logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_RKM Guda Balotan Ramesh Kumar Meena
RKM Guda Balotan Ramesh Kumar Meena
आहोर, जालोर, राजस्थान•
2 hrs ago

More news from Rajasthan and nearby areas
  • पाली,मनीष राठौड़ । ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन के तत्वावधान में पाली-जाडन स्थित ओम आश्रम में आयोजित दो दिवसीय विशाल राज्य स्तरीय अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस का रविवार, 15 मार्च 2026 को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्य अतिथियों रणजीत जोशी (अध्यक्ष, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जोधपुर), पी.एम. जोशी (अध्यक्ष, अभिभाषक मंडल पाली), राम मनोहर शर्मा, रघुनंदन गौतम, शैलेन्द्र शर्मा और राजकुमार लाबा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। संगठन की मजबूती और चुनाव सुधार पर जोर अभिभाषक मंडल पाली के अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने फेडरेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन अधिवक्ताओं की एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने बार काउंसिल के चुनावों में पारदर्शिता की मांग करते हुए प्रस्ताव रखा कि मतदाता सूची में केवल उन्हीं अधिवक्ताओं को शामिल किया जाना चाहिए जो नियमित रूप से न्यायालयों में प्रैक्टिस करते हैं। विभिन्न जिलों के अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेशभर से आए अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं महिला अधिवक्ता हित: जोधपुर की अधिवक्ता वर्षा विसा ने महिला अधिवक्ताओं के लिए न्यायालयों में समान अवसर और मूलभूत सुविधाओं की मांग की। अजमेर की रेखा गोयल ने व्यावसायिक सुरक्षा पर जोर दिया। पाली के अधिवक्ता सफी खान ने एडीआर सेंटर की वर्तमान व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे अधिवक्ताओं की भूमिका कम हो रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने इस व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की। अधिवक्ता हरिराम नेहरा ने बार काउंसिल से जुड़ी प्रक्रियात्मक जटिलताओं के समाधान की आवश्यकता बताई। महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित अधिवेशन के मुख्य एजेंडा पर चर्चा करते हुए देसुरी के अधिवक्ता सुधीर श्रीमाली और सुमेर सिंह राजपुरोहित ने विभिन्न प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। इनमें अधिवक्ता वेलफेयर फंड, युवा अधिवक्ताओं का कल्याण और न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को सुदृढ़ करने जैसे विषय प्रमुख रहे। इन प्रस्तावों को शीघ्र ही राज्य सरकार और उच्च न्यायालय प्रशासन को भेजा जाएगा। समारोह के समापन पर व्यवस्था समिति के सदस्यों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। ओम आश्रम की ओर से स्वामी अवतार पुरी, महामण्डलेश्वर फूल पुरी एवं आचार्य राजेन्द्र पुरी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। अंत में सचिव मुकुल सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगेन्द्र ओझा, चंद्रभानु, महेंद्र सिंह मेडतिया, खंगराराम पटेल, जितेंद्र सिंह, भागीरथ सिंह, जब्बरसिंह, कुन्दन चौहान सहित प्रदेश के सैंकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
    4
    पाली,मनीष राठौड़ । ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन के तत्वावधान में पाली-जाडन स्थित ओम आश्रम में आयोजित दो दिवसीय विशाल राज्य स्तरीय अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस का रविवार, 15 मार्च 2026 को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्य अतिथियों रणजीत जोशी (अध्यक्ष, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जोधपुर), पी.एम. जोशी (अध्यक्ष, अभिभाषक मंडल पाली), राम मनोहर शर्मा, रघुनंदन गौतम, शैलेन्द्र शर्मा और राजकुमार लाबा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
संगठन की मजबूती और चुनाव सुधार पर जोर
अभिभाषक मंडल पाली के अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने फेडरेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन अधिवक्ताओं की एकजुटता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित है। उन्होंने बार काउंसिल के चुनावों में पारदर्शिता की मांग करते हुए प्रस्ताव रखा कि मतदाता सूची में केवल उन्हीं अधिवक्ताओं को शामिल किया जाना चाहिए जो नियमित रूप से न्यायालयों में प्रैक्टिस करते हैं। विभिन्न जिलों के अधिवक्ताओं ने उठाई आवाज कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेशभर से आए अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं
महिला अधिवक्ता हित: जोधपुर की अधिवक्ता वर्षा विसा ने महिला अधिवक्ताओं के लिए न्यायालयों में समान अवसर और मूलभूत सुविधाओं की मांग की। अजमेर की रेखा गोयल ने व्यावसायिक सुरक्षा पर जोर दिया।
पाली के अधिवक्ता सफी खान ने एडीआर सेंटर की वर्तमान व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे अधिवक्ताओं की भूमिका कम हो रही है और उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने इस व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की। अधिवक्ता हरिराम नेहरा ने बार काउंसिल से जुड़ी प्रक्रियात्मक जटिलताओं के समाधान की आवश्यकता बताई।
महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित
अधिवेशन के मुख्य एजेंडा पर चर्चा करते हुए देसुरी के अधिवक्ता सुधीर श्रीमाली और सुमेर सिंह राजपुरोहित ने विभिन्न प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। इनमें अधिवक्ता वेलफेयर फंड, युवा अधिवक्ताओं का कल्याण और न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को सुदृढ़ करने जैसे विषय प्रमुख रहे। इन प्रस्तावों को शीघ्र ही राज्य सरकार और उच्च न्यायालय प्रशासन को भेजा जाएगा।
समारोह के समापन पर व्यवस्था समिति के सदस्यों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। ओम आश्रम की ओर से स्वामी अवतार पुरी, महामण्डलेश्वर फूल पुरी एवं आचार्य राजेन्द्र पुरी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। अंत में सचिव मुकुल सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर योगेन्द्र ओझा, चंद्रभानु, महेंद्र सिंह मेडतिया, खंगराराम पटेल, जितेंद्र सिंह, भागीरथ सिंह, जब्बरसिंह, कुन्दन चौहान सहित प्रदेश के सैंकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • *अंतरजातीय विवाह का मैं समर्थन नहीं करता: सांसद हनुमान बेनीवाल।* राजस्थान जाट महासभा का अध्यक्ष है राजाराम मील 5 बच्चे बच्चियों की दूसरे समाज मै शादी कर दी जो समाज को ही खत्म कर रहा है उसको कोई हक नहीं समाज का अध्यक्ष बनने का।
    1
    *अंतरजातीय विवाह का मैं समर्थन नहीं करता: सांसद हनुमान बेनीवाल।*
राजस्थान जाट महासभा का अध्यक्ष है राजाराम मील 5 बच्चे बच्चियों की दूसरे समाज मै शादी कर दी
जो समाज को ही खत्म कर रहा है उसको कोई हक नहीं समाज का अध्यक्ष बनने का।
    user_Balotra news Bhomesh Kumar
    Balotra news Bhomesh Kumar
    Taxi Driver पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Pukhraj soni
    1
    Post by Pukhraj soni
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रेवदर प्रखंड में आगामी राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद रेवदर प्रखंड की बैठक लूणोल स्थित वेड़ेश्वर धाम परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख नरेश बोहरा और जिला मंत्री अशोक रावल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम जन्मोत्सव हिन्दू समाज के लिए आस्था और उत्साह का पर्व है। इस अवसर पर पूरे प्रखंड में गांव-गांव तक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में एकता और धार्मिक जागरूकता का संदेश पहुंचे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने चर्चा करते हुए तय किया कि इस बार राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को प्रखंड से लेकर ग्राम स्तर तक विराट रूप में आयोजित किया जाएगा। जिला मंत्री अशोक रावल ने संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए नई जिम्मेदारियां भी सौंपी। जयंतीलाल कोली आवाडा को प्रखंड सह मंत्री, महेंद्र भाट रेवदर को बजरंग दल प्रखंड सहसंयोजक तथा भागीरथ सिंह को प्रखंड विधि प्रमुख नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक में सागरमल सोनी, जिला सह मंत्री नरेंद्र बंजारा, प्रखंड अध्यक्ष केसर सिंह, प्रखंड मंत्री विनोद सेन, जिला सहसंयोजक कमलेश गोस्वामी, सौभाग्य सिंह डबानी, धनपत राव, हितेश माली पेरवा, डूंगर सिंह, लालाराम घांची, बंसीलाल कोली, लक्ष्मण घांची, रमेश घांची, भरत कलावंत, महेंद्र चौधरी, अप्रमेश मिश्रा, चेतन शर्मा, हर्षित शर्मा, नरेश प्रजापत, रणजीत बंजारा, ललित बंजारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गा वाहिनी की ओर से तुलसी ठाकोर, ममता प्रजापत और तनु शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहीं।
    1
    रेवदर प्रखंड में आगामी राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद रेवदर प्रखंड की बैठक लूणोल स्थित वेड़ेश्वर धाम परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख नरेश बोहरा और जिला मंत्री अशोक रावल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राम जन्मोत्सव हिन्दू समाज के लिए आस्था और उत्साह का पर्व है। इस अवसर पर पूरे प्रखंड में गांव-गांव तक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में एकता और धार्मिक जागरूकता का संदेश पहुंचे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने चर्चा करते हुए तय किया कि इस बार राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को प्रखंड से लेकर ग्राम स्तर तक विराट रूप में आयोजित किया जाएगा। 
जिला मंत्री अशोक रावल ने संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए नई जिम्मेदारियां भी सौंपी। जयंतीलाल कोली आवाडा को प्रखंड सह मंत्री, महेंद्र भाट रेवदर को बजरंग दल प्रखंड सहसंयोजक तथा भागीरथ सिंह को प्रखंड विधि प्रमुख नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक में सागरमल सोनी, जिला सह मंत्री नरेंद्र बंजारा, प्रखंड अध्यक्ष केसर सिंह, प्रखंड मंत्री विनोद सेन, जिला सहसंयोजक कमलेश गोस्वामी, सौभाग्य सिंह डबानी, धनपत राव, हितेश माली पेरवा, डूंगर सिंह, लालाराम घांची, बंसीलाल कोली, लक्ष्मण घांची, रमेश घांची, भरत कलावंत, महेंद्र चौधरी, अप्रमेश मिश्रा, चेतन शर्मा, हर्षित शर्मा, नरेश प्रजापत, रणजीत बंजारा, ललित बंजारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गा वाहिनी की ओर से तुलसी ठाकोर, ममता प्रजापत और तनु शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहीं।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • वायरल वीडियो लापरवाही से चलते तेज स्पीड से गाड़ी खाई पलटी जोधपुर मंडी की यह लापरवाही की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर वायरल । गाड़ी चालक तेज साउंड के साथ व तेज स्पीड के साथ आ रहा था गाड़ी चलाकर और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई पलटी । गनीमत रही गाड़ी के सामने कोई नहीं था नहीं तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी ऐसे लापरवाह लोगो पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि दुबारा ऐसा नहीं करे ।
    1
    वायरल वीडियो 
लापरवाही से चलते  तेज स्पीड से गाड़ी खाई पलटी 
जोधपुर मंडी की यह लापरवाही की वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर वायरल । गाड़ी चालक तेज साउंड के साथ व तेज स्पीड के साथ आ रहा था गाड़ी चलाकर और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई पलटी । 
गनीमत रही गाड़ी के सामने कोई नहीं था नहीं तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी ऐसे लापरवाह लोगो पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि दुबारा ऐसा नहीं करे ।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • जालौर शनिवार को जालौर स्थित कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक दल का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जालौर शहर सहित ग्रामीणों ने भाग लिया आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन प्रकरण विद्युत विभाग संबंधित बकाया राशि सहित अन्य प्रकरणों पर निस्तारण किया गया इस दौरान जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
    1
    जालौर शनिवार को जालौर स्थित कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक दल का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में जालौर शहर सहित ग्रामीणों ने भाग लिया आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन प्रकरण विद्युत विभाग संबंधित बकाया राशि सहित अन्य प्रकरणों पर निस्तारण किया गया इस दौरान जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by Pukhraj soni
    1
    Post by Pukhraj soni
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा ने शनिवार को सांसद लुम्बाराम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर रेवदर क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई। उन्होंने केंद्र को यथावत स्थान पर ही संचालित रखने की मांग करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। ज्ञापन में दक्षा देवड़ा ने बताया कि रेवदर क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र लंबे समय से स्थानीय बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से छोटे बच्चों को पूरक पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और प्री-स्कूल शिक्षा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी यहां पोषण संबंधी जानकारी और आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि यदि आंगनबाड़ी केंद्र को वर्तमान स्थान से हटाकर किसी दूरस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है तो इसका सीधा असर स्थानीय बच्चों और महिलाओं पर पड़ेगा। छोटे बच्चों को केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होगी, वहीं कई परिवार दूरी के कारण बच्चों को केंद्र तक भेजने से भी वंचित रह सकते हैं। इससे बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। दक्षा देवड़ा ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि आंगनबाड़ी केंद्र स्थानीय स्तर पर समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था के रूप में कार्य करता है। यहां नियमित रूप से पोषण कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को काफी लाभ मिलता है। उन्होंने सांसद से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर आंगनबाड़ी केंद्र को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए किसी भी प्रकार का स्थानांतरण निर्णय पुनर्विचार के बाद ही लिया जाए।
    1
    भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा ने शनिवार को सांसद लुम्बाराम चौधरी को ज्ञापन सौंपकर रेवदर क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई। उन्होंने केंद्र को यथावत स्थान पर ही संचालित रखने की मांग करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।
ज्ञापन में दक्षा देवड़ा ने बताया कि रेवदर क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र लंबे समय से स्थानीय बच्चों और महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है। इस केंद्र के माध्यम से छोटे बच्चों को पूरक पोषण, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और प्री-स्कूल शिक्षा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी यहां पोषण संबंधी जानकारी और आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि यदि आंगनबाड़ी केंद्र को वर्तमान स्थान से हटाकर किसी दूरस्थ स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है तो इसका सीधा असर स्थानीय बच्चों और महिलाओं पर पड़ेगा। छोटे बच्चों को केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई होगी, वहीं कई परिवार दूरी के कारण बच्चों को केंद्र तक भेजने से भी वंचित रह सकते हैं। इससे बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
दक्षा देवड़ा ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि आंगनबाड़ी केंद्र स्थानीय स्तर पर समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था के रूप में कार्य करता है। यहां नियमित रूप से पोषण कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिससे ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को काफी लाभ मिलता है।
उन्होंने सांसद से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर आंगनबाड़ी केंद्र को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए किसी भी प्रकार का स्थानांतरण निर्णय पुनर्विचार के बाद ही लिया जाए।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.