों की मंजूरी मिलना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा और आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भारतीय चिकित्सा पद्धतियों और आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जा रहा है। हरियाणा सरकार भी इसी दिशा में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही है। 17 सितंबर को जारी NCISM के आदेश के बाद कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 100 BAMS सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। इससे महेंद्रगढ़ जिले में आयुर्वेद शिक्षा के क्षेत्र को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। आरती सिंह राव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नए संस्थान खोलना नहीं, बल्कि उन्हें आवश्यक मान्यता, सीटें और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी है। बाबा खेतानाथ कॉलेज को मिली यह मंजूरी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- cover ghaziabad Tarak ke niche I picture mahila keyboard everybody haryana1
- गोतस्करों के खिलाफ पुलिस ओर गोरक्षा दल सदस्यों की कार्यवाही बृजनगर___ रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 गोतस्करों के चंगुल से पांच गोवंश कराए मुक्त,पुलिस मौके पर पहुंची कस्बे में गोतस्करों के खिलाफ पुलिस और गोरक्षा दल के सदस्यों ने एक बड़ी संयुक्त कार्यवाही की है। इस कार्यवाही के दौरान गोतस्करों के चंगुल से 5 गोवंश को सुरक्षित मुक्त कराया गया है। कस्बे के खेड़ली रोड स्थित सूबेदार होटल के पास का है। पुलिस और गोरक्षा दल को सुबह 5 बजे लगभग इलाके में गोतस्करी की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंची ओर कार्यवाही की।इस दौरान गोतस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।मुक्त कराए गए सभी 5 गोवंश को तुरंत जयश्री गोशाला भिजवा दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही सीओ रामनाथ सिंह गुर्जर और थाना अधिकारी लाखन सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँचे। इस संयुक्त कार्यवाही के दौरान गोरक्षा दल के प्रमुख धीरज मित्तल और महेश शर्मा सहित दल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस फरार गोतस्करों की तलाश में जुट गई है और इलाके में नाकाबंदी कराई गई।1
- CM सेनी से गौतम शर्मा की मुलाकात महेन्द्रगढ़ में सियासी हलचल तेज1
- 51 हजार दीयों की रोशनी से जगमग हुआ माजरा एम्स, स्वास्थ्य मंत्री ने मनाया सेवा संकल्प1
- पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार बृजनगर(डीग) रिपोर्टर __लवेश मित्तल 9057332828 बृजनगर पुलिस की साइबर ठगो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीग *शरण गोपीनाथ के.IPS द्वारा जिले में साइबर ठगों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन काउण्टडाउन‘‘ के तहत डीग पुलिस के थाना बृजनगर द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 10 साइबर ठगो को गिरफ्तार एवं 01 नाबालिग को निरुद्ध कर कब्जे से 19 एन्ड्रोएड मोबाईल फोन मय सिम कार्ड, 02 बोलेरो गाडी एवं 01 क्रेटा गाडी को जब्त किया गया है- पुलिस थाना बृजनगर द्वारा साईबर ठगो के खिलाफ कार्यवाही कर 10 साईबर ठग गिरफ्तार एवं 01 नाबालिग को किया निरुद्ध । कब्जे से 19 एन्ड्रॉयड मोबाईल मय सिम कार्ड बरामद। साईबर ठगी की राशि से अर्जित दो बोलेरो गाडी व 01 क्रेटा ग्राडी को किया जप्त। अंजान व्यक्तियो को फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर मुर्गाे का मालिक का प्रतिरुपण करके अलग अलग वैरायटी के मुर्गाे को सस्ते दामो मे बेचने की पोस्ट व व्हाटसप पर फर्जी विज्ञापन डालकर भोले भाले लोगो को फंसाकर करते थे ऑनलाईन ठगी । गिरफतार साईबर ठग- ----------------------------- 1. सपात खान पुत्र आस मोहम्मद जाति मेव उम्र 29 साल निवासी जगडका थाना बृजनगर जिला डीग 2. जलाउद्दीन खान पुत्र दीनु खान जाति मेव उम्र 40 साल निवासी जगडका थाना बृजनगर जिला डीग 3. सपीक खान पुत्र सहीद जाति मेव उम्र 19 साल निवासी जगडका थाना बृजनगर जिला डीग 4. फैशन खान पुत्र सलीम जाति मेव उम्र 21 साल निवासी जगडका थाना बृजनगर जिला डीग 5. रिहान खान पुत्र अलीम जाति मेव उम्र 20 साल निवासी जगडका थाना बृजनगर जिला डीग 6. नासिर पुत्र अलीम जाति मेव उम्र 21 साल निवासी जगडका थाना बृजनगर जिला डीग 7. भुट्टु पुत्र नूर मोहम्मद जाति मेव उम्र 35 साल निवासी जगडका थाना बृजनगर जिला डीग 8. शौकीन पुत्र अब्दुल रहमान जाति मेव उम्र 37 साल निवासी जगडका थाना बृजनगर जिला डीग 9. रोबिन पुत्र इसराईल जाति मेव उम्र 32 साल निवासी द्वारकापुर सुकैती थाना बृजनगर जिला डीग 10. अजीज खान पुत्र जलाउद्दीन खान जाति मेव उम्र 18 साल निवासी जगडका थाना बृजनगर जिला डीग1
- महेंद्रगढ़ में रोडवेज बस के आगे बाइक लगाकर पथराव: ड्राइवर से मारपीट का प्रयास; 2 युवकों पर लोहे की रोड दिखाने का आरोप। *कनीना में बस रोककर ड्राइवर का दरवाजा खोलते युवक।* हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला के कनीना में रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस के ड्राइवर ने दो युवकों पर रास्ता रोककर पथराव करने, गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया है। ड्राइवर का कहना है कि घटना के कारण बस में सवार यात्रियों को परेशानी हुई और बस का किलोमीटर भी मिस हुआ। ड्राइवर ने थाना शहर कनीना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नेहरूगढ़ (गामडी) निवासी मनदीप कुमार ने बताया कि वह हरियाणा राज्य परिवहन में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। *लेट होने पर 9:58 बजे गेट से बाहर निकली बस* उसने बताया कि 18 सितंबर को वह निर्धारित समय के अनुसार, अपनी बस लेकर कनीना बस स्टैंड से रवाना हुआ था। शिकायत के अनुसार बस का निर्धारित समय 9:49 से 9:57 बजे तक था। करीब 9:57 बजे वह बस लेकर बस स्टैंड से निकला, लेकिन मुख्य गेट पर जाम होने के कारण बस करीब 9:58 बजे गेट से बाहर निकल सकी।1
- कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन। कांग्रेस नेता रजिया बानो पहलवान ने दर्जनों महिलाओं को साथ लेकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। आए दिन घेरलू चीजों पर महंगाई को लेकर महिलाओं द्वारा अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। रजिया ने कहा कि घरेलू महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ रहा है और सरकार महंगाई को रोकने में नाकामयाब रही है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई इसी कदर बढ़ती रही तो वह महिलाओं को साथ लेकर बड़ा प्रदर्शन करेगी और सरकार का कड़ा विरोध करेगी। रजिया ने तंज कसा कि सरकार एक तरफ विकास का नारा दे रही है और दूसरी तरफ महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही हैं।2