*मॉडर्न समूह के सभी विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* *अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना ही असली स्वतंत्रता : डॉ अनुज* *देशभक्ति, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुए विद्यालय परिसर ,भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां* *मनोहारी प्रस्तुतियों से बच्चों ने देश की एकता अखंडता को बनाए रखने का दिया संदेश* नवादा लाइव नेटवर्क। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल ,मॉडर्न पब्लिक स्कूल ,न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ,मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ, मॉडल इंटरनेशनल स्कूल ,नारदीगंज एवं मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल ,कुंती नगर में बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी शाखाओं में वहां के प्राचार्य एवं उप्राचार्य के हाथों विधिवत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज आसमान में लहराया, पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की स्वर-लहरियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। *"राष्ट्र सर्वोपरि" आधारित प्रस्तुतियों ने जीवंत किया राष्ट्र प्रेम की भावना* वही कुंती नगर स्थित विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में *मॉडर्न समूह के विद्यालयों से चयनित एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां शामिल थी।* विद्यालय परिसर में तिरंगे की आन-बान-शान के साथ देशभक्ति गीतों, नृत्य, संगीत, भाषण, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने *अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।* कुंती नगर स्थित विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज *मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज सिंह,जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह जी, प्राचार्य गोपाल चरण दास, सभी शाखाओं के उपप्राचार्य सुजय कुमार , मिथिलेश कुमार विजय, योगलाल चौधरी, सुखदेव प्रसाद सिंह,सुशील कुमार,अरुण कुमार, सुनील कुमार मिश्रा,वरिष्ठ शिक्षक धर्मवीर कुमार सिन्हा और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी धर्मवीर भारती के हाथों दीप प्रज्वलन कर हुआ।* *इस अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के यशस्वी प्रबंध निदेशक, प्रख्यात शिक्षाविद, डॉ अनुज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का दिन है। विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भावी कर्णधार हैं। उनकी मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और अच्छे संस्कार ही भारत को मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग देने की अपील की।* *वहीं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है।* इसके बाद आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं समूह नृत्य के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को जीवंत किया। विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मॉडर्न समूह की प्रतिभाशाली कलाकार अनुराधा रहीं। अनुराधा ने अपनी मखमली और मधुर आवाज में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भावनाओं और राष्ट्रप्रेम से भर दिया। उनकी गायकी ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के बाद सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं अनमोल ,अंश, गुंजन, स्नेहिल, जानवी ने आवाज दो हम एक हैं जीत पर शानदार संयुक्त प्रस्तुति दी। यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा नन्हा मुन्ना राही हूं गीत पर मनमोहिनी देश भक्ति प्रस्तुति से रोमांच भर दिया। बिहार लोक नृत्य पर मॉडर्न की प्रतिभाशाली कलाकार रिद्धि ,स्नेहिल,अनुपम ,तनु,सिमरन ,छवि ने अपनी अपनी नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। भगवान कृष्ण को समर्पित अधरम मधुरम जीत पर स्नेहिल ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से जीवंत उदाहरण दिया। यह देश है वीर जवानों का और सेना की जय गीत पर मॉडर्न पब्लिक के पीयूष, अनमोल, वंश, हेमंत एवं उनके साथियों ने अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगा दिया। इस तरह से अनवरत चार घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्बाध चला रहा।सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के साथ-साथ नृत्य, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता, वीरता और गौरवशाली कसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर गूंजता रहा। *उद्घोषकों में प्रभावशाली उद्घोषणा से दर्शकों को बांधा* कार्यक्रम के दौरान उद्घोषकों ने अपनी प्रभावशाली उद्घोषणा एवं मंच संचालन शैली से दर्शकों को लगातार बांधे रखा। कार्यक्रम की प्रत्येक प्रस्तुति का उत्साहपूर्ण परिचय, कलाकारों का मनोबल बढ़ाने वाली टिप्पणियां और बीच-बीच में देशभक्ति से ओत-प्रोत उद्घोषणाओं ने समारोह में ऊर्जा बनाए रखी। एंकरिंग में प्रज्ञा-अनन्या,अदिति-परिधि, शानवी- प्रज्ञा, नायरा-परीक्षिता, आराध्या-शिवानी, तनु-नंदिता, अंशु- केशव,और स्वास्तिक-सावन की युगल जोड़ी ने कार्यक्रम की प्रस्तुतियों को एक सुंदर क्रम प्रदान करते हुए पूरे आयोजन को आकर्षक एवं जीवंत बना दिया। समारोह में विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, वरिष्ठ नागरिक गण, समाजसेवी, मीडिया कर्मी, विद्यार्थीगण एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। *कार्यक्रम समापन की घोषणा करते हुए सुजय कुमार ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका* विद्यालय में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने बच्चों को गीत, नृत्य, देशभक्ति प्रस्तुतियों एवं मंच संचालन के लिए मार्गदर्शन दिया तथा कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय सहयोग किया। उनके कुशल निर्देशन और उत्साहवर्धन से विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के समर्पण और सहयोग की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान *मॉडर्न समूह के विद्यालयों का वातावरण 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के नारों से गूंजता रहा। स्वतंत्रता दिवस का यह भव्य आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का मंच बना, बल्कि सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी और अधिक मजबूत कर गया।* कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता, शांति और प्रगति के लिए संकल्प लिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विद्यालयों के प्राचार्य,उपप्राचार्य, शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी गण की सराहनीय भूमिका। इस प्रकार मॉडर्न समूह विद्यालयों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, आकर्षक और यादगार बना दिया।
*मॉडर्न समूह के सभी विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* *अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना ही असली स्वतंत्रता : डॉ अनुज* *देशभक्ति, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर हुए विद्यालय परिसर ,भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां* *मनोहारी प्रस्तुतियों से बच्चों ने देश की एकता अखंडता को बनाए रखने का दिया संदेश* नवादा लाइव नेटवर्क। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल ,मॉडर्न पब्लिक स्कूल ,न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ,मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ, मॉडल इंटरनेशनल स्कूल ,नारदीगंज एवं मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल ,कुंती नगर में बड़े ही धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी शाखाओं में वहां के प्राचार्य एवं उप्राचार्य के हाथों विधिवत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। जैसे ही राष्ट्रीय ध्वज आसमान में लहराया, पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की स्वर-लहरियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देश की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। *"राष्ट्र सर्वोपरि" आधारित प्रस्तुतियों ने जीवंत किया राष्ट्र प्रेम की भावना* वही कुंती नगर स्थित विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में *मॉडर्न समूह के विद्यालयों से चयनित एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां शामिल थी।* विद्यालय परिसर में तिरंगे की आन-बान-शान के साथ देशभक्ति गीतों, नृत्य, संगीत, भाषण, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने *अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया।* कुंती नगर स्थित विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज *मॉडर्न शैक्षणिक समूह के निदेशक डॉ अनुज सिंह,जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह जी, प्राचार्य गोपाल चरण दास, सभी शाखाओं के उपप्राचार्य सुजय कुमार , मिथिलेश कुमार विजय, योगलाल चौधरी, सुखदेव प्रसाद सिंह,सुशील कुमार,अरुण कुमार, सुनील कुमार मिश्रा,वरिष्ठ शिक्षक धर्मवीर कुमार सिन्हा और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी धर्मवीर भारती के हाथों दीप प्रज्वलन कर हुआ।* *इस अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के यशस्वी प्रबंध निदेशक, प्रख्यात शिक्षाविद, डॉ अनुज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का दिन है।
विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भावी कर्णधार हैं। उनकी मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और अच्छे संस्कार ही भारत को मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग देने की अपील की।* *वहीं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है।* इसके बाद आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं समूह नृत्य के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को जीवंत किया। विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मॉडर्न समूह की प्रतिभाशाली कलाकार अनुराधा रहीं। अनुराधा ने अपनी मखमली और मधुर आवाज में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भावनाओं और राष्ट्रप्रेम से भर दिया। उनकी गायकी ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के बाद सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं अनमोल ,अंश, गुंजन, स्नेहिल, जानवी ने आवाज दो हम एक हैं जीत पर शानदार संयुक्त प्रस्तुति दी। यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा नन्हा मुन्ना राही हूं गीत पर मनमोहिनी देश भक्ति प्रस्तुति से रोमांच भर दिया। बिहार लोक नृत्य पर मॉडर्न की प्रतिभाशाली कलाकार रिद्धि ,स्नेहिल,अनुपम ,तनु,सिमरन ,छवि ने अपनी अपनी नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। भगवान कृष्ण को समर्पित अधरम मधुरम जीत पर स्नेहिल ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से जीवंत उदाहरण दिया। यह देश है वीर जवानों का और सेना की जय गीत पर मॉडर्न पब्लिक के पीयूष, अनमोल, वंश, हेमंत एवं उनके साथियों ने अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगा दिया। इस तरह से अनवरत चार घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्बाध चला रहा।सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों
के साथ-साथ नृत्य, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता, वीरता और गौरवशाली कसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर गूंजता रहा। *उद्घोषकों में प्रभावशाली उद्घोषणा से दर्शकों को बांधा* कार्यक्रम के दौरान उद्घोषकों ने अपनी प्रभावशाली उद्घोषणा एवं मंच संचालन शैली से दर्शकों को लगातार बांधे रखा। कार्यक्रम की प्रत्येक प्रस्तुति का उत्साहपूर्ण परिचय, कलाकारों का मनोबल बढ़ाने वाली टिप्पणियां और बीच-बीच में देशभक्ति से ओत-प्रोत उद्घोषणाओं ने समारोह में ऊर्जा बनाए रखी। एंकरिंग में प्रज्ञा-अनन्या,अदिति-परिधि, शानवी- प्रज्ञा, नायरा-परीक्षिता, आराध्या-शिवानी, तनु-नंदिता, अंशु- केशव,और स्वास्तिक-सावन की युगल जोड़ी ने कार्यक्रम की प्रस्तुतियों को एक सुंदर क्रम प्रदान करते हुए पूरे आयोजन को आकर्षक एवं जीवंत बना दिया। समारोह में विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, वरिष्ठ नागरिक गण, समाजसेवी, मीडिया कर्मी, विद्यार्थीगण एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। *कार्यक्रम समापन की घोषणा करते हुए सुजय कुमार ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।* *सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका* विद्यालय में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने बच्चों को गीत, नृत्य, देशभक्ति प्रस्तुतियों एवं मंच संचालन के लिए मार्गदर्शन दिया तथा कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय सहयोग किया। उनके कुशल निर्देशन और उत्साहवर्धन से विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। विद्यालय परिवार ने शिक्षकों के समर्पण और सहयोग की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान *मॉडर्न समूह के विद्यालयों का वातावरण 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम्' और 'जय हिंद' के नारों से गूंजता रहा। स्वतंत्रता दिवस का यह भव्य आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का मंच बना, बल्कि सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी और अधिक मजबूत कर गया।* कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता, शांति और प्रगति के लिए संकल्प लिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विद्यालयों के प्राचार्य,उपप्राचार्य, शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी गण की सराहनीय भूमिका। इस प्रकार मॉडर्न समूह विद्यालयों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, आकर्षक और यादगार बना दिया।
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे झंडे को दी सलामी रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी, रजौली द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामरतन गिरी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का झंडातोलन किया गया। झंडातोलन के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन दीप ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे लिए केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक सद्भाव, समानता और भाईचारे की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। मौके पर रियाजउद्दीन यू, मनौव्वर अंसारी, अर्जुन सिंह, हरिदर्शन, राजेंद्र यादव, अनिल राजवंशी, दिलीप राजवंशी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।2
- Edugen World School में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस! 🇮🇳 बच्चों की शानदार Performances ने जीता दिल ❤️ Edugen World School Bihar Sharif 🇮🇳 | Independence Day Celebration | बच्चों की शानदार Performance 📄 Description 🇮🇳 Edugen World School, Salimpur, Sohsarai, Bihar Sharif में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। ❤️🔥 कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार performances देकर सभी का दिल जीत लिया। 🇮🇳✨ देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बच्चों के जोश ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया। 📍 Edugen World School, Salimpur, Sohsarai, Bihar Sharif 👏 बच्चों की मेहनत और शानदार performance को एक ❤️ जरूर दें! वंदे मातरम् 🇮🇳 | जय हिंद!1
- *BIG BREAKING -* PK विधायक पद की शपथ लेने के बाद बोले - जिस सदन के सदस्य श्री बाबू, अनुग्रह नारायण जी, कर्पूरी जी, नीतीश जी, लालू जी, रामविलास जी और सुशील मोदी जी रहे हैं, उस सदन के सदस्य के तौर शपथ लेना मेरे लिए गौरव की बात है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।1
- *BIG BREAKING -* PK विधायक पद की शपथ लेने के बाद बोले - जिस सदन के सदस्य श्री बाबू, अनुग्रह नारायण जी, कर्पूरी जी, नीतीश जी, लालू जी, रामविलास जी और सुशील मोदी जी रहे हैं, उस सदन के सदस्य के तौर शपथ लेना मेरे लिए गौरव की बात है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। *BIG BREAKING -* PK विधायक पद की शपथ लेने के बाद बोले - जिस सदन के सदस्य श्री बाबू, अनुग्रह नारायण जी, कर्पूरी जी, नीतीश जी, लालू जी, रामविलास जी और सुशील मोदी जी रहे हैं, उस सदन के सदस्य के तौर शपथ लेना मेरे लिए गौरव की बात है। ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।1
- लाइनेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर वजीरगंज के लाइनेश्वर महादेव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए और भगवान भोलेनाथ के चरणों में जल अर्पित कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से लाइनेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं1
- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का अपमान करने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन। #ख़बरें Tv: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय पर झंडोत्तोलन के दौरान सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को बीच में ही रूकवाने के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, नालंदा जिला अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने श्रम कल्याण केंद्र मैदान से कैंडल मार्च निकालकर कर अस्पताल चौराहा पर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय। वन्दे मातरम्। सोनिया गांधी मुर्दाबाद। राहुल गांधी मुर्दाबाद। राष्ट्रीय गीत का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान जैसे नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत सहित देश को लगातार अपमान किया जाता है और यह जानबूझकर किसी खास वर्ग को खुश करने के लिए किया जाता है यह कांग्रेस की गंदी राजनीति आजादी के समय से ही देखने को मिल रहा है। हमारे लिए देश सर्वोपरि है और हम किसी भी कीमत पर देश और देश की राष्ट्रीय गीत का अपमान नहीं सहेंगे। राष्ट्रीय गीत का अपमान करने के लिए हम सभी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा देश से माफी मांगने की मांग करते हैं। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री ललन पासवान, उपाध्यक्ष ईं. मंटू कुमार, गोपाल सिंह, कौशलेंद्र कुमार , जिला मंत्री नीतिश कुमार, गुलशन कुमार , मंडल अध्यक्ष अमित कुमार, नीरज कुमार, मोहित कुमार, दिवाकर कुमार, मंटू कुमार, विट्टू कुशवाहा, जिला प्रवक्ता विकास कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, डा आशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, सोनू कुमार हिंदू, धीरज पाठक, संदीप कुमार ,शशिकला सिन्हा, अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव, राजेश सिंह सिसोदिया, आलोक रंजन, मोनू कुमार, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।2
- सिरदला के प्राथमिक विद्यालय चिरैया का मनाया गया 16वां स्थापना दिवस रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन शनिवार को सिरदला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चिरैया में स्वतंत्रता दिवस एवं विद्यालय स्थापना दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक गौतम कुमार के नेतृत्व में 15 अगस्त को महात्मा गांधी और भारत माता की शक्ल में भव्य झांकी निकाली गई। इस झांकी में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इसके बाद तय समय के अनुसार 9:30 बजे तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। झंडोतोलन के बाद गांधी जी के द्वारा शुरू किए गए दांडी मार्च करते हुए नमक सत्याग्रह के तर्ज पर सभी ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों के संयुक्त सहयोग से विशेष तौर पर झांकी निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया। इस विद्यालय के लिए विशेष गौरव का पल यह रहा की 15 अगस्त के दिन ही 2010 को इस विद्यालय की स्थापना हुई थी। प्रधान शिक्षक गौतम कुमार ने बताया कि आए हुए सभी मुख्य अतिथियों को माला, शील्ड एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद इंटर विद्यालय रजौली के सेवानिवृत प्राचार्य बालकृष्ण यादव समेत कई लोगों ने संयुक्त रूप से विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर 10 पाउंड का केक काटा। 15 अगस्त के अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भाग लेने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मौके पर सरपंच आनंदी दास, पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी, पूर्व प्राचार्य नवोदय विद्यालय उपेंद्र प्रसाद, शिक्षक संतोष पांडेय, विजय कुमार, श्रीकांत सुमन, मधुरंजन कुमार, गुलाबचंद दास, नाजिम, सफीक उद्दीपन, रीता कुमारी, बबीता कुमारी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।4
- विद्यालय में धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस स्थान: पू० त० ज० म० सरस्वती शिशु मंदिर, गोरक्षिणी, बिहारशरीफ दिनांक: 15 अगस्त 2026 बिहारशरीफ के गोरक्षिणी स्थित पू० त० ज० म० सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमामय वातावरण और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सीताराम साहू जी के आगमन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋचा दीदी जी ने मुख्य अतिथि श्री सीताराम साहू जी तथा विशिष्ट अतिथियों गिरिधर गोपाल मुरारी सिन्हा एवं अशोक कुमार जी का आत्मीय स्वागत एवं परिचय कराया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र का गौरवशाली एवं पावन पर्व बताते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यालय के भैया-बहनों ने आकर्षक घोष वादन प्रस्तुत किया। इसके बाद देशभक्ति समूह गीत "भारत देश हमारा" और प्रेरणादायी गीत "We Shall Overcome" की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने "भारत की पावन माटी", "मेरा रंग दे बसंती चोला", "जहाँ पाँव में पायल" एवं "संदेशे आते हैं" जैसे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषण के माध्यम से अपनी भाषाई एवं वैचारिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बहन जानवी ने हिंदी भाषण, भैया स्वर्णिम ने संस्कृत भाषण तथा विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किया। इसके अलावा संस्कृत समूह गीत, मनमोहक कव्वाली और योगासन का शानदार प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण "आजादी का अमृत महोत्सव" विषय पर आधारित सामूहिक नृत्य रहा। मुख्य अतिथि ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश मुख्य अतिथि श्री सीताराम साहू जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आजादी मिलने के बाद राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हुई, बल्कि यह निरंतर जारी रहने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और देश को प्रगति एवं उन्नति के नए शिखर पर ले जाने के लिए सभी से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता हुए सम्मानित समारोह के दौरान संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभिभावक को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। वहीं 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सम्मानित अभिभावकों में श्रीमती कंचनमाला जी, श्रीमती सुनीता कुमारी, श्रीमती पल्लवी सिन्हा जी, श्री दिनेश कुमार जी, सुश्री याशिका जी, श्री आशीष कुमार सिन्हा जी, श्री रजनीश कुमार एवं श्रीमती श्वेता रानी जी शामिल रहीं। वंदे मातरम् के साथ हुआ समापन कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धा दीदी जी ने विद्यालय के समस्त आचार्यों, दीदियों, कर्मचारियों, भैया-बहनों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगीत "वंदे मातरम्" के सामूहिक गायन के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य समापन हुआ।1
- बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में हुई भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, 10 से अधिक घायल। लखीसराय। सावन की तीसरी सोमवारी की सुबह प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर के बाहरी परिसर में अचानक भगदड़ मच गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में 7 श्रद्धालुओं के मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 8 से अधिक जख्मी हैं, जिनका सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज शुरू किया गया है।मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। लखीसराय डीएम ने बताया कि घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। सोमवार की सुबह साढ़े छह और सात बजे के बीच भीड़ अचानक बढ़ गई थी।सोमवार की सुबह मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों के बीच पोल में करंट प्रवाहित होने की अफवाह फैल गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में अचानक अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।1