सिमुलतला में 1008 शिव-शक्ति महायज्ञ से क्षेत्र में बना भक्तिमय हुआ माहौल चांदन/बांका एवं जमुई जिला की सीमा पर स्थित मिनी शिमला सिमुलतला में 8 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित 1008 शिव-शक्ति महायज्ञ एवं महापुराण कथा को लेकर क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। यह दिव्य अनुष्ठान दक्षिण काली पीठ हरिद्वार के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।आयोजन के पहले दिन 8 मार्च को कलश शोभा यात्रा, हाथी-घोड़ा, बैंड-बाजा एवं साधु-संतों के साथ भव्य झांकी निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं यज्ञ अनुष्ठान प्रारंभ किया गया।महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल पूजन, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सुबह लगभग 7 बजे से दोपहर तक महापुराण कथा का प्रवचन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर दिन भर मेला जैसा दृश्य बना रहता है और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।आयोजन समिति द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद तथा दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए रहने की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की भी तैनाती की गई है।महायज्ञ के अवसर पर प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से दैनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कलाकार भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत 9 मार्च को संगम सम्राट, 10 मार्च को करिश्मा पांडेय, 11 मार्च को तृषि सावित्या, 12 मार्च को गोलू राजा, 13 मार्च को पवन सिंह, 14 मार्च को मनोज तिवारी, 15 मार्च को किसान कुमार, 16 मार्च को देवी तथा 17 मार्च को शिवेश मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे।वहीं 16 मार्च को परम पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के आगमन का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। महायज्ञ का समापन 17 मार्च को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार
सिमुलतला में 1008 शिव-शक्ति महायज्ञ से क्षेत्र में बना भक्तिमय हुआ माहौल चांदन/बांका एवं जमुई जिला की सीमा पर स्थित मिनी शिमला सिमुलतला में 8 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित 1008 शिव-शक्ति महायज्ञ एवं महापुराण कथा को लेकर क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। यह दिव्य अनुष्ठान दक्षिण काली पीठ हरिद्वार के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।आयोजन के पहले दिन 8 मार्च को कलश शोभा यात्रा, हाथी-घोड़ा, बैंड-बाजा एवं साधु-संतों के साथ भव्य झांकी निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं यज्ञ अनुष्ठान प्रारंभ किया गया।महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल पूजन, हवन एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सुबह लगभग 7 बजे से दोपहर तक महापुराण कथा का प्रवचन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर दिन भर
मेला जैसा दृश्य बना रहता है और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।आयोजन समिति द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद तथा दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए रहने की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की भी तैनाती की गई है।महायज्ञ के अवसर पर प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से दैनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कलाकार भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दे रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत 9 मार्च को संगम सम्राट, 10 मार्च को करिश्मा पांडेय, 11 मार्च को तृषि सावित्या, 12 मार्च को गोलू राजा, 13 मार्च को पवन सिंह, 14 मार्च को मनोज तिवारी, 15 मार्च को किसान कुमार, 16 मार्च को देवी तथा 17 मार्च को शिवेश मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे।वहीं 16 मार्च को परम पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के आगमन का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। महायज्ञ का समापन 17 मार्च को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार
- Raj kicorBanka, Bihar💣41 min ago
- Post by Chandrika Yadav1
- Post by Fiyajuddin Ansari1
- ईरान-इराक में छिड़ी जंग, झारखंड के चूल्हे हुए ठंडे! 5 दिनों से हाहाकार, क्या अब लकड़ी पर बनेगा खाना?1
- बाराटांड़ करौं मुख्य मार्ग पर स्थित जोधवा बांध मोड़ के पास तेज गति से आ रही बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटना हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को बेहतर इलाज के लिए एम्स देवघर ले गया है1
- Post by Saajan Akela1
- Post by Bhimkumarrai4
- बांका शहर के विकास और खाली पड़ी सरकारी जमीन के सदुपयोग की मांग को लेकर आज एक सद्भभावना यात्रा निकाली गई।1
- Post by Objectionnews1