Shuru
Apke Nagar Ki App…
Breaking-कुशीनगर -- - तेज रफ़्तार लक्जरी बस ने मासूम को रौंदकर हुआ फरार - आसपास के लोगो ने घायल को रविन्द्र नगर मेडिकल कालेज में कराया भर्ती - प्राथमिक इलाज के बाद हालत गम्भीर बताकर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर किया रेफर - 15 किलोमीटर दूर तक पीछा करके नाराज ग्रामीणों ने भाग रहे बस में किया जमकर तोड़फोड़ - बस में तोड़फोड़ करते का वीडियो शोसल मिडिया पर हो रहा है वायरल - मौके पर पहुँची पुलिस ने बस व ड्राईवर को थाने लाकर अग्रिम कार्यवाई में जुटी - गोरखपुर से बिहार तक चलती है दर्जनों तेज रफ़्तार लक्जरी बसें - पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगापट्टी गांव के सामने हुई दुर्घटना ।
Ajeet kumar bk Kushinagr
Breaking-कुशीनगर -- - तेज रफ़्तार लक्जरी बस ने मासूम को रौंदकर हुआ फरार - आसपास के लोगो ने घायल को रविन्द्र नगर मेडिकल कालेज में कराया भर्ती - प्राथमिक इलाज के बाद हालत गम्भीर बताकर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर किया रेफर - 15 किलोमीटर दूर तक पीछा करके नाराज ग्रामीणों ने भाग रहे बस में किया जमकर तोड़फोड़ - बस में तोड़फोड़ करते का वीडियो शोसल मिडिया पर हो रहा है वायरल - मौके पर पहुँची पुलिस ने बस व ड्राईवर को थाने लाकर अग्रिम कार्यवाई में जुटी - गोरखपुर से बिहार तक चलती है दर्जनों तेज रफ़्तार लक्जरी बसें - पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगापट्टी गांव के सामने हुई दुर्घटना ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का विरोध किया गया है। जानकारी के अनुसार, विधायक सुरेंद्र कुशवाहा अपने क्षेत्र के दौरे पर थे, तभी एक व्यक्ति ने खुलकर विरोध करते हुए उन्हें काला झंडा दिखाया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह विरोध नगर पंचायत में मनोनीत सभासद से जुड़े एक मामले को लेकर किया गया। इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों में पहले से ही नाराजगी देखी जा रही थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कुशीनगर से यह बड़ी खबर, जहां जनप्रतिनिधि के खिलाफ खुलेआम विरोध ने सियासी माहौल गरमा दिया है। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर आगे क्या कार्रवाई होती है।1
- कुशीनगर। जनपद के पडरौना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर नगर स्थित नौका टोला में रमजान माह के आखिरी जुम्मे के अवसर पर अलविदा की नमाज पूरे श्रद्धा, अनुशासन और अकीदत के साथ अदा की गई। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। सुबह से ही मस्जिदों और नमाज स्थलों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। अलविदा की नमाज के दौरान इमाम ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। साथ ही अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए भी खुदा से रहमत की गुहार लगाई। नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस मौके पर मौजूद रहे। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा की मुबारकबाद दी गई, जिससे भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।3
- *पडरौना के नौका टोला में अकीदत संग अदा हुई अलविदा नमाज* _रमजान के आखिरी जुम्मे पर उमड़ी भीड़, रोजेदारों ने अमन-चैन की मांगी दुआ_ कुशीनगर। जनपद के पडरौना क्षेत्र अंतर्गत अम्बेडकर नगर स्थित नौका टोला में रमजान माह के आखिरी जुम्मे के अवसर पर अलविदा की नमाज पूरे श्रद्धा, अनुशासन और अकीदत के साथ अदा की गई। इस खास मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदार नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। सुबह से ही मस्जिदों और नमाज स्थलों पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। अलविदा की नमाज के दौरान इमाम ने रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समाज में शांति बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। साथ ही अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए भी खुदा से रहमत की गुहार लगाई। नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस मौके पर मौजूद रहे। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर अलविदा की मुबारकबाद दी गई, जिससे भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ। इस दौरान स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।2
- कुशीनगर। बीते दिन गुरुवार को कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंगापट्टी गांव के सामने एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां राज ट्रैवेल्स की तेज रफ्तार बस ने एक मासूम को कुचल दिया और मौके से फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने घायल बच्चे को तत्काल रविन्द्र नगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ दूर तक बस का पीछा किया और पकड़ने के बाद उस पर जमकर तोड़फोड़ की। बस में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और बस व ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से बिहार रूट पर चलने वाली तेज रफ्तार बसों की लापरवाही आए दिन हादसों का कारण बन रही है।1
- हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलाहिया गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सवारी छोड़कर लौटते समय उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिवार के एकमात्र कमाने वाले होने के कारण उनके घायल होने से घर पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।1
- कुशीनगर पडरौना कोतवाली के बाँसी चौकी पर यूपी से बिहार ट्रैक्टर से 15 जरकिन करीब 3000 लीटर जा रहे डीजल को मुखविर की सूचना पर पुलिस विभाग ने पकड़ा।और अवैध डीजल पाये जाने पर सप्लाई इंस्पेक्टर पडरौना को दिया सूचना मौके पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर कार्यवाही में जुटे रहे ।1
- कुशीनगर पडरौना कोतवाली के गंभीरिया के पास हुआ हादसा ,तेज रफ्तार बस से मासूम को रौंदा, मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत1
- कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बॉसी चौकी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी से बिहार ले जाए जा रहे करीब 3000 लीटर अवैध डीजल को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के जरिए 15 जरिकिन में डीजल की सप्लाई की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां डीजल अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान संबंधित सप्लाई इंस्पेक्टर को भी सूचित किया गया, जो मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और अवैध डीजल तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।1